शिशु

5 साल की उम्र तक प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन

प्रीमीज उन बच्चों को कहा जाता है जो गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूरा होने से पहले पैदा हो जाते हैं। इस तरह से इन बच्चों के विकास में कमी रह जाती है। ऐसे में माता-पिता परेशान हो सकते हैं मगर इसमें घबराने वाली बात नहीं होती क्योंकि विकास के लिए उनकी उम्र अलग तरीके से गिनी जाती है। प्रीमैच्योर बच्चों के विकास के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

प्रीमैच्योर बच्चों की उम्र को एडजस्ट कैसे करें

यदि बच्चे का जन्म गर्भावस्था के 37वें सप्ताह से पहले हुआ है, तो उसे समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चे यानी प्रीमैच्योर के रूप में जाना जाता है। प्रीमैच्योर बच्चों का विकास सामान्य बच्चों से अलग होता है। जन्म की वास्तविक तारीख / जन्मदिन के आधार पर प्रीमैच्योर बच्चे की प्रगति को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। इसलिए प्रीमैच्योर बच्चों की उम्र को इस प्रकार एडजस्ट करने की आवश्यकता होती है:

1. प्रीमैच्योर बच्चे की उम्र को एडजस्ट करें

यदि आपका बच्चा 20 सप्ताह का है, लेकिन वह 5 सप्ताह पहले पैदा हुआ है, तो 20 में से 5 घटाएं। इससे आपको बच्चे की एडजस्टेड उम्र के रूप में 15 सप्ताह का समय मिलेगा। अपने बच्चे की प्रगति को ट्रैक करने के लिए 15 सप्ताह से कम के विकास के माइलस्टोन देखें।

2. बच्चे की प्रगति का ट्रैक रखें

अपने बच्चे के विकास में प्रगति का ध्यान रखें। यह सुनिश्चित करें कि बच्चे का विकास आगे बढ़ता रहे।

प्रीमैच्योर बच्चे के लिए विकास के पड़ाव

नोट: इस आर्टिकल का डेटा आपको बताता है कि आमतौर पर बच्चों का विकास कैसे होता है। प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन को ट्रैक करने के लिए, आपको अपने बच्चे की एडजस्टेड ऐज का उपयोग करना चाहिए, जैसा कि ऊपर बताया गया है।

यहाँ आपके प्रीमैच्योर बच्चे के लिए डेवलपमेंट माइलस्टोन दिए गए हैं।

1. 2 महीने पर

2 महीने के प्रीमैच्योर बच्चे में देखने के लिए विकास के पड़ाव इस प्रकार हैं।

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

1.5 से 2 महीने (या 6 से 8 सप्ताह) के बीच, बच्चा आवाज सुनने पर अपने सिर को उसी दिशा में घुमा सकता है और पेट के बल लिटाने पर वह अपना सिर उठाने की कोशिश करेगा। 6 हफ्ते के प्रीमैच्योर बच्चों के बाकी के विकास में हाथों और पैरों का हिलना शामिल होता है।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट 

बच्चा आपकी आवाज को पहचानकर मुस्कुराएगा। वह ध्वनि की दिशा में देखेगा। वह सभी तरह की जरूरत के लिए अलग तरह से रोएगा और कर्कश / गर्गलिंग आवाज निकालेगा।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

बच्चा अपने माता-पिता को पहचानने लगेगा और उनके साथ रहना पसंद करेगा। जब पेरेंट्स बच्चे के साथ खेलेंगे तो वह मुस्कुराएगा।

घ. एक्टिविटी 

बच्चा वस्तुओं को पकड़ सकता है और अपनी नजरों को एक खिलौने पर टिका कर उसे फॉलो कर सकता है।

2. 4 महीने पर

यहां 4 महीने के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन दिए गए हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

बच्चा अपने हाथों को साथ ला सकता है। वो अपने सिर को और हाथों के मदद से खुद को भी ऊपर की तरफ उठा सकता है। उसको यह भी पता लगना शुरू हो जाएगा की खिलौने को पाने के लिए उसे उसके पास पहुंचना होगा।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

बच्चा अलग अलग आवाज को एक साथ मिलाएगा और खुश होने पर चिल्लाने जैसी आवाज निकालेगा। वह आपकी आवाज को सुन कर उसे बोले जाने वाली दिशा की तरफ अपना सिर घुमाएगा।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

वह मुस्कुराएगा और चंचल होगा। उसे आईने में दिलचस्पी होगी और वह माता-पिता के साथ बात करने की कोशिश करेगा।

घ. एक्टिविटी 

वह खिलौनों को पकड़ने के लिए उन तक पहुंचना शुरू कर देगा। खिलौनों को मुँह में डालेगा और बहुत अधिक खुश होने पर हाथ-पैर जोर जोर से हिलाते हुए खुशी जाहिर करेगा।

3. 6 महीने पर

यह छह महीने के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

बच्चा अपने माता-पिता को जानने लगेगा और भीड़ में भी उन्हें पहचानने की क्षमता रखेगा। वो खुद से बैठने की कोशिश करेगा या इस वक्त तक बैठना सीख जाएगा। खड़ा करने पर वह अपना वजन पैरों पर देना शुरू कर देगा। वह खिलौनों को हिलाएगा, पटकेगा और एक हाथ से दूसरे हाथ में पकड़ेगा। वह लुढ़क सकेगा और अपने दोनों हाथों में अलग अलग खिलौने पकड़ने में सक्षम रहेगा।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

बच्चे का नाम पुकारते वक्त वह मुड़ के देखेगा। वह बड़बड़ाना शुरू कर देगा और ‘गागा’ जैसी आवाज करेगा।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

बच्चा खुशी और दु:ख, दोनों एक्सप्रेस करने लगेगा। वह अपने आसपास हो रही बातों पर गौर करेगा और जब कोई उस जगह से जाएगा तो उस पर भी ध्यान देगा।

घ. एक्टिविटी 

बच्चा इस बात में दिलचस्पी दिखाएगा कि उसका खिलौना क्या कर सकता है, जैसे कि उसमें लाइट जलती है या वो किसी तरह की आवाज निकालता है। वह लुका छुपी जैसी बातों में दिलचस्पी लेगा और उन चीजों की तलाश करेगा जो उसकी आँखों से दूर जाती नजर आएंगी।

4. 9 महीनों पर

यह 9 महीने प्रीमैच्योर बच्चों के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

34 से 36 हफ्तों में बच्चा खुद से रेंगते हुए एक जगह से दूसरी जगह जाने लगेगा। इसके अलावा वह खड़े होने की कोशिश करेगा और अंगुलियों के मदद से चीजों को उठाने की कोशिश करेगा। इसके साथ साथ बच्चे को लुका छुपी जैसे खेल याद रहेंगे और उसे खेलने का तरीका भी मालूम हो जाएगा।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

बच्चा बार बार बोले जाने वाले शब्दों को पहचानने लगेगा जैसे की ‘हैलो’, ‘बाय’, ‘सो जाओ’, ‘नहाना है’ और ‘मुंह खोलो’। वह स्वर और व्यंजन ध्वनियों को मिला के बड़बड़ाएगा, और ‘मामा’ या ‘दादा’ कहना शुरू कर देगा।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

बच्चा अजनबियों को देखकर बेचैनी दिखा सकता है। वह आपके साथ खेलना पसंद करेगा और बहुत अधिक खुश होने पर ताली बजाएगा।

घ. एक्टिविटी 

यदि आप उसका खिलौना छीनने की कोशिश करेंगी तो बच्चा विरोध करेगा। वह वस्तुओं को पलटकर, उन्हें खोलकर या अपने हाथों को उनमें डाल कर उनकी अच्छी तरह से जांच करेगा। वह अपनी बोतल पकड़ने की कोशिश करेगा और खाने के टुकड़े उठाकर अपने मुंह में डाल कर खाने की कोशिश करेगा।

5. 12 महीनों पर

यह 12 महीने के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

बच्चा खुद से खड़ा हो सकेगा और शुरू के कुछ कदम बिना मदद के चल सकेगा। वह अपने माता-पिता को अच्छे से पहचानेगा। वह कुछ भी करते वक्त अगर मना किया जाए तो उसे सुनेगा और रुकेगा।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

बच्चा गति को ध्वनि के साथ जोड़ देगा। जैसे कि वह खिलौना लेते वक्त साथ में अपनी आवाज का उपयोग करेगा। मांगने पर वह अपना खिलौना भी दूसरों को देगा। बोलने / मना करने पर वह सुनेगा और रुकेगा।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

बच्चा दूसरे बच्चों के साथ खेलेगा। वह अपने पेरेंट्स के साथ रहना भी पसंद करेगा।

घ. एक्टिविटी 

बच्चा कप से खुद पीना शुरू कर देगा। कपड़े पहनते वक्त भी वो थोड़ी बहुत मदद कर देगा।

6. 15 महीने पर

यह 15 महीने के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

15 महीनों में बच्चा खुद से चलने लगेगा और साथ ही फर्नीचर पर चढ़ने भी लगेगा। वह अपनी माँ को पुकारेगा और पूरे घर में पीछे पीछे आएगा। बच्चे को कई चीजों के नाम भी याद रहेंगे, जैसे की खाना, लोग और खिलौने।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

आपका बच्चा ‘मामा’ या ‘दादा’ के अलावा लगातार दो शब्दों का प्रयोग कर सकता है। वह खाना या पानी मांगने के लिए शब्दों का प्रयोग करेगा। वह आपको उस दिशा में इशारा करके या खींचकर यह भी दिखाएगा कि उसे क्या चाहिए।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

बच्चा आपको किस करेगा, ‘हाय’ कहेगा, और कहानियों पर ध्यान देगा।

घ. एक्टिविटी 

बच्चा चम्मच की मदद से खाने की कोशिश कर सकता है।

7. 18 महीने पर

यह 18 महीने के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

आपका बच्चा पेंसिल से कागज पर लिख सकता है, बिना मदद के चल सकता है और कभी-कभी दौड़ भी सकता है।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

आपका 18 महीने का बच्चा शरीर के कुछ हिस्सों जैसे हाथ, पैर, आँख, कान, नाक और मुँह की ओर इशारा कर सकता है। वह आसान बातों पे ध्यान देता है और उसका पालन करता है, जैसे ‘मुझे खिलौना दे दो’। वह कम से कम 5 से 10 अलग-अलग शब्द बोल सकता है।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

उसे अलग होने का दुख नहीं होता मगर आपको देख कर बच्चा बहुत अधिक खुश हो जाता है। अगर उसे कोई चीज नहीं करनी तो वह ‘ना’ बोल देगा।

घ. एक्टिविटी 

बच्चा खुद से खाना पसंद करेगा। वह खयाली खेल खेलेगा, जैसे की वह एक गुड़िया को कुछ खिलाने का नाटक करेगा।

8. 24 से 30 महीने

यह 24 से 30 महीने के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

बच्चा बार-बार गिरे बिना तेज दौड़ सकता है। वह गोल और सीधी लाइन बना सकता है। बच्चा खुद से ऊपर और नीचे चढ़ और उतर सकता है। वह किताब का एक-एक पन्ना खुद से पलट सकता है। बच्चा बिना किसी मदद के खड़ा हो सकता है। वह कविताएं याद कर सकता है और दोहरा सकता है, साथ ही कुछ सामान्य रंगों की पहचान भी कर सकता है।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

आपका 2 साल का बच्चा आसान वाक्यों में बात कर सकता है, 2 हिस्सों में दिए गए निर्देशों का पालन कर सकता है। वह प्रोनाउन सहित कम से कम 20 अलग-अलग शब्दों का उपयोग कर सकता है।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

दो साल की उम्र में, आपका बच्चा घर के आसान कामों में मदद करेगा। और जब आप उसे कोई चीज मना करेंगी तो वह रुक जाएगा।

घ. एक्टिविटी 

वह पिक्चर बुक पढ़ेगा और खुद से पन्ने भी पलट लेगा। वह बिना मदद के हाथ धो लेगा। साथ ही दरवाजे के हैंडल की मदद से इसे खोल लेगा।

9. 3 साल पर

यह 3 साल के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

तीन साल की उम्र में, बच्चा परिवार के बाकी सदस्यों को नाम और रिश्ते से पहचान लेता है। वह साइकिल को पैडल कर सकता है और सेफ्टी सीजर से काट भी सकता है। वह अपनी जगह पर कूद सकता है और एक पैर पर संतुलन भी बना सकता है। साथ ही वह एक गोल आकार भी बना सकता है।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट

आपका बच्चा स्पष्ट रूप से बात कर सकता है ‘और’ या ‘लेकिन’ का उपयोग करके वाक्यों को जोड़ सकता है। वह ‘अंडर’, ‘इन’ और ‘ऑन’ जैसे प्रीपोजिशन को भी समझ सकता है।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

खेलते वक्त बच्चा अन्य बच्चों को निर्देशित करने में सक्षम होगा और एक भूमिका निभाएगा जहाँ वह माँ या पिता होने का नाटक करेगा।

घ. एक्टिविटी 

3 साल का बच्चा मदद से कपड़े पहन सकता है। वह टॉयलेट ट्रेनिंग भी आसानी से सीख सकता है और अपने हाथ भी खुद धो सकता है।

10. 5 साल पर

यह 5 साल के प्रीमैच्योर बच्चे के डेवलपमेंट माइलस्टोन हैं:

क. कॉग्निटिव और मोटर डेवलपमेंट 

पाँच साल की उम्र में, आपका बच्चा अपना नाम लिख सकेगा, अपने आप झूला झूल सकेगा और नेतृत्व क्षमता भी दिखा सकता है।

ख. लैंग्वेज और कम्युनिकेशन डेवलपमेंट 

5 साल की उम्र में, बच्चा अधिकांश वर्णमाला को पहचानने में सक्षम होगा और कुछ शब्दों का अर्थ भी समझा सकेगा।

ग. सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट

अगर लड़की है तो ड्रेस-अप या मेकअप गेम पसंद करेगी। बच्चा अन्य बच्चों के साथ भी अच्छे से खेलेगा। 

घ. एक्टिविटी

वह बिना मदद के टॉयलेट का उपयोग कर सकता है।

आपको अपने प्रीमैच्योर बच्चे के विकास के बारे में डॉक्टर से क्या पूछना चाहिए?

ये प्रश्न आपको अपने प्रीमैच्योर बच्चे की पूरी देखभाल करने में मदद करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह अनुमानित समय सीमा के आसपास अपने विकास के माइलस्टोन पूरा करे।

  • अगर बच्चा एनआईसीयू में है – एनआईसीयू से छुट्टी देने के लिए प्रीमैच्योर बेबी के लिए एनआईसीयू के डेवलपमेंट माइलस्टोन क्या हैं?
  • अगर बच्चा लेट प्रीटर्म है – लेट प्रीटर्म बेबी के विकास के पड़ाव कौन से हैं जिन पर नजर रखने की जरूरत है?
  • मैं किस तरह से अपने बच्चे को अधिक सहारा दे सकती हूँ?
  • मुझे चिंता है कि एक विशेष डेवलपमेंट माइलस्टोन को पार करने में समय लग रहा है। क्या यह सामान्य है?
  • सही समय पर विकास के माइलस्टोन पूरा करने के लिए मेरे बच्चे को किस तरह के पोषण की आवश्यकता है?

समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों को अधिक सहायता की जरूरत होती है क्योंकि वे पूरी तरह से विकसित हुए बिना पैदा होते हैं। ध्यान रखें कि हर बच्चा अलग होता है और इसलिए एक बच्चे के ग्रोथ और डेवलपमेंट माइलस्टोन की तुलना दूसरों से न करें। अपनी सभी चिंताओं व परेशानियों के बारे में डॉक्टर से बात करें।

यह भी पढ़ें:

प्रीमैच्योर शिशु की आम स्वास्थ्य समस्याएं
घर पर प्रीमैच्योर बच्चे की देखभाल करने के टिप्स
प्रीमैच्योर बेबी के दिमाग का विकास – जन्म से पहले और बाद में

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

2 weeks ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

2 weeks ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

2 weeks ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

2 weeks ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

2 weeks ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

2 weeks ago