बच्चों को गिनती सिखाने के बाद सबसे पहले हम उन्हें गिनतियों को कैसे जोड़ा और घटाया जाता है यह सिखाते हैं और इसके बाद छोटी गिनतियों को कैसे गुणा और भाग करें यह सिखाते हैं। लेकिन हो सकता है यह आपके बच्चे को शुरूआत में सीखना कठिन लगे और इसलिए आप पहाड़ों की मदद से उन्हें जल्दी जोड़ना, घटाना, गुणा एवं भाग बड़े ही आसान तरीके से सीखा सकते हैं। यहां आपको बच्चों के लिए 6 का पहाड़ा दिया गया है।

ज्यादातर माता-पिता यह मानते हैं कि उनका बच्चा एक्शन या विजुअल की मदद से चीजों को जल्दी सीख जाता है। तो अगर आप उन्हें 6 का टेबल याद कराने का प्रयास कर रहे हैं और आपको लग रहा है कि आपका बच्चा दूसरे बच्चों के मुकाबले पहाड़ा याद करने में समय लगा रहा है तो आप उन्हें इसे खेल-खेल में सीखाने का प्रयास करें।

ADVERTISEMENTS

6 का पहाड़ा | 6 Ka Pahada

यहां नीचे आपको 6 के पहाड़े की तालिका दी गई है, जिसमें 6 का पहाड़ा लिखने के लिए अंक 6 को बारी बारी से प्रत्येक 1 से लेकर 10 तक की संख्या से गुणा किया गया है। 6 से हर संख्या को गुणा करने के बाद जो अंक निकलेगा वो कहलाएगा उसका गुणनफल और 6 का पहाड़ा। आप उदहारण के तौर पर समझने के लिए नीचे दिए गई तालिका को ध्यान से समझें।

6  × 1 6
6  × 2 12
6  × 3 18
6  × 6 24
6  × 5 30
6  × 6 36
6  × 7 42
6  × 8 48
6  × 9 54
6  × 10 60

6 का पहाड़ा हिंदी में | 6 Ka Pahada Hindi Me

क्या आप चाहते हैं कि अंग्रेजी के साथ-साथ बच्चा हिंदी भाषा में भी पहाड़ा सीखे तो यहां आपको एक तालिका दी गई है जिमसें 6 का पहाड़ा हिंदी भाषा में दिया गया है। आपने पहाड़ा याद करने का यह तरीका ज्यादातर हिंदी माध्यम के स्कूलों में सुना या देखा होगा, लेकिन अगर आप अपने बच्चे को एक गीत के रूप में पहाड़ा याद कराना चाहते हैं तो उन्हें यह जरूर सिखाएं।

ADVERTISEMENTS

छह एकम छह
छह दूनी बारह
छह तिया अठारह
छह चौके चौबीस
छह पंचे तीस
छह छके छत्तीस
छह सत्ते बयालीस
छह अट्ठे अड़तालीस
छह नौवे चौवन
छह दहाई साठ

 

6 का पहाड़ा जोड़ के रूप में | 6 Ka Pahada Jod Ke Roop Me

आप इस लेख से अब तक यह जान चुके होंगे कि एक पहाड़ा को कितने अलग-अलग तरीकों से सीखा जा सकता है। एक तरीका जो आपको नीचे बताने वाले हैं यह बच्चों का काफी पसंदीदा पहाड़ा सीखने का तरीका है, क्योंकि ज्यादातर बच्चों को जोड़ना बहुत अच्छा लगता है और वो ऐसे छोटे-छोटे जोड़ को करने में अपना रूझान दिखाते हैं जिसका मतलब है कि उन्हें ऐसे पहाड़ा याद करना आसान हो जाता है।

आइए, दी गई तालिका की सहायता से जानते हैं कि 6 में कितना जोड़ें की हमें वही संख्या प्राप्त हो जो 6 को 1 से 10 तक की संख्या से गुणा करने पर प्राप्त होते हैं। यह एक दिलचसप गतिविधि भी है, जो बच्चे को व्यस्त रखने के साथ पहाड़े को अन्य तरीकों से याद करने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTS

6 + 0 6
6 + 6 12
6 + 12 18
6 + 18 24
6 + 24 30
6 + 30 36
6 + 36 42
6 + 42 48
6 + 48 54
6 + 54 60

 

बच्चों को 6 का पहाड़ा सिखाने के आसान तरीके | Bachhon Ko 6 Ka Pahada Sikhane Ke Aasan Tarike

1. गीत और कविताओं के रूप में

बच्चों को रंग-बिरंगी चीजें और म्युजिक बहुत आकर्षित करती हैं ऐसे में उन्हीं कार्टून वीडियो जिसमें उन्ही का हम उम्र बच्चा पहाड़े को कविता के रूप में गाकर सुना रहा हो बच्चे को दिखाएं। यह देखने में सच में बहुत मजेदार लगता है। आप भी साथ में एक्शन के साथ गाएं और बच्चे को साथ-साथ दोहराने के लिए कहें।

2. फ्लैश कार्ड्स का इस्तेमाल कर के

फ्लैश कार्ड्स का उपयोग करके उन्हें पहाड़ा सिखाना भी एक अच्छा तरीका है। जैसे आप अन्य चीजों जैसे जानवर, फल सब्जियों, और दिनों के नाम याद कराने के लिए फ्लैश कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं ठीक वैसे ही बच्चे को 6 का पहाड़ा सिखाने के लिए फ्लैश कार्ड्स का उपयोग करें। इसे और भी रोचक और मजेदार बनाने के लिए आप यह फ्लैश कार्ड्स खुद भी तैयार कर सकते हैं या फिर यह फ्लैश कार्ड्स ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

6 का पहाड़ा याद रखने के सुझाव | 6 Ka Pahada Yaad Rakhne Ke Tips

वैसे तो ऐसे बहुत सारे तरीके मौजूद हैं जिसकी मदद से आप अलग-अलग तरह बच्चे को पहाड़ा याद करने में उनकी सहायता कर सकते हैं। जैसे उंगलियों पर जोड़कर या फिर कोई सामान या नोट लें और उन्हें जोड़ते जाएं और बच्चे से उसे गिनने के लिए कहें, जितनी संख्या आएगी आप उसे बोर्ड पर लिखते जाएं। 6 का पहाड़ा का हरएक गुणनफल की संख्या इस प्रकार आप एक से शुरू करते हुए दस तक बोर्ड पर लिखे और फिर बच्चे के साथ गाते हुए इसे कई बार दोहराएं। ध्यान रखें बच्चे को कोई भी चीज जोर जबरदस्ती से नहीं सिखाई जा सकती है, इसलिए इसे एक फन एक्टिविटी के रूप में ही उन्हें सिखाएं।

6 का पहाड़ा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. 6 का पहाड़ा कब सीखना चाहिए?

समय के साथ बच्चे भी अब स्मार्ट हो गए हैं, इसलिए कुछ माता-पिता समय से पहले ही उन्हें इससे अवगत करा देते हैं, लेकिन बच्चों को आमतौर पर 5-6 वर्ष की आयु में इसे सिखाया जाता है।

ADVERTISEMENTS

2. 6 का पहाड़ा क्यों महत्वपूर्ण है?

पहाड़ा ऐसी चीज है जो बच्चे के जीवन के हर पड़ाव में काम आएगा, यह गणित का एक अहम हिस्सा है। जैसे जैसे बच्चा बड़ा होगा इस उपयोग भी बढ़ता जाएगा जो स्कूली और निजी जीवन दोनों में ही उपयोगी है।

3. क्या पहाड़े याद करने से गणित में मदद मिलती है?

हां, इसलिए बच्चों को पहाड़ा सिखाए जाने पर इतना जोर दिया जाता है, क्योंकि यह गणित का एक अहम हिस्सा है जो बच्चे के गणित से जुड़े सवालों में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTS

6 का पहाड़ा बच्चों के अंदर गणितीय विकास के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि बच्चे इसके आधार पर गणित से जुड़े सवालों को बेहतर रूप से हल करने में सक्षम होंगे। पहाड़ा मुँहजबानी याद होने से बच्चे जल्दी संख्या की गणना करने लगते हैं। जिन बच्चों का रूझान गणित में होता है, उनके लिए तो पहाड़ा एक वरदान के सामान है। इस लेख में यह बताया है कि लेख में आपको सरल तरीके से बिना किसी अधिक प्रयास के बच्चे को 6 का पहाड़ा कैसे सिखाएं।

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

1 month ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago