शिशु

6 महीने के बच्चे के लिए 10 डेवलपमेंटल एक्टिविटीज

ADVERTISEMENTS

समय बहुत तेजी से बीतता जा रहा है और अब आपका बच्चा हर हफ्ते एक नए पड़ाव को पार करेगा! आपका बच्चा इस समय घर पर आकर्षण का केंद्र बना होगा। हो भी क्यों न? अब उसका हाथ वेव करना, बड़बड़ाना, हाथ पैर को हिलाना, सिर हिलाना और मुस्कुराना सीख जो गया है। हालांकि, अपने बच्चे को नई चीजें सीखते हुए देखना बहुत ही मजेदार है और आपको पता होना चाहिए कि इस आपका बच्चा किन पड़ाव से होकर गुजरता है। उसके साथ खेलना, उसे प्रोत्साहित करना, सराहना और उसके साथ जुड़ना बच्चे के मस्तिष्क के विकास में बहुत मदद करता है। इसलिए, याद रखें कि इस स्टेज पर आपका प्यार, स्पर्श, ध्यान और समय बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपके इंवॉल्व होने से बच्चे का विकास तेजी से होता है।

6 महीने के बच्चे में आप कौन-कौन से विकास देख सकते हैं

छह महीने का बच्चा अपने आसपास की हर चीज में रुचि दिखाता है। हर छोटी चीज उनके लिए एक्साइटिंग होती है और वो हर कुछ नया सीखने या करने के लिए उत्सुक होता है। इस समय वो चीजों को चबाना शुरू कर देते हैं, चीजों को अपने हिसाब से संभालने लगता है, बिना किसी के सपोर्ट के रोल हो कर बैठने लगेगा। इस समय, आपके बच्चे ने मोटर स्किल भी डेवलप होंगी, जैसे:

  • पीठ के बल रोल करना
  • पेट के बल से आगे और पीछे खिसकना
  • घुटनों के बल पर उठना और आगे पीछे हिलना

आपका बच्चा इस समय मूवमेंट करने वाली एक्टिविटी और इंटरैक्टिव एक्टिविटी करने के लिए तैयार होता है। इसके अलावा, आपके बच्चे की आँखों का रंग अब डेवेलप हो जाएगा और उसके स्पीच पैटर्न में भी सुधार होगा। 6 महीने का बच्चा जो भी सुनता है और भाषा को समझने लगता है।

ADVERTISEMENTS

यहाँ वो सभी एक्टिविटीज दी गई हैं जो इस स्टेज पर आपके बच्चे को बहुत पसंद आएगी। साथ ही इससे उसका फिजिकल डेवलपमेंट, सोशल उर इमोशनल डेवलपमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा। आपके बच्चे को अलग-अलग सेंसेशन का अनुभव करने में मजा आएगा, इससे बच्चे के पूरे विकास में मदद मिलती है।

संक्षेप में कहा जाए, तो आपका बच्चा अब सब ओब्सर्व करता है, और साथ में नई स्किल्स भी सीखता है। इस स्टेज पर आपका बच्चा हर चीज एक्सप्लोर करना चाहता है।

ADVERTISEMENTS

6 महीने के बच्चे के लिए फन एक्टिविटीज

आपका बच्चा अपने आसपास के वातावरण को समझना शुरू कर देगा, इसलिए उसके साथ खेलना बहुत जरूरी ही ताकि आप उसका, फिजिकल, मेंटल, इमोशनल और सोशल डेवलपमेंट को बढ़ावा दे सकें। खेल के दौरान अपने बच्चे के साथ क्रिएटिव रहें – यहाँ आपको छह महीने के बच्चे के लिए कुछ एक्टिविटज दी गई हैं, जो बच्चे के पूरे विकास को बढ़ावा देती है।

1. पढ़ना

अपने बच्चे के लिए किताबें पढ़ें और एक अच्छा समय उनके साथ बिताएं! कलरफुल पिक्चर वाली किताबें खरीदें ताकि बच्चा उसमें एंगेज रहे।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

ध्यान रहे कि इशारों के साथ बच्चे को धीरे-धीरे पढ़कर सुनाएं। अपने बच्चे को हंसने और सरप्राइज होने के लिए प्रोत्साहित करें इससे वो ज्यादा इंटरैक्टिव बनेगा। वैसी किताबें चुने जो शॉर्ट और कलरफुल पिक्चर के साथ हो। बच्चों को चबाने की आदत होती है, इसलिए हार्डकवर वाली बुक खरीदें।

ADVERTISEMENTS

डेवलप होने वाले स्किल:

छह महीने के बच्चे में ब स्पीच डेवलपमेंट भी हो रहा होता है। आपकी बच्चा लैंग्वेज सुनने उर समझने लगेगा, रीडिंग इस स्किल को डेवलप करने में मदद करती है। रीडिंग से लैंग्वेज, लिसनिंग और सेंसरी डेवलपमेंट में मदद मिलती है। ब्राइट कलर से आपके बच्चे को पिक्चर देखने में मदद मिलती है। छुए जाने वाले पिक्चर के साथ बच्चे की नजरे और स्पर्श में सुधार होता है।

ADVERTISEMENTS

2. ताली बजाना

अक्सर बच्चे खुद से ताली बजाते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा करने में मजा आता है। इसलिए आप भी उनके साथ मिलकर ताली बजाएं और उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।

डेवलप होने वाले स्किल:

ADVERTISEMENTS

जब बच्चे 6 महीने के आसपास होते हैं, तो वे ताली बजाना सीख जाते हैं। ताली बजाने में उन्हें बहुत मजा आता है, क्योंकि इसे आवाज निकलती है। आप पहले बच्चे को खुद ताली बजा कर दिखाएं और फिर उसे भी ताली बजाने के लिए कहें। अपने बच्चे का हाथ अपने हाथों में लें और उसे धीरे-धीरे सिखाएं। बच्चे की पसंदीदा म्यूजिक लगा कर ताली बजाएं और साथ में मूव भी करें।

आप ऐसे कर सकती हैं:

ADVERTISEMENTS

क्लैप, क्लैप, क्लैप, एक, दो, तीन,

क्लैप, क्लैप, क्लैप, पापा और मम्मी!

ADVERTISEMENTS

क्लैप, क्लैप, क्लैप, चार और पाँच,

क्लैप, क्लैप, क्लैप, चलो करें जम्प!

ADVERTISEMENTS

डेवलप होने वाले स्किल:

ताली बजाने से बच्चे साउंड से परिचित होते हैं और खेल के साथ म्यूजिक जोड़ने से राइम की दुनिया से भी परिचित होते हैं।

ADVERTISEMENTS

3. बात करना

बच्चों को बड़बड़ाना पसंद होता है और उन्हें देखकर बहुत मजा आएगा कि आप उन्हें जवाब दे रही हैं। इसलिए, अपने बच्चे से बात करें और उनकी बातों को सुनें।

एक्टिविटी कैसे करें:

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चे के साथ बातचीत करें। जब आपका बच्चा बड़बड़ाए, तो मुस्कुराते हुए उसे जवाब दें। अपने बच्चे के कपड़ों की ओर इशारा करें उसके बारे में बताएं। अपने बच्चे को समझाएं कि आप उसे क्या खिला रही हैं, या उसके आसपास कौन सी चीजें हैं। बच्चों को यह पसंद होता है, क्योंकि यह सभी चीजें उन्हें बात करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

डेवलप होने वाले स्किल:

ADVERTISEMENTS

बातचीत करने से बच्चे की लैंग्वेज और लिसनिंग स्किल बढ़ती है।

4. गाना

बच्चे को लोरी गाकर सुनना युगों से चला आ रहा है। अपने बच्चे को गा कर सुनाएं और उसे संगीत की दुनिया से परिचित कराएं।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

कोई भी गाना बनाइए और इसे अपने बच्चे को लोरी के रूप में गाकर सुनाएं। आपको न केवल रात में उसे सुलाते समय ऐसा करें बल्कि उसे स्नान कराते समय या उसे भोजन कराते समय भी गाएं। आप जो भी एक्टिविटी कर रही हों उसमें म्यूजिक को शामिल करें। जैसे आप उसके कपड़े बदलते समय गाना गा सकती हैं कि, “अब, मैं आपके कपड़े बदलने जा रही हूँ”।

ADVERTISEMENTS

इसे एनिमेटेड बनाने के लिए अपनी आवाज़ बदलें। अलग-अलग ऑप्शन को अजमाएं, इससे बच्चा ऑडिटरी के बीच के डिफरेंस को समझ सकेगा।

डेवलप होने वाले स्किल:

ADVERTISEMENTS

विभिन्न ध्वनियों का उपयोग करके गाएं, इससे बच्चे का सेंसरी स्किल और ऑडिटरी के बीच के डिफरेंस समझने में मदद मिलती है।

5. पीक-आ-बू

पीकाबू एक मजेदार खेल है जो बच्चों को हँसाता है और माता-पिता के चेहरे को अचानक से देखने पर खुशी जाहिर करता है।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

इस एक्टिविटी को कई तरह से किया जा सकता यहाँ कुछ सबसे लोकप्रिय तरीके के बारे में बताया गया हैं:

ADVERTISEMENTS
  • अपने चेहरे को ढंकें: अपने चेहरे को अपने हाथों या किसी कपड़े से ढकें और अपने बच्चे से छुप जाएं। थोड़ी देर के बाद, कपड़े को या अपने हाथों को हटाते हुए कहें, “पीक-आ-बू!” आपका बच्चा कुछ समय देखने के बाद आपके हाथों को आपके चेहरे से दूर हटाने की कोशिश करेगा और खुशी से आवाजें करेगा।
  • एक कुर्सी या एक सोफे के पीछे छिपें: आप एक कुर्सी, सोफा, या पर्दे के पीछे भी छुप सकती है और “पीक-आ-बू” कहकर अचानक उनके प्रकट हो सकती हैं।

आप इसे मजेदार बनाने के लिए अन्य वस्तुओं का भी उपयोग कर सकती हैं। किताब, खिलौना, या किसी अन्य वस्तु को कंबल के नीचे छिपाएं, लेकिन इस तरह से  छिपाएं कि वो दिखे। फिर, बच्चे को वस्तु खोजने के लिए कहें। “कहाँ है? आइए इसे ढूंढें! ” जैसे ही बच्चा इस स्किल में महारत हासिल करता है, आप चीजों को पूरी तरह से छिपा कर उन्हें ढूंढने के लिए कहें।

डेवलप होने वाले स्किल:

ADVERTISEMENTS

यह एक्टिविटी बच्चे के फाइन मोटर स्किल को बढ़ावा देती है। यह बच्चे को चीजों के बारे में सिखाती है – एक ऐसी कांसेप्ट जिसमें जो चीजों या लोगों न दिखने के बाद भी एक्सिस्ट करना। यह एक्टिविटी बच्चों में कोगनिटिव कांसेप्ट को डेवेलप करती है।

6. फ्लाइंग करना

बच्चों को प्यार करवाना, चारों ओर घुमाया जाना और उनके साथ खेलना बहुत पसंद होता है। अपने बच्चे को ऊपर उठा कर उन्हें उडाएं, इस एक्टिविटी में उन्हें बहुत मजा आएगा है।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

अपने बच्चे को पेट के बल अपनी गोद में रखें। अपने दोनों हाथों से बच्चे को पकड़ें। ध्यान रहे कि आप मिडिल सेक्शन को ठीक से सपोर्ट करें। अपने बच्चे को धीरे से लिटाएं और उसे ऊपर-नीचे और आगे-पीछे करें, ठीक उसी तरह जैसे पक्षी या हवाई जहाज होता है। अलग-अलग दिशाओं में घूमने पर बच्चा खूब हँसेगा।

डेवलप होने वाले स्किल:

बच्चे अपने आसपास की चीजों को एक नए सिरे से देखते हैं। यह बॉडी मूवमेंट को बेहतर करता है।

7. आपकी नकल करना

बच्चे उन लोगों की नकल करते हैं जिन्हें वे पसंद करते हैं और इसलिए आपका बच्चा आपकी नकल करना पसंद करेगा!

एक्टिविटी कैसे करें:

ऐसी एक्टिविटी से शुरू करें जो आपका बच्चा आसानी से कॉपी कर सकता है जैसे हाथ ऊपर और नीचे वेव करना हुए, ताली बजाना, अपनी आँखें बंद करके आँखें खोलना। अपने बच्चे को देखने और उसे आपकी नकल करने के लिए प्रोत्साहित करें। आप इसमें कई एक्शन जोड़ सकती हैं और फिर अपने बच्चे का रिएक्शन देखें।

डेवलप होने वाले स्किल:

यह एक्टिविटी मेमोरी पॉवर डेवेलप करने में मदद करता है और बच्चे को यह समझने में मदद मिलती है कि नकल कैसे किया जाता है।

8. किकिंग

जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता जाएगा, उसके खेलने का समय भी बढ़ता जाएगा और वह फिजिकल एक्टिविटीज को ज्यादा से ज्यादा एंजॉय करेगा। तो, इस मजेदार एक्टिविटी के माध्यम से आप बच्चे के फिजिकल और सेंसरी स्किल को बढ़ावा देती हैं।

एक्टिविटी कैसे करें:

कलरफुल कपड़ों के कुछ टुकड़े लें। उन्हें सोफे के नीचे इस तरह से बांधें कि कपड़े का टुकडा पर्दे की तरह नीचे लटक जाएं। बच्चे को पीठ के बल लिटा दें और आप देखेंगी कि वो कपड़े को पैरों से किक करना शुरू कर देगा। इस खेल को थोड़ा और चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए, उसे कपड़े से थोड़ा आगे खिसका दें।

डेवलप होने वाले स्किल:

इससे आपके बच्चे का सेंसरी स्किल डेवेलप होता है, ठुड्डी अंदर की ओर दबाना, शरीर में जागरूकता और कॉज और इफेक्ट डेवेलप होता है।

9. सिट-अप्स

मांसपेशियों की मजबूती आपके बढ़ते बच्चे के लिए महत्वपूर्ण है। बेबी सिट-अप आपके बच्चे को उसकी मांसपेशियों को टोन करने में मदद कर सकता है।

एक्टिविटी कैसे करें:

यदि आपके बच्चे का हेड कंट्रोल अच्छा है, तो आप उसे उसकी पीठ के बल बिठा सकती हैं। अपने हाथों से उसकी पीठ को सपोर्ट दें और धीरे-धीरे उसे बैठने की पोजीशन के लिए गाइड करें। बच्चा अपनी मांसपेशियों का उपयोग करके उठने की कोशिश करता है, इस प्रकार आप उसके हाथों को पकड़ कर उसे सिट-अप करा सकती हैं।

डेवलप होने वाले स्किल:

यह एक्टिविटी आपके बच्चे के मोटर स्किल और हेड कंट्रोल में मदद करती है।

10. पैर को उछालना

आगे-पीछे घूमना बच्चों के लिए बहुत रोमांचक होता है। उन्हें मूवमेंट करना पसंद होता है, खासकर जब वे अपनी माँ की गोद में हों।

एक्टिविटी कैसे करें:

अपने बच्चे को अपनी गोद में बैठाएं। अपने बच्चे को ऊपर और नीचे हल्के-हल्के उछालें। आप उसके साथ खेलते हुए गा भी सकती हैं। ऐसा करने से वो खूब हँसेगे और यहाँ तक कि इसे बार-बार करने की मांग करेंगे।

डेवलप होने वाले स्किल:

यह खेल बॉडी मूवमेंट को बेहतर करने में मदद करता है।

11. बुलबुले उड़ाना

6 महीने के बच्चे बुलबुले को देखने के लिए काफी देर तक फोकस कर सकते हैं और उन्हें इस साबुन के बुलबुले को देखने में बहुत मजा आता है।

एक्टिविटी कैसे करें:

आप स्टोर से बबल लिक्विड खरीद सकती हैं। बस अपने बच्चे के चारों ओर बुलबुले उड़ाएं और उसे अपने आसपास उड़ते हए बुलबुलों को देखकर हैरान होने दें।

डेवलप होने वाले स्किल:

उड़ते हुए बुलबुलों को देखने से आपके बच्चे की दृष्टि और कंसेंट्रेशन में सुधार होता है।

6 महीने के बच्चों के लिए बहुत सारी सेंसरी एक्टिविटीज हैं जिसकी मदद से आप अपने बच्चे के विकास को बढ़ावा देने की कोशिश कर सकती हैं। बच्चे के प्लेटाइम एक्टिविटीज मजेदार और प्रभावी होनी चाहिए, साथ ही यह बच्चे के विकास में भी मदद करे।

यह भी पढ़ें:

6 महीने के शिशु की वृद्धि एवं विकास

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

10 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

10 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

10 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

10 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

10 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

10 months ago