7 का पहाड़ा – 7 Ka Table In Hindi

7 Ka Pahada

जैसे हिंदी भाषा में बच्चों को सबसे पहले ‘वर्णमाला’ सिखाया जाता है वैसे ही गणित में सबसे पहले गिनती और पहाड़ा सिखाया जाता है, हालांकि शुरूआत में छोटी कक्षा में दो से लेकर दस तक का ही पहाड़ा सिखाया जाता है। 7 का पहाड़ा आपको दोनों भाषाओं में दिया गया, ताकि हिंदी मीडियम स्कूल और इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों के लिए भी यह सरल और स्पष्ट हो।

जैसे-जैसे बच्चे थोड़े बड़े हो जाते हैं उन्हें बड़े पहाड़े सिखाए जाते हैं। कुछ माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजने से पहले ही घर में ही उनकी होम स्कूलिंग शुरू कर देते हैं और अगर आपका बच्चा कम उम्र में जल्दी चीजें सीखने लगता है तो आप उन्हें आगे के लिए तैयार करना शुरू कर देते हैं। लेकिन बच्चे को किसी भी चीज को सिखाने का जो सबसे अच्छा तरीका है वो है खेल-खेल में सीखाने का। आइए बच्चों को आसान तरीके से 7 का पहाड़ा कैसे सिखाएं।

ADVERTISEMENTS

7 का पहाड़ा | 7 Ka Pahada

7 Ka Table in Hindi

यदि आपका बच्चा अंग्रेजी मीडियम में पढ़ता है, तो आप नीचे दी गई तालिका की मदद से उन्हें 7 का पहाड़ा सिखा सकते हैं। लेकिन बच्चों को हमेशा तभी किसी चीज में रूचि आती जब उन्हें वो दिलचस्प लगे, इसलिए आप बच्चों को गणित में दी गई टेबल को उन्हें मजेदार तरीके से सिखाएं।

7  × 1 7
7  × 2 14
7  × 3 21
7  × 7 28
7  × 5 35
7  × 7 42
7  × 7 49
7  × 8 56
7  × 9 63
7  × 10 70

7 का पहाड़ा हिंदी में | 7 Ka Pahada Hindi Me

क्या आप चाहते हैं कि गणित के साथ-साथ बच्चा हिंदी भाषा में भी पहाड़ा सीखे तो यहां आपको हिंदी भाषा में पहाड़े की तालिका दी गई है। आपने पहाड़ा याद करने का यह तरीका ज्यादातर हिंदी माध्यम के स्कूलों में सुना या देखा होगा, लेकिन अगर आप चाहते हैं बच्चा गणित, अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी पहाड़ा याद करें, तो नीचे उनके लिए टेबल दी गई है।

ADVERTISEMENTS

सात एकम सात
सात दूनी चौदह
सात तिया इक्कीस
सात चौके अठाईस
सात पंचे पैंतीस
सात छके बयालीस
सात सत्ते उन्नचास
सात अट्ठे छप्पन
सात नौवे तरेसठ
सात दहाई सत्तर

 

7 का पहाड़ा जोड़ के रूप में | 7 Ka Pahada Jod Ke Roop Me

दी गई तालिका की सहायता से आइए जानते हैं कि 7 में कितना जोड़ें की हमें वही संख्या प्राप्त हो जो 7 को 1 से 10 तक की संख्या से गुणा करने पर प्राप्त होते हैं। हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि यह आपके बच्चे को मजेदार गतिविधि लगने वाली है, जो वो इसे सीखने में अपना रुझान भी दिखाएंगे।

ज्यादातर माता-पिता पहाड़े के इस तरीको इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि इसमें संख्या को जोड़ने के अभ्यास के साथ पहाड़ा भी याद कराया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

7 + 0 7
7 + 7 14
7 + 14 21
7 + 21 28
7 + 28 35
7 + 35 42
7 + 42 49
7 + 49 56
7 + 56 63
7 + 63 70

 

बच्चों को 7 का पहाड़ा सिखाने के आसान तरीके | Bachhon Ko 7 Ka Pahada Sikhane Ke Aasan Tarike

1. खेल और गतिविधियों के माध्यम से

जी हाँ आप बच्चों को खेल और अलग-अलग एक्टिविटी की मदद से 7 का पहाड़ा सीखा सकते हैं, जैसे म्यूजिक बजाकर जिसमें 7 पहाड़ा गया जा रहा हो या फिर कविता के रूप में भी, इसके आलावा भी बहुत सारी एक्टिविटी हैं, उदाहरण के तौर पर, आप एक बॉक्स में 7 चॉक्लेट और 7 टॉफी अलग-अलग बॉक्स रखें फिर एक अलग बॉक्स में चॉक्लेट और टॉफी को मिलाकर कुल कितनी गिनती हुई बच्चे को बताने के लिए कहें।

 2. फ्लैश कार्ड्स, स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर के

आजकल फ्लैश कार्ड्स का उपयोग करके माता-पिता बच्चों को फल, सब्जी, दिन, महीने और जानवरों आदि के नाम याद कराते हैं। आप बच्चे को पहाड़ा सिखाने के लिए फ्लैश कार्ड्स का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही स्मार्ट फोन में काफी सारे एप्प हैं जिनमें मजेदार तरीके से पहाड़ा याद करने की ट्रिक और टिप्स बताई गई है। आप उनका भी उपयोग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

7 का पहाड़ा याद रखने के सुझाव | 7 Ka Pahada Yaad Rakhne Ke Tips

पहाड़े को 3 ग्रुप में बाटें- बच्चे को एक साथ पूरी टेबल याद कराना मुश्किल होगा इसलिए इन्हें 3 हिस्से में बांट कर उन्हें याद कराएं जैसे पहला ग्रुप में 7 × 1 से लेकर 7 × 3, दूसरे ग्रुप में 7 × 4 से लेकर 7 × 7, और तीसरे ग्रुप में 7 × 8 से 7 × 10 तक टुकड़े टुकड़े में 7 की टेबल याद कराएं।  इसके आलावा गाने और रिदम में भी पढ़ कर पहाड़ा सिखाया जा सकता है जैसे “7, 14, 21, 28…” को रिदम में पढ़ें इससे संख्या दिमाग में बैठ जाती है और पहाड़ा याद करना आसान हो जाता है।

7 का पहाड़ा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. 7 का पहाड़ा कब सीखना चाहिए?

आमतौर पर बच्चों को 5-7 वर्ष की आयु में पहाड़ा सिखाना शुरू कर दिया जाता है। लेकिन अब ऐसे कई स्मार्ट ऐप मौजूद हैं जिनकी मदद से आप खेल-खेल में बिना बच्चे पर कोई दबाव बनाएं उन्हें 7 आसानी से सीखा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

2. 7 का पहाड़ा क्यों महत्वपूर्ण है?

पहाड़ा याद होना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आगे चल कर गणित के अन्य भाग अलजेब्रा, ज्योमेट्री, ट्रिग्नोमैट्री, से जुड़े प्रश्नों के उत्तर को हल करने में सहायक होता है।

3. क्या पहाड़े याद करने से गणित में मदद मिलती है?

बिलकुल, जैसा कि आपको पहले भी प्रश्न के उत्तर में बताया गया है पहाड़ा गणित विषय में एक अहम भूमिका निभाता है आप इसे गणित का आधार भी मान सकते हैं, क्योंकि यह गणित से जुड़े सवालों में बहुत मदद करता है इसलिए आपने देखा होगा या खुद भी अनुभव किया होगा कि संख्या के बाद गणित में पहाड़ा सिखाए जाने पर काफी जोर दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS

न केवल 7 का पहाड़ा बल्कि अन्य पहाड़े भी बच्चों को याद कराए जाने जरूरी हैं, लेकिन अब समय बदल गया इसलिए हमें अपने पुराने तरीके से पढ़ाए और सिखाए जाने में बदलाव लाना चाहिए और नए ज़माने के अनुसार नई तकनीकों का उपयोग करते हुए बच्चों की स्मार्ट लर्निंग पर ध्यान देना चाहिए।