ADVERTISEMENTS

8 का पहाड़ा बच्चों के लिए गणित का एक अहम हिस्सा है, जो उनकी गणना और गुणा की समझ को मजबूत करता है। 8 का पहाड़ा न केवल स्कूल के पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह रोजमर्रा की गणना में भी उपयोगी है। यह बच्चों को गुणा के नियमों को समझने में मदद करता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

इस लेख में, हम 8 का पहाड़ा हिंदी में और उसके विभिन्न रूपों को विस्तार से समझेंगे, ताकि बच्चों को इसे सरल और प्रभावी तरीके से सिखाया जा सके। साथ ही, 8 का पहाड़ा जोड़ के रूप में और याद रखने के कुछ आसान टिप्स भी जानेंगे। आइए जानते हैं 8 के पहाड़े को बेहतर तरीके से कैसे सीखा जाए।

8 का पहाड़ा | 8 Ka Pahada

8 का पहाड़ा के बारे में सबसे पहले जानना जरूरी है कि इसकी तालिका कैसे काम करती है। 8 का पहाड़ा यानी 8 से गुणा करने का क्रम। यह गुणनफलक हर संख्या को 8 से गुणा करता है। इसे निम्नलिखित रूप में लिखा जा सकता है:

ADVERTISEMENTS
8 × 1 8
8 × 2 16
8 × 3 24
8 × 4 32
8 × 5 40
8 × 6 48
8 × 7 56
8 × 8 64
8 × 9 72
8 × 10 80

यह पहाड़ा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अन्य पहाड़ों की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है, और इसे याद करना भी बाकियों से थोड़ा मुश्किल है पर रोजाना अभ्यास से इसे जल्दी याद किया जा सकता है।

8 का पहाड़ा हिंदी में | 8 Ka Pahada Hindi Me

यह खंड हिंदी में 8 का पहाड़ा एक हिंदी की तालिका के रूप में दिखाता है, जिससे बच्चों को इसे पढ़ने और याद करने में आसानी होगी। हिंदी माध्यम में पढ़ने से बच्चों को अपनी मातृभाषा में इसे समझने और अभ्यास करने में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENTS
आठ एकम आठ
आठ दूनी सोलह
आठ तिया चौबीस
आठ चौके बत्तीस
आठ पंचे चालीस
आठ छके अड़तालीस
आठ सत्ते छप्पन
आठ अट्ठे चौंसठ
आठ नौवे बहत्तर
आठ दहाई अस्सी

इस प्रकार, 8 का पहाड़ा हिंदी में बच्चों को गुणनफल के क्रम को सरलता से याद करने में मदद करता है।

8 का पहाड़ा जोड़ के रूप में | 8 Ka Pahada Jod Ke Roop Me

8 का पहाड़ा जोड़ के रूप में सीखने से बच्चों को इसे जल्दी और आसानी से समझने में मदद मिलती है क्योंकि गुणा के पहले बच्चों ने जोड़ पहले सीख लिया होता है। इसका मतलब है कि प्रत्येक गुणा को जोड़ के रूप में प्रस्तुत किया जाए तो वह और भी आसान लगता है। उदाहरण के लिए:

ADVERTISEMENTS
8 + 0 8
8 + 8 16
8 + 16 24
8 + 24 32
8 + 32 40
8 + 40 48
8 + 48 56
8 + 56 64
8 + 64 72
8 + 72 80

इस प्रकार, 8 का पहाड़ा जोड़ के रूप में बच्चों को गुणा की प्रक्रिया को समझाने में सहायक है। उन्हें यह तरीका याद रखने में भी आसान लगता है।

बच्चों को 8 का पहाड़ा सिखाने के आसान तरीके | Bachhon Ko 8 Ka Pahada Sikhane Ke Aasan Tarike

बच्चों को 8 का पहाड़ा सिखाने के कई आसान तरीके हो सकते हैं, जिनसे वे इसे जल्दी और सही तरीके से याद कर सकते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख तरीके निम्नलिखित हैं:

ADVERTISEMENTS
  1. गीत के रूप में: बच्चों को 8 का पहाड़ा गाने के रूप में सिखाना बहुत लाभदायक हो सकता है। गाने की धुन पर पहाड़ा याद करने से यह जल्दी और आसानी से याद हो जाता है।
  2. चित्रों या फ्लैशकार्ड्स के माध्यम से: जब बच्चों को कुछ दृश्य रूप में दिखाया जाता है, तो उन्हें इसे याद करना आसान लगता है। गुणा तालिका को चित्रों या फ्लैशकार्ड्स के साथ सिखाना एक अच्छा तरीका हो सकता है।
  3. रोजाना अभ्यास: बच्चों को 8 का पहाड़ा का अभ्यास करवाते रहें। जितना अधिक वे इसका अभ्यास करेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा।

8 का पहाड़ा याद रखने के सुझाव | 8 Ka Pahada Yaad Rakhne Ke Tips

  1. अभ्यास: नियमित रूप से 8 का पहाड़ा रटवाना बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह उनकी याददाश्त को मजबूत करता है।
  2. ध्वनि और दृष्टि का उपयोग: बच्चों के सामने किस बड़े बोर्ड पर 8 का पहाड़ा जोर-जोर से बोलकर और लिखकर दिखाने से वे इसे जल्दी और सही तरीके से याद कर सकते हैं। यह उनके दिमाग में जल्दी बैठता है।
  3. स्मार्ट तरीके से याद करना: बच्चों को 8 का पहाड़ा छोटे टुकड़ों में सिखाएं और धीरे-धीरे पूरा पहाड़ा याद करवाएं। जैसे, पहले 8 × 1 से लेकर 8 × 5 तक, फिर 8 × 6 से लेकर 8 × 10 तक।

8 का पहाड़ा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. बच्चों को 8 का पहाड़ा सीखने में कितना समय लगता है?

बच्चों को 8 का पहाड़ा सीखने में कुछ दिन लग सकते हैं, लेकिन नियमित अभ्यास से वे इसे जल्दी याद कर सकते हैं।

2. 8 का पहाड़ा याद करने के कौन से तरीके प्रभावी हैं?

बच्चों को गाने के माध्यम से, खेल-खेल में या चित्रों के माध्यम से 8 का पहाड़ा सिखाना प्रभावी होता है।

ADVERTISEMENTS

3. क्या 8 का पहाड़ा अन्य पहाड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण है?

8 का पहाड़ा बहुत महत्वपूर्ण है, यह बच्चों के लिए थोड़ा कठिन होता है लेकिन एक बार याद हो जाए तो बच्चों को बाकि गणित के सवालों में मदद करती है।

8 का पहाड़ा बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण गणित का ज्ञान है, जो न केवल उनके अकादमिक प्रदर्शन को बेहतर बनाता है, बल्कि उनकी मानसिक गणना की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसे याद रखने के कई सरल और मजेदार तरीके हैं, जैसे कि जोड़ के रूप में अभ्यास, खेल, और गीतों के जरिए सिखाना जैसा कि ऊपर बताया गया है। बच्चों को 8 का पहाड़ा सिखाते वक्त उनकी रुचि बनाए रखना बेहद जरूरी है। सही तरीके से अभ्यास और समर्पण के साथ, बच्चे जल्दी से इसे याद कर सकते हैं और गणित में आत्मविश्वास प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
जया कुमारी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago