गणित के पाठ्यक्रम में गुणा की समझ बच्चों को गुणनफल को तेजी से याद रखने में सहायक होती है। 9 का पहाड़ा न केवल स्कूल की पढ़ाई में बल्कि आगे चलकर गणित में सफलता के लिए भी एक मजबूत आधार माना गया है। इस लेख में, विद्यार्थियों के लिए यह टेबल आसान और सरल बनाकर प्रस्तुत किया गया है ताकि वे जल्दी से याद कर सकें और इसका प्रभावी उपयोग कर सकें। गणित में जोड़, घटाव के साथ 9 का पहाड़ा समझना हर बच्चे के लिए आवश्यक है। नीचे विभिन्न तरीकों से 9 का पहाड़ा प्रस्तुत किया गया है, जो विद्यार्थियों के लिए न केवल उपयोगी बल्कि रोचक भी है।

9 का पहाड़ा | 9 Ka Pahada

यह तालिका 9 के पहाड़े को गुणा के रूप में दर्शाती है। प्रत्येक पंक्ति में 9 का किसी संख्या के साथ गुणा करने पर प्राप्त होने वाला गुणनफल दिखाया गया है, जिससे एक क्रमबद्ध श्रृंखला बनती है। यही नौ का पहाड़ा है।

ADVERTISEMENTS

9 × 1 9
9 × 2 18
9 × 3 27
9 × 4 36
9 × 5 45
9 × 6 54
9 × 7 63
9 × 8 72
9 × 9 81
9 × 10 90

इस तालिका से बच्चों को गुणा की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है और यह अभ्यास गणित के विभिन्न सवालों को हल करने में सहायक होता है।

9 का पहाड़ा हिंदी में | 9 Ka Pahada Hindi Me

यहाँ नौ का पहाड़ा हिंदी भाषा में लिखकर बताया किया गया है ताकि बच्चे इसे आसानी से समझ सकें और एक गीत की तरह गाकर याद भी कर सकें। पहाड़ा इस तरीके से याद करने से न केवल सरलता से याद हो जाएगा, बल्कि यह बच्चों और विद्यार्थियों के लिए एक मजेदार और प्रभावी तरीका भी है। जब आप इसे गाने की तरह दोहराएंगे, तो यह आपके दिमाग की गहराइयों तक बैठ जाएगा और गुणा की प्रक्रिया को आसानी से समझने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTS

नौ एकम नौ
नौ दूनी अठ्ठारह
नौ तिया सत्ताईस
नौ चौके छत्तीस
नौ पंचे पैंतालीस
नौ छके चउवन
नौ सत्ते तिरसठ
नौ अट्ठे बहत्तर
नौ नौवे इक्यासी
नौ दहाई नब्बे

 

9 का पहाड़ा जोड़ के रूप में | 9 Ka Pahada Jod Ke Roop Me

9 का पहाड़ा जोड़ के रूप में भी सीखा जा सकता है, जिससे विद्यार्थी इसे एक क्रमबद्ध तरीके से समझ सकते हैं। यह तालिका दिखाती है कि 9 को हर बार पिछले योगफल से जोड़कर कैसे परिणाम प्राप्त किया जा सकता है जो दाहिने तरफ दिखाया गया है।

9 + 0 9
9 + 9 18
9 + 18 27
9 + 27 36
9 + 36 45
9 + 45 54
9 + 54 63
9 + 63 72
9 + 72 81
9 + 81 90

इस तालिका से बच्चों को गुणा के स्थान पर जोड़ के आधार पर पहाड़ा समझने में सुविधा होती है, खासकर यदि वे जोड़ को पहले से ही बेहतर तरीके से समझते हैं।

ADVERTISEMENTS

बच्चों को 9 का पहाड़ा सिखाने के आसान तरीके | Bachhon Ko 9 Ka Pahada Sikhane Ke Aasan Tarike

1. गीत और कविताओं के माध्यम से

अगर बच्चों को सीखने में रुचि जगानी है, तो उन्हें गीतों और कविताओं के जरिए सिखाना बहुत असरदार होता है। 9 का पहाड़ा अगर गुनगुनाते हुए सिखाया जाए, तो बच्चों को खेल-खेल में यह याद हो जाता है। गाकर सीखने से बच्चों के लिए इसे याद रखना आसान और मजेदार बन जाता है।

2. फ्लैश कार्ड्स का सहारा लेकर

बच्चों के लिए फ्लैश कार्ड्स एक दिलचस्प तरीका हो सकता है। हर संख्या का अलग-अलग फ्लैश कार्ड बनाएं, जिसमें सवाल और उसका उत्तर हो। आप इन्हें आसानी से ऑनलाइन भी पा सकते हैं। इस तरह बच्चों को कार्ड दिखाते समय उन्हें तुरंत जवाब देने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चों को देखकर और सुनकर तेजी से सीखने में मदद मिलती है, और उनकी याददाश्त भी बेहतर होती है।

ADVERTISEMENTS

9 का पहाड़ा याद रखने के सुझाव | 9 Ka Pahada Yaad Rakhne Ke Tips

9 के पहाड़े को याद रखने के लिए यह जानना जरूरी है कि यह हमेशा 9 के गुणांक में बढ़ता है, जैसे 9, 18, 27, 36… बच्चों को इस पैटर्न को समझाकर उन्हें 9 का पहाड़ा याद रखने में आप उनकी मदद कर सकते हैं।

9 का पहाड़ा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. 9 का पहाड़ा क्या है और इसे क्यों सीखना चाहिए?

    9 का पहाड़ा, 9 की गुणा सारणी है जो बच्चों के गणित के ज्ञान में वृद्धि करती है। इससे गणित के अन्य सवालों को हल करना भी आसान हो जाता है।

  2. क्या जोड़ के माध्यम से 9 का पहाड़ा सीखना आसान होता है?

    हाँ, जोड़ के माध्यम से हर पहाड़ा सीखना सरल होता है, खासकर उन बच्चों के लिए जिन्हें शुरुआत में गुणा करने में कठिनाई होती है।

  3. बच्चों को 9 का पहाड़ा जल्दी कैसे याद करवाया जा सकता है?

    खेल खेल में, गीत के माध्यम से, तालिका के माध्यम से, और दैनिक अभ्यास के माध्यम से सिखाकर इसे जल्दी याद करवाया जा सकता है।

9 का पहाड़ा विद्यार्थियों के गणित के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भाग है। इसे याद करना बच्चों को गणित के अन्य कठिन विषयों को समझने में भी सहायक सिद्ध होता है। गुणा का यह सरल सिद्धांत न केवल स्कूल में बल्कि आगे की शिक्षा में भी लाभदायक सिद्ध होता है। नियमित अभ्यास और रोजमर्रा के जीवन में गणित का समावेश करने से बच्चे इसे जल्दी और लंबे समय तक याद रख सकते हैं।

जया कुमारी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago