आरज़ू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Aarzoo Name Meaning in Hindi

हमारे देश में कई धर्म हैं और हर धर्म के लोग अपने-अपने तरीके से बच्चों का नाम रखते हैं। वैसे तो हर धर्म में नाम रखने का तरीका थोड़ा अलग होता है, लेकिन नाम का महत्व सभी में होता है। इसीलिए बच्चे के लिए नाम चुनते समय हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम कुछ अलग हो, सुनने में प्यारा लगे और लोगों को पसंद आए। ऐसे में हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। हम आपके लिए मुस्लिम धर्म के अनुसार एक बहुत ही प्यारा, खास और यूनिक नाम लेकर आए हैं – ‘आरज़ू’। यह नाम लड़के और लड़की दोनों के लिए रखा जा सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आरज़ू नाम वाले लोग कैसे होते हैं, तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

आरज़ू नाम का मतलब और राशि

आजकल माता-पिता अपने बच्चे का नाम बहुत सोच-समझकर और दिल से रखते हैं, खासतौर पर मुस्लिम समाज में भी नाम को बहुत प्यार और एहमियत के साथ चुना जाता है। भले ही इसमें हिन्दू धर्म की तरह नक्षत्र और ग्रहों की उतनी भूमिका न हो, लेकिन हर धर्म की अपनी खासियत होती है। बच्चे तो हर माता-पिता की पूरी दुनिया होते हैं, इसलिए उनके नाम में भी वही प्यार और अपनापन दिखना चाहिए। ‘आरज़ू’ भी एक ऐसा ही खूबसूरत, दिल को छू जाने वाला मुस्लिम नाम है जो सुनते ही दिल में बस जाता है। लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए रखे जा सकने वाले आरज़ू नाम का मतलब ख्वाहिश, चाहत या दिल से निकली कोई तमन्ना होता है। यह नाम ‘आ’ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अब आइए जानते हैं कि आरज़ू नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है और ये अपने आस-पास के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

नाम आरज़ू
अर्थ इच्छा, चाहत, ख्वाहिश
लिंग लड़का/लड़की
अंक ज्योतिष 4
धर्म मुस्लिम
राशि मेष
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, सफेद और लाल
शुभ रत्न मूंगा

आरज़ू नाम का अर्थ क्या है?

माता-पिता के लिए बच्चे का नाम सिर्फ उसकी पहचान से नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा होता है। वो उस खास पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं जब अपने बच्चे को एक प्यारा सा नाम दें। आरज़ू ऐसा ही एक खूबसूरत नाम है, जिसे लड़के और लड़की दोनों के लिए रखा जा सकता है। इसका मतलब इच्छा, चाहत और ख्वाहिश होता है। इस नाम के लोग स्वभाव से मिलनसार होते हैं, उन्हें मर्यादा में रहना पसंद होता है और बुरी संगत से दूर रहते हैं। ये हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते हैं और जब किसी से प्यार करते हैं तो दिल से निभाते हैं।

आरज़ू नाम का राशिफल

आरज़ू नाम की राशि मेष मानी जाती है। इस राशि के लोग ईमानदार, समझदार और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। ये बेहद उत्साही, नेतृत्व वाले गुणों से भरपूर और साहसी होते हैं। हालांकि उनको गुस्सा जल्दी आ जाता है, लेकिन हालात को समझकर खुद को संभाल भी लेते हैं। आरज़ू नाम वाले लोग समाज में सबके साथ प्यार और सम्मान से पेश आते हैं और अच्छे दोस्त बनते हैं।

आरज़ू जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

आरज़ू मुस्लिम लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए एक प्यारा और लोकप्रिय नाम है, जो ‘आ’ अक्षर से शुरू होता है और मेष राशि में आता है। अगर आप इस राशि से जुड़े अक्षर अ, ल और च से अन्य मुस्लिम नामों की तलाश में हैं, तो नीचे कुछ खूबसूरत नाम दिए गए हैं जिनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम लिंग
अहमद (Ahmed) लड़का
अली (Ali) लड़का
अल्फ़ाज़ (Alfaz) लड़का
अतीक (Ateek) लड़का
लाहिक (Lahik) लड़का
लहम (Laham) लड़का
लफीस (Lafees) लड़का
लाज़िम (Lazim) लड़का
अमीना (Ameena) लड़की
अमरीन (Amreen) लड़की
आयरा (Aayra) लड़की
आफरीन (Aafreen) लड़की
लबीबा (Labiba) लड़की
लाइला (Laila) लड़की
लफिज़ा (Lafiza) लड़की
लामिया (Lamiya) लड़की

आरज़ू नाम से मिलते जुलते और भी नाम

आरज़ू एक प्यारा और दिल को छू जाने वाला नाम है। लेकिन अगर आप अपने बच्चे के लिए इससे मिलता-जुलता कोई और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो हमने कुछ खूबसूरत नामों की लिस्ट तैयार की है, एक नजर जरूर डालें।

नाम लिंग
आफताब (Aftab) लड़का
आरम (Aaram) लड़का
अमान (Amaan) लड़का
आरिफा (Arifa) लड़की
अनम (Anam) लड़की
अदनान (Adnan) लड़का
आशिया (Aashiya लड़की
अरहान (Arhaan) लड़का
आयत (Aayat) लड़की
अरमान (Armaan) लड़का

आरज़ू नाम के प्रसिद्ध लोग

आरज़ू नाम कई जाने-माने लोगों से भी जुड़ा रहा है, जिनका जिक्र आप कहीं न कहीं जरूर सुन चुके होंगे। तो चलिए, जानते हैं कुछ ऐसे ही मशहूर व्यक्तित्वों के बारे में जिनका नाम आरज़ू है।

नाम पेशा
आरज़ू खुराना वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर
आरज़ू बानो गायिका
आरज़ू गोवित्रिकर मॉडल और अभिनेत्री
आरज़ू लखनवी दिवंगत कवि

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कों / लड़कियों के नाम

मुस्लिम धर्म में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो हमेशा से माता-पिता की खास पसंद रहे हैं और आरज़ू उन्हीं प्यारे नामों में से एक है। अगर आप अपने बेटे या बेटी का नाम ‘आ’ अक्षर से रखना चाहते हैं और कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिए गए लड़कों और लड़कियों के कुछ चुनिंदा नाम देखें।

नाम अर्थ लिंग
आकिब (Aqib) पैगंबर मुहम्मद लड़का
आशीन (Asheen) आकर्षक लड़का
आदीम (Aadim) दुर्लभ, भेंट लड़का
आबिद (Aabid) प्रार्थना करना लड़का
आज़िम (Azim) प्रसिद्ध लड़का
आफ़िया (Aafiya) सलामत, बिन अय्यूब का नाम लड़की
आनिया (Aania) दिशा, चिंता लड़की
आबिराह (Aabirah) अल्पकालिक लड़की
आबिश (Aabish) ईरान की रानी, ​​साद की बेटी, लकी लड़की
आबिदा (Aabida) उपासक, भक्त, श्रद्धालु लड़की

बच्चे का नाम चुनना हर माता-पिता के लिए एक खास और भावनाओं से भरा फैसला होता है। आरज़ू एक खूबसूरत और अर्थपूर्ण मुस्लिम नाम है, जिसे लड़के और लड़कियों दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में हमने आरज़ू नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आपके साथ साझा की है। उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही होगी और नाम चुनने में मददगार साबित हुई होगी। अगर आप अपने बच्चे के लिए आरज़ू नाम रखते हैं, तो हमें खुशी होगी कि हम इस खास सफर में आपकी थोड़ी मदद कर पाए।

यह भी पढ़ें:

कमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamal Name Meaning in Hindi
कृष्णा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krishna Name Meaning in Hindi
संतोष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Santosh Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

अमृता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Amruta Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में नए मेहमान के आने की खबर मिलती है, तो पूरा माहौल…

1 week ago

शंकर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shankar Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता उसके लिए प्यार से एक…

1 week ago

अभिराम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhiram Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत…

1 week ago

अभिनंदन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhinandan Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो बहुत बार सुने जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी…

1 week ago

ओम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Om Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना एक बहुत खास और यादगार पल…

1 week ago

रंजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ranjana Name Meaning in Hindi

समय के साथ सब कुछ बदलता है, चाहे वो पहनावा हो, खाना-पीना हो या फिर…

1 week ago