शिशु

आशुतोष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ashutosh Name Meaning in Hindi

आपने कई ऐसे माता पिता भी देखे होंगे जो अपने बच्चे का नाम यूनिक तो रखना चाहते हैं मगर इसके साथ ही वजनदार नाम रखने की भी अपेक्षा करते हैं। यदि आप उन्ही में से एक हैं या उनके परिवार वालों में से हैं जिन्हें ऐसे नाम पसंद हो तो आज का लेख आप उनको डेडिकेट कर सकते हैं। क्योंकि आज के लेख में हम ऐसे ही नाम की चर्चा करेंगे जो एक प्रभावशाली नाम है। आशुतोष नाम लड़कों का एक बहुत ही लोकप्रिय नाम है जो हर पेरेंट्स की पहली पसंद बन सकता है। यदि आपको यह नाम पसंद है तो इसके बारे में समुचित जानकारी पाने के लिए हमारे लेख को अवश्य पढ़ें।

आशुतोष नाम का मतलब और राशि

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो हमेशा यूनिक ही होते हैं। समय कोई भी हो लोग इस तरह का नाम रखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी तरह का नाम आज हमने आपको बताया जो कि आशुतोष है। लेकिन इसके अर्थ की जानकारी होना भी तो आपको जरूरी है। इस नाम का अर्थ है, वह जो इच्छाओं को पूर्ति करता है, सामग्री, भगवान शिव का एक और नाम होता है। इस नाम की राशि की मेष होती है। नाम के अर्थ की जानकारी तो मिल गई लेकिन इस नाम के लड़कों के व्यक्तित्व और स्वभाव आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

नाम आशुतोष
अर्थ वह जो इच्छाओं को पूरा करे, सामग्री, भगवान शिव का एक और नाम
लिंग लड़का
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 3
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

आशुतोष नाम का अर्थ क्या है?

आशुतोष लड़कों का बहुत ही खूबसूरत नाम है। जिसका अर्थ इस नाम की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार देता है। आशुतोष नाम के अर्थ के बारे में बात करें तो इस नाम का अर्थ वह जो आपकी इच्छाएं को तुरंत पूरा करे, सामग्री, भगवान शिव का एक और नाम होता है। अब जिसके अर्थ में भगवान शिव की छाया हो उसके व्यक्तित्व के बारे में आकलन करना उतना मुश्किल नहीं है। आशुतोष नाम के लड़के सुंदर मुख वाले साहसी व्यक्ति होते हैं। उन्हें किसी चीज का डर नहीं होता है जो कभी कभी इनके लिए परेशानी का सबक बन सकता है। ये लोग दोस्ती हो या दुश्मनी दोनों बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। आशुतोष नाम के लोग हमेशा ऊर्जावान रहते हैं और खाने पीने में बहुत तेज होते हैं।

आशुतोष नाम का राशिफल

आशुतोष नाम की राशि मेष होती है जो राशि चक्र में सबसे पहले स्थान पर आती है। इसलिए मेष राशि के जो भी लोग होते हैं चाहे वो लड़का हो या लड़की सब में नेतृत्वकर्ता जैसे गुण विद्यमान होते हैं। मेष राशि के आशुतोष नाम के लड़के महत्वाकांक्षी और ईमानदार होते हैं। मेष राशि के ज्यादातर जातक हर चीज में ज्ञानी पाए जाते हैं। ये लोग विचारशील व्यक्ति होते हैं और कोई भी चीज करने में इन्हें बेताबी नहीं होती है। ये लोग धैर्यवान और समझदार होते हैं। आशुतोष नाम के लड़के जिंदगी को गहराइयों से समझते हैं। इसलिए ये बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गुस्सा करने वाली बात पर भी वो शांत रहें। जरूरत पड़ने पर इनमें सभी तरह की भावना देखने को मिल सकती है।

आशुतोष नाम का नक्षत्र क्या है?

आशुतोष नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र कृतिका होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों के समूह को माना जाता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य अक्षर अ, ई, ऊ, ए, इ हैं।

आशुतोष जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

मेष राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर च, ल, अ, आ, अं हैं इन अक्षरों से लड़कों के अति सुंदर नाम होते हैं। यदि आप इन अक्षरों लड़कों के और भी नाम जानना चाहते हैं या बेटे का नाम मेष राशि से रखने की सोच रहें हैं तो नीचे दी गई सारणी पर आप सोच विचार कर सकते हैं।

नाम नाम
चेतन (Chetan) अर्पित (Arpit)
चेतक (Chetak) अरविंद (Arvind)
लक्ष्मण (Lakshman) अंकुर (Ankur)
लवलेश (Lavlesh) अनमोल (Anmol)
अंकित (Ankit) अर्जुन (Arjun)
अंशु (Anshu) अमन (Aman)

आशुतोष नाम से मिलते जुलते और भी नाम

आशुतोष नाम आपको काफी अच्छा लगा और इसलिए आप इस नाम से मिलते जुलते और भी नाम जानने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं तो इसके लिए आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है। इसकी जानकारी आगे की टेबल में दी गई है इन नामों पर आप गौर कर सकते हैं।

नाम नाम
आरुष (Aarush) प्रियांश (Priyansh)
रितेश (Ritesh) शिवांश (Shivansh)
रियांश (Reeyansh) दिव्यांश (Divyansh)
अयांश (Ayansh) काव्यांश (Kavyansh)
श्रेयांश (Shreyansh) वेदांश (Vedansh)

आशुतोष नाम के प्रसिद्ध लोग

आशुतोष नाम की कई मशहूर लोग हैं जिन्होंने अपने बलबूते समाज में अपना नाम बनाया है। इनमें से कुछ एक के बारे में आपने जरूर सुन रखना होगा तो चलिए उनमें से कुछ के बारे में आपको बताते हैं।

नाम पेशा
आशुतोष राणा अभिनेता
आशुतोष गोवारीकर अभिनेता
आशुतोष मेहता फुटबॉल खिलाड़ी
आशुतोष वालानी उद्यमी
आशुतोष भारद्वाज पत्रकार
आशुतोष गर्ग लेखक
आशुतोष आगाशे क्रिकेट खिलाड़ी
आशुतोष गुप्ता पत्रकार
आशुतोष वार्ष्णेय शिक्षाविद, लेखक

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

आशुतोष लड़कों का एक ऐसा नाम है जो पेरेंट्स को बहुत पसंद आता है। यदि आप अपने बेटे का नाम आशुतोष से मिलता जुलता या ‘आ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दी गई लिस्ट को ध्यान से पढ़ें।

नाम अर्थ
आयुष्मान (Ayushman) लंबी आयु, आशीर्वाद
आहान (Aahan) सूर्य की पहली किरण
आकर्ष (Aakarsh) आकर्षक, मोहक, सुंदर, प्रिय
आरव (Aarav) शांतिपूर्ण, अच्छे व्यक्तित्व वाला
आलेख (Aalekh) कला, चित्रकारी
आदित (Aadit) पहला पड़ाव, शुरुआत
आकल्प (Aakalp) सजाने योग्य, आभूषण, सौंदर्य
आर्श (Aarsh) सच्चाई, उजागर, उजला
आदि (Aadi) प्रारंभ, महत्वपूर्ण, अप्रतिम
आर्यन (Aryan) प्राचीन, योद्धा, उपकार करने वाला

हमारे द्वारा बताए गए नाम के हर आर्टिकल में कुछ न कुछ खास बात होती ही है। आशुतोष लड़कों का एक लोकप्रिय नाम है जिसकी चर्चा इस आर्टिकल में की गई है। इसमें बताया गया है कि आशुतोष नाम के लड़कों का व्यक्तित्व कैसा होता है ताकि आप अपने बेटे का नाम रखने से पूर्व उसके व्यक्तित्व का अनुमान लगा सकें। अब यदि आपको हमारे द्वारा दी गई आशुतोष नाम की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने बेटे को अवश्य दें।

यह भी पढ़ें:

‘अ’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित
अजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ajay Name Meaning in Hindi
अगस्त्य नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Agastya Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

शिक्षा पर निबंध (Essay On Education In Hindi)

शिक्षा हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सिर्फ किताबों में लिखे…

3 days ago

डॉक्टर पर निबंध (Essay On Doctor In Hindi)

डॉक्टर का पेशा वह होता है जिसमें आमदनी से ज्यादा सेवा का भाव आवश्यक माना…

3 days ago

अनुशासन पर निबंध (Essay On Discipline In Hindi)

अनुशासन का मतलब है अपने जीवन को सही ढंग से व्यवस्थित जीना और नियमों का…

6 days ago

वन पर निबंध (Essay On Forest In Hindi)

वन हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये प्रकृति के अनमोल उपहार हैं जो हमें…

6 days ago

जल संरक्षण पर निबंध (Essay On Save Water In Hindi)

जल हमारे जीवन का एक आवश्यक भाग है। बिना जल के धरती पर जीवन संभव…

1 week ago

शीत ऋतु पर निबंध (Essay On Winter Season In Hindi)

शीत ऋतु यानी की सर्दियों का मौसम साल के चार मौसमों में से एक है,…

1 week ago