माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत प्यार करते हैं। यह प्यार बच्चों का नाम चुनने के दौरान भी दिखता है। अगर आप अपने बेटे के लिए एक खास और अलग सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो ‘अभिराम’ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अभिराम नाम का मतलब क्या होता है, इस नाम की राशि क्या है, और इस नाम के लड़कों का स्वभाव कैसा होता है। अगर आप इस नाम को अपने बच्चे के लिए चुनना चाह रहे हैं या किसी को इस नाम को रखने की सलाह देना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। यह नाम सुनने में बहुत सुंदर और आकर्षक लगता है। इस लेख के माध्यम से चलिए जानते हैं कि अभिराम नाम आपके लाडले के लिए कैसा रहेगा।
अभिराम नाम का मतलब और राशि
जब किसी बच्चे का नाम रखने की बारी आती है तो घर के सभी लोग बहुत उत्साहित हो जाते हैं कि बच्चे का नाम क्या रखा जाएगा। माता-पिता पर भी यह दबाव होता है कि ऐसा नाम चुनें जो सबको पसंद आए और जिसका मतलब भी अच्छा हो। अगर आप भी इसी सोच में हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले ये सोचें कि आप कैसा नाम चाहते हैं। अगर आप एक बेहतर, यूनिक और नया नाम रखना चाहते हैं, तो अभिराम नाम एक शानदार विकल्प है। अभिराम का मतलब भगवान शिव, आकर्षक, सबसे सुंदर, खुशी के दाता, कमाल होता है। यह नाम सुनने में भी अच्छा लगता है और इसका भाव भी बहुत सकारात्मक होता है। इस नाम की राशि मेष मानी जाती है। अगर आप इस नाम के बारे में और जानना चाहते हैं, तो आगे जरूर पढ़ें।
| नाम | अभिराम |
| अर्थ | भगवान शिव, आकर्षक, सबसे सुंदर, खुशी के दाता, कमाल |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | मेष |
| नक्षत्र | कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ) |
| शुभ दिन | मंगलवार |
| शुभ रंग | सफेद, लाल और पीला |
| शुभ रत्न | मूंगा |
अभिराम नाम का अर्थ क्या है?
अभिराम लड़कों का एक बहुत ही सुंदर और प्यारा नाम है। जब लोग इस नाम का मतलब जानते हैं, तो अक्सर माता-पिता ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार भी इसे बच्चे के लिए रखने की सलाह देने लगते हैं। अभिराम का मतलब भगवान शिव, आकर्षक, सबसे सुंदर, खुशी के दाता, कमाल होता है। इस नाम वाले लड़के आमतौर पर अपने नाम के अर्थ की तरह ही होते हैं। उनके अंदर एक खास आकर्षण होता है, जो लोगों को उनकी तरफ खींचता है। ये बच्चे व्यवहार में भी बहुत अच्छे, मीठे बोलने वाले और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। इन्हें कोई भी जिम्मेदारी दी जाए तो ये उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हैं। अभिराम नाम वाले लोग भरोसेमंद होते हैं और अपने दोस्तों व परिवार वालों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये बिना किसी स्वार्थ के मदद करते हैं और अपने काम में जल्दबाजी नहीं करते।
अभिराम नाम का राशिफल
अभिराम नाम की राशि मेष मानी जाती है। मेष राशि के लड़के आमतौर पर बहुत आत्मविश्वासी होते हैं और किसी भी काम को पूरे जोश और दमखम के साथ करते हैं। इस नाम वाले लड़कों को लोगों से खुलकर बातचीत करना पसंद होता है। ये बहुत ही मिलनसार होते हैं और किसी भी माहौल में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, चाहे वो दोस्त हों या अनजान व्यक्ति। इनका दिल बहुत कोमल होता है, जिस वजह से ये कभी किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं करते और न ही किसी को तकलीफ में देखना पसंद करते हैं।
अभिराम नाम का नक्षत्र क्या है?
अभिराम नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार के छह तारों का समूह को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ।
अभिराम जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम
अभिराम नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, इसलिए यह मेष राशि में आता है। अगर आप मेष राशि के अनुसार उसके अन्य अक्षर अ, आ, ल और च से लड़कों के नाम ढूंढ रहे हैं, तो हमने कुछ अच्छे नामों की सूची तैयार की है, जिनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| अमेश (Amesh) | अश्विन (Ashwin) |
| अरिन (Arin) | अविरल (Aviral) |
| अमृत (Amrit) | अनमोल (Anmol) |
| आदिश (Aadish) | आशय (Aashay) |
| लक्ष्य (Lakshya) | लकी (Lucky) |
| लोकेश (Lokesh) | चंदन (Chandan) |
| ललित (Lalit) | लव (Luv) |
| चंद्रेश (Chandresh) | चैतन्य (Chaitanya) |
| चार्विक (Charvik) | चित्रांश (Chitransh) |
अभिराम नाम से मिलते जुलते और भी नाम
अभिराम नाम रखना या किसी को सुझाव देना पूरी तरह आपकी पसंद है। अगर आप इससे मिलते-जुलते और नाम भी देखना चाहते हैं, तो हमारी तैयार की गई नामों की लिस्ट जरूर देखें और वहां से अपने बच्चे के लिए दूसरा सुंदर नाम चुनें।
| नाम | नाम |
| अभिषेक (Abhishek) | अभिनव (Abhinav) |
| अभिमन्यु (Abhimanyu) | अभिशेष (Abhishesh) |
| अभिजन (Abhijan) | अभिराज (Abhiraj) |
| अभिक (Abhik) | अभिमान (Abhiman) |
| अभिजीत (Abhijeet) | अभिनंदन (Abhinandan) |
| अभिषांत (Abhishant) | अभय (Abhay) |
अभिराम नाम के प्रसिद्ध लोग
अभिराम नाम के कुछ जाने-माने पुरुष हमारे बीच हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा खासा नाम कमाया है। आइए, हम आपको ऐसे ही कुछ चुनिंदा लोगों के बारे में बताते हैं।
| नाम | पेशा |
| अभिराम भड़कमकर | अभिनेता और निर्देशक |
| अभिराम दग्गुबाती | फिल्म निर्माता |
| अभिराम राधाकृष्णन | अभिनेता |
| अभिराम जयसूर्या | पूर्व क्रिकेटर |
| अभिराम सेठ | उद्यमी |
‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
हम आपके लिए ‘अ’ अक्षर से लड़कों के कुछ खास और सुंदर नाम लेकर आए हैं। अगर आप अभिराम के अलावा अ अक्षर से अपने बेटे के लिए कोई नाम चुनना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची जरूर देखें।
| नाम | अर्थ |
| अजितेश (Ajitesh) | भगवान विष्णु का नाम |
| अनुज (Anuj) | छोटा भाई |
| अधिनव (Adhinav) | बुद्धिमान व्यक्ति |
| अथर्व (Atharva) | चार वेदों में से एक |
| अक्षय (Akshay) | अविनाशी, अनंत, अमर |
| अविरूप (Avirup) | भगवान शिव का एक नाम |
| अगस्त्य (Agastya) | एक महान ऋषि |
| अर्णव (Arnav) | सागर, हवा, धारा |
| अतुल्य (Atulya) | जिसका कोई मूल्य नहीं |
| अव्युक्त (Avyukta) | स्पष्ट विचार और बुद्धि, श्रीकृष्ण का नाम |
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको अभिराम नाम से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी मिल गई होगी। बच्चे का नाम उसके भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए इसे सोच-समझकर चुनना माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा अपने नाम की तरह खास और सफल बने, तो आप अभिराम या इसके समान कोई सुंदर नाम चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
‘अ’ अक्षर से लड़कों के नाम अर्थ सहित
अजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ajay Name Meaning in Hindi
अक्षय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Akshay Name Meaning in Hindi

















