शिशु

अगस्त्य नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Agastya Name Meaning in Hindi

आपने अपने आस पास बहुत ऐसी चीज देखीं होंगी जो पहले के जमाने में चलती थीं और जिन्हें अब थोड़े नएपन के साथ मार्केट में लाया जा रहा है। उसी तरह बच्चों के नाम में भी देखा जाता है। कुछ नाम बहुत बरसों के बाद हमारे जहन में आते हैं और उनसे हम इतना लगाव सा महसूस करते हैं कि अपने बच्चे का नाम इस नाम से रखने की सोच लेते हैं। तो क्या आप उन्हीं में से एक है जिन्हें अगस्त्य नाम बेहद पसंद है और अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखने का मन बना लिया है तो इसके पहले इस नाम के बारे में जरूरी जानकारी जरूर पाएं। इस लेख में अगस्त्य नाम के अर्हत, राशि, अगस्त्य नाम के लोग कैसे होते हैं आदि सभी बातों को विस्तार से बताया गया है।

अगस्त्य नाम का मतलब और राशि

यदि आप हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं तो आपने अपने धार्मिक ग्रंथों में अगस्त्य ऋषि के बारे में जरूर सुना होगा। अगस्त्य ऋषि को मुख्य रूप से सप्त ऋषियों में से एक ऋषि के रूप में जाना जाता है। तो यदि आपको यह नाम पसंद है और आप अपने बेटे के लिए यह नाम रखने की सोच रहे हैं तो नाम के अलावा और भी तथ्य जो आपके लिए जानना जरूरी है। अगस्त्य नाम का अर्थ ऋषि होता है और इसकी राशि मेष है। इस नाम के बारे में और भी ज्यादा विस्तार से जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम अगस्त्य
अर्थ एक ऋषि
लिंग लड़का
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 2
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, उ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा अथवा गार्नेट पत्थर

अगस्त्य नाम का अर्थ क्या है?

अगस्त्य नाम ऐसा है जो आपने पहले भी सुना होगा लेकिन फिर भी यह नाम बिलकुल नया और यूनिक लगता है। इस नाम का अर्थ इसकी विशेषता को बढ़ाने में ज्यादा मदद करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त्य नाम का अर्थ ऋषि होता है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, अगस्त्य नाम के लड़के बड़े तेजस्वी और बुद्धिमान होते हैं। साथ ही इनके संस्कार भी बड़े ऊँचे होते हैं। अगस्त्य नाम के ये लड़के अपने सपनों को लेकर काफी कर्मठ और जुझारू होते हैं। इन लोगों में दूसरे लोगों के प्रति दया की भावना देखने को मिल सकती है।

अगस्त्य नाम का राशिफल

अगस्त्य नाम राशि चक्र में आने वाली सबसे पहली राशि यानि की मेष राशि के अंतर्गत आता है। अब जाहिर है कि जब राशि मेष है तो इन जातकों के जो भी गुण होंगें वो अगस्त्य नाम के लड़कों में भी देखने को मिल सकते हैं। मेष राशि के अगस्त्य नाम के लड़के काफी महत्वाकांक्षी होते हैं जो उनके व्यक्तित्व में देखने को मिल सकता है। मेष राशि के अगस्त्य नाम के लड़कों के सपने काफी बड़े बड़े होते हैं जिसे पूरा करने की कोशिश वो हमेशा करते रहते हैं। और इस कोशिश का फल इन्हें एक दिन जरूर मिलता है। अगस्त्य नाम के लोग एक नेक और शरीफ इंसान होते हैं जिन्हें दुनियादारी की ज्यादा चिंता नहीं होती है।

ADVERTISEMENTS

अगस्त्य नाम का नक्षत्र क्या है?

अगस्त्य नाम के लड़के कृतिका नक्षत्र में जन्मे हुए माने जाते हैं। जिसका प्रतीक चिन्ह चाह तारों के समूह को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र के अंतर्गत आने और भी नाम आते हैं और वो नाम अ, ई, उ, ए, इ से शुरू होता है।

अगस्त्य जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

यदि आप अपने बेटे का नाम ज्योतिष के अनुसार रखना चाहते हैं और ज्योतिष ने आपके बेटे का नाम मेष राशि से रखने की हिदायत दी है तो इसके लिए आगे की तालिका को जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
लवलेश (Lavlesh) आकाश (Aakash)
अंकित (Ankit) अगम (Agam)
आशीष (Aashish) लक्ष्य (Lakshya)
लोचन (Lochan) अंकुश (Ankus
लक्ष्मण (Lakshaman) अंकुर (Ankur)
लक्की (Lucky) अंशुमन (Anshuman)

अगस्त्य नाम से मिलते जुलते और भी नाम

अगस्त्य लड़कों का एक संस्कारों वाला नाम है। लेकिन यदि आप अपने बेटे का नाम अगस्त्य न रखकर इससे कुछ मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई टेबल से आपको मदद मिल सकती है।

नाम नाम
सत्या (Satya) शौर्य (Shaurya)
आदित्य (Aditya) आत्रेया (Aatreya)
अचिंत्य (Achintya) धैर्य (Dhairya)
मृत्युंजय (Mrityunjay) चैतन्या (Chaitanya)
चिन्मय (Chinmaya) कर्मण्य (Karmanya)
कौटिल्य (Kautilya) अमर्त्य (Amartya)

अगस्त्य नाम के प्रसिद्ध लोग

नाम पेशा
नरेश अगस्त्य अभिनेता
अगस्त्य नंदा अभिनेता
अगस्त्य धानोरकर बाल कलाकार

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

अगस्त्य ऐसा नाम है जो सबके जेहन में रहता है। इसलिए यदि आप अपने बेटे का नाम ‘अ’ अक्षर से अगस्त्य जैसा कुछ रखना चाहते हैं आगे की सारणी पर गौर फरमा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
अभिमन्यु (Abhimanyu) अर्जुन और सुभद्रा का बेटा, वीर
अनूप (Anup) अतुलनीय, सर्वश्रेष्ठ
अधीश (Adhish) राजा, मालिक
अर्जित (Arijit) प्राप्त करना, संग्रहीत
अवी (Avi) सूरज और हवा
अकुल (Akul) भगवान शिव का एक नाम
अर्पण (Arpan) शुभ, भक्ति
अतुल (Atul) अत्यधिक, बहुत ज्यादा
अक्षत (Akshat) समूचा, बिना टूटा हुआ
अनुज (Anuj) छोटा भाई

अगस्त्य लड़कों का ऐसा नाम है जिससे आप न चाहते हुए भी आकर्षित हुए बिना रह नहीं पाएंगे। आज का लेख हमें अगस्त्य नाम के बारे में बताता है जो लड़कों के लिए काफी उपयुक्त और प्रसिद्ध नाम है। जिसके बारे में हमने आपको इस लेख के जरिए हर वो जानकारी देने की कोशिश की ताकि आपको नाम रखने में थोड़ी मदद मिल सके। हम उम्मीद करते हैं कि आज का लेख में आपको अगस्त्य नाम से जुड़े सभी प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा। अपनी भावना को हम तक पहुंचने के लिए आप हमारे आर्टिकल को लाइक और कमेंट करके हमसे जाहिर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ajay Name Meaning in Hindi
आर्यन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aryan Name Meaning in Hindi
आशीष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ashish Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago