बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

अं अक्षर से शुरू होने वाले शब्द | Am Akshar Se Shuru Hone Wale Shabd

ADVERTISEMENTS

बच्चों को कोई भी भाषा सिखाते समय शुरुआत उसके अक्षरों यानी स्वर और व्यंजन की पहचान से की जाती है। अक्षर की पहचान के बाद सबसे पहले उससे शुरू होने वाले छोटे, सरल व आम शब्द और फिर बाद में बड़े व कठिन शब्द सिखाए जाते हैं। यह तरीका बच्चों के लिए सीखना न केवल आसान बनाता है बल्कि इससे वे भाषा पर जल्दी पकड़ बना लेते हैं।

‘अं’ एक ऐसा अक्षर है जिसमें स्वर और विशेष व्यंजन ध्वनि का मिश्रण होता है। अं अक्षर वाले शब्द हिंदी में उतने ही मायने रखते हैं जितने अं की मात्रा वाले शब्द। इस लेख में अं से शुरू होने वाले ऐसे शब्दों की सूची है जो आपके बच्चे को जरूर याद करने चाहिए ताकि उसकी हिंदी शब्दावली मजबूत हो और वह बोलचाल और लेखन दोनों में हिंदी भाषा का सर्वोत्तम प्रयोग कर सके।

‘अं’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द

इस लेख में अं से शुरू होने वाले शब्दों की चार अलग-अलग श्रेणियां हैं जिन्हें इस तरह बांटा गया है – 2 अक्षर वाले शब्द, 3 अक्षर वाले शब्द, 4 अक्षर वाले शब्द और 5 अक्षर वाले शब्द। इन शब्दों में कुछ अंग्रेजी के आम शब्दों को भी शामिल किया गया है जो अं से शुरू होते हैं और आम बोलचाल की हिंदी में रोजाना इस्तेमाल होते रहते हैं।

ADVERTISEMENTS

‘अं’ से शुरू होने वाले 2 अक्षर वाले शब्द

बच्चों को दो अक्षर वाले शब्द याद करना सबसे आसान लगता है क्योंकि ये शब्द छोटे होते हैं। इन शब्दों को याद करके वे उन्हें खुद से पढ़ और लिख भी पाते हैं। अं से शुरू होने वाले दो अक्षर वाले शब्द जानने के लिए नीचे की तालिका पढ़ें।

अंश अंत
अंडा अंक
अंग अंबा
अंटी अंबु
अंधा अंधी

‘अं’ से शुरू होने वाले 3 अक्षर वाले शब्द

जब ऊपर दिए गए शब्द बच्चे को अच्छी तरह याद हो जाएं तो आप उसे अं से शुरू होने वाले तीन अक्षर वाले शब्दों से परिचित कराएं। एक-एक अक्षर करके आगे बढ़ने से उसकी हिंदी में भी रूचि बढ़ेगी। नीचे की सूची में अं से तीन अक्षर वाले बेहद आम शब्द हैं जो बच्चा झट से याद कर लेगा।

ADVERTISEMENTS
अंदर अंगूर
अंतर अंकुर
अंतिम अंकित
अंगुली अंगूठा
अंबर अंदाज
अंगोछा अंजुली
अंबुज अंबुद
अंगीठी अंकन
अंकुश अंगना
अंचल अंजन
अंजीर अंजाम
अंगूठी अंधेरा
अंततः अंतरा
अंदेशा अंगार
अंकल अंडर
अंग्रेज अंग्रेजी

‘अं’ से शुरू होने वाले 4 अक्षर वाले शब्द

हो सकता है कि अं से शुरू होने वाले चार अक्षर वाले शब्द सिखाने से पहले आप सोचें कि कहीं यह बहुत जल्दी तो नहीं होगा। लेकिन हमने उम्र के अनुसार छोटे विद्यार्थियों के लिए केवल वही शब्द लिए हैं जो आम हैं और बोलचाल में अक्सर इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें याद करने से बच्चे को स्कूल में निबंध लेखन में बहुत फायदा होगा।

अंदरूनी अंकुरित
अंधकार अंगराज
अंजनेय अंजुमन
अंकसूची अंडमान
अंगुलिका अंकपत्र
अंपायर अंकुरण
अंगड़ाई अंगदान
अंधश्रद्धा अंगरखा
अंगलट अंगीकार
अंगहीन अंधापन
अंडाकार अंडाकृति
अंतकाल अंतर्यामी
अंतराल अंतरिक्ष
अंतर्कथा अंतर्मन
अंतर्गत अंधाधुंध

‘अं’ से शुरू होने वाले 5 अक्षर वाले शब्द

हमारी लिस्ट में अं से शुरू होने वाले पाँच अक्षर वाले शब्द बहुत कम हैं क्योंकि हमने यहां वही शब्द लिए हैं जो बच्चे के काम आएंगे। यह आपके लिए भी अच्छा ही है क्योंकि बच्चा इन्हें याद करने में ना नुकुर नहीं करेगा।

ADVERTISEMENTS
अंकगणित अंबरनाथ
अंशकालिक अंकतालिका
अंतःकरण अंधविश्वास
अंकोरवाट अंगरक्षक
अंग्रेजियत अंतरजाल

 

अं का प्रयोग करते समय बच्चे को सिखाएं कि इससे न और म दोनों ध्वनियां निकलती हैं और शब्दों का उच्चारण उसके अनुसार बदलता है। हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी और अं से शुरू होने वाले शब्द आपके बच्चे को हिंदी का ज्ञान और इस भाषा के प्रति लगाव, दोनों बढ़ाने में मदद करेंगे।

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

1 month ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

1 month ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago