शिशु

अवि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Avi Name Meaning in Hindi

बच्चों का ख्याल कैसे रखना चाहिए ये माता-पिता से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। बच्चे का ध्यान रखने से लेकर उसका नाम रखने तक सभी जिम्मेदारी माँ-बाप के कंधो पर होती है। ऐसे में बच्चे का नाम रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि एक नाम ढूंढना जो अच्छा भी हो और उनके व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से निखारे भी थोड़ा मुश्किल होता है। इस लेख के माध्यम से लड़कों के लोकप्रिय नाम अवि के बारे में विस्तार में बात करेंगे। अगर आप इस नाम का अर्थ क्या है, इसकी राशि कौन सी है, अवि नाम वाले लोग कैसे होते हैं जानना चाहते हैं तो ये सभी जानकारी आपको इस लेख द्वारा मिल जाएगी।

अवि नाम का मतलब और राशि

माता पिता और रिश्तेदार बच्चे के लिए कई नामों की लिस्ट तैयार रखते हैं। इस लिस्ट में अवि नाम भी शामिल हो सकता है। ये एक एक सरल, छोटा लेकिन लोकप्रिय नाम है। अगर आपके मन में अवि नाम को लेकर कोई शंका है तो चलिए हम आपकी सभी शंका को दूर करते हुए इसके अर्थ और इसकी राशि के बारे में आपको बताते हैं। ये नाम सुनने में जितना आकर्षित लगता है इसका मतलब भी उतना ही खास है। इस नाम का मतलब सूरज और हवा होता है। साथ ही इस नाम की राशि मेष है। अगर आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में विस्तार में जानना है तो आगे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम अवि
अर्थ सूरज और हवा
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग सफेद, पीला और लाल
शुभ रत्न मूंगा

अवि नाम का अर्थ क्या है?

अवि नाम का मतलब सूरज और हवा होता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अवि नाम के व्यक्तियों में एक अनोखा चार्म होता है। यह नाम छोटा मगर सुनने में बहुत प्यारा लगता है। इस नाम को चुनते वक्त माता-पिता का पूरा ध्यान इसके अर्थ पर रखते हैं। इस नाम के व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में बात की जाए तो इन व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये किसी भी काम को करने से पहले बिलकुल भी डरते नहीं है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में सफलता का स्वाद देर से ही सही चखते जरूर हैं। इन्हे दूसरों के जीवन में दखल देना बिलकुल पसंद नहीं होता है और साथ ही यह खुद भी दूसरों के पचड़ों से दूर रहते हैं।

अवि नाम का राशिफल

अवि नाम की राशि मेष है। मेष राशि के व्यक्तियों में हर काम को करने की ललक होती है और वो किसी भी काम को करते वक्त आसानी से हार नहीं मानते है। ये जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनके आस-पास के लोग इनके व्यवहार से हमेशा खुश रहते हैं क्योंकि यह दूसरों की परेशानियों में उनका साथ देते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

अवि नाम का नक्षत्र क्या है?

अवि नाम का नक्षत्र कृतिका है और ज्योतिष के अनुसार  कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- अ, इ, उ, ए।

अवि जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

अवि नाम की मेष राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य नाम बताए गए हैं। यह सभी नाम ज्यादातर मेष राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर अ, च और ल से लिए गए हैं, आइए नामों को जानते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
अहान (Ahaan) अरूप (Aroop)
अरुण (Arun) अनूप (Anoop)
आसंक (Aasank) आरिश (Aarish)
अंजन (Anjan) लक्ष्मण (Laxman)
ललित (Lalit) लक्षित (Lakshit)
चंदन (Chandan) चिंतन (Chintan)

अवि नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

वैसे तो अवि लड़कों को दिया जाने वाला अच्छा नाम है लेकिन आप अगर चाहते हैं कि आपके लाडले का नाम अवि से मिलता-जुलता हो तो हमारे द्वारा बनाई गई लिस्ट को एक बार ध्यान से देखें।

नाम   नाम
अनी (Ani) रवि (Ravi)
नवी (Navi) अभि (Abhi)
अविनेश (Avinesh) अविराज (Aviraj)
अविजित (Avijit) अविश (Avish)
अविनाश (Avinash) अविक (Avik)
अविकार (Avikar) अविरुप (Avirup)

अवि नाम के प्रसिद्ध लोग

अवि नाम तो आप सभी ने बहुत बार सुना होगा, लेकिन यहाँ हम उन प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में बताएंगे जिनका नाम अविनाश है। ये रहे वो नाम-

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
अवि बारोट क्रिकेट खिलाडी
अवि आर्य उद्यमी
अवि जे गायक
अवि मित्तल उद्यमी

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप अपने बेटे के लिए बहुत ‘अ’ अक्षर से नाम रखना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए इस अक्षर से शुरू होने वाले कुछ लड़कों के नाम चुने हैं। नीचे की टेबल में इन नामों के बारे में अर्थ सहित बताया गया है।

नाम अर्थ
अनय (Anay) भगवान हनुमान, संतृप्ति
अभिभव (Abhibhav) शक्तिशाली, विजयी
अगेंद्रा (Agendra) पहाड़ों के राजा
अंशल (Ansal) मजबूत, ताकतवर
अभिनिवेश (Abhinivesh) मन लगाकर काम करना
अर्जित (Arjit) प्राप्त करना
अर्नब (Arnab) महासागर
अंगत (Angat) रंगों से भरा, रंग-बिरंगा
अनिष्क (Anishk) जिस व्यक्ति का दुश्मन न हो
अधिरज (Adhiraj) राजा, शासक

अवि लड़कों का बहुत ही प्यारा और छोटा नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने इस नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी सभी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। यदि आपको यह नाम पसंद आया हो या फिर आपको किसी को एक अच्छा नाम सुझाना हो तो आप इस नाम को बता सकते हैं। यह नाम न सिर्फ सुनने में अच्छा है बल्कि इसका अर्थ इसे और भी खास बनाता है।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

अमृत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Amrit Name Meaning in Hindi
आहना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ahana Name Meaning in Hindi
अनमोल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anmol Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago