शिशु

बच्चे का सिर गर्म है पर बुखार नहीं है – कारण और उपचार

एक बच्चे का सामान्य तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और 37.5 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है। यदि बच्चे के शरीर का तापमान बहुत ज्यादा हो गया है तो उसे सडन इन्फेंट डेथ (एसआईडी) का खतरा हो सकता है जो अत्यधिक घातक हो सकता है। यह बच्चे के थर्मोरेग्यूलेशन सिस्टम के कारण होता है या यह इस वजह से होता है क्योंकि बच्चे का वह हिस्सा अब भी अविकसित है जो शारीरिक तापमान को नियंत्रित रखता है। यदि ऐसा होता है तो एक माता-पिता होने के नाते अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने से पहले आपको उसके शरीर का तापमान कम करने के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स लेने चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे के हाथ-पैर का तापमान उसके सिर की तुलना में थोड़ा कम होता है।

बच्चे को बुखार नहीं है फिर भी उसका सिर गर्म क्यों रहता है?

यदि आपके बच्चे को बुखार नहीं है फिर भी उसका सिर गर्म रहता है तो यह कई कारणों से हो सकता है। बुखार न होने के बावजूद बच्चे का सिर गर्म रहने के कुछ सामान्य कारण निम्नलिखित हैं, आइए जानते हैं;

ADVERTISEMENTS

1. गर्म कपड़े पहनने के कारण

यदि आप अपने बच्चे को ऊन से बने या इस तरह के अन्य गर्म कपड़े पहनाती हैं तो उसके सिर का तापमान बढ़ सकता है।

ऐसा क्यों होता है 

ADVERTISEMENTS

ऊनी कपड़े गर्माहट बनाए रखते हैं जिससे बच्चे का शरीर गर्म रहता है। इससे बच्चे का सिर गर्म होने के साथ-साथ उसके पूरे शरीर का तापमान बढ़ता है लेकिन बुखार के लक्षण नहीं होते हैं।

आपको क्या करना चाहिए 

ADVERTISEMENTS

ऐसा होने पर आप अपने बच्चे के कपड़े बदलें और उसे मुलायम व कॉटन के कपड़े पहनाएं। अपने बच्चे को लैमिनेटेड फैब्रिक्स या ऐसे कपड़े न पहनाएं जिसमें प्लास्टिक की लेयर लगी हो। यदि गंभीर रूप से बच्चे का सिर गर्म होता है तो उसके कपड़े निकाल दें और उसे पूरी रात बिना कपड़ों के सोने दें।

2. बहुत ज्यादा उत्सुक होने के कारण

बच्चों को अक्सर कोई चिंता नहीं होती है और वे बिना बात के भी खुश रहते हैं पर कभी-कभी उनकी बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट (उत्सुकता) भी उनके शरीर के तापमान को बढ़ाने का कारण बन सकती है। हो सकता है कि बच्चा बोर हो गया हो और इधर-उधर घूम रहा हो या बिना बात के उत्सुक हो रहा हो। बच्चे के बहुत ज्यादा इधर-उधर घूमने या बहुत ज्यादा उत्सुक होने से भी उसका सिर गर्म हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

ऐसा क्यों होता है 

बच्चे के बहुत ज्यादा इधर-उधर घूमने से उसका ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ता है जिससे उसके सिर और पूरे शरीर का तापमान बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या करना चाहिए 

ऐसे में आप अपने बच्चे को शांत कर सकती हैं और उसे रिलैक्स कर सकती हैं। बच्चे को गोद में लेकर उसकी पसंदीदा धुन गुनगुनाएं, उसके करीब रहें और उसे आराम से सुला दें। यह बच्चे के शरीर के तापमान को कम करता है और उसे अच्छी नींद भी देता है।

ADVERTISEMENTS

3. बच्चे के दाँत निकलने के कारण

यदि आपके बच्चे का टीथिंग का समय चल रहा है यानी उसके दाँत निकल रहे हैं तो उसका सिर सामान्य से ज्यादा गर्म हो सकता है।

ऐसा क्यों होता है

ADVERTISEMENTS

दाँत निकलने से बच्चे का सिर गर्म हो सकता है। यह शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया है और इसके बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

आपको क्या करना चाहिए 

ADVERTISEMENTS

बच्चे को आराम देने के लिए आप पेरासिटामोल या टीथिंग जेल का उपयोग कर सकती हैं। यदि दाँत निकलने के कारण आपके बच्चे का सिर गर्म है और उसके सिर में पसीना भी आता है तो उसे रिलैक्स करने के लिए आप उसे बेबी टीथर भी दे सकती हैं।

4. मौसम गर्म होने पर

कभी-कभी मौसम गर्म होने से भी बच्चे का शरीर गर्म लग सकता है।

ADVERTISEMENTS

ऐसा क्यों होता है 

ऐसा भी हो सकता है कि बच्चे को बुखार न हो पर वातावरण की गर्मी के कारण उसका सर गर्म महसूस हो रहा हो।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या करना चाहिए 

ऐसी स्थिति में बच्चे को अनुकूल तापमान में रखें। गर्मी बहुत ज्यादा होने पर पंखा लगाएं और उसे कम से कम कपड़े पहनाएं। हो सके तो उसका माथा सादे पानी में भिगोए कपड़े से पोंछ दें। यदि थर्मामीटर बुखार नहीं दिखा रहा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENTS

5. यह सामान्य भी हो सकता है

कभी-कभी बच्चे के शरीर का गर्म तापमान वास्तव में सामान्य भी हो सकता है और इसमें कोई असामान्य बात नहीं है।

ऐसा क्यों होता है 

ADVERTISEMENTS

आपके हाथ अधिक ठंडे होने के कारण आपको अपने बच्चे का सिर छूने पर वह गर्म लग सकता है। कभी-कभी दोपहर में बच्चे के तापमान में उतार-चढ़ाव होता है जिससे उसका शरीर गर्म लग सकता है पर वास्तव में यह गंभीर समस्या नहीं है।

आपको क्या करना चाहिए 

ADVERTISEMENTS

ऐसी स्थिति में आप अपने बच्चे के शरीर का तापमान एक डायरी में रिकॉर्ड कर सकती है। यदि उसका तापमान रोजाना समान रहता है तो इसमें आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

यदि आपके बच्चे का सिर गर्म है तो सोते समय उसे कैसे कपड़े पहनाएं

यदि आपके बच्चे का सिर गर्म है तो सबसे पहला स्टेप है कि आप सोते समय उसे कपड़े न पहनाएं। यदि बच्चे के शरीर का तापमान ज्यादा है तो उसे बिना कपड़ों के ही सोने दें। आप बच्चे के पेट की मालिश करें, उसे पानी पिलाएं और उसे ज्यादा से ज्यादा आराम करने दें। इस दौरान अपने बच्चे को कोई भी कपड़ा न उढ़ाएं और सुनिश्चित करें कि कमरे का सामान्य तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा न हो। बच्चे के तापमान को नियंत्रित करने के लिए आप उसके सिर पर गीली पट्टी रख सकती हैं या उसके शरीर को ठंडा करने का प्रयास कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

यदि आप बच्चे को रात में सोने से पहले कपड़े पहनाने की योजना बना रही हैं तो पहले उसकी गर्दन के पिछले हिस्से को छू कर यह देख लें कि वह गर्म तो नहीं है। आप बच्चे को बेबी स्वैडल और स्लीव्ड बॉडी सूट पहना सकती हैं।

जब भी संभव हो आप बच्चे को बाहर ताजी हवा में लेकर जाएं और उसे मोजे, लैमिनेटेड फैब्रिक व जूते न पहनाएं। उसके लिए हमेशा मुलायम कॉटन से बने फैब्रिक का ही उपयोग करें। क्योंकि कोई भी कठोर कपड़ा या गर्म कपड़े बच्चे के शरीर में हीट रैशेस या हीट स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

डॉक्टर से कब मिलें?

यदि आपको अपने बच्चे में निम्नलिखित लक्षण दिखाई देते हैं तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

  • यदि आपका बच्चा पीड़ा में है या ऊपर दिए हुए तरीकों से उसका तापमान कम करने के बाद भी वह असुविधा का अनुभव करता है तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
  • यदि पर्याप्त पानी पीने के बाद भी बच्चा डिहाइड्रेटेड रहता है । इसके अलावा यदि बच्चे को उल्टी, डायरिया जैसी समस्या होती हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • यदि बच्चे को बुखार हो जाता है और उसका तापमान गंभीर रूप से बढ़ता है व कम नहीं होता है तो भी बच्चे को डॉक्टर के पार लेकर जाएं।

यह समझना बहुत जरूरी है कि हर बच्चा अलग होता है और कुछ बच्चों में तब भी बुखार आने जैसे कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं जब उन्हें बुखार न हो। सामान्य तौर पर बच्चे के थर्मोरेग्यूलेशन सिस्टम के विकास के कारण उसका सिर गर्म या हल्का गर्म हो सकता है पर आपको अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए उसका तापमान और संबंधित लक्षणों पर ध्यान देते रहना चाहिए। यदि आपको बच्चे में कुछ गलत संकेत दिखाई देते हैं जिन्हें आप वास्तव में समझ नहीं पा रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बच्चों में बुखार के लिए 8 प्रभावी घरेलू उपचार
बच्चों के जुकाम और खांसी के लिए 12 प्रभावी घरेलू उपचार

ADVERTISEMENTS

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago