शिशु

बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने के फायदे और टिप्स

ब्रेस्टमिल्क एक बच्चे का परफेक्ट फूड है और इसमें पर्याप्त मात्रा में शुगर, फैट्स, पानी और प्रोटीन होता है। ब्रेस्टमिल्क सिर्फ विभिन्न प्रकार के न्यूट्रिएंट्स ही प्रदान नहीं करता है बल्कि इससे बच्चे का अच्छा विकास होता है व इसमें आवश्यक एंटीबॉडीज होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है और इन्फेक्शन व रोगों से लड़ते हैं। इस आर्टिकल में एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित पूरी जानकारी और कुछ आवश्यक टिप्स भी दिए हुए हैं। 

एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग क्या है?

जब बच्चा 6 महीने की आयु तक सिर्फ ब्रेस्टमिल्क ही पीता है और उसे अन्य कोई भी फूड या ड्रिंक नहीं दिया जाता है तो इसे एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग कहते हैं। यह उस बच्चे के लिए बेस्ट पोषण होता है जिसे पानी भी नहीं दिया जाता है। 

ADVERTISEMENTS

एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग से माँ और बच्चे को क्या फायदे होते हैं

एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग का महत्व बहुत आसानी से नहीं समझा जा सकता है। इससे इन्फेक्शन और रोगों का खतरा कम होता है। इसके अलावा यह मांओं के लिए भी काफी फायदेमंद है। एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग से माँ व बच्चे को कई फायदे होते हैं, इन्हें समझने के लिए आप आगे पढ़ें;

  • साइंटिफिक स्टडीज के अनुसार भी एक्सक्लुसिव ब्रेस्टफीड करने वाले बच्चे ही हेल्दी होते हैं।
  • 6 महीने की आयु तक बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुसार ही ब्रेस्टफीड कराना चाहिए।
  • एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीड करने वाले बच्चे को डायरिया, एलर्जी, निमोनिया और मालन्यूट्रिशन होने की संभावनाएं बहुत कम होती हैं और इसके अलावा बाहरी भोजन खाने से इसके खतरे बढ़ भी सकते हैं।
  • विशेष रूप से एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग करने वाले बच्चों में जन्म से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं और इसी कारण से बच्चे की मृत्यु दर कम हो रहा है।
  • एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग की मदद से दूसरी बार गर्भधारण के लिए फर्टिलिटी होने में उपयुक्त देरी होती है।
  • एक्सक्लूसिव ब्रेस्फीडिंग कराने से मांओं को ब्रेस्ट और ओवरी में कैंसर होने की संभावना कम है।
  • एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग की वजह से आपको सप्लीमेंट्स, महंगे फॉर्मूला और उपकरण लेने की जरूरत नहीं है।
  • ब्रेस्टमिल्क में मौजूद कोलस्ट्रम से पेट साफ और हेल्दी होता है और इसके कारण दवा लेने की जरूरत नहीं है।
  • एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग से माँ को डिलीवरी के बाद वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं को पोस्टपार्टम डिप्रेशन कर अनुभव बहुत कम होता है।
  • बच्चा माँ का दूध जितना ज्यादा पीता है माँ के ब्रेस्ट में दूध भी उतना ही ज्यादा बनता है। यह एक नेचुरल मेकैनिज्म है जो महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
  • एक्सप्रेस्ड ब्रेस्टमिल्क की मदद से एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए भी संभव है। एक्सप्रेस्ड ब्रेस्टमिल्क  सामान्य तापमान में 10 घंटों तक अच्छा रहता है और यह फ्रिज में रखने पर लगभग 3 दिनों तक रहता है।

ब्रेस्टफीडिंग कितनी बार और कितनी देर तक करानी चाहिए?

चूंकि बच्चे को सिर्फ माँ का दूध ही पिलाया जाता है इसलिए यह बच्चे पर निर्भर करता है कि वह कितनी बार दूध पिएगा और यह होना भी चाहिए। इसका यह मतलब है कि आप उसे दिनभर में 8 से 12 बार दूध पिलाएंगी। 

ADVERTISEMENTS

रात में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए आप किसी की मदद ले सकती हैं। यह बच्चे पर निर्भर करता है कि वह कितनी देर तक दूध पिएगा। इसका हर एक सेशन लगभग 20 से 45 मिनट तक रहता है। बच्चा जब एक ब्रेस्ट से दूध पीकर संतुष्ट हो जाए तभी उसे दूसरे ब्रेस्ट से दूध पिलाएं। 

एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित उपयोगी टिप्स जानने के लिए आगे पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित टिप्स

यहाँ दिए हुए टिप्स की मदद से आप अपने बच्चे को आसानी से दूध पिला सकती हैं और यह उसके लिए हेल्दी है। वे टिप्स कौन से हैं, आइए जानें;

  • जन्म के एक घंटे के बाद से ही बच्चे को दूध पिलाना शुरू कर देना चाहिए।
  • बच्चे को 6 महीने की आयु तक ब्रेस्टफीडिंग कराना चाहिए।
  • बच्चे को सिर्फ ब्रेस्टमिल्क ही पिलाना चाहिए इसके अलावा उसे कुछ नहीं खिलाना चाहिए, यहाँ तक कि पानी भी नहीं देना चाहिए।
  • बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुसार ब्रेस्टफीडिंग कराना चाहिए।
  • माँ अपने बच्चे को रात में भी ब्रेस्टफीडिंग करा सकती है और यदि आवश्यकता हो तो इसमें किसी की मदद लें।
  • आप आर्टिफीसियल निप्पल का उपयोग न करें इससे आपको कन्फ्यूजन नहीं होगी।
  • अक्सर मांओं को सलाह दी जाती है कि वे ब्रेस्टफीडिंग की समस्याओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लें और पढ़ें।
  • मेडिकल स्टाफ, केयर गिवर्स और हॉस्पिटल अथॉरिटीज को ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित समस्याओं के बारे में बताना चाहिए।
  • ऑफिस जाने वाली मांएं एक्सप्रेस्ड ब्रेस्टमिल्क का उपयोग भी कर सकती हैं।
  • एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग के लिए ब्रेस्टफीडिंग सपोर्ट ग्रुप्स काफी मदद कर सकते हैं।

बच्चे को एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग कराना एक माँ के लिए सबसे हेल्दी होता है। जो बच्चे सिर्फ माँ का दूध पीते हैं वे अक्सर हेल्दी ही रहते हैं। एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग की मदद से बच्चे को कोई भी रोग या इन्फेक्शन नहीं होते हैं। इसके अलावा इससे माँ को भी कई फायदे होते हैं। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

रात के समय बच्चे को ब्रेस्टफीड कराना
हाथों की मदद से स्तन दूध निकालना (ब्रेस्टमिल्क एक्सप्रेस करना)
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माँ के लिए 10 हेल्दी स्नैक्स

ADVERTISEMENTS

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago