शिशु

बच्चे की डाइट में चीज़ शामिल करना

चीज़ का न केवल स्वाद अच्छा होता है, बल्कि पौष्टिक भी होता है और प्रोटीन, कैलोरी, विटामिन ए, डी, और बी 12 जैसे जरूरी तत्व भी इसमें पाए जाते हैं। जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता जाता है, आप उसकी डाइट में चीज़ जरूर शामिल करना चाहेंगी। बच्चों की डाइट में चीज़ शामिल करने से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

क्या बच्चे चीज़ का सेवन कर सकते हैं?

ज्यादातर बच्चों को चीज़ तब से देना शुरू कर देते हैं, जब से वो अलग अलग खाने को चबाना शुरू कर देते हैं। यह आमतौर पर 6 से 9 महीने के आसपास शुरू होता है। आप कहाँ रह रही उसके अनुसार एक्सपर्ट आपको बताते हैं कि आप अपने बच्चे को चीज़ देना कब शुरू कर सकती हैं। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि आपको 8 महीने तक इंतजार करना चाहिए, वहीं कुछ का कहना है कि जब बच्चा एक साल का हो जाए आप तब उसे चीज़ दें।

डेयरी प्रोडक्ट होने के कारण लोग इसे बच्चे को देने में संकोच करते हैं, क्योंकि चीज़ में मौजूद प्रोटीन पेट से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है, जो बड़े बच्चे की तुलना में छोटे बच्चों के लिए खतरा पैदा करता है। हालांकि, कुछ लोगों का तर्क है कि मिल्क प्रोटीन ब्रेकडाउन हो जाता है, इसलिए चीज़ का सेवन करने से प्रॉब्लम नहीं होती है। लेकिन कुछ बच्चों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है, और ऐसे बच्चों को डॉक्टर की सलाह लेने के बाद चीज़ देना चाहिए। 

बच्चों के लिए चीज़ के स्वास्थ्य लाभ

चीज़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई तरह की डिशेस में शामिल किया जा सकता है। न केवल आपका बच्चा इसे बिना नखरा किए शौक से खाएगा, बल्कि चीज़ का सेवन करने पर उसे ढेरों लाभ भी मिलेगा। यहाँ आपको चीज़ का सेवन करने के कुछ फायदे बताए गए हैं:

  1. चीज़ कैल्शियम से भरपूर होता है, जो दाँतों और हड्डियों के बेहतर विकास के लिए जरूरी होता है।
  2. इसके अलावा चीज़  प्रोटीन और विटामिन बी जैसे न्यूट्रीएंट से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
  3. शाकाहारी परिवार के लिए चीज़ एक बेहतरीन ऑप्शन हैं क्योंकि यह विटामिन बी 12 से भरपूर होता है, जो या फिर मीट में ही पाया जाता है।
  4. चीज़ भारी मात्रा में कैलोरी प्रदान करता है, जो बच्चे को दिन भर कर लिए एनर्जी प्रदान करता है।
  5. चीज़ दाँतों के लिए भी फायदेमंद होता है, जो दाँतों की सड़न को रोकने के लिए जाना जाता है।

बच्चों के लिए सुरक्षित और असुरक्षित चीज़ की लिस्ट

मार्किट में बहुत तरह के चीज़ मौजूद हैं और जब बात इसे बच्चे को देने की हो तो आपको देखना चाहिए की बच्चे के लिए आप कौन सी चीज़ का उपयोग कर सकती हैं। क्योंकि बच्चे को हर प्रकार की चीज़ नहीं दी जा सकती है खास कर वो चीज़ जो अपाश्चुरीकृत दूध से बनी हो

  1. बच्चों के लिए सेफ चीज़

डेयरी प्रोडक्ट को चूज करते समय पैरेंट को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कुछ प्रकार की चीज़ में लिस्टेरिया होता है, जो एक प्रकार का बैक्टीरिया होता है, जो इन्फेक्शन पैदा कर सकता है और यह बच्चे के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए, पाश्चुरीकृत दूध से बने चीज़ का ही सेवन करने की सलाह दी जाती है।

वो लोग जो जानना चाहते हैं कि किस प्रकार की चीज़ का सेवन किया जा सकता है, उनके लिए नीचे लिस्ट दी गई हैं: 

  • चेडर चीज़
  • एडम चीज़
  • परमेज़न चीज़
  • कोल्बी चीज़
  • कोल्बी जैक चीज़
  • मोजरेला चीज़
  • स्विस चीज़
  • रोमानो चीज़
  • मोनेटरी जैक चीज़
  • पनीर
  • बेबीबेल चीज़
  • लाल लिसेस्टर चीज़
  • प्रोवोलोन चीज़
  • जारल्स्बर्ग चीज़
  • चेशायर चीज़
  • लंकाशायर चीज़
  • गौडा चीज़
  • ग्राना पैडनो चीज़

यहाँ बच्चों सॉफ्ट चीज़ की भी लिस्ट दी गई है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, यह बच्चों के लिए पूरी तरह से सेफ होता है:

  • कोटेज चीज़
  • मस्करपोन चीज़
  • रिकोटा चीज़
  • क्रीम चीज़
  • चीज़ स्प्रेड
  1. वो चीज़ जिन्हें बच्चे को एक साल का होने से पहले नहीं देना चाहिए

यहाँ उन चीज़ की लिस्ट दी गई है जिन्हें आपको अपने बच्चे को तब तक देने से बचना चाहिए जब तक वह एक साल का नहीं हो जाता है, क्योंकि वे अक्सर कच्चे या अपाश्चुरीकृत दूध दूध के बने होते हैं:

  • कैमेम्बर्ट
  • ब्री
  • शेव्रे
  • केस्को फ्रेस्को
  • केस्को ब्लैंको
  • स्टिलटन
  • डेनिश ब्लू
  • सागा
  • गोर्गोन्जोला
  • वेन्सलीडेल
  • रॉगफोर्ट
  1. प्रोसेस्ड चीज से बचें

प्रोसेस्ड चीज़ शुद्ध चीज़ नहीं होता है। हालांकि यह चीज़ की तरह लगता है और टेस्ट में भी वैसी ही लगता है, लेकिन इसमें फ्लेवर मिले होते हैं। इसमें स्वाद बढ़ाने वाले केमिकल और प्रीजर्वेटिव मिले होते हैं, इसलिए प्रोसेस्ड चीज़ न खरीदे, इसमें मौजूद केमिकल बच्चे के लिए हानिकारक होता है। ऐसे चीज़ लें जो ऑर्गेनिक और नेचुरल हो। 

बच्चे को चीज़ कैसे दें

जब आप अपने बच्चे को चीज़ देने के बारे में सोचें, तो इसे देने के कई अच्छे तरीके हैं। केवल उन चीज़ को देने से शुरुआत करें, जो टेस्ट में माइल्ड हो। तेज टेस्ट देने वाले चीज हो सकता है बच्चे को पसंद न आएं। यहाँ बच्चे को चीज़ देने के कुछ मेथड बताए गए हैं:

  1. पिघला हुआ चीज़

पिघले हुए चीज़ को थोड़ा सा ब्रेड या क्रैकर के ऊपर से लगा कर आप इससे बच्चे को स्नैक के रूप में दे सकती हैं।

  1. चीज़ को टुकड़ों में काटें

चीज़ के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि बच्चा उसे खुद उठा कर खा सके। लेकिन ध्यान रखें कि टुकड़े इतने छोटे होने चाहिए कि बच्चे को चोकिंग का खतरा न रहे।

  1. सब्जियों के साथ मिलाकर दें

कटी हुई सब्जियों के साथ पिघला हुआ चीज़ डालें और इसके ड्राई होने तक इंतजार करें। उसे छोटे-छोटे टुकड़े दें ताकि उसे खाने में आसानी हो।

  1. अंडे के साथ

अंडा बनाते समय चीज़ को इसमें मिलाएं और बच्चे को परोसें।

  1. पास्ता के साथ

बच्चे को क्रीम चीज़ देने के लिए पास्ता से इसकी शुरुआत करना सबसे अच्छा है। यह अच्छी तरह स्प्रेड होता है और बेहतरीन स्वाद भी देता है।

बच्चों को चीज़ देते समय बरती जाने वाली सावधानियां

जब आप अपने बच्चे को कोई भी नया भोजन देते समय सावधानी बरतती हैं ठीक उसी प्रकार चीज़ देते समय भी आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि इससे बच्चे को एलर्जी होने का खतरा होता है। यहाँ आपको बताया गया है कि बच्चे को चीज़ देने से पहले आपको कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए:

  1. ध्यान से अब्सॉर्ब करें

एक एलर्जी रिएक्शन 20 मिनट या पहले कुछ घंटों के अंदर देखा जा सकता है। इस दैरान आप होठों में सूजन, आँखों और चेहरे पर रेडनेस होना, स्किन रैशेस आदि लक्षण देख सकती हैं, यह लक्षण रिएक्शन होना का ही संकेत है। यदि आपका बच्चा लैक्टोज के प्रति इन्टॉलरेंट है, या आप उसमें गैस्ट्रिक इशू, पेट में ऐंठन और दस्त जैसे लक्षण भी देख सकती हैं।

  1. डॉक्टर की सलाह लें

यदि आपके बच्चे को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है या फिर एक्जिमा या अस्थमा है, तो आपको बच्चे को चीज़ देने से पहले अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए, और अगर डॉक्टर इसे बच्चे को देने के लिए कहें तो ही इसे उन्हें दें।

  1. अलग-अलग चीज़ आजमाएं

आप बच्चे को हो सकता है कि किसी एक प्रकार के चीज़ का टेस्ट डेवलप कर लें और दूसरे को न पसंद करे। इसलिए, अगर आप उसे कोई चीज़ देती है और वह उसे पसंद नहीं करता है तो आप दूसरे चीज़ को भी ट्राई कर सकती हैं।

बच्चों के लिए स्वादिष्ट चीज़ रेसिपी

चीज़ के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बहुत ही आसानी से कई अलग अलग खाने के प्रकार में शामिल किया जा सकता है, जिसे आप आसानी से तैयार भी कर सकती हैं। यहाँ बच्चों के लिए कुछ स्वादिष्ट चीज़ रेसिपी दी गई हैं:

  1. चीज़ आमलेट

अंडे और चीज़ एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसके पोषक तत्व की मात्रा को बढ़ाने के लिए, कटी हुई सब्जियां भी शामिल करें जिसे बच्चे आसानी से निगल सके और पचा सकता है।

आपको चाहिए:

  • एक अंडे
  • एक चम्मच दूध या पानी का
  • एक चम्मच कद्दुकाश किया हुआ चीज़
  • एक चम्मच बटर या तेल

विधि:

  • एक कटोरे में दूध और अंडे को एक साथ अच्छे से मिलाएं।
  • पैन को मध्यम आँच पर रखें और उसमें बटर पिघला लें।
  • अब अंडे के मिक्सचर को पैन में डालें और अच्छे से फैलाएं।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह ऑमलेट की तरह न दिखाई देने लगे।
  • ऑमलेट के ऊपर से चीज़ डालें और इसे आधा मोड़ें।
  • इसे 30 सेकंडके लिए और पकाएं।
  • इसे छोटे छोटे टुकड़े कर के बच्चे को दें।
  1. चीज़ राइस

यदि आपने अपने बच्चे को पहले से ही चावल खिला रही हैं, तो इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का समय आ गया है।

आपको चाहिए:

  • दो बड़े चम्मच बेबी राइस
  • 2 गाजर
  • 100 ग्राम फूलगोभी
  • 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ चेडर चीज़

विधि:

  • सब्जियों को धो लें, छील लें और उन्हें काट लें।
  • सब्जियों को एक साथ तब तक उबालें जब तक ये मुलायम न हो जाए।
  • सब्जियों को छानने के बाद उसका पानी बचा लें। आपको सब्जियों को ब्लेंड करने के लिए लगभग 60 मिलीलीटर पानी की जरूरत होगी।
  • अब इसमें चीज़ के साथ चावल डालें और चीज़ को पकाएं।
  • जब तक कि चीज़ पिघल न जाए।
  • इसे बच्चे को हल्का गर्म ही सर्व करें।
  1. चीज़ पास्ता

पास्ता स्वादिष्ट तो है ही और इसमें थोड़ा चीज़ शामिल करके आप इसे और भी स्वादिष्ट बना सकती है, जिसे आपका बच्चा बेहद पसंद करेगा।

आपको चाहिए:

  • पका हुआ पास्ता 1 कप
  • आधा कप कटा हुआ सॉफ्ट या प्यूरी के रूप में गाजर
  • कद्दुकश किया हुआ चीज़

विधि:

  • कटे हुए गाजर को पास्ता के साथ मिलाएं।
  • ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें।
  • इसे हल्का गर्म ही परोसें।

चीज़ आपके बच्चे के भोजन को अलग से स्वाद देने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। विभिन्न प्रकार के एक्सपेरिमेंट से पता चलता है कि बच्चे किस प्रकार की चीज़ को ज्यादा पसंद करते हैं। बच्चे की डाइट में अलग अलग तरह की चीज़ शामिल करने से उसका टेस्ट बढ़ता है और साथ हेल्दी न्यूट्रिएंट भी प्राप्त होता है। लेकिन ध्यान रखें कि बच्चे को कुछ भी देने से पहले अपने डॉक्टर की मंजूरी जरूर ले लें, खासतौर हमेशा एलर्जी के बारे चेक जब आप अपने बच्चे की डाइट में चीज़ शामिल करने की सोच रही हों।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए अंडे से बनी रेसिपीज
बच्चों के लिए सेब का सिरका – फायदे, सुझाव व रेसिपी
बच्चों के लिए आम – फायदे और टेस्टी रेसिपीज

समर नक़वी

Recent Posts

जुड़वां लड़कों के लिए अर्थ सहित 140 आकर्षक नाम

बेटों के लिए सही नाम का चुनाव करना आसान काम नहीं है और अगर आपका…

2 days ago

लड़कों के लिए शिव जी के 150 बेहतरीन नाम

भगवान शिव हिंदुओं के आराध्य और सबसे प्रिय देवताओं में से एक हैं। वे दुष्टों…

3 days ago

तीज 2025 – तारीख, महत्व, परंपरा और रेसिपी आइडियाज

तीज एक हिंदू त्योहार है जो भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक…

3 days ago

जुड़वां लड़कियों के लिए 140 आकर्षक नाम

माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम चुनना एक बड़ा काम होता है। वहीं अगर…

3 days ago

लड़कों के लिए भगवान गणेश के 150 नाम

हमारे देश में भगवान के नाम पर बच्चे का नाम रखना बहुत आम है। देश…

3 days ago

नवजात शिशु के लिए बेहतरीन शीर्षक | 100+ Best Captions for a Newborn Baby Boy & Girl in Hindi

बदलते जमाने के साथ-साथ आजकल लोगों का अपनी खुशियों के इजहार करने का तरीका भी…

3 days ago