शिशु

बच्चों का कमरा सजाने के 15 बेहतरीन तरीके

बच्चे का रूम को डेकोरेट करने के लिए पेरेंट्स हमेशा उत्साहित रहते हैं। चूंकि आप बच्चे का स्वागत करने की बहुत सारी तैयारियां करती हैं इसलिए उसका रूम व अन्य चीजें भी स्पेशल ही होनी चाहिए। आप बच्चे का कमरा अपनी पसंद के अनुसार डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा क्रिएटिव सोचें और आपके दिमाग में बहुत सारे आइडियाज आने लगेंगे। हालांकि यदि आप बहुत ज्यादा क्रिएटिव नहीं हैं तो यहाँ पर हमने बच्चे के कमरे को डेकोरेट करने के कुछ आइडियाज बताए हैं जिनकी मदद से आप उसका रूम बेहतरीन बना सकती हैं। वे आइडियाज कौन से हैं यह जानने के लिए आगे पढ़ें। 

बच्चों का कमरा डेकोरेट करने के 15 बेस्ट आइडियाज

आपको मैगजीन या फर्नीचर स्टोर में चाहे जितनी भी आकर्षक दिखाई दें जिनसे बच्चे का कमरा डेकोरेट किया जा सकता है पर इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बच्चा बड़ा भी होगा और उसके रूम का डेकोरेशन समय के अनुसार बदलता रहेगा। इसलिए आप सिंपल और सुंदर डेकोरेशन ही चुनें। यहाँ पर बच्चों की नर्सरी के थीम पर आधारित कुछ आइडियाज बताए गए हैं, आइए जानें;

1. आम जरूरतें

बच्चे का रूम डेकोरेट करते समय हमेशा ध्यान रखें कि उसके कमरे में सभी उपयोगी चीजें होनी चाहिए। बच्चा अपने कमरे में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएगा। इसलिए उसके कमरे में शुरू से ही क्रिब होना चाहिए। बच्चे की जरूरत की चीजों का ध्यान रखें और आवश्यकता के अनुसार ही डेकोरेट करें। आप उसके रूम को सिंपल बनाएं।

2 . नर्सरी सिल्हूट आर्ट का उपयोग करें

बच्चे के रूम को सजाने का यह सबसे सस्ता और आसान तरीका है। इसके लिए आप अपनी पसंद का एक सिल्हूट प्रिंट कराएं, उसे काटें और किसी सॉलिड चीज पर चिपका दें। बेटी के कमरे को फेयरी या डिज्नी का लुक देने के लिए आप पिंक सिल्हूट प्रिंट करके उसे ग्रे या सफेद चीज पर चिपका दें। 

3. विभिन्न अक्षर लगाएं

आपको कई जगहों पर लेटर्स के वॉल हैंगिंग मिल सकते हैं। यदि नहीं मिलते हैं तो आप कार्डबोर्ड को अलग-अलग स्टाइल में काटकर इसे बना भी स्किट हैं। आप इसे विभिन्न रंगों से पेंट करें। इन अक्षरों से बच्चे के लिए कुछ इंटरेस्टिंग स्पेलिंग बनाएं, जैसे उसका नाम। ऐसा करने से बच्चा जल्दी ही अक्षरों को पहचानना शुरू कर देगा। 

4. कोजी रंग का उपयोग करें

आप अपने बच्चे के कमरे को बेहतरीन रंगों से रंगें। यदि आपकी बेटी है तो आप पीच या पिंक कलर का उपयोग कर सकती हैं और यदि आपका बेटा है तो आप नीले या हरे रंग का उपयोग कर सकती हैं। पीला और ग्रे रंग किसी के कमरे में भी किया जा सकता है। आप अपने बच्चे के जेंडर के अनुसार ही उसके कमरे को कलर करें और डेकोरेट करें। 

5. एनिमल नर्सरी हुक्स लगाएं

बच्चे की देखभाल करते समय कमरे रखी चीजें साफ दिखाई देनी चाहिए। जरूरी चीजों को हुक्स में टांग कर रखने से आपको आसानी हो सकती है। कमरे में लगाने के लिए आप एनिमल हुक्स का उपयोग कर सकती हैं। आप वूडन प्लैंक को फिक्स करके दीवार में टांग लें। एनिमल हेड्स लगाने से हुक्स आकर्षक हो सकती हैं। 

6. ड्रीम कैचर टांगें

इसके लिए आपको एक क्राफ्ट लूप, धागे और डेकोरेटिव फेदर्स की जरूरत होती है। आप धागे से लूप में फेदर्स को लटकता हुआ बांधें। इसी प्रकार से आप दूसरा टायर भी बनाएं पर धागे को थोड़ा ही लटकाएं। बच्चे के कमरे में ड्रीम कैचर बहुत सुंदर दिखेगा। 

7. रॉकिंग चेयर रखें

ज्यादातर नर्सरी में एक रॉकिंग चेयर जरूर होती है जिसमें मांएं बच्चे को आराम से बैठा सकती हैं। पर यदि आपको कमरे में रॉकिंग चेयर रखना अजीब लगता है तो आप हैंगिंग चेयर रखें। 

8. पेंट किए हुए वुडब्लॉक्स रखें

यदि आपके पास लकड़ी के एक्स्ट्रा ब्लॉक्स हैं तो आप उनसे बच्चे का कमरा डेकोरेट कर सकती हैं। आप ब्लॉक पर सैंडपेपर लगाएं और इसमें फ्रेश पेंट का उपयोग करें। आप इसमें कार्ड्स या प्लैनेट्स की फोटोज भी लगा सकती हैं। 

9. दीवार पर कुछ यादों की फोटोज लगाएं

कमरे की एक दीवार पर आप बेहतरीन यादों की खूब सारी फोटोज लगाएं। आप बेबी शॉवर के कार्ड्स से भी इस दीवार को डेकोरेट कर सकती हैं पर बच्चे के बड़े होने पर इस दीवार में अन्य फोटोज भी लगाएं जैसे बच्चे की फोटोज, परिवार के साथ बिताए कुछ पल, बच्चे की छोटी-छोटी कैप्स या बूटीज। 

10. बेहतरीन क्रिब रखें

बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के क्रिब उपलब्ध हैं और चूंकि बच्चा इसमें ज्यादा से ज्यादा समय बिताता है इसलिए आप एक अच्छा क्रिब खरीदें। क्रिब खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह बड़ा होना चाहिए। आप ऐसा क्रिब खरीदें जो आगे चलकर बच्चे का बेड भी बन सकता है। 

11. थीम का उपयोग करें

बच्चे का कमरा डेकोरेट करते समय पेरेंट्स इससे खुद को अलग रखते हैं। पर आप कन्फ्यूज न हो और एक थीम के अनुसार की रूम डेकोरेट करें ताकि उसका कमरा सुंदर दिखे। आप एक थीम चुनें और हर चीज को उसी थीम के अनुसार ही बनाने का प्रयास करें। 

12. सीलिंग को डेकोरेट करें

बच्चा क्रिब में लेटे-लेटे काफी समय बिताता है इसलिए आप कमरे की सीलिंग को डेकोरेट करना बिलकुल भी न भूलें और इसे एक इंट्रेस्टिंग लुक दें। सीलिंग पर आप डार्क कलर में स्टार्स लगा सकती हैं या कुछ हैंगिंग डेकोरेशन भी कर सकती हैं। 

13. किताबों का केस रखें

बच्चे की पसंद-नापसंद को अधिक बेहतर बनाने के लिए आप उसके कमरे में एक बुक केस भी रखें। दीवार पर लगे बुक केस में अन्य चीजें भी ठीक से रख सकती हैं। 

14. कंट्रास्ट पैटर्न और रंगों का उपयोग करें

बच्चे के कमरे को डेकोरेट करने के लिए कंट्रास्ट रंग बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं, जैसे काला-सफेद, नीला-पीला या लाल-काला। कंट्रास्ट रंग व पैटर्न सिर्फ बेहतरीन ही नहीं लगते हैं बल्कि इससे बच्चों को अलग-अलग रंगों की जानकारी भी मिलती है। इसलिए आप बच्चे के कमरे में इन रंगों का उपयोग करें। 

15. पेरेंट्स के लिए एक कोना बनाएं

यहाँ तक कि कई पेरेंट्स भी नर्सरी में बहुत सारा समय बिताते हैं। पेरेंट्स होने के नाते आपको बच्चे के कमरे में भी समय बिताना चाहिए, चाहे आप उसे सुलाने के लिए जाएं या सिर्फ देखने जाएं। तो बच्चे के कमरे में आपके लिए एक कोना होना फायदेमंद रहेगा। आपके लिए कंफर्टेबल सोफे बेड रिलैक्सिंग हो सकता है। 

बच्चे का कमरा डेकोरेट करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि वह लंबे समय तक एक ही उम्र का नहीं रहेगा और उसकी जरूरतें भी तेजी से बढ़ेंगी। बच्चे के कमरे में फर्नीचर लंबे समय तक रखा जा सकता है और यह उसके लिए अच्छा भी होगा। बहुत ज्यादा न करें और थोड़ी सस्ती चीजें खरीदें ताकि बड़े होने पर उसके कमरे का इंटीरियर बदलते समय आपको ज्यादा बुरा न लगे। 

यह भी पढ़ें:

नवजात शिशु के लिए रूम टेम्परेचर – सुरक्षित तापमान क्या है?
क्या शिशु के कमरे में कूलर या एसी का इस्तेमाल करना चाहिए?

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago