बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

गर्मियों में बच्चों के लिए 10 हेल्दी और आसान ड्रिंक्स

ADVERTISEMENTS

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी में बच्चों का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। इसके लिए बच्चों को भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ देना चाहिए ताकि घर के अंदर और घर से बाहर, हर तरह की गतिविधियों के लिए वे एक्टिव रह सकें। हालांकि इसके लिए बाजार में मिलने वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या डिब्बाबंद ड्रिंक्स कतई सही नहीं होते हैं। आज हम आपको ऐसे 10 शानदार ड्रिंक्स की रेसिपी बताएंगे जो बनाने में आसान तो हैं ही, आपके बच्चे को बहुत पसंद भी आने वाले हैं।

बच्चों के लिए ताजगी भरे समर ड्रिंक्स

इस बार गर्मी से राहत पाने के लिए ये ड्रिंक्स आजमाएं।

1. रिफ्रेशिंग नींबू पानी

यह रिफ्रेशिंग नींबू पानी निस्संदेह आपके बच्चे को पसंद आएगा।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • 1 कप ताजा निकाला हुआ नींबू का रस (लगभग 5 नींबू)
  • 10 कप पानी
  • बर्फ
  • पुदीना की ताजा पत्तियां
  • नींबू की स्लाइस

विधि:

ADVERTISEMENTS
  • नींबू से बीज निकालकर रस निचोड़ लें। बर्फ के पानी में मिलाएं। ड्रिंक को नींबू की स्लाइस और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।
  • आप आइस क्यूब ट्रे में रस को फ्रीज करके लाइम आइस क्यूब्स भी बना सकती हैं। आप जमे हुए क्यूब को एक गिलास पानी में डाल सकते हैं।

2. ट्रॉपिकल पार्टी पंच

यह ड्रिंक बिलकुल बीच पर होने का अहसास दिलाएगा।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • 2 लीटर आम का रस
  • 4 चम्मच नींबू रस चीनी मिला हुआ
  • लगभग 250 ग्राम अनानास जूस
  • 1½  कप नारियल क्रीम
  • 3 चम्मच अनार का जूस
  • 1 लीटर सेल्त्जर वॉटर
  • बर्फ
  • चेरीज

विधि:

  • एक बड़े जार में आम का रस, नींबू का रस, अनानास का जूस और नारियल क्रीम अच्छी तरह से मिलाएं, यह पंच का बेस है।
  • इसे फ्रिज में रखें।
  • एक ग्लास में बर्फ डालें और 2/3 ग्लास को बेस से भरें। ऊपर से इसमें सेल्त्जर वॉटर और ग्रेनाडिन डालें।

3. पिंक लेमनेड पंच

गुलाबी रंग के कारण यह ड्रिंक खासकर लड़कियों को बहुत पसंद आएगा।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • 1 कैन फ्रोजेन पिंक लेमनेड कॉन्सेंट्रेट
  • 5 कप सफेद क्रैनबेरी जूस
  • 5 कप नींबू का रस
  • पुदीने की ताजा पत्तियां

विधि:

ADVERTISEMENTS
  • एक जार में पिंक लेमनेड कॉन्सेंट्रेट, नींबू का रस और सफेद क्रैनबेरी जूस मिलाएं।
  • जार को ढंककर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • बाहर निकालकर इसे एक बार अच्छी तरह हिला लें।
  • पुदीना की ताजा पत्तियों से इसे गार्निश करें।

4. आगुआ फ्रेस्का

इस ड्रिंक को बनाने के लिए किसी भी फल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • 2 कप अनानास के ठंडे टुकड़े
  • 2 कप ठंडी स्ट्रॉबेरी
  • 8 कप पानी
  • ¼ कप पिसी हुई चीनी

विधि:

  • एक ब्लेंडर में सभी सामग्री डालें
  • सारी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड करें।
  • इसे सीधे ग्लास में डालें या फोम हटाने के लिए इसे छलनी से छान लें और फिर ग्लास में निकालें।

5. चेरी लाइमेड

आपको गर्मियों के दौरान अपने बच्चों के लिए इस ड्रिंक को जरूर आजमाना चाहिए क्योंकि यह बहुत ताजगी देने वाला और बनाने में आसान है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • लगभग 60 ग्राम चेरी का जूस
  • 1 कप नींबू का ताजा रस
  • 1 कप दानेदार चीनी
  • 4 कप पानी

विधि:

ADVERTISEMENTS
  • चेरी के जूस और नींबू के रस को एक जार में मिला लें।
  • पानी और चीनी डालकर इस मिश्रण को उबालें।
  • छान लें और फ्रिज में रखें, 3 कप पानी मिलाकर और बर्फ डालकर बच्चों को पीने के लिए दें।

6. चेरी बेसिल सोडा

स्पार्कलिंग वॉटर, तुलसी और ताजी चेरी से बनने वाला यह ड्रिंक गर्मियों के लिए बहुत बढ़िया होता है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • 2 कप चेरी
  • 1/3 चम्मच चीनी
  • 3 चम्मच पानी
  • तुलसी की 4 छोटी पत्तियां
  • 1 बोतल स्पार्कलिंग वॉटर

विधि:

  • एक पैन में चेरी, चीनी और पानी लेकर उबाल लें।
  • नरम होने तक 5-7 मिनट के लिए चेरी को उबालें। फिर इसे मैश करें।
  • एक छोटे बाउल में छलनी के माध्यम से चेरी सिरप छान लें।
  • ठंडा होने तक सिरप को फ्रीजर में रखें।
  • ठंडा होने के बाद इसे निकाल लें और गिलास में 4 चम्मच चेरी सिरप डालें।
  • धीरे से गिलास में एक छोटा तुलसी का पत्ता डालें।
  • स्पार्कलिंग वॉटर से ग्लास भरें और बर्फ मिलाएं।
  • अच्छी तरह इसे मिलाकर गार्निश के लिए चेरी डालें।

7. साइट्रस सांगरिया

यह इम्यून-बूस्टिंग नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक बहुत ही टेस्टी और बनाने में आसान है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • नींबू का रस
  • 1 संतरे का जूस
  • 300 ग्राम स्ट्रॉबेरी का जूस
  • 300 ग्राम अंगूर का जूस
  • 1 पतला कटा हुआ नींबू
  • 1 पतली कटी हुई मोसंबी
  • ½ पतला कटा हुआ चकोतरा
  • 1 पतला कटा हुआ संतरा

विधि:

ADVERTISEMENTS
  • सभी फलों के जूस और नींबू व संतरे के स्लाइस निकालें।
  • सभी जूस एकसाथ मिलाएं।
  • एक बड़े जार में जूस और स्लाइस एक साथ डालें।
  • फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर बच्चों को दें।

8. लेमन बेरी स्प्रिट्ज़र

यह ड्रिंक बर्थडे पार्टी के लिए परफेक्ट है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • 1 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी
  • 1 कटा हुआ नींबू
  • 1 चम्मच वैनिला सिरप
  • 1 कैन फ्रोजेन लेमनेड कॉन्सेंट्रेट
  • 3 कैन बेरी स्पार्कलिंग वॉटर

विधि:

  • एक जार के तले में नीचे सारे कटे फल डालें।
  • इसमें वैनिला सिरप डालें।
  • 1 कप लेमनेड कॉन्सेंट्रेट मिलाएं।
  • ऊपर से बेरी स्पार्कलिंग वॉटर डालें।
  • मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और ठंडा करके बच्चों को पीने के लिए दें।

9. स्लो मेल्ट अर्नाल्ड पामर

तेज गर्मी में ठंडक के लिए यह ड्रिंक लाजवाब है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • लगभग 500 ग्राम ताजी रास्पबेरी
  • लगभग 700 ग्राम नींबू पानी
  • लगभग 1.5 लीटर आइस टी (ठंडी और छानी हुई चाय)

विधि:

ADVERTISEMENTS
  • आइस क्यूब ट्रे में, हर खांचे में एक रास्पबेरी रखें। प्रत्येक खांचे को नींबू पानी से भरें और इसे फ्रीज करें।
  • आइस टी से भरे ग्लास में ये चार आइस क्यूब्स डालें और बच्चों को दें।

10. स्वीट पीच आइस टी

गर्मी के दिनों के लिए आइस टी और वो भी मिठास के साथ।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • ठंडी और छानी हुई चाय
  • 2 पके हुए आड़ू
  • लिक्विड स्वीटनर
  • बर्फ
  • पुदीने की 2 पत्तियां

विधि:

  • आड़ू को आधा काटें और पिट निकाल दें। ब्लेंडर में डालकर इसकी प्यूरी बना लें।
  • एक जार में 1 चम्मच आड़ू प्यूरी डालें, बर्फ से भरें और ऊपर से चिल्ड टी और स्वीटनर डालें।
  • सर्व करने से पहले आप इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल सकती हैं।

इन रेसिपीज से, आप गर्मियों में भी फैंसी ड्रिंक पार्टियां करके अपने बच्चों को खुश और हेल्दी रख सकती हैं। ये ड्रिंक्स पीने से बच्चों को न्यूट्रिशन भी मिलेगा और इसकी ठंडक से उन्हें तरोताजा भी महसूस होता रहेगा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

शिशुओं के लिए १५ सर्वश्रेष्ठ सब्जी और फलों के रस
बिना दाँत वाले बच्चों के लिए 15 स्वादिष्ट फिंगर फूड्स

ADVERTISEMENTS
श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

6 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

6 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

6 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

6 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

6 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 months ago