बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 10 आसान और टेस्टी मिल्कशेक रेसिपीज

जब खाने में कुछ हेल्दी फूड आइटम्स खिलाने की बात आती है, तो बच्चे हमेशा सबसे पहले अपनी नाक सिकोड़ते हैं या उस कमरे से बाहर भाग जाते हैं। विशेष रूप से दूध और फलों के मामले में, अधिकतर बच्चों को या तो इनमें से कुछ एक या फिर दोनों ही पसंद नहीं होता है। ऐसा शायद स्वाद में कमी या बनावट या किसी अन्य कारण से होता है। हालांकि, आप कुछ बेहतरीन मिल्कशेक रेसिपीज के विकल्प चुनकर उन्हें इन दोनों का ही सेवन करने के लिए तैयार करवा सकती हैं क्योंकि इनके टेस्ट और रंगत को देखकर कोई भी बच्चा इन्हें पीने से मना नहीं कर पाएगा।  

बच्चों के लिए 10 बेहतरीन मिल्कशेक रेसिपीज

1. चेरी और वैनिला मिल्कशेक

एक सिंपल मिल्कशेक चेरी डालकर बनाएं, जिसका स्वाद इसे अच्छी तरह से कॉम्प्लिमेंट करता है।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • वैनिला आइसक्रीम
  • चेरी, फ्रोजेन और बीज निकाली हुई
  • वैनिला एक्सट्रेक्ट
  • कतरे हुए बादाम

तैयार कैसे करें

  1. चेरी के साथ वैनिला मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा जार लें और उसमें सारे इंग्रीडिएंट्स डाल दें। अब एक ब्लेंडर की मदद से इसे तब तक चलाएं जब तक कि मिश्रण एक समान और स्मूद न हो जाए।
  2. इन्हें सर्व करने के लिए पतले और लम्बे कांच के गिलास का उपयोग करें और सर्व करने से पहले अच्छी तरह से ठंडा कर लें।

2. ऑरेंज मिल्कशेक

ऑरेंज मिल्कशेक, आमतौर पर एक सामान्य मिल्कशेक की तरह नहीं लगेगा, लेकिन यह आपके बच्चे को यह फल खुशी-खुशी खाने में मदद करेगा।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • दही
  • कॉन्सन्ट्रेटेड ऑरेंज जूस
  • कुटे हुए फ्लैक्स सीड्स

तैयार कैसे करें

  1. सभी इंग्रीडिएंट्स को एक बड़े ब्लेंडर जार में डालकर मिक्स कर लें। इस ब्लेंडर को, तब तक चलाएं जब तक कि पूरा मिश्रण अच्छी तरह से चिकना और एक समान न हो जाए।
  2. अब जार के आकार के गिलास का उपयोग करें और इसमें स्वादिष्ट मिल्कशेक डालकर संतरे के टुकड़ों के साथ कंप्लीट करें।

3. दालचीनी वाला मिल्कशेक

मिल्कशेक की ठंडक और दालचीनी के स्वाद का मेल आपके बच्चे के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • दालचीनी पाउडर
  • वैनिला आइसक्रीम
  • जायफल, पिसा हुआ
  • वैनिला एक्सट्रेक्ट

तैयार कैसे करें

  1. सबसे पहले ब्लेंडर जार लें और उसमें दूध, वैनिला आइसक्रीम, जायफल पाउडर, दालचीनी पाउडर और वैनिला एक्सट्रेक्ट मिलाएं। जार को बंद करें, इसे ब्लेंड करें और मिश्रण के स्मूद होने तक चलाएं।
  2. इसे एक गिलास में निकालें और ऊपर से  जायफल के पाउडर से गार्निश करके सर्व करें।

4. ओरियो कुकीज मिल्कशेक

यह मिल्कशेक वास्तव में आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि इसमें ओरियो और मिल्कशेक दोनों का एक साथ स्वाद मिलेगा।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • ओरियो बिस्कुट का एक पैकेट
  • वैनिला आइसक्रीम
  • चॉकलेट सिरप

तैयार कैसे करें

  1. सभी ओरियो बिस्किट को एक साथ बाउल में निकाल लें। अब उन्हें मोटा-मोटा पीस लें लेकिन उनके छोटे-छोटे टुकड़े न करें।
  2. बिस्कुट, दूध, आइसक्रीम और चॉकलेट सिरप को एक ब्लेंडर में डालें। ब्लेंडर को तब तक चलाएं, जब तक मिक्सचर स्मूद और मुलायम हो जाए।
  3. अगर जरूरी हो तो कुछ चॉकलेट सिरप को गिलास में डालें, अब मिल्कशेक को गिलास में निकाल लें, टेस्ट को और बढ़ाने के लिए ऊपर से एक ओरियो कुकी रखें।

5. लेमन फ्लेवर्ड मिल्कशेक

जब आप इसे पहली बार पढ़ेंगे तो यह अजीब लग सकता है, लेकिन इसका जो स्वाद है वह किसी भी टेस्टी चीज से कम नहीं है।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • कॉन्सन्ट्रेटेड नींबू का रस
  • वैनिला आइसक्रीम
  • बर्फ के टुकड़े
  • केला
  • चीनी

तैयार कैसे करें

  1. सभी इंग्रीडिएंट्स को एक साथ ब्लेंडर या मिक्सर जार में डालें। इसे ब्लेंडर में कुछ मिनट तक चलाएं ताकि सभी इंग्रीडिएंट्स अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।
  2. एक बार जब यह स्मूद हो जाए, तो इसे फ्रिज में रखें और फिर ठंडा-ठंडा परोसें।

6. कॉर्न सीरियल मिल्कशेक

आपके बच्चे के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाने का यह एक स्मार्ट तरीका है, जिसे वह सामान्य रूप से खा नहीं सकता है।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • कॉर्न सीरियल
  • वैनिला आइसक्रीम

तैयार कैसे करें

  1. कॉर्न सीरियल को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध गर्म करें, फिर कॉर्न सीरियल को गर्म दूध वाले बाउल में डालें। उन्हें इसमें आधे घंटे तक भीगने दें।
  2. भीगने के बाद दूध को छान लें। अब इस मिश्रण को एक आइसक्यूब ट्रे में डालें और मिल्कशेक आइस क्यूब्स बनाने के लिए फ्रीजर में रख दें।
  3. एक बार तैयार होने के बाद, इन क्यूब्स और वैनिला आइसक्रीम को एक ब्लेंडर में डालें और ब्लेंडर को स्मूद होने तक चलाएं और फिर तुरंत सर्व करें।

7. केला और स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

दो बेहतरीन फलों के पोषण को एक साथ एक बेहतरीन स्वाद बनाने के लिए ट्राई करें यह मिल्कशेक।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • स्ट्रॉबेरी के टुकड़े
  • केले के टुकड़े
  • बर्फ
  • चीनी

तैयार कैसे करें

  1. एक ब्लेंडर में सभी इंग्रीडिएंट्स को एक साथ मिलाएं और जब तक मिश्रण पूरी तरह से स्मूद न हो जाए तब तक ब्लेंडर को चलाएं।
  2. एक बार मिश्रण बन जाने के बाद, इसे सीधे बड़े गिलास में डालें और बच्चों को एक बढ़िया बनाना स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक रेसिपी सर्व करें।

8. चॉकलेट और पीनट बटर मिल्कशेक

अगर आपके बच्चे को पीनट बटर सैंडविच पसंद है, तो उसे दूध के साथ उसका पसंदीदा पीनट बटर मिलाकर एक बेहतरीन चॉकलेट मिल्कशेक बनाएं।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • पीनट बटर
  • कसा हुआ बेकिंग चॉकलेट
  • बर्फ के टुकड़े
  • वैनिला एस्सेंस
  • चीनी

तैयार कैसे करें

  1. सभी इंग्रीडिएंट्स को ब्लेंडर में डालें और ब्लेंडर चलाकर अच्छी तरह मिला लें जब तक कि वे सभी पूरी तरह मिक्स न हो जाए और स्मूद न हो जाएं।
  2. उन्हें गिलास में डालें और परोसने से पहले कुछ कद्दूकस की हुई चॉकलेट से गॉर्निश करें।

9. चॉकलेट फ्लेक्स के साथ मिल्कशेक

एक बार जब आप इसे बनाएंगी, तो आपके बच्चों को यह विश्वास करना मुश्किल होगा कि यह घर पर बनाया गया है, क्योंकि ये देखने में बेहद आकर्षक और पीने में लाजवाब होगा।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • चॉकलेट फ्लेक्स के बार्स
  • मैश किए हुए केले
  • वैनिला आइसक्रीम
  • कैरेमल आइसक्रीम सॉस

तैयार कैसे करें

  1. ब्लेंडर में केला, कैरेमल आइसक्रीम सॉस, दूध और आइसक्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक चलाएं।
  2. अब एक लंबे गिलास में डालें, आइसक्रीम का एक स्कूप डालें और चॉकलेट फ्लेक्स से गार्निश करके सर्व करें।

10. प्लेन स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

यह एक क्लासिक स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक रेसिपी है जो शायद ही कभी किसी को पसंद न आए।

इंग्रीडिएंट्स

  • दूध
  • कटी हुई स्ट्रॉबेरी
  • स्ट्रॉबेरी क्रश
  • चीनी
  • बर्फ के टुकड़े
  • वैनिला आइसक्रीम
  • पानी

तैयार कैसे करें

  1. एक ब्लेंडर में दूध, पानी, चीनी और स्ट्रॉबेरी क्रश को एक साथ मिलाएं और इसे कुछ मिनट के लिए चलाएं।
  2. इसके बाद आइसक्रीम, आइस क्यूब और स्ट्रॉबेरी डालें और इन्हें तब तक ब्लेंड करें जब तक ये स्मूद न हो जाएं और फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

यह बच्चों को खाने की टेबल पर वापस लाने और यह सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके, जिसके वो हकदार हैं। इस काम को उनकी कुछ एक्टिविटीज के साथ मिलाकर करें। इसे एक ऐसी ट्रीट में बदल दें जो उन्हें अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित कर सके।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए हेल्दी सूप रेसिपीज
बच्चों के लिए स्वादिष्ट मिठाई रेसिपीज
बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी फ्रूट सलाद रेसिपी

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

1 week ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

1 week ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

1 week ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

1 week ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

1 week ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

1 week ago