बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 10 आसान थंब और फिंगर पेंटिंग आइडियाज

ADVERTISEMENTS

स्कूल की छुट्टियों के दौरान बच्चों को क्रिएटिव रूप से व्यस्त रखना आपके लिए एक बहुत बड़ा काम हो सकता है। थोड़ी सी गाइडेंस से, आपका बच्चा अपनी कल्पना का उपयोग कला के बेहतरीन कार्यों के लिए कर सकता है और इस प्रक्रिया के दौरान वह एन्जॉय भी करेगा। फिंगर-पेंटिंग बच्चों के लिए एक बेहतरीन एक्टिविटी है और उन्हें कई घंटों तक खुशी-खुशी बिजी रख सकती है।

बच्चों के लिए आसान और क्रिएटिव हैंड पेंटिंग आइडियाज

बच्चों के लिए सिंपल क्रिएटिव हैंड और फिंगर पेंटिंग्स के 10 आइडिया दिए गए हैं, आप कैसे इस एक्टिविटी को कराएं आइए जानते हैं। 

1. हैंडप्रिंट चिक्स

छोटे बच्चों के लिए हाथ की पेंटिंग यह एक बहुत अच्छा आइडिया है, क्योंकि उनके छोटे-छोटे हाथों की मदद से आप बहुत ही प्यारे चिक्स यानी चूजे उनसे बनवा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • एक्रिलिक पेंट
  • पेंट ब्रश
  • पेंसिल और इरेजर
  • प्लास्टिक कंटेनर
  • क्राफ्ट आईज
  • ए4 पेपर

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS
  1. प्लास्टिक के कंटेनर में थोड़ा पीला पेंट डालें।
  2. बच्चे को उसकी हथेली को पेंट में इस तरह डुबाने को कहें कि पूरी हथेली पीले रंग से अच्छी तरह से रंग जाए।
  3. अपने बच्चे को सफेद चादर पर उसकी हथेली से प्रिंट करने के लिए कहें।
  4. उसकी अंगुलियां दाहिनी ओर होनी चाहिए और हथेली के दोनों प्रिंट बाई ओर होने चाहिए।
  5. प्रिंट की हुई हथेली के किनारे पर चिकन की चोंच की आउटलाइन तैयार करें जो बाईं ओर होनी चाहिए।
  6. प्रिंट की गई हथेली के निचले हिस्से में आप चिक्स के पैरों को बनाएं।
  7. अपने बच्चे को चोंच और पैरों को रंगने के लिए नारंगी रंग का इस्तेमाल करने के लिए कहें।
  8. हथेली के बीच में चोंच से थोड़ा ऊपर क्राफ्ट आईज चिपकाएं।
  9. लिए आपके बच्चे का हैंडप्रिंट चिक्स तैयार हैं। आप इन पेंटिंग्स को डिस्प्ले के लिए फ्रेम में लगा सकती हैं।

2. थंबप्रिंट से बना मोर

यह उन मजेदार फिंगर-पेंटिंग एक्टिविटीज में से एक है जो बहुत कलरफुल और क्रिएटिव होती है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • एक्रिलिक पेंट
  • ए4 पेपर
  • पेंसिल
  • इरेजर
  • पेंट ब्रश

कैसे बनाना है:

  1. मोर के सिर, शरीर और पैरों की आउटलाइन तैयार करें, जिसमें मोर सामने की ओर हो।
  2. अपने बच्चे को मोर को पेंट ब्रश से कलर करने के लिए कहें, जिसमें ऑंख वाले हिस्से को सफेद छोड़ दें।
  3. मोर के पंख को दिखाने के लिए मोर के शरीर के चारों ओर एक बड़े सेमि-सर्किल की हल्की आउटलाइन बनाएं।
  4. अब अपने बच्चे को लाइट ग्रीन कलर में अंगूठा डालने के लिए कहें और सेमी-सर्कल के अंदर मोर के पंख को थंब प्रिंट करने के लिए कहें।
  5. फिर वह हरे रंग के थंब प्रिंट के अंदर अपनी इंडेक्स फिंगर की टिप से ऑरेंज या गोल्डन कलर से प्रिंट बनाएं।
  6. इसके बाद, वह प्रत्येक गोल्डन अंगुलियों के प्रिंट के अंदर अपनी छोटी अंगुलियों का उपयोग करके ब्लूप्रिंट बना सकते हैं। यह मोर के रंगीन पंखों जैसा दिखेगा।

3. फिंगरप्रिंट ऑटम ट्री

अपने बच्चों को प्रकृति के करीब आने दें और इसके साथ उन्हें अलग-अलग सीजन को समझने दें।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • ए4 पेपर शीट
  • डार्क कलर का स्केच पेन
  • एक्रिलिक पेंट

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS
  1. काले या डार्क ब्राउन रंग के स्केच पेन का उपयोग करके फैली हुई शाखाओं वाले पेड़ की आउटलाइन तैयार करें।
  2. बच्चे को डार्क ब्राउन कलर या स्केच पेन से पेड़ की आउटलाइन में कलर करने में मदद करें।
  3. उसे शाखाओं के किनारों पर अलग-अलग रंग से अंगुलियों से प्रिंट करने के लिए कहें, ताकि ये पत्तों की तरह दिखें।
  4. आप पत्ते दिखाने के लिए फिंगर प्रिंट में इस्तेमाल किए गए कलर में आप, लाल, नारंगी, पीला, ब्राउन और हरे रंग का उपयोग कर सकती हैं।

4. दांडेलियन-पफ्स कार्ड

यह बच्चे की ओर से उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को दिए जाने वाले ग्रीटिंग कार्ड के लिए एक अच्छा आइडिया है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • डार्क कलर का ए4 पेपर
  • पेंसिल
  • इरेजर
  • पेंट ब्रश
  • एक्रिलिक पेंट

कैसे बनाना है:

  1. ए4 शीट को आधा मोड़ें।
  2. बाहर की तरफ, अलग-अलग लंबाई के 3 या 4 दांडेलियन के फूल के डंठल बनाएं।
  3. दांडेलियन को पकड़ने वाले सेपल्स को दर्शाने के लिए डंठल के ऊपर फैले हुए कुछ हरे रंग के उभार बनाएं।
  4. दांडेलियन पफ को दिखाने के लिए सेपल्स के बीच में डार्क ब्राउन सर्कल बनाएं।
  5. पेंट ब्रश का उपयोग करके डंठल को हरा और दांडेलियन के बीच में गहरा भूरा कलर करें।
  6. अब अपने बच्चे की छोटी अंगुलियों को सफेद रंग से कोट करें। वाइट फिंगरप्रिंट्स से दांडेलियन के सेंटर के चारों तरफ निशान बनाने के लिए कहें।

5. स्नोमैन कार्ड

इसे सर्दियों या क्रिसमस के समय बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • एक पीले या नारंगी रंग की ए4 शीट
  • एक्रिलिक पेंट
  • नारंगी, काला और लाल स्केच पेन
  • एक शैलो प्लास्टिक या स्टायरोफोम कंटेनर जो आपके बच्चे की हथेली में फिट होने के लिए पर्याप्त बड़ा हो।

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS
  1. शीट को आधा मोड़ें।
  2. प्लास्टिक के कंटेनर में सफेद पेंट डालें।
  3. अपने बच्चे की हथेली को इसमें इस तरह डिप करें कि चारों अंगुलियों में और आधी हथेली में यह सफेद रंग अच्छी तरह से कवर हो जाए।
  4. अब उसे कार्ड के बाहरी हिस्से पर आधे-हाथ को प्रिंट करने के लिए कहें। आधी हथेली एक बर्फीले टीले को दर्शाती है और चार अंगुलियों से आप अलग-अलग साइज के स्नोमैन को दिखा सकती हैं।
  5. अब बच्चे को एक स्नोमैन की तरह दिखने के लिए प्रत्येक फिंगरप्रिंट के सिर पर एक काली टोपी, ऑरेंज कैरट नोज, लाल स्कार्फ, आँखें और मुँह बनाने में मदद करें।
  6. इसके बाद, बच्चे को गिरती हुई बर्फ दिखाने के लिए स्नोमैन के चारों ओर सफेद अंगुलियों से प्रिंट करने के लिए छोटी अंगुली का  उपयोग करने दें।

6. फिंगरप्रिंट कैटरपिलर

अगर आपके बच्चे को एरिक कार्ले की हंग्री कैटरपिलर की कहानी पसंद है, तो वह इस एक्टिविटी को जरूर पसंद करेगा।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • एक्रिलिक पेंट
  • सफेद ए4 शीट
  • पेंसिल
  • इरेजर
  • ब्लैक स्केच पेन
  • पेंट ब्रश

कैसे बनाना है:

  1. शीट के एक कोने पर, किरणों के साथ सूरज की आउटलाइन बनाएं और बच्चे को पेंट ब्रश का उपयोग करके इसे पीला रंग करने के लिए कहें।
  2. सूरज के पास शीट के ऊपर बादलों की आउटलाइन बनाएं और उसे नीले या ब्राउन रंग में रंगने के लिए कहें।
  3. शीट के बीच में, बच्चे से कैटरपिलर के सिर को दिखाने के लिए पहले ऑरेंज या पीच कलर से थंब प्रिंट करने के लिए कहें। बच्चे को आँखें, एंटीना और मुस्कुराते हुआ मुँह बनाने में मदद करें।
  4. इसके बाद, उसे कैटरपिलर के चेहरे के पीछे हरे रंग से थंब प्रिंट करने के लिए कहें ताकि यह कैटरपिलर के शरीर की तरह दिखे।
  5. हरे रंग के थंब प्रिंट के नीचे छोटे ब्लैक कलर से पैर बनाएं।
  6. कैटरपिलर के नीचे एक छोटा सा गैप छोड़ दें और फिर उसे अलग-अलग रंगों के छोटे-छोटे पत्थर की तरह दिखाने के लिए विभिन्न रंगों से फिंगरप्रिंट बनाने के लिए कहें।

7. थंबप्रिंट हार्ट ग्रीटिंग कार्ड

अगर काम के प्रेशर से बच्चे के पापा का मूड खराब है तो उन्हें अच्छा महसूस कराने के लिए आप उसके साथ मिलकर ये यह कार्ड बनाएं!

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • एक्रिलिक पेंट
  • ए4 शीट
  • एक बड़ा हार्ट शेप का पेपर
  • ब्लू-टैक या टैक-इट (एक प्लेडो जैसा चिपकने वाला पदार्थ)
  • कंटेनर

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS
  1. वाइट शीट को आधा मोड़ें
  2. कार्ड के बाहर, नीले रंग की थंब पिन का उपयोग करके हार्ट शेप का पेपर बीच में चिपका दें।
  3. अब बच्चे से उसकी अंगुली को अलग-अलग रंगों के पेंट में डुबाने के लिए कहें और दिल शेप और उसके कार्नर के चारों ओर रैंडम फिंगर प्रिंट बनाने के लिए कहें।
  4. हार्ट शेप पेपर और नीली पिन को अब निकालें।

8. हैंडप्रिंट तितली

इस एक्सरसाइज के माध्यम से अपने बच्चे को लेपिडोप्टरिस्ट बनाएं। बच्चों को क्रिएटिव चीज करने में मजा आता है और यह एक्टिविटी उनके लिए मजेदार होगी।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • एक्रिलिक पेंट
  • ब्लैक स्केच पेन
  • पेंसिल
  • इरेजर
  • पेंट ब्रश
  • एक वाइट शीट

कैसे बनाना है:

  1. अपने बच्चे की सभी अंगुलियों और दोनों हथेलियों को अलग-अलग रंगों में रंगने के लिए पेंट ब्रश का उपयोग करें।
  2. दो अंगुलियों को नीले, 2 को हरे और अंगूठे को लाल रंग से कवर करें और हथेलियों को लाल, पीले या ऑरेंज रंग से रंगें।
  3. कलर अंगलियों में लगाने के बाद इसे जल्दी से प्रिंट करें ताकि हाथ में लगा पेंट सूखे नहीं।
  4. अब बच्चे को उसके अंगूठे को आपस में जोड़ने के लिए कहें और हाथों को शीट पर रखें ताकि 2 मल्टी कलर हाथ के प्रिंट तितली के पंखों की तरह दिखें।
  5. ब्लैक स्केच पेन का इस्तेमाल कर के थंब प्रिंट को को आउटलाइन करके तितली के शरीर, सिर और एंटीना बनाएं।

9. छोटा फायरमैन

इस एक्टिविटी को दस साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों द्वारा ज्यादा बेहतर रूप से परफॉर्म किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए:

  • एक वाइट पेपर शीट
  • एक्रिलिक पेंट
  • एक शैलो प्लास्टिक कंटेनर
  • काला स्केच पेन, पेंसिल, इरेजर
  • ब्लू ग्लिटर ग्लू

कैसे बनाना है:

ADVERTISEMENTS
  1. बच्चे के हाथ को लाल रंग में अच्छी तरह डिप करें, ताकि उसकी हथेली पूरी तरह कलर से ढक जाए।
  2. कागज के बीच में एक हैंडप्रिंट बनाएं।
  3. उसके अंगूठे को लाइट ब्राउन कलर में डिप करें और प्रत्येक अंगुली के ऊपर अंगूठे के निशान बनाएं।
  4. प्रत्येक अंगूठे के निशान पर ऑंखे, मुँह और फायरमैन की टोपी बनाएं, ताकि वे छोटे फायर फाइटर की तरह दिखें।
  5. प्रत्येक फिंगर प्रिंट के दोनों ओर माचिस की तीली से हाथ बनाएं।
  6. एक वॉटर पाइप ड्रॉ किया जा सकता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि प्रत्येक फायरमैन ने हाथों में वॉटर पाइप पकड़ा हुआ है।
  7. नीले ग्लिटर ग्लू का उपयोग करके पाइप के एक सिरे से आप बच्चे से वॉटर फ्लो भी ड्रॉ करवा सकती हैं।

10. फिंगरप्रिंट पेपरवेट

इसका उपयोग घर पर हैंडमेड पेपरवेट के रूप में हो सकता है और यह बहुत क्रिएटिव भी लगता है।

आपको चाहिए:

ADVERTISEMENTS
  • पेपर-वेट के आकार का चिकना पत्थर
  • एक्रिलिक पेंट
  • पेंट ब्रश

कैसे बनाना है:

  1. बच्चे से स्टोन को उसकी पसंद के किसी भी रंग में रंगने के लिए कहें।
  2. एक बार जब यह सूख जाए, तो उसे अलग-अलग कलर की अंगुलियों से प्रिंट करके फूल का शेप बनाने के लिए कहें।
  3. एक पेंट ब्रश के साथ इसे आउटलाइन करके फूल को पूरा करें ताकि फूल का आकार अच्छी तरह से दिखे।
  4. इसके सूखने के बाद, स्टोन को हाथ से पेंट किए गए पेपरवेट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

आप बच्चे से कुछ और अलग आइडियाज जैसे कि फिंगरप्रिंट मॉन्स्टर और टर्की भी बनवा सकती हैं। बच्चों को उनकी छुट्टियों के दौरान बिजी रखने के लिए इन मजेदार आइडियाज का इस्तेमाल करें और उनके साथ आप भी एन्जॉय करें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

अपने बच्चे की क्रिएटिविटी कैसे बढ़ाएं
बच्चों के लिए पेपर कप क्राफ्ट आइडिया
बच्चों के लिए आसान और क्रिएटिव रंगोली डिजाइन

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

10 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

10 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

10 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

10 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

10 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

10 months ago