बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 10 आसान और स्वादिष्ट चीज़ रेसिपीज

बच्चों को चीज़ से कुछ खास लगाव होता है, बिल्कुल हम बड़ों की तरह! असल में चीज़ कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जिसकी जरूरत हमें नियमित रूप से होती है। अपने बढ़ते बच्चों के लिए कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी चीज़ रेसिपीज बनाकर आप आश्वस्त हो सकती हैं, कि जब उन्हें घर पर ही उनकी पसंदीदा डिश खाने को मिलेगी, तो हर बार रेस्टोरेंट जाने पर वे आपको इनके लिए परेशान नहीं करेंगे। 

आपके बच्चे के लिए 10 टेस्टी चीज़ रेसिपीज

यहां पर कुछ आसान चीज़ रेसिपीज दी गई हैं, जिन्हें आप आजमा सकती हैं। इनमें बहुत सारा चीज़ है, जिसका लुत्फ आपके बच्चे जरूर उठाएंगे! 

ADVERTISEMENTS

1. चीज़ फॉन्ड्यू

आवश्यक सामग्री

  • श्रेडेड ग्रूयेरे चीज़
  • श्रेडेड स्विस-स्टाइल चीज़
  • कॉर्न फ्लोर
  • ड्राई वाइट वाइन
  • लेमन जूस
  • जायफल पाउडर
  • सूखी राई
  • कटे हुए बेबी कॉर्न
  • कटी हुई ब्रोकोली

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. एक बाउल लें और कॉर्न फ्लोर और चीज़ को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें।
  2. बेबी कॉर्न और ब्रोकोली लें और इन्हें गर्म पानी के इस्तेमाल से ब्लांच करें। बाद में इन्हें थोड़े आइस वॉटर से धोएं।
  3. एक पैन लें। इसमें थोड़ा वाइन और नींबू का रस डालें। इसे धीमी आंच पर रखें और चीज़ के मिश्रण को इसमें मिलाएं। लगातार चलाते रहें और इसके क्रीमी दिखने तक पकाते रहें।
  4. इसमें चुटकी भर जायफल का पाउडर डालें और साथ ही इसमें थोड़ी राई के साथ सब्जियां डालें और चलाते रहें।
  5. इस पूरे मिश्रण को एक फ़ॉन्ड्यू पॉट में रखें और धीमी आंच पर पकाएं।

2. केसेडियास

आवश्यक सामग्री

  • सालसा
  • कद्दूकस शेडर चीज़
  • होल व्हीट टॉर्टिला
  • कॉर्न कर्नल्स
  • पके और कटे हुए बोनलेस चिकन
  • कटे हुए रेड पेपर
  • वेजिटेबल ऑयल

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. एक टार्टिला लें और इस पर आवश्यकतानुसार सालसा स्प्रेड करें। इस पर थोड़ा चीज़ छिड़कें।
  2. इस पर थोड़ा रेड पेपर, कॉर्न और चिकन के टुकड़े डालें। फिर सावधानीपूर्वक इसे सेमी सर्कल के रूप में मोड़ लें।
  3. एक पैन लें और इसमें तेल डालें और इसे धीमी आंच पर रखें। इसमें केसेडियास को रखें और दोनों तरफ से पकाएं।
  4. जब यह पक जाए, तब इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और थोड़े सालसा या सौर क्रीम के साथ सर्व करें।

3. मैक एंड चीज़

आवश्यक सामग्री

  • कच्चे मैक्रोनी
  • लो फैट मिल्क
  • ऑल पर्पस आटा
  • श्रेडेड शेडर चीज़
  • नमक
  • काली मिर्च का पाउडर
  • ब्रेड
  • बटर

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. मैक्रोनी लें और उसके पैक पर दी गई पद्धति को फॉलो करते हुए उसे अच्छी तरह पकाएं। पकी हुई मैक्रोनी को छान लें।
  2. एक पैन लें और इसमें थोड़ा दूध और मैदा डालें। इसे गर्म करें और गाढ़ा होने तक चलाते रहें।
  3. इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें और लगातार चलाते हुए इसमें चीज़ डालें। इसमें पास्ता डालना शुरू करें और अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह तैयार हो जाए तो थोड़ी दूर की देर के लिए अलग रखें।
  4. ब्रेड के टुकड़ों से ब्रेडक्रंब बना लें और उन्हें गर्म करें।
  5. ब्रेडक्रंब को मैक्रोनी के ऊपर छिड़कें और सर्व करें।

4. चीज़ फ्रीटाटा

आवश्यक सामग्री

  • अंडे
  • नमक
  • कटे हुए चाइव्स
  • पेपर
  • कटे हुए सफेद प्याज
  • बटर
  • बेबी स्पीनिच
  • भुनी और कटी हुई लाल शिमला मिर्च
  • कद्दूकस की हुई वाइट शेडर चीज़
  • रिकोटा चीज़

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. एक बाउल लें और इसमें ढेर सारे अंडे डालें। इसमें नमक, काली मिर्च और चाइव्स मिलाएं।
  2. एक पैन लें और इसमें थोड़ी बटर मेल्ट करें। इसमें थोड़े प्याज डालकर भूनें।
  3. इसमें भुने हुए पेपर, पालक और सब्जियां डालें और भूनें। इसमें रिकोटा चीज़ डालें और लगातार चलाते रहें।
  4. अंत में इसमें अंडे का मिश्रण डालें और कुछ मिनटों तक पकाएं। इस पर थोड़ा शेडर चीज़ डालें और थोड़ी देर और पकाएं।
  5. फ्रीटाटा को एक बेकिंग शीट पर रखें और सुनहरा भूरा होने तक बेक करें।
  6. इसे छोटे वेज आकार में काटें और अच्छे क्रस्टी ब्रेड के साथ सर्व करें।

5. ओरियो कुकी चीज़ केक

आवश्यक सामग्री

  • ओरियो कुकी
  • क्रीम चीज़
  • बटर
  • कॉर्न फ्लोर
  • अंडे
  • चीनी
  • वनीला एसेंस
  • चॉकलेट बार
  • क्रीम

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. बहुत सारी कुकीज़ लें और बटर के साथ क्रश करें। एक केक टिन में इस मिश्रण का बेस बनाएं।
  2. क्रीम चीज़, शक्कर और कॉर्न फ्लोर लें और थोड़े अंडे डालकर इसे एक साथ फेंटे।
  3. इस मिश्रण को फेंटते रहें और इसमें वनीला एसेंस, चॉकलेट और क्रीम डालें।
  4. ओरियो बेस के ऊपर इस मिश्रण को डालें और लगभग 10 मिनट के लिए 180 डिग्री के तापमान पर बेक करें। इसके बाद तापमान को घटाकर 100 डिग्री कर दें और 1 घंटे तक बेक करें।

6. चीज़ सूफ्ले

आवश्यक सामग्री

  • मसले हुए आलू
  • श्रेडेड शेडर चीज़
  • कद्दूकस परमेसन चीज़
  • नमक
  • काली मिर्च
  • दूध
  • अंडे

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. ओवन को 190 डिग्री तापमान पर प्री-हीट करें।
  2. एक बाउल लें और इसमें आलू, शेडर चीज़, परमेसन चीज़, नमक और काली मिर्च के साथ एग योक को मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और इसमें थोड़ा दूध डालें।
  3. एक दूसरा बाउल लें और इसमें अंडे के सफेद हिस्से को सख्त होने तक फेंटे। इसे पहले वाले मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  4. एक सूफ्ले डिश लें और इसे अच्छी तरह से ग्रीस करें। इस मिश्रण को एक डिश में डालें और लगभग 50 मिनट के लिए ओवन में बेक करें। यह मिश्रण फूल जाएगा और इसका रंग सुनहरा भूरा हो जाएगा।
  5. डिश को ओवन से निकालें और थोड़े ग्रीन सैलेड के साथ तुरंत सर्व करें।

7. वेजी एंड चीज़ टार्ट्स

आवश्यक सामग्री

  • टार्ट शेल्स
  • हाफ एंड हाफ
  • अंडे
  • नमक
  • काली मिर्च
  • सूखी राई
  • कद्दूकस शेडर चीज़
  • कटी हुई लाल शिमला मिर्च
  • कटी हुई ब्रोकोली
  • कटे हुए मशरूम
  • बारीक कटी प्याज
  • तेल

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. एक बाउल लें। इसमें हाफ एंड हाफ डालें। मसाले और अंडे डालकर एक साथ फेंटे।
  2. एक पैन लें। इसमें थोड़ा तेल डालें और इसमें सब्जियों को डालकर मध्यम आंच पर भूनें।
  3. एक कुकी ट्रे लें और इस पर टार्ट शेल्स रखें। अंडे का मिश्रण डालकर टार्ट शेल्स को आधा भर दें। बाकी के आधे हिस्से को सब्जियों के मिश्रण से भर दें। ऊपर से थोड़ा चीज़ डालें।
  4. इस ट्रे को ओवन में रखें और 190 डिग्री तापमान पर 20-25 मिनट के लिए बेक करें।

8. पेने पास्ता विद चीज़ एंड चिकन

आवश्यक सामग्री

  • पेने पास्ता
  • ऑलिव ऑयल
  • कुटी हुई लहसुन
  • चिकन के टुकड़े
  • कटी हुई ताजी तुलसी
  • नमक और काली मिर्च
  • कद्दूकस शेडर चीज़

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. पेने पास्ता लें और इसे पैक पर दिए गए निर्देशों के अनुसार पका लें।
  2. एक स्किलेट में थोड़ी लहसुन लें और कुछ मिनटों के लिए मध्यम आंच पर ऑलिव ऑयल में उसको भून लें।
  3. एक अन्य पैन लें और उसमें चिकन के टुकड़ों को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। एक्स्ट्रा तेल सोखने के लिए पेपर टॉवल पर रखें। इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  4. एक बाउल लें। इसमें लहसुन, तुलसी, चिकन और थोड़ा तेल डालें और एक साथ मिलाएं।
  5. पकी हुई पास्ता को छान लें और इसे बाउल में डाल दें। इसमें थोड़ी नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण में थोड़ा चीज़ डालें और सैलेड के साथ सर्व करें।

9. फेटूसीन अलफ्रेडो

आवश्यक सामग्री

  • पकी हुई ताजी फेटूसीन पास्ता
  • बटर
  • कुटी हुई लहसुन की कलियां
  • ताजा कसा परमेसन चीज़
  • एग योक
  • गाढ़ी क्रीम
  • नमक और काली मिर्च

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. एक पैन लें। इसमें थोड़ी बटर डालकर पिघलाएं। इसमें कुटी हुई लहसुन डालें और 2 मिनट के लिए पकाएं।
  2. पैन में क्रीम डालें और हल्का गर्म करें। इसमें एग योक डालें और थोड़ी और क्रीम डालें और एक फोर्क की मदद से मिलाएं।
  3. एक कप और क्रीम लें और थोड़ा गर्म करके एक साथ फेंटे। जब इसमें बुलबुले बनने शुरू हो जाएं, तब धीरे-धीरे परमेसन चीज़ डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
  4. स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें। पकी हुई फेटूसीन को सॉस में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

10. लोडेड हेजलबैक आलू

आवश्यक सामग्री

  • आलू
  • शेडर चीज़
  • चिकन
  • खट्टी क्रीम
  • हरी प्याज
  • ऑलिव ऑयल
  • नमक

बनाने की विधि

ADVERTISEMENTS

  1. ओवन को 200 डिग्री तापमान पर प्री-हीट करें।
  2. हर आलू में छोटे स्लाइस करें, पर इसे आर पार न करें।
  3. इन्हें बेकिंग शीट पर रखें और स्लाइस वाली जगह पर ऑलिव ऑयल लगाएं। इस पर थोड़ा नमक छिड़कें।
  4. इसे लगभग 1 घंटे के लिए बेक करें। ये भूरे और मुलायम होने लगेंगे। इन्हें ओवन से बाहर निकालें और आलू के गैप में चीज़़ स्लाइस रखें।
  5. एक पैन लें और इसमें बारीक कटा चिकन क्रिस्पी होने तक भूनें। छोटे और पतले चीज़ स्क्वायर लें और इन्हें हेजल बैक गैप में फिट करें।
  6. इन आलू को ओवन में फिर से लगभग 20 मिनट के लिए बेक करें, जब तक चीज़ पिघलना शुरू न हो जाए।
  7. इन्हें बाहर निकालें और इसमें थोड़ी खट्टी क्रीम, चिकन और बारीक कटी हरी प्याज की टॉपिंग सालकर सर्व करें।

बच्चों के लिए घर पर चीज़ रेसिपी बनाना, उन्हें उत्साह और खुशी से भरने का बेहतरीन तरीका है। बाहर किसी रेस्टोरेंट में चीज़़ी फूड आइटम खाने के बजाय, आप घर पर सही इनग्रेडिएंट्स के इस्तेमाल से सफाई और हेल्दी तैयारी के साथ इन्हें आसानी से बना सकते हैं। ये हेल्दी चीज़ रेसिपीज बनाने में काफी आसान और खाने में बेहद स्वादिष्ट हैं, जो कि लंबे समय तक आपके बच्चों को अपने स्वाद में बांधे रखेंगी। 

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए स्वादिष्ट मिठाई रेसिपीज
बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी सैंडविच रेसिपी
बच्चों के लिए चावल की आसान और हेल्दी रेसिपी

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago