बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 10 हेल्दी और टेस्टी फ्रूट सलाद रेसिपी

बच्चों के बड़े होने पर उनके लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल सहित पोषक तत्वों का एक अच्छा संतुलन होना जरूरी है। लेकिन ऐसा करना सबके लिए इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि कुछ बच्चे काफी ज्यादा ड्रामा करते हैं और किसी भी फल या सब्जी को देखते ही उससे बहुत दूर भाग जाते हैं। कुछ सभी फलों और सब्जियों का स्वाद हमेशा टेस्टी नहीं होता और इस वजह से बच्चे उन फलों और सब्जियों को नापसंद करते हैं। यह कारण आगे जाकर पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है। अब आप इस बात का जरूर ध्यान रख सकती हैं कि आपके बच्चे को वो सब पोषक तत्व मिलें, यहां कुछ कूल किड-फ्रेंडली फ्रूट सलाद रेसिपीज के बारे में बताया गया है जिनमें ये सभी पोषक तत्व मौजूद हैं।

बच्चों के लिए फ्रूट सलाद रेसिपी

यहां फलों के सलाद की कुछ आसान रेसिपीज दी गई हैं जो आपके बच्चों को जरूर पसंद आएंगी।

ADVERTISEMENTS

1. विंट्री फ्रूट सलाद

इस सलाद का मजा सबसे ज्यादा ठंडे मौसम आता है और अगर आप कुछ जल्दी से बनाना चाहती हैं तो यह रेसिपी परफेक्ट है।

सामग्री

ADVERTISEMENTS

  • मेयोनीज
  • नींबू का रस
  • शहद
  • अदरक का पेस्ट
  • सेब
  • नाशपाती
  • पालक
  • शहद में भूने हुए कटे बादाम
  • सूखी क्रैनबेरी
  • नमक

बनाने की विधि 

  1. ड्रेसिंग तैयार करने से शुरू करें। एक बाउल में मेयोनीज, नींबू का रस, शहद, अदरक और नमक लें। इसे एक साथ अच्छी तरह से फेंट लें।
  2. एक और बाउल लें और उसमें मेयोनीज डालें। इसमें कटा हुआ सेब और नाशपाती मिलाएं।
  3. एक बड़ी प्लेट लें और उस पर पालक को सही से रखें। इसके ऊपर फल और मेयोनीज का मिश्रण डालें। इसके ऊपर कुछ बादाम और क्रैनबेरी डालें और ऊपर से ड्रेसिंग से ढक दें।

2. जूसी और प्लेजेंट फलों का सलाद

इसे बच्चे किसी टेस्टी डिप के साथ या उसके बिना भी खा सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

सामग्री 

  • पपीता
  • आम
  • कीवी
  • संतरा
  • अनानास
  • ताजा क्रीम

बनाने की विधि 

ADVERTISEMENTS

  1. सलाद का एक बड़ा बाउल लें। पपीते, आम, कीवी, संतरा और अनानास के कटे हुए टुकड़े उसमें डालें। अगर इन फलों को क्यूब्स में काट दिया जाए, तो और अच्छा होगा।
  2. अब सलाद में फ्रेश क्रीम डालें ताकि वह सभी टुकड़ों को अच्छी तरह से ढक दें। रेसिपी तैयार है।

3. वीकेंड स्पेशल सलाद

पूरे हफ्ते भर टिपिकल खाना खिलने के बाद, आप अपने बच्चों को वीकेंड पर इस स्पेशल सलाद के साथ सरप्राइज कर सकती हैं।

सामग्री

ADVERTISEMENTS

  • सेब
  • अनानास
  • कीवी
  • केला
  • 1/2 स्कूप वैनिला आइसक्रीम
  • स्ट्रॉबेरी
  • अनानास का जूस

बनाने की विधि 

  1. एक बाउल लें और उसमें अनानास का जूस निकालें। इसमें सेब के टुकड़े डालें और उन्हें भीगने दें।
  2. एक और बड़े बाउल में अनानास के टुकड़ों को वैनिला आइसक्रीम के साथ मिक्स करें। फिर इसमें भीगे हुए सेब के टुकड़े डालें।
  3. जिस बाउल में अनानास का जूस है उसमें केले के टुकड़े डालें और उन्हें लगभग दस मिनट तक भीगने दें।
  4. कुछ स्ट्रॉबेरी लें, उन्हें आधा काट लें और बाउल में डालें। कीवी के टुकड़ों के साथ भी ऐसा ही करें और फिर अंत में भीगे हुए केले के टुकड़े भी दूसरे बाउल में डाल दें।
  5. सलाद को टॉस करें ताकि सभी फलों के टुकड़े अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। परोसने से पहले ऊपरी हिस्से को सजाने के लिए कुछ और स्ट्रॉबेरी और कीवी का प्रयोग करें।

4. सुप्रीम चेरी सलाद

यदि आपके बच्चे को चेरी बेहद पसंद है, तो उसे अन्य चीजों के साथ मिलाकर अपने फायदे के लिए उपयोग करें।

ADVERTISEMENTS

सामग्री 

  • चेरी
  • क्रश्ड अनानास
  • फलों का जूस
  • अखरोट
  • पैक्ड चेरी
  • स्ट्रॉबेरी जेली
  • ब्लैक चेरी जेली

बनाने की विधि 

ADVERTISEMENTS

  1. फलों के जूस को एक बाउल में डालें और उबाल लें। उस जूस को जेली पर डालें और तब तक मिलाएं जब तक जेली उसमें घुल न जाए।
  2. पूरे मिश्रण को ठंडा होने दें लेकिन इसे दोबारा जमने न दें।
  3. उस मिश्रण में अनानास के टुकड़े और चेरी डालें।
  4. इस मिश्रण को एक ट्रे में डालें और ठंडा होने और जमने तक फ्रिज में रख दें। इस सलाद को व्हिप्ड क्रीम डालकर और भी मजेदार बनाया सकता है।

5. तरबूज का स्वादिष्ट सलाद

यह सलाद न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह ताजगी को एक नई परिभाषा देता है।

सामग्री 

ADVERTISEMENTS

  • तरबूज
  • कटे हुए लाल प्याज
  • धनिया
  • ऑलिव (बीज निकले हुए)
  • पुदीना
  • फलों का जूस
  • फेटा चीज क्रम्बल हुआ

बनाने की विधि 

  1. एक बाउल लें और उसमें फलों का जूस और प्याज डालें। उन्हें लगभग दस मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
  2. इसमें तरबूज के टुकड़े, उसके बाद ऑलिव, पुदीना और धनिया डालकर लगभग 60 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  3. ठंडा होने पर टॉपिंग के रूप में थोड़ा चीज डालें और परोसें।

6. दही फ्रूट सलाद

फलों की मिठास और खट्टेपन को दही के स्वाद के साथ मिलाकर टेस्टी सलाद बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

सामग्री 

  • अनानास के टुकड़े
  • स्ट्रॉबेरी
  • आम
  • अंगूर
  • रसभरी
  • शहद
  • डार्क ब्राउन शुगर
  • दही

बनाने की विधि 

ADVERTISEMENTS

  1. एक बाउल लें और उसमें दही डालें। इसके ऊपर थोड़ी ब्राउन शुगर और शहद डालें। यह आपकी ड्रेसिंग है।
  2. एक और बाउल लें और उसमें सभी फलों को एक साथ मिला लें। सलाद को परोसने से पहले, फलों को ड्रेसिंग और टॉपिंग के साथ ऊपर रखें और उसके फ्लेवर का मजा लें।

7. फ्रोजन फलों से बना सलाद

बदला हुआ टेक्सचर और ठंडा तापमान फलों के स्वाद को और भी बेहतर बनाते हैं।

सामग्री 

ADVERTISEMENTS

  • कंडेंस्ड मिल्क
  • संतरे
  • चेरी फिलिंग
  • क्रश्ड अनानास
  • फ्रोजन व्हिप्ड क्रीम
  • अखरोट
  • लेट्यूस

बनाने की विधि 

  1. एक बड़ा बाउल लें और उसमें चेरी फिलिंग डालें। थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अखरोट, संतरे और क्रश्ड अनानास भी इसमें मिलाएं।
  2. इसमें थोड़ी फ्रोजेन व्हिप्ड क्रीम डालें। अब इस मिश्रण को एक ट्रे में फैलाकर अपने फ्रीजर में रख दें।
  3. सर्व करने से पहले, लगभग 15 मिनट पहले फ्रीजर से निकाल लें और धीरे-धीरे कमरे के तापमान पर वापस आने दें। अब इस मिश्रण को टुकड़ों में काट लें और लेट्यूस के पत्तों को सर्व करने के लिए उपयोग करें।

8. ऑरेंज क्रीम फ्रूट सलाद

ऑरेंज की तरह? हाँ बिल्कुल। क्रीम की तरह? जी हाँ। तो इन दोनों को साथ मिलाएं और अपने बच्चों के लिए एक शानदार सलाद बनाएं।

ADVERTISEMENTS

सामग्री 

  • दूध
  • संतरे का फ्रोजन जूस
  • पीच (आड़ू)
  • खट्टी क्रीम
  • केले
  • इंस्टेंट वैनिला पुडिंग
  • संतरे
  • सेब

बनाने की विधि 

ADVERTISEMENTS

  1. एक बड़ा बाउल लें और उसमें दूध डालें। इसे वैनिला पुडिंग और फ्रोजन जूस के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। पुडिंग ठीक से मिक्स हो जाए, इसके लिए आप हैंड ब्लेंडर का उपयोग कर सकती हैं।
  2. इसे मिलाते समय इसमें खट्टी क्रीम डालकर और फेंटें।
  3. एक और बाउल लें और उसमें सभी फलों के टुकड़े मिला लें। फिर धीरे-धीरे सभी फलों को ढकने के लिए उस पर ड्रेसिंग डालें।
  4. अब इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें और यह सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा।

9. गाजर और सेब का सलाद

यदि आपका बच्चा उन लोगों में से एक है जो गाजर से नफरत करते हैं, तो उसे यह सलाद जरूर खिलाएं, वह खाते वक्त गाजर पर ध्यान भी नहीं देगा। 

सामग्री 

ADVERTISEMENTS

  • कसा हुआ गाजर
  • सेब
  • अखरोट
  • किशमिश
  • नींबू का रस
  • ऑलिव ऑयल
  • मेयोनीज
  • काली मिर्च
  • नमक

बनाने की विधि 

  1. बस सभी सामग्री को एक बड़े बाउल में एक साथ डालें और अच्छी तरह से मिला लें ताकि सभी चीजों का स्वाद एक जैसा हो जाए।
  2. इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि खाते समय यह ठंडा रहे।

10. मैंगो फ्रूट सलाद

इस सलाद से फलों के राजा के मौसम को और भी बेहतर बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

सामग्री 

  • आम
  • नींबू का रस
  • अनानास
  • स्ट्रॉबेरी
  • संतरे का रस

बनाने की विधि 

ADVERTISEMENTS

  1. अनानास और आम को क्यूब के आकार के टुकड़ों में काट लें।
  2. एक ब्लेंडर में नींबू का रस और संतरे का जूस डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को कटे हुए फलों पर डालें।
  3. यदि जरूरी हो तो उन्हें सर्व करने के लिए लेट्यूस के पत्ते का उपयोग करें और स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें।

सलाद फलों और सब्जियों के स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। अगर आप चाहती हैं कि आपके सलाद का स्वाद हमेशा बेहतर हो, तो हमेशा ताजे फलों का इस्तेमाल करें जो किसी भी तरह से सड़े हुए न हों। फल जितने फ्रेश होंगे, उनका स्वाद उतना ही बेहतर होगा और आपका बच्चा उन सभी फलों को बार-बार खाने में रुचि दिखाएगा।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए चॉकलेट की लाजवाब रेसिपीज
बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी सैंडविच रेसिपी
बच्चों के लिए पनीर की आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago