बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 20 आसान और लोकप्रिय टंग ट्विस्टर्स

ADVERTISEMENTS

टंग ट्विस्टर्स बेहद ही मजेदार होते हैं। चाहे वो दोस्तों के सामने बोलकर बताना हो या उन्हें चैलेंज देना हो, बच्चों को इन दोनों ही कामों में बहुत मजा आता है। टंग ट्विस्टर्स बोलने का प्रचलन पीढ़ियों से चला आ रहा है, यह न केवल रोमांचक हैं, बल्कि आपको बेहतर तरीके से बोलने तथा मजेदार शब्दों को सीखने में भी मदद करते हैं। यहाँ कुछ लोकप्रिय टंग ट्विस्टर की सूची दी गई है जो आपको और आपके बच्चे दोनों के लिए है। साथ ही यह भी बताया गया है कि ये टंग ट्विस्टर्स हमें क्यों बोलना चाहिए अर्थात इसके क्या फायदे हैं। आइए देखते हैं।

टंग ट्विस्टर्स क्या हैं?

वास्तव में, टंग ट्विस्टर्स वाक्यांश होते हैं, जिसमें एक जैसे ध्वनि वाले शब्द का रिपीटिशन होता है। वे बच्चों के भाषा विकास में सहायता करते हैं, उनके शब्दावली (वोकैबुलरी) को बढ़ावा देते हैं, और ढेर सारा मजा लेकर आता है जब इसे किसी ग्रुप में बैठकर बोला या सुना जाता है।

छोटे बच्चों के लिए टंग ट्विस्टर्स के लाभ

बच्चे कम उम्र में ही अपने बोली और कल्पना को विकसित करना शुरू करते हैं, और टंग ट्विस्टर्स उन मांसपेशियों को खींचने में मदद करते हैं जो बच्चों के स्पीच के लिए आवश्यक है। इससे उन्हें स्पष्ट उच्चारण और बोली के पैटर्न को विकसित करने में मदद करते है।

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए कुछ टंग ट्विस्टर्स

बच्चों को अकेले में टंग ट्विस्टर्स बोलने न दें, बल्कि उन्हें एक ग्रुप में बैठाकर बोलने दें। इससे मजा दोगुना हो जाएगा। यहाँ बच्चों के लिए 20 बेस्ट हिंदी टंग ट्विस्टर्स हैं, जो आपको और आपके बच्चे को चैलेंज दे सकते हैं।

बच्चों के लिए कुछ छोटे व आसान टंग ट्विस्टर्स

  1. कच्चा पापड़, पक्का पापड़

  2. दूबे दुबई में डूब गया

  3. पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला

  4. समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है। समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो ना समझ है।

  5. पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता

  6. ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची, ऊंची पूंछ ऊंट की

  7. लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब

  8. जो जो को खोजो, खोजो जोजो को। जो जोजो को ना खोजे, तो खो जाए जोजो।

  9. डबल बबल गम बबल डबल

  10. मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत

  11. कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती

  12. टूट टूट कर कूट कूट कर

  13. जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा

  14. काला कबूतर, सफेद तरबूज, काला तरबूज, सफेद कबूतर

  15. नीली रेल लाल रेल, नीली रेल लाल रेल

बच्चों के लिए कुछ कठिन व लंबे टंग ट्विस्टर्स

1. शनिवार को सही समय पर शहद सही पहुँचाना,

ADVERTISEMENTS

शाम समय पर शहद न पहुँचा तो साल भर शर्माना।

2. चंदा चमके चम चम, चीखे चौकन्ना चोर,

ADVERTISEMENTS

चींटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।

3. चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।

ADVERTISEMENTS

4. डाली डाली पे नजर डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली।

जिस डाली पर मैंने नजर डाली, वो डाली किसी ने तोड़ डाली।

ADVERTISEMENTS

5. चार कचरी कच्चे चाचा,

चार कचरी पक्के।

ADVERTISEMENTS

पक्की कचरी कच्चे चाचा,

कच्ची कचरी पक्के!

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चों के साथ घर पर इन टंग ट्विस्टर्स को जरूर आजमाएं और देखें कि क्या आप बिना रुके या बिना गलती किए इन्हे तेजी से बोल सकते हैं। नीचे कमेंट सेक्शन के द्वारा हमें जरूर बताएं यह कैसा रहा।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए 11 सर्वश्रेष्ठ अकबर और बीरबल की शॉर्ट स्टोरी
बच्चों के लिए भारत में मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों की जानकारी

जया कुमारी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 months ago