बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 20 यूनिक रिटर्न गिफ्ट आइडियाज आपके बजट में

बच्चे का जन्मदिन एक माता-पिता के लिए बहुत खास होता है, जो खुशी और आनंद से भरा होता है। वैसे यह भी एक कारण है बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का महंगा होने का, है ना? अधिकांश बर्थडे पार्टी पर, जो भी बच्चे पार्टी में शामिल होते हैं, उन्हें एक रिटर्न गिफ्ट दिया जाता है। यह रिटर्न गिफ्ट आपके बच्चे के भविष्य में आने वाले के जन्मदिन के लिए ट्रेंड सेट करता है, इसलिए ये हमेशा बेस्ट और यूनिक होना चाहिए।

रिटर्न गिफ्ट चुनने के लिए खास टिप्स

बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट चुनते हुए आपको खास चीजों का खयाल रखना चाहिए। यहाँ हमनें आपके लिए कुछ खास गिफ्ट्स बताए हैं जिनमे से आप कुछ पसंद कर सकते हैं। आइए देखें;

ADVERTISEMENTS

1. पहले गेस्ट लिस्ट बनाएं

सबसे पहले आपको एक गेस्ट लिस्ट बनानी चाहिए ताकि आप पार्टी में शामिल होने वाले बच्चों की संख्या जान सकें और जिसके हिसाब से आप गिफ्ट्स के बारे में सोच सकते हैं। कुछ खास गिफ्ट्स आप तब देने के बारे में सोच सकते हैं जब कम बच्चों का ग्रुप पार्टी में शामिल हो रहा हो, लेकिन तब जब एक बड़ा ग्रुप, आपको आसानी से मिलने वाले गिफ्ट्स चुनना चाहिए, ताकि बाद में गिफ्ट्स कम न पड़ जाएं। टिप- हमेशा थोड़े ज्यादा खरीदें ताकि किसी बच्चे को गिफ्ट कम न पड़ जाए।

2. एक बजट सेट करें

चाहे आपका बजट बड़ा हो या छोटा, आपको पार्टी में आने वाले बच्चों का एस्टिमेटेड संख्या का पता होनी चाहिए ताकि आप अंदाजा लगा पाएं कि किनता गिफ्ट लेना है और कितना खर्च कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

3. बच्चों के ऐज-ग्रुप और पसंद को ध्यान में रखें

अलग-अलग आयु और अलग-अलग बच्चों के ग्रुप के अलग-अलग पसंद होते हैं। आपके बच्चे का इंटरेस्ट, आपके बच्चे के फ्रेंड सर्कल के इंटरेस्ट के लगभग समान होगा, यह एक क्लू के तौर पर काम करेगा कि आप क्या बच्चों के लिए ले सकते हैं।

20 रिटर्न गिफ्ट आइडियाज बच्चों के लिए

अपने बच्चे की जन्मदिन की पार्टी को यूनिक बनाना थोड़ा सा कठिन हो सकता है, लेकिन एक अमेजिंग रिटर्न गिफ्ट के साथ आप इसे यूनिक बना सकते हैं। यहाँ 20 यूनिक गिफ्ट आइडियाज की एक सूची दी गई है जो आपके बच्चे के जन्मदिन पार्टी को फेमस बनाने में मदद करेंगे:

ADVERTISEMENTS

1. प्ले डो / क्ले किट

बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट्स सेलेक्ट करते समय यह बात ध्यान में रखें कि थीम क्या है।  अगर थीम है – क्रिएटिव, तो आप बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की चीजें बिना सोचे दे सकती हैं। इस स्थिति में, डिफरेंट कलर्स के क्ले किट या प्ले डो एक शानदार गिफ्ट ऑप्शन होगा।

ऐज ग्रुप:

इस तरह का गिफ्ट 3-5 साल के उम्र के बच्चों के लिए अच्छा है।

ADVERTISEMENTS

प्राइस रेंज:

उपहार के रूप में क्ले किट की कीमत ₹30 – ₹100 प्रति किट के बीच हो सकती है।

2. मिनिएचर बोर्ड गेम्स

आज डिजिटल युग में, गिफ्ट के रूप में मिनिएचर बोर्ड गेम्स एक बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि वे न केवल बच्चों के लिए मजेदार हैं, बल्कि यह माता-पिता को भी पसंद आते हैं।

ADVERTISEMENTS

ऐज ग्रुप:

ये गिफ्ट 5 साल की उम्र से अधिक के बच्चों के लिए सही है। कुछ बोर्ड गेम्स में छोटे-छोटे बोर्ड के पार्ट्स हो सकते हैं, जो छोटे बच्चों के गले में फँस सकते हैं। इसलिए, सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

प्राइस रेंज:

बोर्ड गेम्स के टाइप्स के आधार पर, प्रत्येक गिफ्ट की कीमत ₹100 से ₹250 के बीच हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

3. रेसिंग कार टॉयज

यदि आप बर्थडे की थीम कार रखने की सोच रहे हैं, तो गिफ्ट में छोटे रेस कार देना बेस्ट होगा। इस प्रकार के गिफ्ट की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ रही है, और विशेष रूप से लड़कों के बीच बहुत पॉपुलर है।

ऐज ग्रुप:

लड़कों के लिए बेस्ट है, यह गिफ्ट 3 साल की आयु से अधिक के बच्चों को दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

प्राइस रेंज:

कीमत को ध्यान में रखते हुए, आप मजेदार और आकर्षक रेस कारें ₹50 में खरीद सकते हैं, परन्तु अच्छे ब्रांड की कारों की कीमत आमतौर पर अधिक होती है।

4. स्टफ्ड टॉयज

छोटे बच्चों के लिए जन्मदिन के रिटर्न गिफ्ट के बारे में सोचते हुए यह ऑप्शन अच्छा है। छोटे स्टफ्ड टॉयज ज्यादा क्यूट होते हैं और इन्हें घर पर रखना भी आसान है। आप अलग-अलग टॉयज भी चुन सकते हैं, जो आपके बच्चे के गिफ्ट को प्रत्येक मेहमान के लिए उसे अलग बनाते हैं।

ADVERTISEMENTS

ऐज ग्रुप:

ये गिफ्ट 2-5 वर्ष की आयु के बीच छोटे बच्चों के लिए उचित हैं।

प्राइस रेंज:

एक छोटा स्टफ्ड टॉय की कीमत ₹100 से शुरू हो सकती है, लेकिन ब्रांड और आकार के आधार पर, ₹250 या अधिक का हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

5. पजल्स

पजल्स एक फैमिली-फ्रेंडली गिफ्ट है, जो लड़कों और लड़कियों दोनों को दिया जा सकता है और जिसे बच्चों के साथ साथ माता-पिता भी खेलना पसंद करेंगे। पजल्स लोगों को एक साथ ला सकती हैं, आपके बच्चे में एनालिटिकल सोच को बढ़ा सकती हैं, और मजेदार पिक्चर के साथ, उन्हें उत्साहित कर सकती हैं और उन्हें कुछ घंटों के लिए व्यस्त रख सकती हैं।

ऐज ग्रुप:

यह सलाह दी जाती है कि आप अपने बच्चे के जन्मदिन में शामिल होने वाले 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को ही यह गिफ्ट दें।

ADVERTISEMENTS

प्राइस रेंज:

आप ₹100 से शुरू होने वाली पहेलियां स्थानीय दुकान से खरीद सकते हैं, लेकिन कीमतें ब्रांड, पजल के आकार और दुकान पर निर्भर करती हैं।

6. पिग्गी बैंक

ये गिफ्ट बच्चों को मजेदार और आकर्षक तरीके से पैसे बचाना सिखाने के लिए बेस्ट हैं। आजकल नए-नए डिजाइंस के पिग्गी बैंक या गुल्लक मार्केट में मिलने लगे हैं। यह ऑप्शन बेस्ट है, बच्चों को भी काफी पसंद आता है।

ADVERTISEMENTS

ऐज ग्रुप:

यह गिफ्ट बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी खूब पसंद आएगा। यह 2 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अच्छा है।

प्राइस रेंज:

आप ₹150/- से शुरू होने वाले छोटे व प्यारे गुल्लक खरीद सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

7. ज्वेलरी किट

एक ट्रेंड जो छोटी लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है वह है ज्वेलरी बनाने की किट। एक बेसिक ज्वेलरी बनाने की किट में मोती, तारें या रंगबिरंगा धागा, चमकीले सितारे और ग्लिटर होती है, लेकिन आपको इसके एडवांस किट भी मार्केट में मिल जायेंगे।

ऐज ग्रुप:

इस गिफ्ट में छोटे- छोटे पार्ट्स होते हैं जो बच्चों के द्वारा निगलने पर ले में फँस सकता है, इसलिए, यह गिफ्ट 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नहीं दिया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

प्राइस रेंज:

बच्चों के लिए ज्वेलरी बनाने की किट का शुरुआती मूल्य ₹100 हो सकता है।

8. लंच बॉक्स

ये बच्चों के लिए एक और बेस्ट गिफ्ट है, खासकर अगर लंच बॉक्स पर मजेदार कार्टून बने हुए हों। आप एक सेट लड़कों के लिए और दूसरा लड़कियों के लिए खरीद सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

ऐज ग्रुप:

इन्हें 3 साल से अधिक आयु के बच्चों को गिफ्ट में दिया जा सकता है।

प्राइस रेंज:

एक लंच बॉक्स का शुरुआती मूल्य ₹150 हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

9. पेंसिल बॉक्स

बच्चों के लिए एक अन्य उपयोगी और मजेदार गिफ्ट, कार्टून वाले पेंसिल बॉक्स हैं। यह लड़का व लड़कियों दोनों को ही दिए जा सकते हैं और काफी उपयोगी भी है (क्योंकि वे हमेशा गुम करते रहते हैं)।

ऐज ग्रुप:

आप 3 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चों को ये गिफ्ट दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

प्राइस रेंज:

एक पेंसिल बॉक्स की कीमत ₹75 से ऊपर हो सकती है।

10. कलाइडोस्कोप

ये गिफ्ट बहुत यूनिक है और यह बच्चों को मोहित कर देता है, कलाइडोस्कोप उन्हें विभिन्न शेप्स और रंगों के बारे में सिखाएगा। यह एक एजुकेशनल और मजेदार गिफ्ट आइडिया है और इसे लड़का या लड़की दोनों में किसी को भी दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

ऐज ग्रुप:

ये गिफ्ट 4 वर्ष से अधिक के बच्चों के लिए उचित हैं।

प्राइस रेंज:

आप कलाइडोस्कोप ₹150 के आस पास में खरीद सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

11. फिंगर पेंट्स

ये गिफ्ट क्रिएटिव और मजेदार है और बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। फिंगर पेंट्स बच्चों में क्रिएटिविटी को बढ़ावा देते हैं, इसलिए वे माता-पिता को भी पसंद आते हैं। यह रिटर्न गिफ्ट के लिए एक शानदार ऑप्शन है क्योंकि जब आप बच्चों को रंगों को मिलाते और मजे करते देखेंगे तो आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। याद रखें की आप पेंट्स नॉन-टॉक्सिक और बच्चों के लिए अनुकूल ही खरीदें।

ऐज ग्रुप:

यह गिफ्ट 3 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए उचित है।

ADVERTISEMENTS

प्राइस रेंज:

आप ₹100 में फिंगर पेंट्स का सेट खरीद सकते हैं।

12. स्नो ग्लोब

यह एक और अमेजिंग गिफ्ट हैं जिसे देखकर आपके बच्चे के फ्रेंड्स खुशी से कूदेंगे। अलग-अलग स्नो ग्लोब मिलने से सभी बच्चों को अनोखेपन का एहसास होगा। स्नो ग्लोब एक  मनोरंजक गिफ्ट हैं जिन्हें बच्चे आमतौर पर बहुत पसंद करते हैं।

ADVERTISEMENTS

ऐज ग्रुप:

स्नो ग्लोब सेफ व मजेदार हैं और 1 वर्ष की आयु के बच्चों को दिए जा सकते हैं।

प्राइस रेंज:

स्नो ग्लोब ₹75 से शुरू होते हैं और विभिन्न शेप, डिजाइन और ब्रांड के आधार पर ₹250 तक के हो सकते हैं।

13. पॉप-अप स्टोरी बुक्स

यह एक मजेदार और क्रिएटिव गिफ्ट है। 3D स्टोरी बुक्स एजुकेशनल गिफ्ट भी है और बच्चों को बेहद पसंद आते हैं। कहानी पढ़ते समय पॉप करने वाले इमेजेज या कैरेक्टर्स के कारण होने वाली एक्साइटमेंट के लिए माता-पिता आपको धन्यवाद देंगे।

ऐज ग्रुप:

ये स्टोरी बुक्स किसी भी उम्र के बच्चों के लिए उचित हैं। आप इसे 1 साल के बच्चों को देने के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्राइस रेंज:

बुक स्टोर और स्टोरी के आधार पर, ये किताबें ₹75 की हो सकती हैं।

14. स्टिकर्स

बच्चे स्टिकर्स को बहुत पसंद करते हैं, और जब आप एक बजट लेकर चल रहे हैं, तो कार्टून स्टिकर की शीट खरीदना न केवल आपके लिए बेस्ट होगा, बल्कि आपके बच्चे के दोस्तों के लिए शानदार गिफ्ट होगा।

ऐज ग्रुप:

स्टिकर्स 3-5 साल की उम्र के बच्चों के लिए उचित हैं।

प्राइस रेंज:

आप स्टिकर शीट को ₹10 में भी खरीद सकते हैं।

15. अंधेरे में चमकने वाले तारे

आपके बच्चे के जन्मदिन पर आने वाले बच्चों के लिए एक बढ़िया गिफ्ट अंधेरे में चमकने वाले तारे या सितारे हो सकते हैं जो उनके पलंग के ऊपर लगाए जा सकते हैं।

ऐज ग्रुप:

ये किसी भी उम्र के बच्चों के लिए उचित हो सकते हैं।

प्राइस रेंज:

ये दीवार पर लगाने वाले स्टिकर ₹20 – ₹50 में मिल सकते हैं।

16. क्रेयॉन्स

सभी छोटे बच्चों को आर्ट बहुत पसंद होता है, और क्रेयॉन्स बच्चों के कला को प्रेरित करते हैं। यह एक क्लासिक रिटर्न गिफ्ट है और यह बहुत पॉपुलर है।

ऐज ग्रुप:

मोम के रंग 3 वर्ष से अधिक के बच्चों के लिए उचित हैं।

प्राइस रेंज:

क्रेयॉन्स के एक बेसिक पैक की न्यूनतम कीमत ₹50 हो सकती है।

17. कॉमिक्स

कॉमिक्स को एक कारण से सबसे पॉपुलर गिफ्ट के रूप में माना जाता है। यह बच्चों को एंटरटेन करने के साथ साथ, पढ़ने की आदत को बढ़ावा देता है।

ऐज ग्रुप:

यह 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए उचित है।

प्राइस रेंज:

आप ₹50 से शुरू होने वाले आकर्षक और मजेदार कॉमिक्स खरीद सकते हैं।

18. व्हिसिल

यह एक ट्रेडिशनल गिफ्ट है, यह न केवल बच्चों का मनोरंजन करेगा, बल्कि उनमें संगीत के प्रति इंटरेस्ट को भी बढ़ाएगा।

ऐज ग्रुप:

यह 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए उचित है।

प्राइस रेंज:

आप ₹50 से कम में एक सीटी या व्हिसिल खरीद सकते हैं।

19. कलरिंग बुक

पार्टी में बच्चों को क्रिएटिव बने रहने के लिए प्रोत्साहित करने का एक और तरीका है, उन्हें कलरिंग बुक देना। बच्चों को चित्र बनाना और रंग भरना पसंद है, और यह उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

ऐज ग्रुप:

ये 3 वर्ष से अधिक की आयु के बच्चों के लिए उचित है।

प्राइस रेंज:

आप ब्रांड और डिजाइनों के आधार पर ₹75 में सस्ती रंग भरने वाली किताबें खरीद सकते हैं।

20. ग्लोब

अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में बच्चों को एक ग्लोब गिफ्ट में दें। यह उनमे एडवेंचर की भावना को प्रोत्साहित करेगा।

ऐज ग्रुप:

5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को ग्लोब देने की सलाह दी जाती है।

प्राइस रेंज:

ग्लोब सस्ते और बेहद मजेदार रिटर्न गिफ्ट है। वे न्यूनतम ₹150 में मिल सकते हैं।

याद रखें कि ये रिटर्न गिफ्ट्स और पार्टी बच्चे और माता-पिता दोनों के लिए हैं, और ये वास्तव में जन्मदिन की पार्टी को बढ़िया बना सकते हैं। बच्चों के ऐज-ग्रुप और इंटरेस्ट के आधार पर, गिफ्ट्स के मजेदार कॉम्बिनेशन आप इस लेख में खोज सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए 20 आसान और लोकप्रिय टंग ट्विस्टर्स
बच्चों के लिए सुधा मूर्ति की 7 सर्वश्रेष्ठ स्टोरी बुक्स

जया कुमारी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago