बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 25 आसान और अद्भुत इंडोर गेम्स

बच्चे चाहे स्कूल में हों या घर में उन्हें फ्री टाइम में अपने दोस्तों के साथ खेलने में बहुत मजा आता है। हालांकि बच्चे बहुत कम समय के लिए ही किसी खेल की ओर आकर्षित होते हैं और थोड़ी देर के बाद वे उस खेल को खेलना बंद कर देते हैं। शुक्र है बच्चों के लिए बहुत सारे ऐसे इंडोर गेम्स हैं जिन्हें घर पर ही 1 मिनट में खेला जा सकता है। इस लेख में कुछ ऐसे शॉर्ट गेम्स दिए हुए हैं जो बच्चों के लिए मनोरंजक भी हैं और उन्हें काफी समय तक व्यस्त भी रख सकते हैं।

बच्चों के लिए एक मिनट के मनोरंजक खेल

यदि आप अपने बच्चे को व्यस्त रखना चाहते हैं और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से खेलने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं तो आप इन अद्भुत खेलों से अपने बच्चे का मनोरंजन कर सकते हैं। निम्नलिखित खेल आपके बच्चे की बर्थडे पार्टी को और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं, आइए जानते हैं;

1. अनरैप द कैंडीज

आवश्यक चीजें 

  • एक मुट्ठी कैंडीज
  • दस्ताने
  • एक कटोरा

कैसे खेलें 

  • सब बच्चों से कहें कि वे एक-एक करके इन दस्तानों को पहनें।
  • फिर उनसे कहें कि वे बारी-बारी से एक मिनट में सभी कैंडीज का रैपर हटाएं।

2. काले-सफेद सिक्के

आवश्यक चीजें 

  • चेस बोर्ड
  • 1 और 2 रु के 32-32 सिक्के

कैसे खेलें 

  • इस खेल में बच्चों से कहें कि वे अपनी-अपनी बारी से एक मिनट में एक रुपए के सभी सिक्कों को काले स्क्वैर और दो रुपए के सिक्कों को सफेद स्क्वैर पर रखें।

3. बिंदी सर्कल

आवश्यक चीजें 

  • अलग-अलग रंगों की बिंदी के पैक
  • बड़े सर्कल बने हुए कुछ प्रिंट-आउट्स

कैसे खेलें 

  • इस खेल में सभी बच्चों को अपनी-अपनी बारी में बाहर से शुरूआत करते हुए सभी बिंदियों को सर्कल में रखना होगा।
  • बच्चों से कहें कि वे अगले सर्कल पर जाने से पहले एक सर्कल पूरा करें।
  • इस कार्य को पूरा करने का समय एक मिनट है।

4. कप का स्टैक बनाएं

आवश्यक चीजें 

  • बड़े आकार के पेपर कप्स
  • टेबल

कैसे खेलें 

  • बच्चों से कहें कि वे एक मिनट में टेबल पर सभी कप्स को एक के ऊपर एक रखें और एक पिरामिड बनाएं।
  • एक मिनट से पहले कोई भी पेपर कप नीचे नहीं गिरना चाहिए।

5. पोस्ट-इट चैलेंज

आवश्यक चीजें 

  • पोस्ट-इट नोट्स

कैसे खेलें 

  • इस खेल में पहले आप 2-2 बच्चों की एक टीम बनाएं और एक बच्चे से कहें कि वह एक मिनट में जितने पोस्ट-इट नोट्स अपने साथी पर चिपका सकता है चिपकाए।
  • वह नोट्स गिरने नहीं चाहिए।

6. पॉमपॉम्स और स्ट्रॉ का चैलेंज

आवश्यक चीजें 

  • स्ट्रॉ का एक पैकेट
  • आधा दर्जन पॉमपॉम्स

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले आप जमीन पर या टेबल पर एक स्टार्ट लाइन और एक फिनिश लाइन ड्रॉ करें।
  • अब पॉमपॉम्स को स्टार्ट लाइन में रखें और बच्चों को स्ट्रॉ पकड़ा दें।
  • अंत में बच्चों से कहें कि वे स्ट्रॉ से फूंक मारकर पॉमपॉम्स को एक मिनट में फिनिश लाइन तक लेकर आएं।

7. ईस्टर एग्स को मैच करें

आवश्यक चीजें 

  • प्लास्टिक के ईस्टर एग्स
  • स्टॉप वॉच

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले आप सभी ईस्टर एग्स को फैला दें और फिर बच्चों से कहें कि उन्हें एक साथ उठाएं।
  • बच्चों से कहें कि वे सभी ईस्टर एग के कलर या आकार को मैच करे।
  • जो भी बच्चा एक मिनट में जितने ज्यादा समान कलर और आकार के ईस्टर एग्स उठाएगा वह इस गेम को जीत लेगा।

8. चेहरे पर कुकीज रखें

आवश्यक चीजें 

  • कुकीज या बिस्किट्स

कैसे खेलें 

  • इस खेल में सबसे पहले बच्चों के माथे पर कुकीज रखें।
  • और अब चैलेंज यह है कि बच्चों को अपने चेहरे की मांसपेशियों का उपयोग करके कुकीज को बिना छुए मुँह तक लेकर आना है।
  • इसे पूरा करने के लिए सिर्फ एक मिनट का समय दिया जाएगा।

9. लिफाफे को एक मिनट में सील करें

आवश्यक चीजें 

  • लिफाफा
  • सफेद शीट
  • ग्लू स्टिक

कैसे खेलें 

  • इसमें बच्चों से कहें कि वे सफेद रंग की शीट को लिफाफे के आकार का फोल्ड करें।
  • फिर शीट को लिफाफे में रखकर चिपका दें।
  • जो भी बच्चा यह कार्य एक मिनट में अच्छी तरह से कर लेगा वह गेम जीत जाएगा।

10. एक मिनट में आइस क्यूब्स उठाएं

आवश्यक चीजें

  • एक बकेट आइस क्यूब्स
  • दो सलाई
  • दो कटोरे

कैसे खेलें

  • सबसे पहले एक कटोरे में खूब सारे आइस-क्यूब्स डालें।
  • अब प्लेयर से कहें कि वह सलाइयों का उपयोग करके इन आइस क्यूब्स को एक कटोरे से दूसरे कटोरे में डाले।
  • जो भी प्लेयर एक मिनट में सबसे ज्यादा आइस क्यूब्स कटोरे में डालेगा वह गेम जीत जाएगा।

11. एक मिनट में टूथपेस्ट को टूथब्रश में लगाएं

आवश्यक चीजें

  • 2 टूथपेस्ट (लाल और सफेद)
  • 10 टूथब्रश (लाल और सफेद)

कैसे खेलें

  • इस खेल में प्लेयर्स को सफेद टूथब्रश में लाल रंग का पेस्ट लगाना है और लाल टूथब्रश में सफेद रंग का पेस्ट लगाना है।
  • जो भी प्लेयर एक मिनट में सबसे ज्यादा टूथब्रश में पेस्ट लगाएगा वह जीत जाएगा।

12. पोलो का टॉवर बनाएं

आवश्यक चीजें

  • पोलो कैंडीज (लगभग 1 दर्जन)

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले सभी बच्चों से कहें कि वे दो टीम्स बना लें और एक टेबल के चारों तरफ खड़े हो जाएं।
  • अब एक बच्चे को एक पोलो कैंडी अपने पार्टनर को देनी है।
  • फिर उस पार्टनर को एक-एक करके कैंडीज का स्टैक बनाते हुए उसका टॉवर बनाना है।
  • जिस भी टीम का टॉवर एक मिनट से पहले ही टूट जाएगा वह गेम से बाहर हो जाएगी। जो टीम 1 मिनट तक गेम में बनी रहेगी वह जीत जाएगी।

13. ड्रॉइंग बनाएं और पहचानें

आवश्यक चीजें 

  • ड्रॉइंग शीट
  • स्केच पेन्स

कैसे खेलें

  • इसमें हर बच्चे को एक शीट पर ड्रॉइंग बनानी है।
  • फिर दूसरे बच्चे को वह ड्रॉइंग पहचाननी है।
  • इसे पूरा करने के लिए सिर्फ एक मिनट का समय ही दिया जाएगा।

14. टीवी शो

आवश्यक चीजें 

  • टीवी का कार्डबोर्ड कटआउट

कैसे खेलें

  • इस खेल में हर बच्चा बारी-बारी से टेलीविजन बनेगा।
  • फिर दूसरे बच्चों को बताना है कि वे कौन से टीवी शो देखना चाहते हैं।
  • अब टीवी बने हुए बच्चे को एक मिनट में उस शो की एक्टिंग करनी है।

15. पास द एग्स

आवश्यक चीजें 

  • कुछ अंडे (आर्टिफीशियल, यदि आप गंदगी से बचना चाहते हैं तो)

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले आप बच्चों से कहें कि वे एक सर्कल में खड़े हो जाएं।
  • फिर उनसे कहें कि वे एक अंडा लेकर एक मिनट तक एक दूसरे को पास करें।
  • एक मिनट पूरा होने तक अंत में जिस बच्चे के पास वो अंडा होगा वह बच्चा गेम से बाहर हो जाएगा।

16. द ममी गेम

आवश्यक चीजें

  • टॉयलेट पेपर रोल्स

कैसे खेलें 

  • बच्चों की अलग-अलग टीम्स बना दें।
  • अब सभी टीम्स से कहें कि उन्हें किसी एक बच्चे को एक मिनट में टॉयलेट पेपर से रैप करके उसे ममी बनाना है।
  • यदि किसी टीम का रोल फट जाता है तो उसे दोबारा से शुरू करना होगा।

17. स्ट्रॉ और थर्माकोल का खेल

आवश्यक चीजें 

  • थर्माकोल बॉल्स
  • प्लास्टिक की स्ट्रॉ
  • खाली कंटेनर

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले एक कंटेनर में सभी थर्माकोल बॉल्स रखें।
  • फिर प्लेयर्स से कहें कि वे स्ट्रॉ से सक करके थर्माकोल बॉल्स को उठाएं और दूसरे कंटेनर में डालें।
  • यदि बॉल कंटेनर से बाहर गिरती है तो उसे नहीं गिना जाएगा।
  • जो भी प्लेयर एक मिनट में सबसे ज्यादा बॉल्स दूसरे कंटेनर में डालेगा वह इस गेम को जीत जाएगा।
  • सुनिश्चित करें कि बच्चों की सेफ्टी के लिए आप ऐसी थर्माकोल बॉल खरीदें जो स्ट्रॉ के डायमीटर से बड़ी हों।

18. कार्ड्स को ब्लो करें

आवश्यक चीजें 

  • प्लेइंग कार्ड्स
  • ट्रे

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले आप एक ट्रे पर राजा, रानी और जोकर का कार्ड सीधा करके रख दें।
  • फिर उनके ऊपर सभी कार्ड्स को उल्टा करके रखें
  • अब बारी-बारी से हर एक बच्चे को ऊपर रखे हुए कार्ड्स इस तरह से ब्लो करने हैं कि रॉयल फैमिली के कार्ड्स नीचे रह जाने चाहिए।
  • इसके लिए हर प्लेयर को एक मिनट ही दिया जाएगा।

19. पुल एंड प्लक गेम

आवश्यक चीजें 

  • रंग बिरंगी क्लॉथ पिंस

कैसे खेलें 

  • इस खेल में पहले आप हर बच्चे के पीछे कपड़ों में अलग-अलग रंग की क्लॉथ पिंस लगा दें।
  • अब हर प्लेयर को दूसरे प्लेयर से समान रंग के क्लॉथ पिंस लेने हैं और उन्हें अपने कपड़ों में सामने की तरफ लगाने हैं।
  • जो भी प्लेयर एक मिनट में एक जैसे रंग की सबसे ज्यादा पिंस अपने कपड़ों में आगे की तरफ लगाएगा वह इस गेम को जीत जाएगा।

20. रस्सी बांधें

आवश्यक चीजें 

  • एक लंबी रस्सी

कैसे खेलें 

  • इसमें आप बच्चों से कहें कि वे रस्सी में एक मिनट के अंदर-अंदर जितनी गांठ लगा सकते हैं लगाएं।
  • अंत में जो बच्चा एक मिनट में सबसे ज्यादा गांठ लगा लेगा वह खेल जीत जाएगा।

21. फेदर लिफ्ट

आवश्यक चीजें 

  • पंख

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले आप सभी बच्चों को एक-एक पंख दें और उन्हें एक ग्रुप में खड़े होने के लिए कहें।
  • अब बच्चों से कहें कि वे अपने-अपने पंख को ब्लो करें और बिना छुए उसे हवा में रखे।
  • जो बच्चा अंत तक पंख को हवा में रखेगा वह ये गेम जीत जाएगा।

22. बोलिंग

आवश्यक चीजें 

  • टीन और प्लास्टिक की कुछ बोतलें
  • एक बॉल

कैसे खेलें

  • पहले आप कमरे के एक अंत में टिन और प्लास्टिक की बोतलों को बोलिंग पिंस की तरह अरेंज करें।
  • अब बच्चों से कहें कि हर एक बच्चा अपनी बारी में कमरे के दूसरे अंत पर खड़ा हो जाएगा और फिर वहाँ से बॉल फेंककर सभी टिंस और प्लास्टिक की बोतलों को गिराएगा।

23. गोल

आवश्यक चीजें 

  • कॉटन बॉल्स
  • कार्डबोर्ड
  • टेबल

कैसे खेलें 

  • पहले आप टेबल के एक अंत में सभी कार्डबोर्डस को गोल की तरह रख लें।
  • फिर सभी कॉटन बॉल्स को टेबल की दूसरी तरफ रखें
  • अब आप बच्चों से कहें कि वे एक-एक करके कॉटन बॉल पर फूंक मारें और बिना हाथ लगाए उसे टेबल के दूसरी तरफ गोल तक लेकर आए।
  • इसके लिए हर बच्चे को सिर्फ एक मिनट का समय मिलेगा।

24. पेपर टॉस

आवश्यक चीजें 

  • पेपर बिन
  • कई सारी कागज की गेंद

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले पेपर बिन को जमीन पर या किसी थोड़ी ऊंची जगह पर रखें।
  • अब बच्चों से कहें कि वे थोड़ी दूरी पर खड़े होकर कागज की गेंद को उस पेपर बिन में डालने का प्रयास करें।
  • जो बच्चा एक मिनट के अंदर-अंदर पेपर बिन में सबसे ज्यादा गेंद डालेगा वह इस गेम को जीत जाएगा।

25. नींबू-चम्मच रेस

आवश्यक चीजें 

  • नींबू
  • चम्मच

कैसे खेलें 

  • इसे खेलने के लिए सबसे पहले आप सभी बच्चों को एक चम्मच और एक नींबू दें।
  • उन्हें एक लाइन में खड़े होने के लिए कहें।
  • अब बच्चों से कहें कि वे नींबू को चम्मच पर रखकर उसे मुँह से पकड़ें।
  • फिनिश लाइन मार्क करें और बच्चों से कहें कि उन्हें 3 गिनने तक एक दूसरे से रेस लगानी है।
  • अंत में सभी बच्चों को नींबू या चम्मच पर बिना हाथ लगाए फिनिश लाइन तक पहुँचना है।
  • ध्यान रहे नींबू जमीन पर नहीं गिरना चाहिए और जो भी बच्चा सबसे पहले फिनिश लाइन तक पहुँचेगा वह यह खेल जीत जाएगा।

गेम्स, बच्चों की किसी भी पार्टी या छुट्टियों की जान होते हैं। यह खेल बच्चों को सिर्फ व्यस्त ही नहीं रखते हैं बल्कि उनके मानसिक व शारीरिक विकास में भी मदद करते हैं। बच्चों के लिए बिना ज्यादा मेहनत के सीखने और खेलने का यह एक मनोरंजक तरीका है।

यह भी पढ़ें : बच्चों की जन्मदिन पार्टी के लिए 16 अद्भुत खेल

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

अमृता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Amruta Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में नए मेहमान के आने की खबर मिलती है, तो पूरा माहौल…

1 week ago

शंकर नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Shankar Name Meaning in Hindi

जब किसी घर में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता उसके लिए प्यार से एक…

1 week ago

अभिराम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhiram Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों को हर चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं क्योंकि वे उनसे बहुत…

1 week ago

अभिनंदन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhinandan Name Meaning in Hindi

कुछ नाम ऐसे होते हैं जो बहुत बार सुने जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी…

1 week ago

ओम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Om Name Meaning in Hindi

हर माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना एक बहुत खास और यादगार पल…

1 week ago

रंजना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Ranjana Name Meaning in Hindi

समय के साथ सब कुछ बदलता है, चाहे वो पहनावा हो, खाना-पीना हो या फिर…

1 week ago