बच्चों के लिए 5 दिलचस्प छोटी राजकुमारी की कहानियां

बच्चों के लिए 5 बेस्ट और छोटी राजकुमारी की कहानियां

बेडटाइम स्टोरी न केवल अपने बच्चे से प्यारी-प्यारी कहानियाँ सुनाने का एक तरीका है, बल्कि यह आप और आपके बच्चे के बीच का रिश्ता भी गहरा बनाता है। बच्चे से इंटरैक्ट करने के लिए उन्हें सोते समय कहानियां पढ़कर सुनाना एक बेहतरीन तरीका है और इसके कई फयदे भी हैं जो कुछ इस प्रकार है:

  • डेली रूटीन: यह उन्हें डेली रूटीन बनाने में मदद करता है।
  • बॉन्डिंग: यह कहानी सुनाने वाले के साथ बच्चे का रिश्ता मजबूत करता है।
  • पढ़ने की तैयारी कराता है: इससे बच्चे की पढ़ने में रुचि पैदा होती है।
  • समझ और तर्क ढूंढना सिखाता है: ये बच्चे की लैंग्वेज स्किल्स में सुधार करता है।
  • कम्युनिकेशन: ये बच्चे को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने में मदद करता है।
  • मोरल और वैल्यूज: यह बच्चों को बड़े ही रचनात्मक तरीके  मोरल और वैल्यूज सिखाने में मदद करती है।

यहाँ उन कहानियों की लिस्ट दी गई है जिन्हें आप अपने बच्चों को पढ़कर सुना सकती हैं:

  • राजकुमारी और जादुई अंगूठी
  • अकेली राजकुमारी
  • राजकुमारी और मटर
  • राजकुमारी और शूरवीर 
  • राजकुमारी रोज और सुनहरा पक्षी

बच्चों के लिए बेडटाइम स्टोरीज 

बच्चों के लिए बेडटाइम स्टोरीज 

1. राजकुमारी और जादुई अंगूठी

एक दिन, विक्रमपूर राज्य की राजकुमारी को महल के बगीचे में एक अंगूठी मिली। जब उसने अपने पिता से अंगूठी के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि यह अंगूठी उसे पाँच विशेष शक्तियां प्रदान करेगी, जो कुछ इस प्रकार है:

  • जो इस अंगूठी को धारण करेगा, उसे नींद काफी अच्छी आएगी।
  • वह बिना पत्थर के आग लगाने की क्षमता रख पाएगा।
  • अपनी पसंद की कोई भी फसल को उगाने की क्षमता होगी।
  • आकाश में बिना बादलों के भी बारिश करा सकेगा।
  • गाना गाने की क्षमता जो मंत्र मुग्ध कर दे।

पाँचवीं शक्ति राजकुमारी को सबसे ज्यादा पसंद आया और उसने उसका सबसे फायदा उठाया। वह लंबे समय तक गाती रहती और उम्मीद करती कि किसी दिन कोई नौजवान राजकुमार उसकी खूबसूरत आवाज से प्यार कर बैठे।

एक दिन, पूरा राज्य एक चुड़ैल के जादू की चपेट में आ गया। इसने राजकुमारी को छोड़कर सभी को प्रभावित कर लिया था। चुड़ैल ने आग, सूरज, बारिश और फसलों सहित सभी चीजों से राज्य को वंचित कर दिया। उसके राज्य की इस दयनीय स्थिति को देखकर राजकुमारी बहुत दुखी हो गई। लेकिन, उसके पास वो पाँच शक्तियां थी जिससे वो अपने राज्य की मदद कर सकती थी! एक विचार आचानक से उसके मन में आया – वह बालकनी की ओर बढ़ी और गाना शुरू कर दिया। राजकुमारी ने महीने भर, दिन-रात गाया। यहाँ तक कि उसने अपने  माता-पिता के कहने पर भी नहीं रुकी। वो लगातार लगभग एक साल तक गाती रही जिसके बाद, राज्य सामान्य हो गया। लेकिन अचानक राजकुमारी हवाओं में गायब हो गई। राजकुमारी के बलिदान के कारण राज्य को उसके गौरव फिर से प्राप्त हो गया।

2. अकेली राजकुमारी 

किंगडम ऑफ़ ग्लोरा की राजकुमारी इसाबेला का घर था, इसाबेला एक जवान युवती थी जिसे अपने पूरे राज्य से बहुत प्यार था। उसकी दो बड़ी बहनें थीं, रोज और जूलियट, लेकिन वह उनके जैसा बिलकुल भी नहीं थी। रोज काफी आकर्षक थी, लेकिन उसका जूलियट से कोई मुकाबला नहीं था। फिर भी, वे दोनों इसाबेला को पसंद नहीं करती थी, क्योंकि वो उन दोनों के जितनी खूबसूरत नहीं थी। वो दोनों ही इसाबेला की सादगी और बहुत खूबसूरत न दिखने पर उसे परेशान किया करती थी और हमेशा उसके खिलौनों के साथ खेलने के लिए राजकुमारी का मजाक उड़ाया करती थी। इसाबेला की बहने उसे ठीक से तैयार होने के लिए कहती लेकिन वो उनकी बातों पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देती और अपने खिलौने से साथ ही खेलती रहती। वह अपनी गुड़िया से प्यार करती थी और उसके साथ ही खेलती पर अक्सर राजकुमारी को बहुत अकेला महसूस होता था। राजा पॉल, राजकुमारी के पिता, अपनी सबसे छोटे बेटी को दुखी देखकर व्यथित थे और जब भी उनके पास खाली समय होता तो वो अपनी सबसे छोटी बेटी के साथ बिताने की कोशिश करते, लेकिन उन्हें अक्सर अपने राज्य कर्तव्यों के कारण ज्यादा समय नहीं मिल पाता था।

एक सुबह, मीडो-हिल राज्य के राजकुमार, जियोफ्री, ग्लोरा के राज्य में एक दुल्हन की तलाश में पहुँचे। राजकुमार जूलियट से एक साल छोटा था, रोज से एक साल बड़ा और इसाबेला से दो साल बड़ा था। सभी बहनें उस सुंदर राजकुमार से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थीं। प्रिंस जियोफ्री ने पहली बार जूलियट से बात की, उसके सुंदर बालों की प्रशंसा की। चापलूसी करते हुए, जूलियट ने राजकुमार को बताया कि उसने अपने बालों की देखभाल कितनी प्यार से की। जियोफ्री जल्द ही जूलियट की बातचीत से बोर हो गए और उन्होंने रोज के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई। युवा राजकुमार को आकर्षित करने के लिए, रोज ने अपने पिता के दरबार का वर्णन करना शुरू किया और उसमें सभी प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में बात की। जब राजकुमार जियोफ्री को लगा कि वो अब रोज को और नहीं सुन सकता, तो उसने इसाबेला से मिलने का फैसला किया। जैसे ही वह उससे मिला, वो राजकुमारी की सुंदरता को देखकर हैरान हो गया। जूलियट और रोज ने इसाबेल की तारीफ सुनकर जल रही थीं। जब राजकुमार ने कहा कि इसाबेल की आँखें बहुत सुंदर हैं, तो रोज और जूलियट दोनों बोल पड़ी  कि सभी बहनों की आँखें सुंदर थीं। राजकुमार जियोफ्री ने कहा, “उसकी वास्तव में बहुत सुंदर आँखें हैं। लेकिन वह खिलौनों से खेलती है! ”जूलियट ने तुरंत इसाबेला को बचकाना दिखाने की कोशिश की। “तो क्या हुआ? मुझे भी गुड़िया के साथ खेलना पसंद है। ”राजकुमार ने अपनी जेब से एक छोटा सा गुड्डा निकालकर, इसे अपने सबसे पुराने दोस्त जेन के रूप में पेश किया। इसाबेला, बहुत खुश हुई और उसने भी अपनी दोस्त से राजकुमार को मिलाया। राजकुमार की सहमती से वो उन्हें अपने बगीचे में ले गई और अपनी ईर्ष्यालु बहनों को वहीं छोड़ गई।

3. राजकुमारी और मटर

एक बार एक राजकुमार अपने लिए एक योग्य राजकुमारी की तलाश में था। उसने राजकुमारी की तलाश में सात समुद्रों की यात्रा की, लेकिन वो जिस भी राजकुमारी से मिले उन्हें वो सच्ची व अच्छी नहीं लगी। निराश होकर वो अंततः अपने घर लौट आए।

एक शाम, बहुत भयानक आंधी आई। दरवाजे पर खटखटाने की आवाज सुनकर राजा दरवाजा खोलने गया। तो देखा कि दरवाजे पर एक राजकुमारी गंदे और मैले कपड़ों में खड़ी थी। उसके बाल भी गंदे हो गए थे; वह पूरी तरह से भीग गई थी और उसके जूते कीचड़ में लथ-पथ थे। उसने एक असली राजकुमारी होने का दावा किया। “हम जल्द ही सच्चाई का पता लगा लेंगे, “राजा ने कहा। राजा बेडरूम में गया और बिस्तर से सभी गद्दे ले आया। फिर उसने सबसे नीचे एक मटर रखा और उसके ऊपर बीस गद्दे बिछाए। इसके बाद, उसने गद्दों के ऊपर बीस पँखों वाले बिस्तर लगा दिया। राजकुमारी को रात के लिए उस बिस्तर पर सोने के लिए कहा गया था। सुबह में, राजा ने राजकुमारी से पूछा कि उसे कैसी नींद आई। राजकुमारी ने जवाब दिया, “मैं पूरी रात सो नहीं पाई। भगवान जाने कि क्या था, लेकिन मैं बिस्तर पर ठीक से नहीं सो पा रही थी। तब राजा समझ गया कि वह वास्तव में एक असली राजकुमारी है, क्योंकि केवल एक असली राजकुमारी को बीस गद्दे और पंख वाले बेड के बावजूद भी असुविधा महसूस हो सकती है। यह जानकर कि वह एक असली राजकुमारी थी, राजकुमार ने उसे अपनी पत्नी बना लिया।

 4. राजकुमारी और शूरवीर  

एक बार की बात है, एक राजकुमारी थी जिसकी खूबसूरती के चर्चे न केवल उसके शहर बल्कि कई जगहों पर हुआ करते थे। राजकुमारी जितनी सुंदर थी, उतनी ही निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भी थी। जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उसे केवल एक चीज सताती कि उसके लोग हमेशा खुश रहे। एक दिन, एक राजकुमार राजकुमारी के दरबार में पहुँचा। दोनों ने एक साथ घंटे, दिन और सप्ताह बिताए। राजकुमारी को राजकुमार से प्यार हो गया।

एक दिन, राजकुमार अपनी राजकुमारी को जंगल के किनारे स्थित फूलों से भरे एक मैदान में ले गया। उसने राजकुमारी को चुनौती दी कि वह उसके लिए सबसे अलग फूल चुने! अगर वो राजकुमार से सच्चा प्यार करती होगी तो वो इस घने लकड़ियों के जंगल से उसके लिए गुलाब ढूंढ लाएगी। राजकुमारी गुलाब की खोज के लिए जंगल के अंदर चली गई। वह राजकुमार से प्यार करती थी और इसलिए वो उसे साबित करना चाहती थी। जब राजकुमारी हार मानने की कगार पर पहुँच गई, तो उसने एक सुंदर फूल देखा। राजकुमारी इसकी सुंदरता पर मोहित हो गई और इसे छूने के लिए पहुँच गई, लेकिन अचानक उसे नींद आ गई।

राजकुमार अचानक प्रकट हुआ। उसने राजकुमारी के धन और आभूषणों को चुराने की योजना बनाई थी। उसने कीमती सामान ले लिया और राजकुमारी को छोड़ दिया। जब राजकुमारी अपने पिता के पास नहीं लौटी, तो राजा ने उसकी तलाश के लिए अपने सैनिकों को दूर-दूर भेजा। एक लंबी खोज के बाद, उन्होंने उसे बेल में ढंके हुए घास के मैदान में खोजा। उनके सलाहकारों ने पाया कि उन्होंने एक गुलाब को छुआ था और इसकी वजह से उन्हें होश में लाना मुश्किल है। राजा ने उसे जगाने के लिए हर संभव उपाय और औषधि आजमाने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी मददगार साबित नहीं हुआ।

निराश राजा ने यह बात फैला दी कि जो कोई भी राजकुमारी के जागने तक उसकी देखभाल करेगा उसकी शादी राजकुमारी से कर दी जाएगी। राजकुमारी की सुंदरता के कारण कई लोग उससे शादी की वजह से आएं, लेकिन वो फिर भी नहीं जागी। जैसे-जैसे समय बीतता गया, उसकी सुंदरता फीकी पड़ती गई, फिर एक शूरवीर आया, जो राजकुमारी के पास घुटने टेक कर बैठ गया और तब तक बैठा रहा जब तक राजकुमारी जाग नहीं गई! जब राजकुमारी जागी, तो उसने देखा कि एक बहादुर शूरवीर उसकी तरफ घुटने टेक कर बैठा हुआ है। उसने उसे जहर और राजा के फरमान के बारे में बताया और उसके लिए अपने प्यार का इजहार किया। राजा को अपनी बेटी को वापस पाकर बहुत खुशी हुई, उसे एक प्यार करने वाला पति मिला और फिर राजकुमारी ने अगले दिन अपनी शादी की घोषणा की।

5. राजकुमारी रोज और सुनहरा पक्षी 

बहुत पहले एक सुंदर राजकुमारी रहती थी जिसके बहुत ही सुंदर लाल बाल हुआ करते थे और उसे गुलाब बहुत पसंद था। उसका नाम रोज था। हर शाम, राजकुमारी रोज अपनी बालकनी से बाहर आती और ताली बजाती। उसकी ताली की आवाज सुनकर, एक छोटा सुनहरा पक्षी राजकुमारी के कंधे पर बैठ जाता। राजकुमारी और पक्षी एक लोरी गाते हैं जिसे सुनकर राज्य में सभी लोग सो जाते थे।

एक दिन, एक ईर्ष्यालु चुड़ैल ने राजकुमारी रोज पर जादू कर दिया जिसकी वजह से राजकुमारी के खूबसूरत लाल बाल काले हो गए। उस रात, जब चिड़िया और राजकुमारी से साथ गाया, तो राज्य के सभी लोगों को बुरे सपने आने लगे। चिड़िया ने राजकुमारी से कहा कि वह अपने बालों को गुलाब जल में धोए और फिर उसके बाल पहले जैसे हो जाएंगे । राजकुमारी ने अपने बालों को गुलाब जल से धोया और राज्य के लोग अच्छी तरह से सो गए।

जब दुष्ट चुड़ैल ने यह सुना, तो उसने राजकुमारी रोज के बालों को फिर से काला कर दिया और इस बार, उसने जमीन में सभी गुलाब गायब कर दिए। राजकुमारी रोज ने निराशा के कारण रोने लगी, अचानक राजकुमारी की नजर एक राजकुमार पर गई जिसके बाल लाल थे। जब उसके आँसू राजकुमार के बालों पर गिरे, तो एक सुंदर लाल गुलाब खिल गया और राजकुमारी रोज ने फिर से अपने बालों को लाल कर लिया। राजकुमार ने बताया  कि उसने और राजकुमारी ने अपना अपना एक बाल बचपन में बदल लिया था जो कि उनकी दोस्ती और निष्ठा का प्रतीक था।

राजकुमार और राजकुमारी रोज ने शादी कर ली और खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे थे और बुरी चुड़ैल उसकी योजना की विफलता पर इतनी उग्र हुई की खुद को नष्ट कर लिया।

बच्चों को बेडटाइम स्टोरीज सुनाते समय ध्यान देने योग्य बातें

बच्चों को बेडटाइम स्टोरीज सुनाते समय ध्यान देने योग्य बातें

कहानी के करैक्टर की तरह ही बात करें 

जब आप करैक्टर के अंदर जा कर बच्चे को कहानी सुनाती हैं, तो इससे आपके बच्चे की कल्पना स्पष्ट होती है। चीजों को और अधिक रोचक बनाने के लिए, आप अपने बच्चे से पूछ सकती हैं कि उसे क्या लगता है कि किस करैक्टर को कैसा होना चाहिए। कहानी में तरह तरह की आवाजें निकालकर बच्चे के लिए कहानी को और भी मजेदार बनाएं।

पढ़ते समय हर शब्द पर अँगुली रखें

अपने बच्चे को कहानियां पढ़कर सुनाने से उसके कम्युनिकेशन और ग्रामर स्किल्स बेहतर होती है। आपके द्वारा पढ़े गए हर शब्द को उन्हें याद कराएं और जोर से शब्द को पढ़ने की कोशिश करें। हालांकि, ध्यान रहे कि उसके लिए कहानी को एक सबक में न बदलें।

इसे इंटरैक्टिव बनाएं

आपके द्वारा पढ़ी गई कहानियों में से कई में ऐसे दृश्य शामिल होते हैं जहाँ कहानी के पात्र तय करते हैं कि उन्हें क्या करना है। ऐसे मामले में, आप अपने बच्चे से पूछ सकते हैं कि अगर वह कहानी का पात्र होता तो वह क्या करता। इस तरह, आपका बच्चा कहानी में शामिल होगा और आप उसे यह भी समझा सकती हैं कि कुछ चीजों का  परिणाम कैसे हो सकता हैं।

आपका बच्चा सोते समय कहानियां सूनना पसंद करता है और जब अपने बच्चे को कहानियां सुनाएंगी तो उसे मजा आएगा और ये बच्चे के जिज्ञासु दिमाग को आराम देने के लिए एक तरीका भी है। न केवल इससे बच्चों को अच्छी नींद आती है बल्कि ये उनकी मेंटल और सोशल डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देती है। इसलिए, जब भी आप कर सकती हों, तो अपने बच्चे को सोते समय एक कहानी पढ़ कर सुनाएं!

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए 10 प्रसिद्ध कहानियां
बच्चों के लिए महाभारत से प्रेरित कहानियां