बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

20 सबसे आसान बच्चों के लिए रंगोली डिजाइन

ADVERTISEMENTS

बच्चों की क्रिएटिव साइड को सामने लाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। ड्राइंग, पेंटिंग, सिलाई, क्राफ्ट यह सभी ही एक बेहतरीन एक्टिविटीज हैं, जो आपके बच्चे की मोटर स्किल्स को बेहतर करने में मदद करते हैं। ड्राइंग और पेंटिंग के अलावा रंगोली बनाना भी एक बेहतरीन कला है जो एक बच्चे के दिमाग के क्रिएटिव और इमेजिनरी साइड को सामने लाता है और इसके परिणामस्वरूप कई अच्छे क्रिएशन देखने को मिलते हैं।  

बच्चों को क्रिएटिव कामों में शामिल होने और रंगों पर हाथ आजमाने का मौका चाहिए होता है। हालांकि यह थोड़ा कठिन लगता है, लेकिन रंगोली बनाना वास्तव में बच्चों के लिए एक रोमांचक एक्टिविटी है जो आसान, मजेदार और मनोरंजन से भरी है। यह बच्चों को देश के हर जगह की भारतीय संस्कृति के बारे में भी सिखाता है, जहाँ रंगोली कला का एक रूप है जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए जानी जाती है और किसी भी अवसर या त्योहार में उत्सव का रंग भी भर देती है। एक रंगोली बहुत ही साधारण सी जगह को भी खूबसूरत जगह में बदल सकती है। बच्चों के लिए परफेक्शन के साथ रंगोली बनाना थोड़ा कठिन हो जाता है, लेकिन थोड़े से अभ्यास और धैर्य के साथ वे इसे बनाने का कॉन्फिडेंस हासिल कर सकते हैं और शानदार डिजाइन भी बना सकते हैं।

बच्चों के लिए सरल और सुंदर रंगोली डिजाइन

बच्चों में किस भी चीज को जल्दी सीखने की कला होती है। क्योंकि उनका दिमाग चीजों को समझने में तेज और फुर्तीला होता है। बच्चों के लिए रंगोली बनाना उन्हें तनाव दूर करने और उनकी आर्टिस्टिक साइड को बाहर लाने में मदद करता है। 

ADVERTISEMENTS

1. ज्योमेट्रिकल डिजाइन

ज्योमेट्रिकल पैटर्न बहुत अच्छे होते हैं और बच्चों को ये आसान लगते हैं क्योंकि उन्हें लाइन खींचना और उन्हें अलग-अलग तरीके से जोड़ना आसान लगता है। यह बच्चों के लिए दिवाली पर बनाने के लिए आसान रंगोली डिजाइनों में से एक है। इसमें लाइन्स के बीच आसानी से रंग भरकर किसी भी अवसर को खूबसूरत बनाया जा सकता है।

2. डॉटेड रंगोली

डॉट्स बच्चों को बिना किसी मदद के सही तरीके से आसानी से लाइन खींचकर पैटर्न को पूरा करना सिखाता हैं। आपको इंटरनेट या किताबों पर बच्चों के लिए डॉट्स के साथ सरल रंगोली डिजाइनों के लिए कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे, जहाँ रंगोली को पहले डॉट से आखिरी तक स्पष्ट रूप से समझाकर, उन्हें जोड़ने और पैटर्न को पूरा करने का मेथड बताया जाता है। इस तरह बच्चे डॉट्स को एक साथ जोड़ते हुए एक सुंदर पैटर्न बना सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

3. गणपति रंगोली

भगवान गणेश बच्चों के पसंदीदा होते हैं और उनकी रंगोली बनाना काफी लोगों को आकर्षित करता है। सभी के रास्तों की रुकावट दूर करने वाले भगवान गणेश की रंगोली को रंगों के साथ अंगुलियों की मदद से बहुत आसानी से बना सकते हैं। बच्चों को चाहिए कि वो पहले वो एक स्क्वायर बना लें और फिर बीच में अपनी अंगुलियों से भगवान गणेश की रंगोली ड्रा कर सकते हैं।

4. कमल के फूल की रंगोली

कमल जिस गंदे तालाब में उगता है उसके चारों ओर अपनी खुशबू फैलाता है और आपके घर के सामने कमल की रंगोली निश्चित रूप से लोगों का दिल जीत लेगी। रंगों के साथ बनी रंगोली की चमक गहरा असर छोड़ेगी।

ADVERTISEMENTS

5. गेंदे की जादुई रंगोली

हरे, पीले और नारंगी जैसे चमकीले रंगों के साथ गेंदे का फूल रंगोली के लिए एक पॉवरफुल कॉम्बिनेशन बनाता है। अपने बच्चों को रंगोली के पैटर्न में फूलों को सही से सेट करना सिखाएं और लुक को अच्छा करने के लिए कुछ दिए भी बीच में रखें।

6. सूरज की रंगोली

बच्चों के लिए सबसे आसान रंगोली पैटर्न में से एक चमकता हुआ सूरज, ये एक ऐसी डिजाइन है जो रंगों के मिक्सचर को प्रदर्शित करता है और सूरज की चमक को और खूबसूरती से दिखता है। अपने बच्चों को चमकीले पीले और नारंगी रंग का उपयोग करने के लिए कहें ताकि वे इसे एक चमकदार रंगोली बना सकें।

ADVERTISEMENTS

7. फूलों वाली रंगोली

केरल में ओणम त्योहार के दौरान फूलों वाली रंगोली बनाना बहुत आम है, बच्चों के लिए फूलों की पंखुड़ियों, कलियों और पत्तियों के साथ रंगोली बनाना मजेदार होता है। एक आकर्षक और सुगंधित रंगोली बनाने के लिए अपने बच्चों को फूलों की पंखुड़ियों, कलियों और पत्तियों का उपयोग करने के लिए कहें।

8. दाल और बीज की रंगोली

यदि आपका बच्चा कलर के साथ ठीक से रंगोली नहीं बना पता है, तो उसे अलग अलग किस्म की दालें और बीज दें और उसे रंगोली बनाने का प्रयास करने के लिए कहें। दालें और बीज अलग-अलग रंगों में आते हैं, और बच्चे इसे कार्डबोर्ड के एक टुकड़े पर बना सकते हैं। बच्चे कार्डबोर्ड पर दालों को चिपकाने के लिए ग्लू का उपयोग कर सकते हैं और तैयार टुकड़े को सही जगह पर लगा सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

9. प्ले डोह रंगोली

वास्तव में यह एक इनोवेटिव रंगोली है, प्ले डोह के साथ कुछ सुंदर डिजाइन तैयार किया जा सकता है। प्ले डोह के साथ मूर्तियां बनाने में बच्चे काफी क्रिएटिव होते हैं। प्ले डोह से रंगोली बनाने का कॉन्सेप्ट थ्रिलिंग होता है। आखिरी टुकड़ा 3 डी प्रभाव देता है, और टी कैंडल या दिया शामिल करने से यह और सुंदर हो जाता है। सबसे खास बात कि प्ले डोह का फिर से उपयोग किया जा सकता है।

10.  चूड़ी और कलर की आसान रंगोली

यह रंगोली बहुत ही आसान होती है। बच्चों को पैटर्न में चूड़ियां लगाने के लिए कहें। एक बार हो जाने के बाद, उन्हें एक डिजाइन बनाने के लिए चूड़ियों के बीच के स्थानों को रंगों से भरने के लिए कहें। ऐसा करने से पैटर्न बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगता हैं।

ADVERTISEMENTS

11. रंगीन चावल की रंगोली

बेहद पॉपुलर होती है ये रंगोली, बड़े बच्चों के लिए रंगीन चावल की रंगोली बहुत अच्छी होती हैं। इसे बनाते वक्त थोड़ी गंदगी हो सकती है, इसलिए छोटे बच्चे इसे प्लेट में बना सकते हैं। रंगीन चावल कई दुकानों पर उपलब्ध होते हैं। यदि नहीं, तो आप बच्चों को चावल को पेंट करने लिए के लिए कह सकती हैं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इस रंगोली को आजमाने के लिए अपने बच्चों के साथ इस एक्टिविटी में शामिल हों।

12. शेडेड दिए की रंगोली

दिया सबसे सिंपल रंगोली का एक फॉर्म है, सादगी से भरा होने के बाद भी बेहद खूबसूरत लगता है। बस अपने बच्चों को रंगों से भरा एक छोटा ज्योमेट्रिकल पैटर्न बनाने के लिए कहें (डायमंड शेप सही रहेगा या जो उन्हें आसान लगे) और कोनों पर लकीर बनाएं और शेप के किनारों पर मिट्टी के दिए को टी कैंडल के साथ लगाएं।

ADVERTISEMENTS

13. स्पाइरल रंगोली

एक आसान और सरल रंगोली जिसे बच्चे अपनी अंगुलियों को रंगोली पाउडर में सर्कुलर मोशन में घुमाकर बना सकते हैं। फर्श पर थोड़ा सा पाउडर फैलाएं और अपने बच्चों को कंसेंट्रिक सर्किल बनाने के लिए कहें। फिर कलरफुल लुक देने के लिए बची हुई जगह पर कुछ रंग भर सकते हैं।

14. क्रिस्टल रंगोली

रंगोली का बेस बनाने के लिए पुरानी कॉम्पैक्ट डिस्क का उपयोग करें। बच्चों को एक पैटर्न में क्रिस्टल जेम्स और अलंकरण चिपकाने के लिए कहें। यह रंगोली दो उद्देश्यों को पूरा करती है- एक सुंदर कलाकृति बनती है और बच्चों को क्राफ्ट के सामान का उपयोग करने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

15. ओम रंगोली

‘ओम’ हिंदू धर्म में एक प्रमुख प्रतीक माना जाता है और बच्चों के लिए रंगोली बनाने के लिए यह एक सरल डिजाइन है। बच्चों को चॉक से ओम बनाने के लिए कहें और फिर इस पर कलर पाउडर से सफाई से लाइन बनाएं। आपको उनकी मदद करने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि हो सकता है कि उनके हाथ बहुत स्थिर न हों।

16. चॉक रंगोली

चॉक से लिखना बच्चे पसंद करते हैं और इस अवसर का उपयोग करके उन्हें एक प्यारा पैटर्न बनाने के लिए कहें। बस एक सिंपल फ्लोरल डिजाइन या एक मोटिफ बनाएं जिसमें बच्चों के लिए अलग-अलग रंगों से रंगने के लिए इन्हें अपना स्पेस मिल सके।

ADVERTISEMENTS

17. दिया रंगोली

‘ओम’ प्रतीक की तरह दिया भी आकर्षित करने वाली एक सरल डिजाइन है। अपने बच्चों को चॉक से आउटलाइन बनाने के लिए कहें और फिर उसे ब्राइट कलर्स से भरें। दिया के फ्लेम को दिखाने के लिए नारंगी कलर का इस्तेमाल करने को कहें। 

18. टिन फॉयल रंगोली

ये एक इनोवेटिव आइडिया है बच्चों के लिए, उनसे फॉयल रोल का यूज करने को कहें साथ ही उनसे शेप्स भी बनवाएं। बच्चों को फॉयल को अलग-अलग शेप्स में रोल करने के लिए कहें और इसे ग्लू के साथ कार्डबोर्ड पर चिपका दें। यह बिना फैलाए हुए बच्चों द्वारा आसानी से बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

19. स्टार शेप की रंगोली

अपने बच्चों को दो ट्रायंगल बनाने के लिए कहें, पहला सही नीचे और दूसरा उसके ऊपर उल्टा। फिर वे इसे एक एक्स्ट्रा अपील देने के लिए कोनों पर कुछ पंखुड़ियां बना सकती हैं। अपने बच्चों को खाली स्थानों को ब्राइट कलर्स से रंगने के लिए कहें और अपने मेहमानों को खुश करने के लिए उसमे ‘वेलकम’ लिखें।

20. सर्कल और लाइन की रंगोली

एक और आसान डिजाइन, इसमें सिर्फ बच्चों को सर्कल में एक डिस्टेंस पर अलग-अलग रंगों को फैलाना होता है। सर्कल के बीच की जगह को कलर पाउडर से वी-शेप में लाइन खींचकर भरा जा सकता है। सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप दियों को बीच और कोनों में रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

यंग और थॉटफुल माइंड बेहतरीन आर्ट वर्क के साथ आते हैं। बच्चों में यूनिक दिमाग होता है, जब आप उन्हें प्रेरित करते हैं, तो वे अपना सबसे बेस्ट आर्ट सामने लाते हैं। बच्चों में छिपी हुई क्रिएटिविटी को बाहर निकालने के लिए आर्ट को सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। रंगोली सीमाओं से परे बच्चों की कल्पना को बढ़ावा देने के बारे में है और ऐसे कई तरीके हैं जिनसे हम बच्चों को कला का खूबसूरत रूप दिख सकते हैं। रंगोली को चॉक, रंग और चावल के पाउडर तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है। आप अपने बच्चे को फूलों, पंखुड़ियों, क्रिस्टल अलंकरण और चूड़ियों के साथ रंगोली बनाने में मदद कर सकते हैं, जैसा कि आपको बताया गया है। आप अपने बच्चों की मदद कई तरह के ऑब्जेक्ट्स के साथ बेहतरीन डिजाइन बनाने में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों को पेपर फ्लावर बनाना कैसे सिखाएं
बच्चों के लिए बेस्ट क्रिएटिव एक्टिविटीज
बच्चों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटीरियल क्राफ्ट आइडियाज

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago