In this Article
एक माँ के लिए वह समय बहुत चुनौतीपूर्ण होता है जब उसका बच्चा सॉलिड फूड खाना शुरू कर देता है। चाहे आप पहली बार माँ बनी हों या दूसरी बार, आपके बच्चे द्वारा ठोस आहार का सेवन शुरू करना आपके लिए हमेशा एक नया अनुभव रहेगा।
एक माता-पिता होने के नाते हम अपने बच्चे को कुछ अच्छा और सर्वोत्तम ही देना चाहते हैं। अपने बच्चे के लिए हमेशा वही खाद्य पदार्थ चुनें जो पोषक तत्वों से भरपूर हों और खाने में स्वादिष्ट भी लगें। बच्चों के आहार में सब्जियां और फल शामिल करना बहुत जरूरी है और उन्हें इससे जल्दी परिचित करवाना भी महत्वपूर्ण है ताकि बच्चों को इसके स्वाद की आदत हो सके। एक्सपर्ट्स द्वारा सलाह दी जाती है कि बच्चों के आहार में एक बार में एक फल या सब्जी शामिल करने से उन्हें खाद्य पदार्थों को समझने और उसके स्वाद को स्वीकार करने में मदद मिलती है। समय के चलते आप अपने बच्चे को कई फल मिलाकर भी दे सकती हैं जो दिखने में तो अच्छा लगता ही है और साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट होता है।
बच्चों के पहले ठोस आहार में विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियों में एक एवोकाडो भी है जिसे शामिल करने की सलाह दी जाती है।
एवोकाडो में अनेक स्वास्थ्य लाभ होने के कारण यह फल बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। आज कल यह फल सुपरमार्केट में बहुत आसानी से मिल जाता है। एवोकाडो का आकार लार्ज बेरी के समान होता है और इसमें ज्यादा पल्प होने के कारण यह क्रीमी होता है व बहुत स्वादिष्ट भी होता है। एवोकाडो अक्सर पेड़ से तोड़ने के बाद ही पकता है। इसके रंग और इसे छूने से आप पता कर सकती हैं कि एवोकाडो पक गया है या नहीं। एक पका हुआ एवोकाडो बहुत मुलायम होता है और इसे बहुत सरलता से मैश करके पल्प बनाया जा सकता है। यदि आपके बच्चे के दाँत अब तक नहीं निकले हैं तो आप उसे एवोकाडो का पल्प आसानी से खिला सकती हैं।
एवोकाडो में अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो उसे बच्चों के लिए एक बेहतरीन आहार बनाते हैं। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है और यह विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। इसलिए एवोकाडो को बच्चों और वयस्कों दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।
यह फल सिर्फ क्रीमी होने के कारण ही नहीं बल्कि अधिक पौष्टिक होने के कारण भी स्वादिष्ट होता है। एवोकाडो की एक सर्विंग में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ‘बी, ‘के’, ‘सी’, ‘ई’ और मैक्रोन्युट्रिएंट्स जैसे पोटैशियम, फॉस्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं।इस फल में मौजूद फैट – ओलिक एसिड, लिनोलिक एसिड, पॉमिटिक एसिड और सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है।यह फल सभी पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है और इसे कई फ्लेवर में खाया जा सकता है। यद्यपि इस फल में सैचुरेटेड फैट होता है पर इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिलकुल भी नहीं होती है और सोडियम भी बहुत कम मात्रा में पाया जाता है।
| विटामिन (एक कप प्यूरी में) | मात्रा | विटामिन (एक कप प्यूरी में) | मात्रा |
| विटामिन ‘ए’ | 338 आईयू | पोटैशियम | 1166 एमजी |
| विटामिन ‘सी’ | 20.20 एमजी | फॉस्फोरस | 124 एमजी |
| विटामिन ‘बी1’ (थायमिन) | 0.2 एमजी | मैग्नीशियम | 67 एमजी |
| विटामिन ‘बी2’ (राइबोफ्लेविन) | 0.3 एमजी | कैल्शियम | 30 एमजी |
| नियासिन | 3.9 एमजी | सोडियम | 18 एमजी |
| फॉलेट | 205 एमजी | आयरन | 1.4 एमजी |
| पैंटोथेनिक एसिड | 3.3 एमजी | – | – |
| विटामिन ‘बी6’ | 0.6 एमजी | – | – |
| इसमें अन्य विटामिन भी होते हैं लेकिन कम मात्रा में। | इसमें सेलेनियम, मैगनीज, कॉपर और जिंक की भी कम मात्रा होती है। | ||
एक वयस्क होने के नाते हम सभी को एवोकाडो के स्वास्थ्य और न्यूट्रिशनल लाभ मालूम हैं। इसलिए अक्सर हम सभी इसे अपने नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके बच्चे को एवोकाडो खिलाने की बात हो तो आप सोच सकती हैं कि क्या आपका बच्चा यह फल खा सकता है? इसका जवाब है हाँ! एवोकाडो फैट से भरपूर एक हेल्थी फल है। बच्चों में विकास के लिए अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।
चूंकि एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में फैट होता है जिसके कारण इसे बच्चों के लिए हानिकारक माना जा सकता है। यद्यपि एवोकाडो में बहुत सारा फैट होता है पर यह स्वस्थ फैट है जो बढ़ते बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों के आहार में अधिक फैट-युक्त खाद्य पदार्थ होने चाहिए इसलिए यह फल बच्चों के लिए एक बेहतरीन और एक हेल्दी फूड है।
बच्चों को एवोकाडो का स्वाद और टेक्सचर पसंद होता है और यह फल एक संतुलित आहार का सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। यह फल बहुत छोटे बच्चों के लिए भी अच्छा होता है और इसे 4-6 महीने के बच्चों को भी खिलाया जा सकता है। इस फल को आसानी से मैश किया जा सकता है और साथ ही इसे किसी और खाद्य पदार्थ के साथ कंबाइन करके या ऐसे ही खिलाया जा सकता है। आपके बच्चे के सबसे पहले ठोस आहार में एवोकाडो को शामिल करना एक बेहतरीन उपाय है। इसका स्वाद बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं होता है और इसे किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ मिलाने से यह आपके बच्चे को पसंद आएगा।
प्रकृति के इस परफेक्ट फूड ‘एवोकाडो’ में स्वस्थ फैट होता है जो बच्चे के पूर्ण विकास में मदद करता है। पहले साल के दौरान बच्चों में कई शारीरिक और मानसिक विकास होते हैं। उनके पहले साल में शुरूआती ठोस आहार के रूप में एवोकाडो दिया जा सकता है क्योंकि इस फल की न्यूट्रिशन वैल्यू बच्चों के दिमाग के विकास में मदद करती है। इसलिए आप अपने बच्चे को 4-6 महीने की आयु में नियमित रूप से यह फल उसके आहार में दे सकती हैं। एवोकाडो की प्यूरी आप घर पर ही बना सकती हैं या फिर आप सुपरमार्केट में बेबी फूड सेक्शन से भी इसे खरीद सकती हैं। आप बहुत आसानी से घर पर ही एवोकाडो की प्यूरी बना सकती हैं, इसे स्टोर करके रख सकती हैं और जब आवश्यकता हो तो बच्चे को खिला भी सकती हैं।
माता-पिता होने के नाते हम अपने बच्चों को शुरूआत से नेचुरल और हेल्दी फूड खिलाना चाहते हैं ताकि यह उन्हें उनके जीवनभर हेल्दी खाने के लिए प्रेरित करता रहे। हालांकि यह काम आसान नहीं है क्योंकि जो खाद्य पदार्थ हम अपने बच्चों को खिलाना चाहते हैं वह उन्हें स्वादिष्ट भी लगना चाहिए। बच्चों में एवोकाडो के कुछ निम्नलिखित फायदे हैं, आइए जानते हैं;
यद्यपि बच्चों को एवोकाडो का फल ऐसे भी दिया जा सकता है पर आप अपने बच्चे को विभिन्न स्वाद चखाने के लिए एवोकाडो को अन्य तरीकों से भी बना सकती हैं। यह बहुत मुलायम होता है और अलग-अलग सामग्रियों के साथ विभिन्न फ्लेवर में आपके बच्चे को खिलाया भी जा सकता है। यदि आपके बच्चे को एवोकाडो का स्वाद कुछ खास पसंद नहीं है तो यहाँ बताया गया है कि आप उसे एवोकाडो में कौन-कौन सी सामग्रियां मिलाकर खिला सकती हैं। जो बच्चे खाने में नखरे करते हैं उनके लिए यह विकल्प अच्छा है, बच्चों के लिए एवोकाडो से बने कुछ व्यंजन इस प्रकार हैं; आइए जानते हैं;
एरोमेटिक खाद्य पदार्थ, जैसे, लहसुन, क्रीम चीज़, मिर्च, तुलसी और अन्य हर्ब के जेल एवोकाडो की प्यूरी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। तो आप अपने बच्चे को एक बेहतरीन स्वाद देने के लिए इन्हें भी एवोकाडो के साथ उपयोग कर सकती हैं। एवोकाडो को दूध के साथ मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी को बनाए रख सकती हैं और बच्चे के आहार में थोड़ा-थोड़ा शामिल कर सकती हैं।
बच्चों के लिए यहाँ कुछ क्विक और सरल रेसिपी बताई गई हैं, आइए जानते हैं;
निष्कर्ष – बच्चों को सबसे पहला सॉलिड फूड देना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। किसी भी बच्चे को शुरूआत में एवोकाडो देना एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है और साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि आपका बच्चे की खाने की आदतें हमेशा अच्छी बनी रहेंगी।
यह भी पढ़ें:
बच्चों के लिए चुकंदर – स्वस्थ आहार का एक विकल्प
बच्चों के लिए शकरकंद – लाभ और रेसिपीज
भाई दूज हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो दिवाली के…
हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में उन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारे…
माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्तों में से एक…
जब एक नन्हा मेहमान किसी घर में आता है, तो उस घर की रौनक ही…
मामा, मौसी, बुआ और चाचा का अपने भांजे या भतीजे से रिश्ता बेहद खास, स्नेह…
कविता या शेर-ओ-शायरी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। कविताओं में…