बच्चों के लिए 40 बेस्ट इंडोर गेम्स

बच्चों के लिए 40 मजेदार और यूनिक इंडोर गेम्स

कोई भी खेल सिर्फ फन के लिए ही नहीं खेला जाता है बल्कि इससे स्ट्रेस भी कम होता है। भले ही हमें इसके महत्व का एहसास न हो पर एक्टिविटीज हमें हेल्दी रहने में मदद करती हैं। अधिक समय तक पढ़ाई करने के बाद बच्चे अक्सर खेलने जाना चाहते हैं पर गर्मियों की तेज धूप में खेलना भी बच्चों को नुकसान पहुँचा सकता है। बाहर की तेज धूप और गर्मी की वजह से कोई भी पेरेंट्स अपने बच्चे को बाहर नहीं जाने देते हैं। 

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को खेलने से नहीं रोका जा सकता है पर बाहर तेज धूप होने की वजह से अक्सर पेरेंट्स बच्चों को खेलने नहीं देते हैं। तो आपको क्या करना चाहिए? आप चाहते हैं कि आपका बच्चा खेले पर आप यह भी चाहते हैं कि वह सुरक्षित रहे। तो क्यों न आप बच्चे को इंडोर गेम्स खेलने में व्यस्त रखें? आज की पीढ़ी के बच्चों के लिए इंडोर गेम्स का मतलब वीडियो गेम्स या मोबाइल गेम्स होता है। पर पेरेंट्स होने के नाते आप बच्चों को अपने समय के गेम्स भी खेलने के लिए दे सकते हैं। वे इंडोर गेम्स खेलते समय आपने भी बचपन में बहुत मजे किए होंगे और इन गेम्स के लिए आप अपने भाई-बहनों से भी झगड़ा करते थे, है न? तो आप बच्चों को भी यही सिखा सकते हैं। आप बच्चे के साथ ब्रेन गेम्स भी खेल सकते हैं क्योंकि ये बच्चे के विकास में मदद करते हैं। 

बच्चों के एन्जॉयमेंट के लिए 40 बेस्ट इंडोर गेम्स 

पूरे परिवार को एक साथ लाने के लिए एक बेहतरी गेम से अच्छा कुछ भी नहीं है। यहाँ पर बच्चों के लिए इंडोर गेम्स की लिस्ट दी हुई है। इस लिस्ट में बताए गए बेहतरीन गेम्स आपके और आपके बच्चे के एन्जॉयमेंट के लिए बहुत अच्छे हैं। यदि आप अपने पूरे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं या यदि बाहर जाना मुमकिन नहीं है तो इस लिस्ट में दिए हुए सभी इंडोर गेम्स आपके समय को बेहतर व अच्छा बना सकते हैं। यदि आपका बच्चा घर में बोर हो रहा है तो यह गेम्स खेलने से आप उसकी बोरियत कम कर सकते हैं। 

1. बैलेंसिंग बीम 

यह एक्टिविटी छोटे बच्चों और टॉडलर्स के लिए सबसे बेहतरीन है और इससे बच्चे की मोटर स्किल्स व नियंत्रण में सुधार होता है। 

बैलेंसिंग बीम 
बैलेंसिंग बीम

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • कलर्ड टेप 
  • खेलने के लिए फ्लैट जगह 

कैसे खेलें 

  • पहले आप जमीन में अलग-अलग रंग के टेप्स चिपकाएं। 
  • जमीन पर अलग रंग के टेप पर चलने के अलग-अलग रूल होंगे। जैसे, आप अपने बच्चे से कहें कि वह लाल रंग के टेप के ऊपर एक टांग पर चले। 
  • बच्चे को सिर्फ टेप के ऊपर ही चलना है। यदि बच्चा टेप से अलग हटता है तो वह गेम से बाहर हो जाएगा। 
  • यदि बच्चा टेप के ऊपर बिना गिरे सीधा पूरा चल लेता है तो वह इस गेम को जीत जाएगा। 

सलाह 

आप नियमों को बदलकर इस गेम ज्यादा इंट्रेस्टिंग बना सकते हैं। 

2. पिचिंग पेनीज

 यह खेल बच्चों के हाथों व आँखों के कॉर्डिनेशन में सुधार करता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • सिक्के या करेंसी कॉइन्स 
  • बड़े साइज का एक पेपर या प्लास्टिक के कप्स 

कैसे करें

  • आप कप को कुर्सी या टेबल के ऊपर बच्चों के सामने रखें। 
  • हर बच्चे को 5 सिक्के दें। 
  • बच्चे से कहें कि वह कुछ कदम आगे बढ़कर कप से कुछ दूरी पर खड़ा हो जाए। 
  • बच्चों को बताएं कि उन्हें एक बार में सिक्का उछालकर कप में डालना है। 
  • जिसके कप में सबसे ज्यादा सिक्के मिलेंगे वह ये खेल जीत जाएगा। 

सलाह 

आप इस खेल को खेलने के लिए सिक्कों की जगह पर मार्बल्स या पिंग-पौंग बॉल्स भी ले सकते हैं। 

3. इंडोर बोलिंग 

आप घर में ही एक बोलिंग एले बनाएं और एन्जॉय करें। इस खेल से भी बच्चों के हाथ व आँख के कॉर्डिनेशन में सुधार होता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • सपाट जगह
  • 10 खाली बोतल या सोडा कैन 
  • प्लास्टिक की या टेनिस बॉल 
  • टेप 
  • मार्कर 
  • स्प्रे पेंट (नॉन-टॉक्सिक)

कैसे खेलें 

  • आप टेप का उपयोग करके बोलिंग लेन बना लें। 
  • सभी कैन व बोतल के रैपर निकाल दें और उनमें स्प्रे पेंट करके सूखने दें। 
  • सभी बोतल को लेन के अंत में ठीक से लगाएं। आपको यह बोतलें भी उसी तरह से अरेंज करनी हैं जैसे बोलिंग पिंस को अरेंज किया जाता है या इन्हें एक के ऊपर एक रखकर पिरैमिड की तरह बना दें। 
  • अंत में बच्चे से कहें कि वह बॉल का उपयोग करके इन बोतलों को गिराए। 

सलाह

आप चाहें तो मार्केट से बोलिंग का सेट भी खरीद सकते हैं। 

4. इन एंड आउट हंगामा 

यह खेल छोटे बच्चों को काफी व्यस्त रखता है और यह सीखने का एक मजेदार तरीका है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • वाइट या ब्लैक बोर्ड 
  • मार्कर या चौक 
  • कुछ सवाल जवाब या शब्द और हिंट 

कैसे खेलें 

  • आप अपने बच्चे से एक सवाल पूछें और जवाब में जितने भी अक्षर हों उतने ही बोर्ड पर ब्लैंक्स बनाएं। आप दो अक्षरों के बीच में थोड़ी जगह रखें ताकि बच्चे को आंसर गेस करने में आसानी हो। 
  • आप बच्चे को बताएं कि वह जवाब का एक-एक अक्षर भी गेस करके बता सकता है। 
  • वह सिर्फ 7 गलत जवाब दे सकता है जितने स्टेप्स में एक हैंगमैन फिगर पूरा होता है। 

सलाह

आप बच्चे से उसकी फेवरेट फिल्म, टॉयज के बारे में सवाल करके इस खेल को ज्यादा एक्साइटिंग बना सकते हैं। 

5. पिक्शनरी 

पिक्शनरी एक मजेदार खेल है जिसमें एक प्लेयर शब्द का इशारा देने के लिए पिक्चर बनाता है और दूसरे प्लेयर को पिक्चर की मदद से सही बताना होता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • पेपर या बोर्ड 
  • पेंसिल या मार्कर 

कैसे खेलें 

  • आप एक पेपर कुछ शब्द लिख लें और उसे एक कटोरे में डालें। 
  • अब बच्चे से कहें कि वह कटोरे से एक पेपर का टुकड़ा निकाले और बिना किसी को बताए पेपर पर लिखी चीज ड्रॉ करे। चाहें तो आप बोर्ड पर ड्रॉ करें और बच्चे को बताने दें। 

सलाह 

इस खेल को ग्रुप में खेलने से अधिक मजा आता है। 

6. सॉक टॉस 

आप कुछ फोल्डेड मोजे और बकेट के साथ घर में ही बास्केट बॉल खेल एन्जॉय कर सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • खेलने के लिए जगह 
  • मोजे 
  • बकेट (बाल्टी)

कैसे खेलें 

  • आप मोजे में छोटी-छोटी गेंद डालें और इन्हें बांध दें। 
  • आप बकेट को एक जगह पर रखें और बच्चे से कहें कि वह बकेट से कुछ दूरी पर खड़ा हो जाए। 
  • फिर आप दोनों बारी-बारी से उस बकेट में गेंद हो डालने का प्रयास करें। हर बार गेंद डालते समय आप बकेट से थोड़ा दूर होते जाएं। 

सलाह 

आप बड़े छोटी बकेट का उपयोग करके इस खेल को बड़े बच्चों के लिए थोड़ा चैलेंजिंग बना सकते हैं। 

7. इंडोर ऑब्स्टेकल कोर्स 

आप बच्चों के खेलने की जगह पर ऑब्स्टेकल लगा सकते हैं। यह खेल हर आयु के लोगों के लिए बेहतरीन है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है

  • कुर्सियां 
  • ब्लैंकेट 
  • एक्सरसाइज बॉल 
  • हूला हूप 
  • अन्य कोई उपयोगी चीज 

कैसे खेलें 

  • आप जगह के अनुसार ऑब्स्टेकल्स लागें और इस खेल के नियम बनाएं। 
  • हर ऑब्स्टैकले के बीच में निकलने के लिए अलग-अलग रास्ते होने चाहिए। जैसे, आप बच्चे से कह सकते हैं कि वह कुर्सी के नीचे से, ब्लैंकेट के बीच से दो बार निकल कर अगले ऑब्स्टैकल तक जा सकता है। 
  • यदि बच्चा सही से और समय पर हर ऑब्स्टेकल से निकल जाता है तो उसे पॉइंट्स मिलेंगे। 

सलाह 

आप ओब्स्टेकल को सेट करने के लिए पहले जगह को चाइल्ड प्रूफ कर दें ताकि किसी को भी चोट न लगे। 

8. फॉलो द लीडर 

यदि आपके घर में बहुत सारे बच्चे हैं तो इस एक्टिविटी को करने में बहुत मजा आएगा और इसमें बच्चे आपको फॉलो करना सीखेंगे। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • साधारण एक्टिविटीज की लिस्ट 
  • खेलने के लिए जगह 

कैसे खेलें 

  • आप गेम के लिए अलग-अलग थीम्स चुनें। यह जेस्चर, एक्सप्रेशन और फिजिकल एक्टिविटी भी हो सकती है। 
  • आप इसमें खुद भी लीडर बन सकते हैं या अपने बच्चे को भी लीडर बनने का मौका दें। 
  • इस खेल में सभी बच्चों को वही करना है जो लीडर करेगा, जैसे कूदना, डांस करना, हँसना और इत्यादि। 

सलाह 

जब बच्चे घर में हों तो इस खेल की मदद से आप बच्चों से एक्सरसाइज करवा सकते हैं। 

9. पजल 

आप बच्चे को विभिन्न प्रकार के पजल भी खेलने के लिए दे सकते हैं क्योंकि यह खेल एंगेजिंग व एजुकेशनल होते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • विभिन्न प्रकार की फोटोज और पजल 

कैसे खेलें 

  • आप अपने बच्चे को बताएं कि उसे पजल के सभी टुकड़ों को एक साथ सेट करके एक फोटो बनानी है। 
  • यदि आपके बच्चे छोटे  हैं तो आप उसे 3डी पजल भी दे सकते हैं। 
  • बड़े बच्चों के लिए वर्ड्स पजल सबसे सही हैं क्योंकि इससे उनकी वोकैब्युलरी में सुधार होता है। 

सलाह 

आप अपने पास पजल की एक किताब रख सकते हैं ताकि बच्चा इसका उपयोग कभी भी कर सकता है। 

10. कार्ड गेम्स 

कार्ड गेम्स 
कार्ड गेम्स

बच्चों को लॉजिकल रीजनिंग और रंग व नंबर सिखाने के लिए साधारण कार्ड गेम भी बेहतर है।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • कार्ड्स 

कैसे खेलें 

  • आप बच्चोंवाले कार्ड गेम खेल सकते हैं, जैसे स्पूंस, ट्रैश, कार्ड्स, मेमोरी कार्ड (इसमें दो डेक की आवश्यकता है) क्रेजी आठ (इसमें आपको सभी कार्ड्स खत्म करने होंगे) और इत्यादि। 
  • गो फिश एक सबसे आसान कार्ड गेम है जिसे प्री-स्कूलर बच्चों के साथ खेला जा सकता है। 

सलाह 

आप कार्ड्स की जगह ऊनों भी खेल सकते हैं। 

11. बिल्डिंग अ फोर्ट 

यह खेल आपके बच्चे को काफी देर तक व्यस्त रख सकता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • पिलो 
  • कुर्सी 
  • कार्डबोर्ड बॉक्स 
  • ब्लैंकेट 
  • अन्य कोई भी चीज 

कैसे खेलें 

  • कार्डबोर्ड फोर्ट बनाने के लिए आप कुछ कार्डबोर्ड को एक के ऊपर एक रखें और उन्हें टेप से चिपका दें। 
  • आप तकियों को एक के ऊपर एक रखकर उनका स्टैक बना सकते हैं और फोर्ट बनाने के लिए उसके ऊपर से ब्लैंकेट डाल दें। 
  • आप कुछ लकड़ियों और ब्लैंकेट का उपयोग करके टेपी टेंट भी बना सकते हैं। 
  • आप कुछ कुर्सियों व टेबल को ब्लैंकेट से कवर करके एक छोटा सा फोर्ट बना सकते हैं। आप एक तरफ से ब्लैंकेट को फोल्ड करके इसमें दरवाजा भी बनाएं। 

सलाह 

आप बच्चों के साथ पिलो, कार्डबोर्ड बॉक्स और ब्लैंकेट से फोर्ट बना सकते हैं। 

12. डोमिनोज 

डोमिनोज बनाकर उसे गिरते हुए देखने में अक्सर लोग एन्जॉय करते हैं। इससे बच्चा पूरे दिन तक खेल सकता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है

  • डोमिनोज गेम सेट 

कैसे खेलें 

  • डोमिनोज का एक पैटर्न में स्टैक बनाएं और उसे अपने बच्चे के अनुसार अरेंज करें। आप इसमें बच्चे की मदद कर सकते हैं। 
  • जब सभी पीस सेट हो जाएं तो आप बच्चे से कहें कि वह सबसे पहले पीस को हल्का सा खिसकाएं और सभी टुकड़ों को गिरते हुए देखें। 

सलाह 

आप पैटर्न व सभी चीजों का वीडियो बनाएं ताकि आप इसे हमेशा के लिए याद रखें। 

13. आइस टॉवर एक्सकेवेशन 

आइस एक्सकेवेशन सिर्फ एक खेल है जिसे आपके बच्चे को तब आवश्यकता पड़ती है जब बाहर बहुत गर्मी हो। यह एक्टिविटी बहुत आसान है और घंटों तक एन्जॉय किया जा सकता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है

  • एक लंबा कंटेनर 
  • विभिन्न टॉयज और ट्रिंकेट्स 

कैसे खेलें 

  •  सबसे पहले आप कंटेनर में सभी टॉयज डालें और उसमें साफ पानी भर दें। 
  •  बर्फ जमने तक इसे फ्रीजर में रखें और सभी टॉयज को कंटेनर में कैद रहने दें। 
  • जमी हुई बर्फ को कंटेनर से बाहर निकालें और बच्चे को टूल्स के रूप में थोड़ा सा नमक, ऑय ड्रॉप्स और स्क्वीज बोतल दें ताकि वह बर्फ को पूरी तरह से पिघलाकर अपने टॉयज को निकाल सके।

सलाह 

ऐसा कंटेनर लें जिसकी चौड़ाई एक जैसी हो क्योंकि इससे आइस को बाहर निकालने में सरलता होगी। 

14. रीडिंग 

रीडिंग
रीडिंग

बच्चे को पढ़ने की आदत डालने के लिए उसे दिन में ज्यादा से ज्यादा व्यस्त।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • किताबें 

कैसे करें 

  • पिक्चर वाली एक किताब लें और बच्चे के साथ पढ़ें। 

सलाह 

आप बच्चे का ध्यान किताबों में करने के लिए हर बार एक नई किताब लाएं। 

15. फ्रीज 

यह आसान खेल आपके पूरे परिवार के लिए एक बेहतरीन एक्टिविटी है जिसमें बड़े व बच्चे दोनों एन्जॉय कर सकते हैं।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

 

  • म्यूजिक 
  • खेलने के लिए जगह 

 

कैसे खेलें 

  • इस एक्टिविटी को करने के लिए आप म्यूजिक बजाएं और तब तक डांस करें जब तक म्यूजिक बंद न हो जाए। जैसे ही म्यूजिक बंद होगा, आप सभी लोगों को उनकी वर्तमान पोजीशन में ही फ्रीज होने के लिए कहें। 

सलाह 

इस खेल को ज्यादा चैलेंजिंग बनाने के लिए आप बच्चों को कोई विशेष पोज में रहने के लिए कह सकते हैं। 

16. पेपर बैग स्टिक्स 

यह क्रिएटिव खेल बड़े बच्चों के लिए अच्छा है और इसे वे स्लीपओवर के दौरान एक साथ खेल सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी 

  • एक पेपर बैग जिसमें छोटी-छोटी चीजें भरी हों, जैसे चम्मच, ज्वेलरी, बॉल, मोजे और इत्यादि। 

कैसे खेलें 

  • आप ग्रुप में सभी बच्चों को अलग-अलग चीजों से भरा हुआ एक पेपर बैग दें। 
  • उनसे कहें कि वे इन चीजों का उपयोग करके एक स्किट बनाएं। 
  • 15 मिनट के बाद सभी से कहें कि वे बताएं उन्होंने क्या सोचा है। 

सलाह 

थोड़ी जटिल चीजों से यह खेल ज्यादा क्रिएटिव हो सकता है। 

17. लुकाछुपी

यदि आपके घर में जगह है तो आप इस खेल को सभी बच्चों के साथ कई घंटों तक खेल सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • घर में खेलने के लिए जगह 

कैसे करें 

  • आप किसी एक बच्चे से कहें कि वह अपनी आँखें बंद करके 20 तक काउंट करे और बाकि सभी बच्चे अलग-अलग जगह पर छिप जाएं 
  • बच्चा गिनती पूरी करने के बाद उसे बाकी बच्चों को खोजना है। 
  • जो भी छिपा हुआ बच्चा पहले पकड़ा जाएगा, अगली बार वह 20 तक गिनेगा और अन्य छिप जाएंगे। 

सलाह 

अंधेरे में यह खेल खेलने से मजा आएगा। पर इसे खेलने से पहले आप चेक कर लें कि आपका घर बच्चे के लिए सुरक्षित होना चाहिए। 

18. ट्रेजर हंट 

आसान और फन के साथ ट्रेजर हंट खेलते समय आप अपने बच्चे को सीखने और उसे अपनी बुद्धि का उपयोग करने का मौका दे सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यता होगी 

  • छिपाई हुई हर जगह के बारे में हिंट और क्लू 
  • सिक्के या ट्रीट 

कैसे करें 

  • आप अलग-अलग जगहों पर सिक्के या ट्रीट्स छिपा दें, जैसे बिस्तर के नीचे या सीरयल बॉक्स के अंदर और साथ में अगली जगह का एक क्लू भी रखें।
  • ऐसे ही करते हुए आप बच्चे को क्लू के बारे में बताएं और उसे बाकी की चीजें खुद ही खोजने दें। 

सलाह 

हर एक क्लू के साथ करेंसी कॉइन रखना एक बेहतर आईडिया है। 

19. पासिंग द पोटैटो 

बच्चे इस खेल को ग्रुप में खेल सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • एक आलू या बॉल 

कैसे खेलें 

  • सभी बच्चों को एक सर्कल में बैठा दें और उनसे कहें कि वे यह आलू एक दूसरे को पास करें। 
  • आप म्यूजिक चला दें। 
  • म्यूजिक बंद करने पर वह आलू जिसके पास भी होगा वह बच्चा गेम से बाहर हो जाएगा। और जो बच्चा अंत तक खेलेगा वह इस गेम को जीत जाएगा। 

सलाह 

आप इस खेल को किसी भी चीज से खेल सकते हैं, जैसे बॉल या टॉय। 

20. लिसनिंग गेम्स 

यह खेल आपके बच्चे के सेंसेस को व्यस्त रखेगा और उसकी सुनने की क्षमता में सुधार लाने में मदद करेगा। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • कई सारी चीजें, जैसे टॉयज, कंघा, सॉल्ट शेकर, चम्मच और इत्यादि। 

कैसे करें 

  • आप बच्चे के सामने सभी चीजें रखें और उसे ऑब्जर्व करने दें। 
  • बच्चे से कहें कि वह आँखें बंद करे। 
  • अंत में आप एक-एक करके सभी चीजों से आवाज करें और बच्चे से पूछे कि यह कौन सी चीज की आवाज है। 

सलाह 

आप बच्चे की आँखों पर पट्टी भी बांध सकते हैं ताकि उसे कुछ दिखाई न दे। 

21. बबल्स 

यह एक सबसे आसान तरीका है जिससे आपका बच्चा बबल्स को एन्जॉय कर सकेगा और कोई भी समस्या भी नहीं होगी। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • स्ट्रॉ 
  • साबुन 
  • प्लेट 

कैसे खेलें 

  • प्लेट में थोड़ा सा साबुन व पानी डालें और झाग बनने तक इसे मिलाएं। 
  • अब बच्चे से कहें कि वह स्ट्रॉ का एक हिस्सा झाग की ओर रखे और दूसरे हिस्से से हल्के-हल्के फूंके।

सलाह 

आप इस खेल को कई बच्चों के साथ खेल सकते हैं और उनमें कॉम्पटीशन रख सकते हैं कि कौन सबसे बड़ा बबल बनाएगा। 

22.  साइमन सेस 

इस खेल को आप अपने पूरे परिवार के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • खेलने के लिए जगह 

कैसे खेलें 

  • आपको अपने बच्चे को बताना है कि उन्हें वह काम तब शुरू करना है जब आप उन्हें साइमन सेस फ्रेज कहने के बाद करने को कहेंगे। 
  • यदि आप इस फ्रेज को नहीं कहते हैं तो उन्हें कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है और यदि बच्चा कर लेता है तो वह गेम से बाहर हो जाएगा। 
  • इस गेम में आखिरी बचा हुआ बच्चा जीत जाएगा और वह अगला साइमन बनेगा। 

सलाह 

बच्चों को थोड़ा कठिन काम देकर आप इस खेल को चैलेंजिंग बना सकते हैं। 

23. टच एंड फील बॉक्स 

यह बेहतरीन खेल बच्चों के लिए एक लर्निंग एक्सपीरिएंस भी हो सकता है और उन्हें चीजों को छूकर समझना सिखा सकता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • जूतों का बॉक्स 
  • कई अलग-अलग चीजें 

कैसे खेलें 

  • बॉक्स में एक बड़ा सा छेद बनाएं ताकि उसमें बच्चे का हाथ आ सके। 
  • अब आप बॉक्स में सभी अलग-अलग चीजें रखें और बच्चे से कहें कि वह एक-एक चीज को छूकर पहचानें। 

सलाह 

आप अलग-अलग टेक्सचर की चीजों को रखकर इस खेल को ज्यादा मजेदार बना सकते हैं। 

24. प्ले डो 

प्ले डो 
प्ले डो

आप अपने बच्चे को प्लेडो दें और उसे अपनी क्रिएटिविटी का उपयोग करके खेलने दें।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • प्लेडो 

कैसे खेलें 

  • आप अपने बच्चे को प्लेडो दें और उससे कहें कि वह कमरे या टेबल पर बैठकर इससे कुछ भी बनाए।

सलाह 

आप बच्चे को चीजों के नाम बता सकते हैं और उससे कह सकते हैं कि वह प्लेडो से उन चीजों को बनाए। इससे बच्चे की कॉग्निटिव स्किल में सुधार आता है। 

25. इमेजिनरी कुकिंग 

यदि आपका बच्चा किचन में इंट्रेस्ट दिखाता है तो उसके लिए यह खेल बेहतरीन है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • साधारण बर्तन या कुकिंग सेट 

कैसे खेलें

  • बच्चे को कुछ बर्तनों को उपयोग करने दें और उसकी इमेजनरी स्किल्स देखें। 
  • आप बच्चे से अपने लिए कुछ पकाने को भी कह सकते हैं।

सलाह 

आप बच्चे को आसानी से काटनेवाली सब्जियां भी दे सकते हैं ताकि उसे लगे कि वह वास्तव में खाना पका रहा है। 

26. परिवार की फोटो फ्रेम 

इस खेल की मदद से आप अपने बच्चे की मेमोरी में सुधार ला सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • परिवार के 10 या अधिक लोगों की फोटोज 

कैसे खेलें 

  • पहले आप अपने बच्चे के सामने सभी फोटोज को अरेंज करें। 
  • फिर परिवार के सभी लोगों के नाम लें और बच्चे से कहें कि वह फोटो में सभी को पहचान कर बताए। 
  • आप उस लोकेशन का नाम भी रख सकते हैं ताकि बच्चा इशारा करके बता सके। 

सलाह 

आप इस खेल को जगह व चीजों की फोटोज से भी खेल सकते हैं। 

27. बच्चों के लिए योग 

बच्चों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए योग करना सबसे बेहतरीन है।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • फ्लैश कार्ड्स के साथ पोस्चर की फोटो 
  • योग मैट या कार्पेट

कैसे खेलें 

  • आप अपने बच्चे को योग के सरल पोज सिखायें और उसे करने के लिए प्रेरित करें। 
  • आप नाम के साथ फ्लैश कार्ड्स और पोस्चर की फोटो का उपयोग भी कर सकते हैं ताकि बच्चे को इसके नाम याद रहें। 

सलाह 

आप अपने बच्चे को एनिमल पोज सिखाएं और इस दौरान गाना भी बजाएं ताकि वह इसमें व्यस्त रहे। 

28. बैलून बॉल 

यह खेल आपके बच्चे के हाथों व आँखों के कॉर्डिनेशन में सुधार लाता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • गुब्बारे 

कैसे खेलें 

  • आप गुब्बारे को फुलाकर अपने बच्चे की ओर फेकें और उसके साथ गुब्बारा कैच करें। 
  • आप चाहें तो अपने बच्चे को चैलेंज भी कर सकते हैं कि वह गुब्बारे को हवा में रखने के लिए उसे जमीन पर मारता रहे। 

सलाह 

अलग-अलग रंगों के कई सारे गुब्बारों के साथ आप इस गेम को अधिक चैलेंजिंग बना सकते हैं। 

29. होम बैंड 

आप घर में सामान्य चीजों से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाएं और बच्चे को खेलने के लिए प्रेरित करें। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • बकेट 
  • बीन्स या सिक्कों से भरा हुआ प्लास्टिक का कंटेनर 
  • आय कोई और बर्तन या कंटेनर भी उपयोग किया जा सकता है  

कैसे खेलें 

  • अपने बच्चे को यह सभी चीजें दें और उसे क्रिएटिव होने के लिए कहें। 
  • बेहतरीन अनुभव के लिए आप गा भी सकते हैं। 

सलाह 

आप क्रिएटिविटी को प्रेरित करने के लिए अन्य चीजों का उपयोग भी करें। 

30. डांस पार्टी 

डांस पार्टी 
डांस पार्टी

आप घर में ही बच्चे के साथ डांस पार्टी में बहुत एन्जॉय कर सकते हैं।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • म्यूजिक और डांस के लिए जगह 

कैसे खेलें 

  • अपने बच्चे का फेवरेट गाना लगाएं और उसे फ्रीली डांस करने दें या उससे कहें कि वह आपको कॉपी करे। 

सलाह 

आप डांस को ज्यादा एक्साइटिंग बनाने के लिए इसे कोरियोग्राफ भी कर सकते हैं। 

31. मैजिक शो 

इस खेल में आसान मैजिक ट्रिक्स हैं जिसमें आपका बच्चा एन्जॉय करेगा। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • एक कप और एक कॉइन या क्लिप 

कैसे खेलें 

  • पहले आप क्लिप को कप के नीचे रखें और धीरे से बच्चे के बिना जाने क्लिप को टेबल के नीचे गिरा दें। 
  • अब कप दिखाएं और बच्चे को दिखाएं कि कप के नीचे कुछ भी नहीं है। यह देखकर आपका बच्चा आश्चर्य चकित हो जाएगा और एन्जॉय करेगा। 

सलाह 

यदि आप क्रिएटिव हैं तो बच्चे को ज्यादा मैजिक ट्रिक्स भी दिखा सकते हैं। 

32. लैंड, सी, एयर 

यह खेल घर में खेलने के लिए सबसे बेहतरीन है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • कई चीजों से खेलने के लिए जगह 

कैसे खेलें 

  • घर को दो हिस्सों में बांटें और एक नाम सी व दूसरे का लैंड रखें। 
  • जब आप लैंड कहें तो आपके बच्चे को लैंड के ऊपर कूदना है और जब आप सी कहें तो आपके बच्चे को वहाँ कूदना है जिसका नाम सी रखा है। यदि आप एयर कहते हैं तो बच्चे को हवा में ऊंचा कूदना है। 

सलाह 

इस खेल को आप एक्सरसाइज के साथ भी खेल सकते हैं। 

33. म्यूजिकल चेयर्स 

यह खेल परिवार के सभी लोगों या बच्चों के ग्रुप के लिए है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • म्यूजिक 
  • चेयर्स 

कैसे खेलें 

  • सबसे पहले आप सभी चेयर्स (जितने लोग खेल रहे हैं उनसे एक कम) को गोलाई में रखें। 
  • म्यूजिक चलाएं और सभी प्लेयर्स से कहें कि वे कुर्सियों के चारों ओर डांस करते हुए घूमें। 
  • म्यूजिक बंद होते ही सभी प्लेयर्स को अपने पासवाली चेयर पर बैठ जाना है। जो प्लेयर कुर्सी पर नहीं बैठ पाएगा वह खेल से बाहर हो जाएगा। म्यूजिकल चेयर खेलने में बहुत मजा आता है। 

सलाह

आप सभी प्लेयर्स को भागने के लिए कह सकते हैं इससे गेम अधिक चैलेंजिंग होगा। 

34. व्यक्ति को गेस करें 

इस खेल में सिर्फ गेस किया जाता है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ खेल सकते हैं। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • नाम लिखने के लिए एक पेपर 

कैसे खलें 

  • आपका बच्चा पेपर में फैमिली, दोस्त या टीचर का नाम लिखेगा और उसे अपने पास ही रखेगा। 
  • आपको उस व्यक्ति का सही नाम बताना है। 

सलाह 

यदि इसमें व्यक्ति के बारे में कुछ क्लू दिए जाएं तो यह खेल ज्यादा इंट्रेस्टिंग हो सकता है। 

35. चायनीज विस्पर 

चायनीज विस्पर 
चायनीज विस्पर

इस आसान से खेल के बेहतर रिजल्ट हो सकते हैं। यदि आप इसे एक बड़े ग्रुप के साथ खेलते हैं तो ज्यादा मजा आएगा।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • खेलने के लिए जगह 

कैसे खेलें 

  • पहले सभी बच्चे एक सर्कल में बैठ जाएं और पहला बच्चे अपने पास बैठे बच्चे के कान में कुछ कहे। 
  • अब वही मैसेज हर बच्चा अपने पास बैठे बच्चे के कान में कहेगा और सर्कल के अंत में बैठा बच्चे उसी मैसेज को जोर से बोलेगा। 
  • इस खेल में बहुत मजा आता है क्योंकि इसमें अंत तक मैसेज बिगड़ कर कुछ और ही बन जाता है। 

सलाह 

आप लंबे फ्रेज बोलकर इस खेल को अधिक चैलेंजिंग बना सकते हैं। 

36. कैरम 

4 लोगों का यह खेल फैमिली की साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • कैरम बोर्ड, गोटियां 

कैसे खेलें 

  • आपको स्ट्राइकर से गोटी पर इस प्रकार से निशाना लगाना है कि गोटी बोर्ड के कोने पर बने 4 छेदों में से किसी एक की पॉकेट में गिरनी चाहिए। 
  • अलग-अलग रंग की गोटियों की अलग-अलग वैल्यू है और इसके नियम जगह के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

सलाह 

आप इसे टीम में डिवाइड करके कॉम्पिटिशन की तरह खेल सकते हैं। 

37. हेड पॉप 

गुब्बारे फोड़ना बच्चों के लिए एक फन एक्टिविटी होती है और इसे अक्सर बड़े भी एन्जॉय करते हैं। 

आपको किस चीज की आवश्यकता है 

  • एक कैप में पिन या सुई लगी हुई। 
  • गुब्बारे 

कैसे खेलें 

  • आप सभी गुब्बारों को अलग-अलग ऊंचाई पर टांग दें 
  • अपने बच्चे से कहें कि को पहने और गुब्बार फोड़ने के लिए ऊपर उछले। 

सलाह 

इसे करते समय यह ध्यान रखें कि आपका बच्चे सुई या पिन को न छुए। 

38. सांप सीढ़ी 

सांप सीढ़ी अक्सर परिवारों में खेला जानेवाला खेल है और इसे हर कोई एन्जॉय करता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • सांप-सीढ़ी का खेल जिसमें गोटी और पासा भी हो 

कैसे खेलें 

  • इसमें हर प्लेयर को डाइस घुमाना है और उसमें जितना नंबर आया है उतनी ही बार बोर्ड गेम में अपनी गोटी को मूव करना है। 
  • यदि आप सीढ़ी तक पहुँचते हैं तो गोटी को सीढ़ी के ऊपर रखना है और यदि आप सांप तक पहुँचते हैं तो आपको अपनी गोटी सांप की पूंछ के अंत में रखना है। 

सलाह 

यदि आप इस गेम को पूरी तरह से एन्जॉय करना चाहते हैं तो आपको 3 या 4 लोगों के साथ यह खेलना होगा। 

39. सॉर्टिंग कलर्स 

यह खेल टॉडलर्स और बड़े बच्चों के लिए बहुत अच्छा है और इससे बच्चों में कॉग्निटिव विकास होता है। 

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • कटोरे 
  • मार्बल्स या अलग-अलग रंग के छोटे आइटम्स 

कैसे खेलें 

  • सभी कलर के आइटम्स को एक साथ मिक्स कर दें। 
  • अब अपने बच्चे से कहें कि वह समान रंग की सभी चीजों को अलग-अलग करके कटोरे में रखें। 

सलाह 

यदि आप मार्बल्स का उपयोग कर रही हैं तो बच्चे को चोकिंग से बचाने के लिए उस पर ध्यान देते रहें। 

40. रॉक, पेपर, सिजर्स

रॉक, पेपर, सिजर्स
रॉक, पेपर, सिजर्स

यह आसान सा गेम सभी को पसंद आता है और सभी लोग इसे एन्जॉय करते हैं।

आपको किन चीजों की आवश्यकता है 

  • खेलने के लिए जगह 

कैसे खेलें 

  • आपको और आपके बच्चे को एक साथ अपने-अपने हाथ से रॉक, पेपर या कैंची का आकार बनाना है। 
  • रॉक आपको ढीली मुट्ठी बंद करके बनाना है, पेपर के लिए आप अपने हाथ का पंजा फैला दें और कैंची के लिए आप अपनी आगे वाली दो उंगलियों को ‘वी’ शेप में कर लें। 
  • इस खेल का नियम है रॉक कैंची को मात देता है, पेपर रॉक को मात देता है और कैंची पेपर को मात देती है। जो प्लेयर ज्यादा बार मात देगा वह जीत जाएगा। 

सलाह 

आप पॉइंट्स लिखें और देखें किसके पॉइंट्स ज्यादा हैं। 

यह स्वाभविक है कि आप बच्चे के साथ हर समय नहीं खेल सकते हैं। कोविड19 या कोरोना वायरस के दौरान वर्क फ्रॉम होम आपको व्यस्त कर सकता है। पर आपका बच्चा खुद में स्मार्टस का विकास करने के लिए समय निकाल सकता है। आप अपने बच्चे में सभी ‘स्मार्ट’ के विकास को प्रेरित करने के लिए एक्टिविटी बॉक्स भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस एक्टिविटी को विशेष कर बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है। इंटेलिकिट बॉक्स में वह सभी एक्टिविटीज हैं जिनकी मदद से सही सम पर आपके बच्चे की आँखों और हाथ के कोर्डिनेशन में सुधार आता है, उसे डायरेक्शन की समझ होती है, बच्चे की वोकैब्युलरी या अन्य स्किल्स में भी सुधार होता है। इसके अलावा आपका बच्चा एन्जॉय करते-करते हर पल कुछ नया सीखता है। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए 25 आसान और अद्भुत इंडोर गेम्स