बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए चॉकलेट की 14 लाजवाब रेसिपीज

मिठाई देखने के बाद ज्यादातर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं होता है, खासकर अगर मिठाई चॉकलेट की बनी हो तो! चॉकलेट से बने डेजर्ट को बाजार से या किसी बेकरी से कभी भी खरीदा जा सकता है। लेकिन इन्हें खुद अपने हाथों से बनाने से आपको एक्सपेरिमेंट करने का एक मौका मिलता है और ये आमतौर पर अधिक अच्छे बनते हैं। बच्चों के लिए कोई भी चॉकलेट चिप कुकी एवं अन्य चीजों को आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। इस लेख में बच्चों के लिए कई आसान चॉकलेट डेजर्ट रेसिपीज दी गई हैं। 

बच्चों के लिए बनाने में आसान 14 टेस्टी चॉकलेट रेसिपीज

यहां पर बच्चों के लिए कुछ स्वादिष्ट चॉकलेट रेसिपीज दी गई हैं: 

1. व्हाइट चॉकलेट चीज केक

यह बच्चों की सबसे पसंदीदा डिशेस में से एक होती है। 

आवश्यक सामग्री

  • बटर
  • बिस्किट
  • शक्कर
  • क्रीम चीज
  • वैनिला एक्सट्रैक्ट
  • गाढ़ी क्रीम
  • चॉकलेट

बनाने की विधि

  1. एक प्रोसेसर में बिस्किट और बटर को एक साथ क्रश कर लें, जब तक बारीक चूरा न हो जाए। अब इस मिश्रण को फ्रिज में रख दें।
  2. पिघली हुई चॉकलेट, गाढ़ी क्रीम, वैनिला एक्सट्रैक्ट, क्रीम चीज और शक्कर को एक साथ मिलाएं, ताकि एक अच्छा स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
  3. बिस्किट का बेस लें और इस पेस्ट को उसके ऊपर डालें। इसके ऊपर से चॉकलेट चिप्स के छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
  4. इसे लगभग 3 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसे पतले टुकड़ों में काट लें।

2. चॉकलेट रम बॉल

यह लगभग हर बेकरी में मिलता है और इसे देखकर पहली नजर में ही मुंह में पानी आ जाता है। 

आवश्यक सामग्री

  • बिस्किट्स
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • कोकोनट
  • कोको
  • वेजिटेबल फैट्स या बटर

बनाने की विधि

  1. एक प्रोसेसर में सभी बिस्किट्स को बटर के साथ क्रश कर लें और एक बाउल में इस मिश्रण को निकाल लें।
  2. थोड़ा दूध, कोको और नारियल को टुकड़े किए हुए बिस्किट के मिश्रण के साथ मिलाएं।
  3. इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें। जब यह तैयार हो जाए, तब नारियल के पाउडर में इन्हें रोल करें।

3. चॉकलेट पिपरमेंट स्लाइस

चॉकलेट फ्लेवर पिपरमेंट एसेंस के एक ट्विस्ट के साथ। 

आवश्यक सामग्री

  • कोको
  • मैदा
  • शक्कर
  • पिपरमेंट एसेंस
  • दूध
  • चॉकलेट
  • बटर

बनाने की विधि

  1. ओवन को 180 डिग्री के तापमान पर प्री हीट करें।
  2. मैदा, शक्कर और कोको को एक साथ मिलाएं और इसे लगभग 15 मिनट के लिए बेक करें और फिर बाहर निकाल कर ठंडा होने दें।
  3. फिलिंग के रूप में थोड़ी आइसिंग शुगर का इस्तेमाल करें। दूध और पिपरमेंट एसेंस को एक साथ मिलाएं और इस मिश्रण को भी फ्रिज में रखें।
  4. चॉकलेट और बटर को एक साथ मिलाएं और एक अच्छा पेस्ट तैयार करें, जिसका इस्तेमाल टॉपिंग के लिए किया जा सके। इसे फिलिंग के टॉप पर स्प्रेड किया जा सकता है।
  5. इसे रूम टेंपरेचर पर रखें और बाद में छोटे टुकड़ों में काटें।

4. चॉको चिप्स मफिंस

क्लासिक स्वादिष्ट मफिंस चॉको चिप्स के एक क्रंच के साथ। 

आवश्यक सामग्री

  • डार्क चॉकलेट स्क्वायर्स
  • शक्कर
  • वैनिला एक्सट्रैक्ट
  • स्किम्ड मिल्क
  • बटर
  • अंडे
  • मैदा

बनाने की विधि

  1. अपने ओवन को 180 डिग्री के तापमान पर प्री हीट करें।
  2. एक बंच चॉको चिप्स और थोड़ी शक्कर लें और एक बाउल में इसे एक साथ मिलाएं।
  3. इसी मिश्रण में मैदा, थोड़ा फेंटा हुआ अंडा, दूध, बटर और वैनिला एक्सट्रैक्ट डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  4. थोड़े मफिन केसेस लें और उन्हें इस मिश्रण से पूरी तरह से भर दें।
  5. इन्हें ओवन में लगभग 20 मिनट के लिए बेक करें और ठंडा करके थोड़ी चॉकलेट सॉस के साथ सर्व करें।

5. चॉको चिप कुकीज

क्लासिक कुकीज को गुनगुने दूध के साथ खाने से इसका मजा दोगुना हो जाता है। 

आवश्यक सामग्री

  • बटर
  • वैनिला एसेंस
  • शक्कर
  • अंडा
  • मैदा
  • नमक
  • चॉको चिप्स

बनाने की विधि

  1. ओवन को 180 डिग्री के तापमान पर प्री हीट करें।
  2. एक बाउल में शक्कर, बटर और वैनिला को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  3. इसमें थोड़े अंडे, मैदा और थोड़ा नमक डालें।
  4. इसमें ढेर सारे चॉको चिप्स डालें।
  5. इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें और एक ट्रे पर इन्हें अरेंज करें। हर बॉल के बीच में अच्छी दूरी रखें।
  6. ट्रे को ओवन में रखें और लगभग 12 से 15 मिनट के लिए इसे बेक करें। ठंडा होने के बाद थोड़े गुनगुने दूध के साथ सर्व करें।

6. चॉकलेट फज

यह दुनिया के हर रेस्टोरेंट और कैफे में सबसे फेवरेट डिश होती है और यह एक परफेक्ट डेजर्ट है। 

आवश्यक सामग्री

  • बटर
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • चॉकलेट

बनाने की विधि

  1. एक पैन लें और इसे अच्छी तरह से ग्रीस करें।
  2. एक माइक्रोवेव सेफ बाउल लें और इसमें दूध और मक्खन को एक साथ मिलाएं और इस मिश्रण को 2 मिनट के लिए गर्म करें।
  3. इस मिश्रण में थोड़ा और दूध और चॉकलेट डालें और जब तक यह पिघल ना जाए, तब तक मिलाते रहें।
  4. ग्रीस किया हुआ पैन लें और इस मिश्रण को उस पैन में डालें। इसे चार-पांच घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  5. ठंडा होने पर इस पर थोड़े चॉकलेट चिप्स डालें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

7. चॉकलेट एंड पीनट बटर कुकीज

सिर्फ चॉकलेट से बेहतर क्या हो सकता है? इसे पीनट बटर के साथ मिलाना.. बस और क्या!

आवश्यक सामग्री

  • शहद
  • सनफ्लावर ऑयल
  • कोको पाउडर
  • दालचीनी
  • पीनट बटर (क्रंची)
  • रोल्ड ओट्स
  • वैनिला एक्सट्रैक्ट

बनाने की विधि

  1. एक नॉन स्टिक पैन लें और इसे मध्यम आंच पर रख कर, इसमें शहद, कोको पाउडर, तेल और दालचीनी डालें।
  2. कुछ मिनटों के लिए धीमी आंच पर रखें और इसे चलाते रहें।
  3. पैन को उतारें और इसमें वैनिला एक्सट्रैक्ट और पीनट बटर डालकर मिलाएं और इसे एक साथ ब्लेंड कर लें।
  4. एक ट्रे पर इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा डालें और 30 से 45 मिनट के लिए ठंडा होने दें।

8. मैकरॉन्स

यह एक इंटरेस्टिंग फ्रेंच मिठाई है, जो चॉकलेट क्रीम के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। 

आवश्यक सामग्री

  • बादाम का छना हुआ पाउडर
  • छनी हुई आइसिंग शुगर
  • छना हुआ कोको
  • एग व्हाइट
  • क्रीम ऑफ टार्टर

बनाने की विधि

  1. ओवन को 200 डिग्री तापमान पर प्री हीट करें।
  2. दो बेकिंग ट्रे लें और इस पर बेकिंग पेपर रखें।
  3. एक बाउल लें और इसमें कोको, बादाम और आइसिंग शुगर को एक साथ मिलाएं।
  4. एग व्हाइट और टार्टर क्रीम को एक साथ मिलाएं जाने के बाद, इनमें से कुछ को सूखे मिश्रण में डालें। बाद में बचे हुए अंडे के मिश्रण को एक साथ कसकर फोल्ड करने के दौरान ऐड करें।
  5. छोटे चम्मच से इस मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और इसे बेकिंग ट्रे पर दूरी रखते हुए डालें।
  6. जल्दी-जल्दी ट्रे को टैप करें और इसे ओवन में रखें और फिर 8 से 10 मिनट के लिए बेक करें।
  7. जब इसकी ऊपरी सतह सख्त हो जाए, तो इन्हें बाहर निकालें और ठंडा होने के लिए एक गीले टॉवल पर रखें।

9. चॉकलेट हलवा

क्लासिक हलवा एक मजेदार ट्विस्ट के साथ। 

आवश्यक सामग्री

  • सूजी
  • कोको पाउडर (अनस्वीटेंड)
  • घी
  • गुड़ का पाउडर
  • इलायची का पाउडर

बनाने की विधि

  1. एक बाउल लें और इसमें पानी डालें। इसमें गुड़ डालें और इस मिश्रण को उबालकर पिघला लें।
  2. एक पैन लें और इसमें घी डालें। इसे मध्यम आंच पर रखें और इसमें सूजी डालें। इसमें से अच्छी खुशबू आने तक भूनें।
  3. इस मिश्रण में कोको पाउडर डालें। लगातार चलाते रहें और इसे और कुछ मिनटों के लिए पकने दें। अब इसमें पिघला हुआ गुड़ डालें।
  4. लगातार चलाते रहें और कुछ देर और पकाएं। जब यह हलवे की तरह दिखने लगे तब आंच बंद कर दें। इसमें थोड़ा इलायची का पाउडर डालें और सर्व करें।

10. चॉकलेट बर्फी

चॉकलेट की एक स्वादिष्ट मिठाई जिसका इस्तेमाल त्योहारों पर भी किया जा सकता है। 

आवश्यक सामग्री

  • मैदा
  • कोको पाउडर
  • घी
  • शक्कर
  • पानी

बनाने की विधि

  1. एक पैन लें और इसमें घी डालें। इसे गर्म होने दें, फिर इसमें थोड़ा मैदा डालें। कुछ मिनटों के लिए इसे चलाते रहें। फिर इसमें थोड़ा कोको पाउडर डालें। इसे एक साथ मिलाएं और अलग रखें।
  2. इसी पैन में पानी डालें। फिर उसमें शक्कर डालें और इसे पकने दें। जब इसकी अच्छी कंसिस्टेंसी तैयार हो जाए, तब आंच को बंद कर दें।
  3. इसमें मैदे का मिश्रण डालें और गाढ़ा होने तक कुछ मिनटों के लिए चलाते रहें।
  4. इस मिश्रण को एक ट्रे पर डालें और लगभग आधे घंटे के लिए सेट होने दें। ठंडा होने पर चौकोर टुकड़ों में काट लें।

11. चॉकलेट रसगुल्ला

यह पारंपरिक रसगुल्ले का एक भूरा और अधिक स्वादिष्ट स्वरूप है। 

आवश्यक सामग्री

  • मिल्क पाउडर
  • डार्क चॉकलेट
  • नींबू
  • दही
  • काजू
  • शक्कर
  • पानी

बनाने की विधि

  1. एक पैन लें। इसमें मिल्क पाउडर और पानी डालें। इस मिश्रण को उबालें और इसमें दही और नींबू निचोड़ दें, ताकि दूध फटकर छेना बन जाए।
  2. मलमल के कपड़े में दूध को दबाकर बाहर निकालें और इसे लगभग 10 मिनट के लिए लटका दें।
  3. बाद में इसे गूँथकर मिश्रण तैयार कर लें और इसके गोले बना लें।
  4. एक दूसरा पैन लें और इसमें थोड़ा पानी डालें। इसमें शक्कर डालें और इसे उबालें। इसमें छेने के गोलों को डालें। आंच कम कर दें, ढक्कन लगा दें और लगभग आधे घंटे के लिए पकने दें।
  5. जब ये गोले शक्कर की चाशनी में पूरी तरह से भीग जाएं, तब इन्हें ठंडा होने दें। माइक्रोवेव के इस्तेमाल से डार्क चॉकलेट को पिघलाएं और इसमें रसगुल्ले डाल दें।

12. चॉकलेट फालूदा

यह अन्य चॉकलेट शेक्स का एक बेहतरीन ऑप्शन है। 

आवश्यक सामग्री

  • फालूदा सेव
  • ड्रिंकिंग चॉकलेट
  • कॉर्न फ्लेक्स
  • काजू
  • टूटी फ्रूटी
  • आइसक्रीम
  • दूध

 बनाने की विधि

  1. फालूदा सेव लें और इसके सारे धागे अलग होने तक अच्छी तरह से पकाएं।
  2. एक बाउल लें। दूध, शक्कर और चॉकलेट पाउडर को एक साथ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  3. कांच के गिलास लें और इनमें बराबर मात्रा में सेव डालें। इसमें काजू, कॉर्नफ्लेक्स और टूटी फ्रूटी डालें।
  4. इन गिलास में दूध के मिश्रण को धीरे धीरे डालें और पूरी तरह से भर दें।
  5. इसमें ऊपर एक स्कूप आइसक्रीम डालें और सर्व करें।

13. चॉकलेट लड्डू

यह एक ऐसी रेसिपी है, जो इस मिठाई के सभी पारंपरिक रूपों को पीछे छोड़ देगी। 

आवश्यक सामग्री

  • ताजा कसा हुआ नारियल
  • डार्क चॉकलेट
  • विभिन्न प्रकार के नट्स
  • घी
  • शक्कर
  • दूध

 बनाने की विधि

  1. एक पैन लें और इसमें घी डालें। इसमें सारे नट्स डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसमें कसा हुआ नारियल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें शक्कर और दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
  2. आंच बंद कर दें और इसमें डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालें। धीरे-धीरे चॉकलेट पिघलने लगेगी।
  3. इस मिश्रण को दूसरे बाउल में डालें और इन्हें मसल कर एकसार कर लें।
  4. अपने हाथों पर घी लगाकर इस मिश्रण के गोले बना लें। इन गोलों को फ्रिज में रखें और आप के लड्डू तैयार हो जाएंगे।

14. न्यूटेला कुकीज

न्यूटेला का इससे बेहतर इस्तेमाल नहीं हो सकता। 

आवश्यक सामग्री

  • न्यूटेला
  • ब्राउन शुगर
  • सॉफ्ट बटर
  • अंडे
  • सेल्फ रेसिंग फ्लोर (मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक का मिश्रण)

बनाने की विधि

  1. ओवन को 180 डिग्री के तापमान पर प्री हीट करें।
  2. एक बाउल लें और इसमें मक्खन, ब्राउन शुगर और न्यूटेला को डालकर एक साथ मिलाएं। थोड़े फेंटे हुए अंडे डालें और मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
  3. धीरे-धीरे इस मिश्रण को लगातार मिलाते हुए मैदा डालते जाएं।
  4. छोटे हिस्से लें और इन्हें ग्रीस-प्रूफ बेकिंग शीट पर रखें। हर हिस्से के बीच खाली जगह रखें।
  5. 15 मिनट के लिए इसे ओवन में बेक करें।

जब आप सभी इनग्रेडिएंट्स और इसकी प्रक्रिया के बारे में अच्छी तरह से जान जाते हैं, तब इन्हें बनाना काफी आसान हो जाता है। इस तरह बच्चों के लिए डार्क चॉकलेट रेसिपीज से लेकर छोटी कुकीज और ब्राउनी तक विभिन्न प्रकार के मीठे व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इन्हें बनाने के दौरान आप अपने बच्चों की मदद भी ले सकती हैं। इससे यह आप दोनों के लिए एक मजेदार एक्टिविटी भी हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: 

बच्चों के लिए हेल्दी सूप रेसिपीज
बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी सैंडविच रेसिपी
बच्चों के लिए चावल की आसान और हेल्दी रेसिपी

पूजा ठाकुर

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago