बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए दही – फायदे, नुकसान और रेसिपीज

दही एक सेहतमंद और स्वादिष्ट पदार्थ माना जाता है, एक मां होने के नाते आप अपने बच्चे की डाइट में इस टेस्टी चीज को शामिल करना चाह रही होगीं, खासकर जब यह बहुत सारे अलग-अलग फ्लेवर में भी मिलता हो। आज दही या फ्रोजन योगर्ट कई अलग-अलग स्वादों में उपलब्ध है और ज्यादातर बच्चे दही खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या यह उनके लिए अच्छा है? आइए जानते हैं इस बारे में!

क्या दही बच्चों के लिए अच्छा होता है?

दही के बहुत हेल्दी होने की वजह से ही इसे बच्चों की डाइट में हमेशा शामिल करने की सलाह दी जाती है। जब आप किसी भी खाने की चीज को हेल्दी कहती हैं, तो अधिकांश बच्चे अपनी नाक सिकोड़ लेते हैं क्योंकि वो इसे कुछ ऐसा पदार्थ समझते हैं जो उन्हें पसंद नहीं होता है, लेकिन दही इसका अपवाद माना जाता है क्योंकि बच्चे न केवल दही को पसंद करते हैं, बल्कि वो इसे मिलाकर बनाए जा सकने वाले अलग-अलग टेस्ट की डिशेस को ट्राई करने से भी नहीं हिचकते हैं।

बच्चों के लिए दही खाने के क्या फायदे हैं?

दही बच्चों और वयस्कों को पोषण से लेकर सुरक्षा तक, कई तरह के फायदे दे सकता है।

1. यह कैल्शियम भरपूर होता है

आमतौर पर दूध बच्चों के लिए आवश्यक माना जाता है क्योंकि यह कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत होता है। लेकिन सभी बच्चे आसानी से दूध नहीं पीते हैं और कई अन्य खाद्य पदार्थों में कैल्शियम आसानी से उपलब्ध नहीं होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दही में दूध की तुलना में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। दही का एक छोटा सा कप बच्चे को लगभग 450 मिलीग्राम कैल्शियम देता है, जो सीधे उसकी हड्डियों के विकास को प्रभावित करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

2. यह अच्छा प्रोबायोटिक्स प्रदान करता है

दूध बैक्टीरियल गतिविधि के माध्यम से दही में बदलता है, जिससे इसके अंदर कई प्रोबायोटिक बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। रोजाना दही खाने वाले बच्चे के पेट में अच्छे बैक्टीरिया हमेशा मौजूद रहते हैं, जिससे उसकी पाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित रहती है और वो हर समय हेल्दी महसूस करता है।  

3. यह एनर्जी का अच्छा स्रोत है

दही से बच्चों को कैल्शियम के अलावा प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है। जिससे आपका बच्चा दिभर एनर्जेटिक महसूस करता है। स्कूल के दौरान दही की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करना ही बच्चे को दिन भर के लिए जरूरी एनर्जी से बूस्ट कर सकता है।

4. यह वजन कम करने में मदद करता है

जंक फूड खाने या खराब खाने की आदतों के कारण बच्चों में मोटापा आज एक समस्या बन गया है। अपने बच्चे को जीवन में बाद में मोटे होने और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने से बचाने के लिए, आप उसकी डाइट में दही शामिल कर सकती हैं। दही का अच्छी मात्रा में सेवन करने से बच्चों को सामान्य से जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होता है। दही, बच्चों को दिन भर के लिए जरूरी एनर्जी देकर ज्यादा या बार-बार भोजन करने से रोकने में मदद करता है।

5. इससे कई सारी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं

अगर आपका बच्चा दही को उस रूप में खाना पसंद नहीं करता है जैसा कि आमतौर पर वो होता है, तो कोई बात नहीं। दही को लगभग हर डिश के साथ मिलाकर कई और नई रेसिपीज में इस्तेमाल करके टेस्टी बनाया जा सकता है, चाहे वह सलाद डिप्स हो, फ्रूट शेक हो या दही का क्रीमी फ्रोजन वेरिएंट, आपके बच्चे खुद को इनसे दूर नहीं रख पाएंगे और उनके लिए दही की न्यूट्रिशन की मात्रा जरूर पूरी होगी।

क्या दही खाने के कोई जोखिम हैं?

इन सभी फायदों के अलावा, दही का सेवन करने से बच्चों को कुछ रिस्क का सामना करना पड़ सकता है। खासकर अगर यह एक अलग रूप में हो या आपके बच्चे को कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या हो, तो दही खाने से उसे साइड इफेक्ट्स या सेहत को कुछ नुकसान हो सकता है।

  • पैकेट के दही में फैट या कैलोरी कम हो ऐसा जरूरी नहीं है। आमतौर पर इसमें दोनों की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने की जगह उसे बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर पहले से ही बच्चे में मोटापे की समस्या है तो दही का सेवन इसे और बढ़ा सकता है और बच्चे के बड़े होने पर उसे सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार भी बना सकता है। एक बच्चे के लिए जो पहले से ही इस तरह की परेशानियों से जूझ रहा है, उसे सामान्य आधार पर, फैट फ्री दही का सेवन करना बेहतर है जो अतिरिक्त एक्स्ट्रा फैट और कैलोरी के बिना पोषण प्रदान कर सकता है।
  • लैक्टोज को न पचा पाना बच्चों में बहुत बड़ी समस्या है, इससे बच्चों के लिए बहुत सारी समस्याएं और खाना न खाने जैसी समस्या पैदा होती है, खासकर जब वे छोटे होते हैं। यह स्थिति बच्चों के लिए अपने शरीर में लैक्टोज को पचाना मुश्किल बना देती है, जिससे इसकी खपत को पूरी तरह से समाप्त करना जरूरी हो जाता है, जिसमें दही भी शामिल है। ऐसे में बकरी के दूध या सोया दूध से बना दही इसके विकल्प हो सकते हैं जो बच्चे के काम आ सकते हैं।
  • कई बार बाजार में मिलने वाला दही शुगर फ्री नहीं होता है और उसमें निश्चित रूप से इसकी कुछ मात्रा होती है। इससे पहले कि आप इसे जानें, बहुत सारा दही खाने से आपके बच्चे का चीनी का सेवन बढ़ सकता है, जिससे उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर बच्चे को दही खाना बहुत पसंद है, तो कम चीनी वाले विकल्प चुनें ताकि वह बिना किसी समस्या के अपना पेट भर सके।
  • ऐसी संभावना है कि आप जिस दही का सेवन कर रहे हैं उसमें ग्रोथ हार्मोन के निशान हो सकते हैं। यह आमतौर पर एक हार्मोन होता है जिसे मवेशियों में कृत्रिम रूप से इंजेक्ट किया जाता है, जिससे उन्हें तेजी से बढ़ने और अधिक दूध का उत्पादन करने में मदद मिलती है। अधिकांश ब्रांड हार्मोन मुक्त मवेशियों के दूध का उपयोग करते हैं, जिससे उनका दही एक सुरक्षित विकल्प बन जाता है। हालांकि, अगर ऐसा नहीं है, तो इस तरह के दही का सेवन करने से कुछ बच्चों के लिए कॉम्प्लिकेशन्स हो सकते हैं, जैसे कि सामान्य उम्र से पहले किशोरावस्था की शुरुआत, कैंसर के खतरे में वृद्धि, और कई अन्य समस्याएं।

बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी दही रेसिपीज

दही खाना पसंद करने वाले बच्चों के लिए, ऐसी कई डिश हैं जिनका उपयोग दही स्नैक्स बनाने के लिए किया जा सकता है ताकि बच्चे इनका किसी भी समय आनंद ले सकें।

1. दही वाली फ्रूट स्मूदी

शाम के स्नैक के लिए यह एक झटपट बनने वाली रेसिपी है। जो आपके बच्चे को खुश करने के साथ-साथ बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होगी।

इंग्रीडिएंट्स

  • दही
  • फ्रोजेन स्ट्रॉबेरी
  • संतरे का रस
  • केले

कैसे बनाएं

  1. सबसे पहले ब्लेंडर और कंटेनर लें और उसमें फल और संतरे का रस मिलाएं। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह प्यूरी में न बदल जाए।
  2. अब इसमें दही मिलाएं और इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह अच्छी तरह से स्मूद न हो जाए।

2. स्ट्रॉबेरी के साथ फ्रोजन योगर्ट

फ्रोजन योगर्ट या जमे हुए दही को लेने के लिए आपको अपने नजदीकी स्टोर में जाने की जरूरत नहीं है। इसे अपने घर में ही बनाएं और अपने बच्चे को अपनी कुकिंग स्किल से सरप्राइज करें।

इंग्रीडिएंट्स

  • दही
  • स्ट्रॉबेरीज
  • शहद
  • नींबू का रस
  • वैनिला

 कैसे बनाएं

  1. एक बाउल लें और स्ट्रॉबेरी को छोड़कर , सभी चीजों को एक साथ मिलाएं।
  2. अगर आपके बच्चे को मीठा पसंद है तो उसमें चीनी या कोई अन्य स्वीटनर भी मिला सकती हैं।
  3. एक बाउल को पहले से फ्रीज करें और फिर इसमें इस मिश्रण को डालें। इसे कुछ साबुत स्ट्रॉबेरी और कुछ कटी हुई स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें।
  4. इसे फ्रीजर में दो घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए रखें और फिर परोसें।

3. दही पेनकेक्स

पौष्टिकता से भरपूर और स्वाद में लाजवाब नाश्ता बनाने का तरीका। 

इंग्रीडिएंट्स

  • ब्लू बैरीज
  • मैदा
  • बेकिंग पाउडर
  • दालचीनी
  • वैनिला
  • फेटा हुआ अंडा
  • दही
  • दूध
  • नमक

 कैसे बनाएं

  1. एक बाउल लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और दालचीनी मिलाएं।
  2. एक अन्य बाउल में, वैनिला, अंडा और दही को एक साथ मिलाएं।
  3. अब गरम तवे पर मक्खन डालें और पैनकेक बनाने के लिए उस पर बैटर डालें। दोनों तरफ से लगभग 3-4 मिनट तक पकने दें।
  4. एक बार सभी पैनकेक तैयार हो जाने के बाद, इसे दही और शहद को छिड़कते हुए ऊपर से डालें और अपने बच्चे को इसे खाने दें।

दही को हमेशा इसके विभिन्न फायदों के कारण एक हेल्दी सुपर फूड माना जाता है। हालांकि बच्चों के लिए इसके सेवन के बारे में कुछ सावधानियां जानना जरूरी हैं, खासकर अगर पहले से कोई हेल्थ प्रॉब्लम मौजूद है। सही विकल्प चुनकर और उससे टेस्टी हेल्दी रेसिपी बनाकर, आप बच्चे को उसका फेवरेट दही खिला सकती हैं जिससे वह बिना किसी परेशानी के हेल्दी रह सकता है।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए पनीर की आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज
बच्चों के लिए ग्रीन टी – फायदे और जोखिम
बच्चों के लिए आसान और स्वादिष्ट चीज़ रेसिपीज

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

2 weeks ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

2 weeks ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

2 weeks ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago