जब बात बच्चे को सॉलिड फूड खिलाना शुरू करने की आती है तो उसे कोई नई चीज खिलाने के बारे में आपका चिंतित होना स्वाभाविक है। बच्चों के लिए ठोस आहार नया होता है, जिसे वे पचा भी सकते हैं या उन पर इसका प्रभाव उल्टा भी पड़ सकता है। यह बच्चे को ड्राई फ्रूट खिलाना शुरू करने पर भी हो सकता, भले वह इसे पसंद करे या न करे। हालांकि नट्स बच्चों को सीधे प्रभावित नहीं करते हैं, बच्चों में इसके एलर्जिक रिएक्शन से पता लग सकता है कि यह उसके लिए सुरक्षित है या नहीं।
ड्राई फ्रूट्स ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें दुनिया में सभी जगह उगाया जा सकता है। चूंकि यह खाद्य पदार्थ कई लोगों के आहार में पाए जाते हैं इसलिए इसे बच्चों को देना भी हानिकारक नहीं है।ज्यादातर सलाह दी जाती है कि जितना संभव हो उतना जल्दी बच्चों के आहार में ड्राई फ्रूट्स शामिल करना चाहिए। ताकि आप जल्द ही पता लगा सकें कि आपके बच्चे को ड्राई फ्रूट्स खिलाना सुरक्षित है या नहीं।
यद्यपि आप अपने बच्चे को कितने भी ड्राई फ्रूट्स खिला सकती हैं पर बच्चों को ड्राई फ्रूट्स खिलाने का सही समय पता होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा ऐसा कोई भी मेडिकल रिसर्च नहीं हुआ है जिससे यह पता चल सके कि बच्चों को किस उम्र से ड्राई फ्रूट्स खिलाना शुरू करना चाहिए। बच्चों में ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी होना बहुत सामान्य है जिस वजह से हो सकता है आप उसे ड्राई फ्रूट्स खिलाने से डरें। हालांकि शुरूआत में बच्चों को अन्य सॉलिड फूड खिलाएं और फिर बाद में धीरे-धीरे ड्राई फ्रूट्स खिलाना शुरू करें। यह बच्चे के जन्म के बाद जल्द से जल्द या लगभग उसकी 3 वर्ष की आयु तक भी हो सकता है।
कई सारे ड्राई फ्रूट्स हैं जिन्हें बच्चों के आहार में शामिल करने से विभिन्न प्रकार की न्यूट्रिशनल वैल्यू प्राप्त हो सकती है। इनमें से बहुत से नट्स बच्चों के विकास में काफी हद तक मदद करते हैं। बच्चों को नट्स खिलाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, आइए जानें;
जब आपका बच्चा सॉलिड फूड खाना शुरू कर देता है तो धीरे-धीरे उसके आहार में ड्राई फ्रूट्स शामिल करना शुरू करें। जैसा कि हम साबुत नट्स खाते हैं पर आपका बच्चा अभी बहुत छोटा है और यह उसके गले में फंस भी सकता है। इसलिए ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर या फिर पाउडर के रूप में इसका उपयोग करने से मदद मिल सकती है।
बच्चों में ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी होना कोई भी नई बात नहीं है, यह काजू या किसी भी प्रकार के ट्री-नट से हो सकती है। ज्यादातर माता-पिता सिर्फ एलर्जी होने के डर से ही अपने बच्चे को जल्दी ड्राई फ्रूट्स खिलाना शुरू नहीं करते हैं।
यद्यपि बच्चों को सामान्य ड्राई फ्रूट्स खिलाना लाभदायक हो सकता है पर जो ट्री नट्स खिलाने से उन्हें एलर्जी होने की संभावना होती है, वे इस प्रकार हैं;
अपने बच्चे के आहार में नट्स शामिल करने का एक सबसे आसान तरीका है नट्स को पाउडर के रूप में उपयोग करें। बच्चों को खिलाने के लिए पाउडर को विभिन्न प्रकार से बेबी फूड में उपयोग किया जा सकता है, जैसे;
ड्राई फ्रूट्स के बहुत सारे फायदे होते हैं और अन्य रेसिपी में मिलाने से इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। बच्चे को ड्राई फ्रूट्स खिलाना शुरू करते समय सावधानी बरतें और उसके आहार में नट्स तभी शामिल करें जब वह पूरी तरह से तैयार हो। इससे आप यह सुनिश्चित कर सकती हैं कि आपके बच्चे के लिए नट्स सुरक्षित हैं और आप विभिन्न आहार में इसे मिलाकर उसे खिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
बच्चों के लिए बादाम
बच्चों के लिए अखरोट
शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…
मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…
शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…
छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…
बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…
खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…