बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

ईद के मौके पर बच्चों के लिए 11 गेम्स और फन एक्टिविटीज

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस धर्म के हैं, आपके बच्चे के लिए विभिन्न धर्मों और उनसे जुड़े त्योहारों के बारे में जानना उनका महत्व समझना जरूरी है। चाहे ईद हो या बकरीद दोनों ही त्योहार हमें यह सिखाते हैं कि हमें अपने ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए, कभी कभी हमारा ईश्वर हमारी परीक्षा लेता है, वो बस यह देखना चाहता है कि आप उससे कितना प्यार करते हैं और हम अपनी आस्था और लगन से अपने ईश्वर को खुश करने का पूरा प्रयास करते हैं। ईद-उल-अजहा जिसे हम बकरीद के नाम भी जानते हैं, यह मुसलमानों का एक बड़ा त्योहार है जो पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह त्योहार ‘बलिदान का त्योहार है’ जिसमें इस्लाम के दूत इब्राहिम ने खुदा की रजामंदी के लिए अपने बेटे तक का मोह छोड़ दिया। यह वो महीना भी है जब लोग हज करके लौटते हैं, जो इस्लाम के अनुयायियों की एक तीर्थयात्रा होती है जिसे अपनी जीवन में एक बार पूरा करना आवश्यक होता है।

त्योहार की रौनक बच्चों से होती है और बच्चों को त्योहार का केवल एक मतलब समझ में आता है, खूब सारी मस्ती और धमाल, तो आइए बच्चों के लिए कुछ ऐसे ईद गेम्स पर नजर डालते हैं जिससे आपका बच्चा भी इस जश्न का हिस्सा बन सके ।

बच्चों के लिए ईद के मौके पर मजेदार और दिलचस्प एक्टिविटीज

यहाँ बच्चों के लिए ईद के मौके पर कुछ दिलचस्प एक्टिविटीज दी गई हैं।

1. अरबी लिपि का इस्तेमाल करके घर डेकोरेट करें

  • ज्यादातर स्कूलों में अंग्रेजी और अन्य मूल भाषाएं सिखाई जाती हैं। तो, यह एक अच्छा मौका है कि जब आप अपने बच्चे को अरबी लिपि में विभिन्न तरीकों से घर को सजाने के लिए कह सकती हैं, यह बहुत ही शानदार लगेगा और बच्चों को मजा भी आएगा साथ उन्हें नई भाषा सीखने को भी मिलेगी।
  • अपने बच्चे को त्योहार से जुड़े कुछ पॉजिटिव मैसेज दें या शुभकामनाएं लिखने के लिए कहें जो hindi में होने के साथ साथ उर्दू और अन्य भाषाओं में भी लिखी हो। अगर बच्चा ऐसा नहीं कर पा रहा है तो आप इसके लिए इंटरनेट की मदद ले सकती हैं।

2. ग्लास जार को कलरफुल पेपर से सजाएं

  • आपको बस जरूरत है एक ग्लास जार की, कुछ कलर पेपर, पानी और ग्लू की। ग्लू और पानी को एक साथ मिलाएं और जार के सरफेस पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • फिर अपने बच्चे को कलर पेपर के टुकड़े जार पर चिपकाने दें। ध्यान रहे कि जार अच्छी तरह से पेपर से कवर हो जाना चाहिए।
  • एक बार जब यह हो गए तो ग्लू की एक और लेयर लगा कर इसे अच्छी तरह से चिपका दें और फिर इसे सूखने दें।
  • आप रात के समय इसमें मोमबत्ती या छोटे बल्ब रख सकती हैं और फिर जार को किसी सेफ जगह पर रख दें। जार से निकलने वाली रोशनी बहुत ही शानदार दिखेगी।

3. चाँद को देखने के लिए दूरबीन बनाएं

  • ईद का ऐलान करने के लिए चाँद की एक अहम भूमिका होती है जिससे पता चलता है कि अगले दिन बकरीद है।
  • अपने बच्चों को खाली डिब्बे का उपयोग करके उसे अपनी खुद की दूरबीन बनाने दें और जिसे वो चाँद को देखने के लिए उपयोग करेंगे। आप इसे एक ऐसे खेल में बदल सकती हैं जिसमें बच्चा घर की अलग-अलग जगहों से चाँद को देख सकता है।

4. घर को चाँद-तारों की लटकन से सजाएं

  • कई पुराने कलर पेपर, मैगजीन या गिफ्ट रैपर को इकट्ठा करें। आप मार्कर की मदद से सितारों और चाँद को ड्रा कर लें। फिर इसे काटने के लिए आप अपने बच्चे को चाइल्ड फ्रेंडली कैंची का उपयोग करने के लिए दें।
  • आप कुछ डक्ट टेप और स्ट्रिंग्स का उपयोग करके, चाँद और तारों को चिपकाएं।
  • अब, आप इन चाँद तारों की लटकन को पर्दों पर बांध सकती हैं, इस तरह और आपके घर में जगह-जगह चाँद तारे नजर आएंगे।

5. कागज से अपना खुद का काबा बनाएं

  • एक पुराना कार्डबोर्ड बॉक्स निकलें जो आसानी से घर पर मिल जाएगा।
  • काले रंगीन पेपर खरीदें और कार्डबोर्ड को इससे पूरा कवर कर दें। पेपर को बॉक्स से अच्छी तरह चिपकाने के लिए ग्लू का इस्तेमाल करें।
  • काबा की तस्वीर देखने के लिए अपने बच्चे को इंटरनेट की मदद लेने दें, इस पर सुनहरी धारियों को लगा कर इसे बिलकुल काबा की तरह सजाएं और यह देखने में बिलकुल असली लगेगा।

6. इस दिन अरबी पोशाक पहनें

  • लड़कियां स्कार्फ और लंबे कपड़े पहन सकती हैं, जिस पर ट्रेडिशनल अरबी प्रिंट या डिजाइन छपी हो। इसके अलावा लड़के अरबी पगड़ी पहन सकते हैं, नकली दाढ़ी लगा सकते हैं और घर में एक असली अरबी की तरह नजर आ सकते हैं।
  • उर्दू या अरबी की कुछ पंक्तियों को सीखना भी काफी मजेदार एक्टिविटी हो सकती है।

7. ईद में गिफ्ट एन्वेलप बनाएं

  • मेहमानों, रिश्तेदारों या दोस्तों के पास जाने पर, उन्हें कार्ड गिफ्ट करना या लिफाफे में कोई सामान या पैसे देना त्योहार के समय बहुत अच्छा माना जाता है।
  • आप इसके लिए स्टोर से सादे सफेद लिफाफे खरीद लें और इसे अपने बच्चे को डेकोरेट करने के लिए दें।
  • बच्चे से लिफाफे पर ईद की मुबारकबाद देने के लिए अरबी लिपि का उपयोग करने के लिए कहें, जिसमें कोई अच्छा मैसज भी लिखा हो।

8. लालटेन बनाएं

  • इस क्राफ्ट को बनाने के लिए आपको बस टिन के डिब्बों और उसके ढक्कन की जरूरत होगी।
  • एक मस्जिद या चाँद की डिजाइन को स्केच करें, ताकि आउटलाइन से खुद ही पता चल जाए कि वो क्या है।
  • टिन पर पेपर चिपकाएं और इसे अपने बच्चे को दें। अब, उसे पिन के माध्यम से टिन पर बनी डिजाइन में छेद करने दें। ध्यान रहे कि ऐसा करते समय आप पूरी सावधानी बरतें।
  • डिब्बे में छेद किए जाने के बाद, टिन को रिबन या कलर पेपर से सजाएं। ढक्कन को कैन पर रखें और उस पर एक धागा बंधें।
  • जब इसे लटकाएं तो अंदर बल्ब लगा दें। जैसे ही आप बल्ब को चालू करेंगी, तो ढक्कन पर बनी डिजाइन रौशनी आएगी।

9. बच्चों को त्योहार का महत्व समझाएं

  • जब बच्चे छोटे होते हैं तो उन्हें त्योहार या अन्य रिवाजों के पीछे का कारण नहीं पता होता है, इसलिए उन्हें त्योहार का महत्व दूसरे तरीके से समझाना चाहिए, जिससे उन्हें जल्दी बात समझ आ जाए।
  • इस ईद को यादगार बनाएं और बच्चों को फनी तरीके से या कहानी के जरिए  त्योहार का इतिहास बताएं।
  • आप त्योहार का इतिहास बताने के लिए तस्वीरों का सहारा ले सकती हैं  या वर्ल्ड मैप का उपयोग कर सकती हैं जिससे आप बच्चे को विभिन्न घटनाओं के बारे में बता सकती हैं। इसके अलावा आप अलग-अलग पात्रों, आवाजों और ध्वनियों के साथ एनिमेटेड तरीके से बच्चे को त्योहार के पीछे की कहानी बता सकती हैं, उन्हें इसे सुनने में काफी मजा आएगा।

10. सबके लिए ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाएं

  • ईद की सबसे बड़ी खासियत है इस दिन बनने वाले स्वादिष्ट पकवान, जिसे खाए बिना कोई रह ही नहीं सकता हैं।
  • ड्राई फ्रूट के मिक्सचर से स्वीट बॉल्स बनाना अपने मेहमानों का स्वागत करने या उन्हें अलविदा कहने का एक शानदार तरीका है।
  • आप पहले इस मिक्सचर को तैयार कर लें फिर बच्चों को स्वीट बॉल्स बनाने के लिए कहें। लेकिन इससे पहले एक बार आप उन्हें बॉल्स बनाने का तरीका बताएं ताकि उन्हें पता चल सके कि किस आकार में बॉल्स बनाने हैं।
  • एक प्लेट पर पेपर कंटेनर सेट करें और फिर इसमें लड्डू रख कर मेहमानों को परोसें।

11. बच्चों के साथ क्विज खेलें

रमजान या ईद के मौके पर हम अपने बच्चों के साथ इस्लामिक क्विज यानी सवाल जवाब खेल सकते हैं। यह बच्चों के लिए बहुत अच्छा एक्टिविटी हो सकता है, जिससे बच्चों को कुछ सिखने को भी मिलता है। यह एक्टिविटी खेल के साथ जनरल नॉलेज भी बढ़ाता है और अपने बच्चों के साथ अच्छा बांड बनाने का भी बहुत अच्छा तरीका है।

ईद का दिन जश्न, एक दूसरे से मिलने और खूब खुशियां मनाने का दिन है। यह वो दिन होता है जब परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं। यहाँ आपको ईद के मौके पर बच्चों के लिए कई सारी क्राफ्ट एक्टिविटीज बताई गई हैं जो बच्चे को अपना कल्चर समझने में उसकी मदद करेंगी, इसके अलावा बच्चे त्योहार को एंजॉय करना और लोगों से मिलना-जुलना भी सीखेंगे।

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

2 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

2 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

2 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago