अपने पापा के लिए बनाए 19 बेस्ट डीआईवाई गिफ्ट

बच्चों के लिए फादर्स डे पर 19 बेस्ट होममेड/डीआईवाई गिफ्ट आइडियाज

फादर्स डे उन दुर्लभ दिनों में से एक है जब परिवार के मुख्य व्यक्ति को सबसे ज्यादा अटेंशन मिलती है। ज्यादातर पिता अपना समय ऑफिस में बिताकर घर आते हैं और घर के छोटे-मोटे कामों में व्यस्त हो जाते हैं। कुछ इंट्रेस्टिंग क्राफ्ट्स की मदद से इस बार फादर्स डे के दिन आप अपने पिता को वास्तव में स्पेशल महसूस करवा सकते हैं।

फादर्स डे के लिए 15 बेहतरीन डी.आई.वाई. गिफ्ट आइडियाज

नीचे दिए हुए 15 डीआईवाई आइडियाज में से कोई एक चुनकर अपने पिता के लिए एक स्पेशल गिफ्ट तैयार करें।

1. मूछों वाला कॉफी मग

मूछों वाला कॉफी मग

इस बार फादर्स डे के दिन पापा के लिए तोहफे में आप यह मग बना सकते हैं।

आवश्यक चीजें

  • कॉफी मग
  • ब्लैक मार्कर
  • हल्के रंग का पेन/पेंसिल
  • जेल ए पील (ब्लैक कलर)
  • बटर पेपर
  • हॉट ग्लू

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए आप एक हल्के रंग का मग चुनें ताकि आप उसमें जो नकली मूछें लगाने वाले हैं वह सामने से दिखें।
  • आप बटर पेपर पर पेन से मूंछें बनाएं।
  • अब बनी हुई मूंछों को कवर करने के लिए उस पर जेल लगाएं।
  • एक बार जेल सूख जाने पर इसे हटा दें।
  • जेल से बनाई हुई मूंछों को कप में सही जगह पर, हैंडल की सीध में किनारों के एक दम नीचे इस प्रकार से लगाएं कि यदि कप में कोई कुछ पिए तो बनाई हुई मूंछें बिलकुल नाक के नीचे दिखे।
  • यदि आपने मूंछों को सही जगह पर लगा दिया है तो अब ब्लैक मार्कर से पॉइंट्स मार्क करें।
  • फिर उन पॉइंट्स के अनुसार जेल से बनाई हुई मूंछों को हॉट ग्लू से चिपका दें।
  • यदि आप इसे थोड़ा रंग बिरंगा बनाना चाहते हैं तो ब्लैक जेल के बजाय पील ऑफ जेल के कितने भी रंगों का उपयोग कर सकते हैं।

2. स्क्रैच कार्ड गिफ्ट

स्क्रैच कार्ड गिफ्ट

इस तरीके से एक बेटी अपने पापा को यह चुनने का मौका दे सकती है कि वे फादर्स डे को किस तरह से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

आवश्यक चीजें

  • डिजाइन पेपर – 1
  • थिक वाइट पेपर – 1 A4 शीट
  • कार्डबोर्ड – डिजाइन पेपर के बराबर
  • मेटालिक पेंट
  • ग्लू
  • ट्रांसपेरेंट टेप
  • पेंसिल
  • मार्कर पेन
  • पेंट ब्रश
  • कैंची

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक थिक वाइट पेपर लें और उसमें पेंसिल से 3 रेक्टैंगल बनाएं।
  • इन्हें कैंची से अच्छी तरह काट लें।
  • आप इन कटआउट्स में मार्कर से 3 अलग-अलग गिफ्ट्स लिखें। यह गिफ्ट आपके पापा के अनुसार कुछ भी हो सकते हैं, जैसे उनका पसंदीदा भोजन, फिल्म और इत्यादि।
  • इन कार्ड्स को ट्रांसपेरेंट टेप से पूरी तरह कवर कर दें ताकि लिखे हुए गिफ्ट्स भी टेप के नीचे कवर हो जाएं।
  • मेटैलिक पेंट और ब्रश की मदद से कार्ड्स को पेंट कर दें और सूखने दें।
  • अब कार्ड्स के कूपन बनाने के लिए कार्डबोर्ड शीट को डिजाइन पेपर से कवर करें।
  • अंत में ग्लू से उन तीनों कार्ड्स को कार्डबोर्ड शीट पर चिपकाएं।

3. फोटो कोलाज

फोटो कोलाज

आप अपने पापा के लिए कुछ ऐसा बना सकते हैं जिसे वो अपने डेस्क पर रख सकें और यह याद कर सकें कि सभी लोग उनसे कितना प्यार करते हैं।

आवश्यक चीजें

  • डिजिटल कैमरा
  • कलर प्रिंटर
  • वाइट स्केच बोर्ड और पेन
  • वाइट कार्डबोर्ड
  • फोटो फ्रेम
  • स्केच पेन

बनाने का तरीका

  • परिवार के सभी लोगों को एक साथ इक्कट्ठा करें।
  • हर किसी को पापा की एक सबसे प्यारी चीज के बारे में सोचना है।
  • यदि आपके घर में एक छोटा बच्चा है तो आप उसकी मदद से पापा के लिए कुछ इंट्रेस्टिंग कर सकते हैं।
  • घर में सबको पापा के लिए अपने-अपने मैसेज के साथ पोज में फोटो क्लिक करना है।
  • सभी सदस्यों को वाइट बोर्ड साफ करके उसमें अपना मैसेज लिखना है और सीक्वेंस में फोटो क्लिक करवानी है।
  • जब सभी फोटो क्लिक हो जाएं तो उसे कलर प्रिंटर से प्रिंट कर लें।
  • आपके पास जितनी फोटो हैं उसके अनुसार एक बेस और फोटो फ्रेम चुनें।
  • आप सभी फोटो को वाइट कार्डबोर्ड पर चिपका लें और फोटो के बीच में बची हुई जगह पर स्केच पेन से कुछ लिखें या इसे अधिक रंग बिरंगा बना लें।
  • अंत में इस कार्डबोर्ड को फोटोफ्रेम में लगाएं और पापा को सरप्राइज देने के लिए इसे टेबल पर रख दें।

4. फोटो क्रिएटिविटी

फोटो क्रिएटिविटी

आप अपने साथ पापा की कोई पुरानी फोटो लेकर उसमें कुछ नया और क्रिएटिव भी कर सकते हैं।

आवश्यक चीजें

  • फुल साइज फोटो
  • उसी साइज की एक प्लास्टिक शीट
  • मार्कर
  • वाटर कलर या स्केच पेन

बनाने का तरीका

  • यदि आपके पास कोई पसंदीदा फोटो है तो उसका कलर प्रिंट निकालें।
  • अब इसमें ऊपर से प्लास्टिक शीट लगाएं।
  • अब फोटो पर मार्कर से चेहरे की आउटलाइन और अन्य कोई डिटेल बनाएं, जैसे चश्मा, बाल, कपड़े और इत्यादि।
  • आउटलाइन बनने के बाद फोटो हटा दें और आप देखेंगे कि आपने एक नया फोटो तैयार कर लिया है।
  • आप इस शीट की फोटो क्लिक करें और एक वाइट पेपर पर इसका प्रिंट निकाल लें।
  • आप इसे अलग-अलग रंगों से भी रंग सकते हैं। फोटो में बालों, स्किन, कपड़े और अन्य जगहों को अलग-अलग रंगों से कलर करें।

5. लव यू कार्ड

लव यू कार्ड

इस क्राफ्ट को बनाकर आप अपने पापा को बताएं कि उनका परिवार उनसे कितना प्यार करता है। इस क्राफ्ट को प्री-स्कूल के बच्चे भी बना सकते हैं।

आवश्यक चीजें

  • अलग-अलग रंग के पेपर
  • कैंची/सिजर
  • ग्लू
  • पेंसिल

बनाने का तरीका

  • एक पेपर लें और उसमें अपने हाथ की आउटलाइन बनाएं।
  • अब इसे आउटलाइन के अनुसार काटकर पेपर का हाथ बनाएं। दूसरे हाथ के लिए भी ऐसा ही करें।
  • दूसरे कलर के पेपर से एक लंबी स्ट्रिप काटें।
  • आप स्ट्रिप्स को आधे भाग से फोल्ड कर लें।
  • जब आप स्ट्रिप्स खोलेंगे तो उसमें एक समान डिस्टेंस में फोल्ड की क्रीज बन चुकी होंगी।
  • आप सबसे पहली स्पेस में ‘s’ अक्षर लिखें। उसके बाद आप ‘so’ शब्द लिखने के लिए सभी स्पेस या जगह में ‘o’ लिख दें।
  • अब आप इसे पहले की तरह ही फोल्ड कर लें। एक इसके एक छोर को पेपर के हाथ के पीछे की तरफ चिपकाएं और दूसरे छोर को दूसरे हाथ में चिपका दें।
  • पहले हाथ के कटआउट में ‘आई लव यू’ लिखें और दूसरे हाथ के कटआउट में ‘मच’ लिख दें।
  • अब आप यह कार्ड अपने पापा को गिफ्ट कर सकते हैं और वो जब भी इस कार्ड को खोलेंगे तो उन्हें पता होगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

6. पिन अप मेडल

पिन अप मेडल

चूंकि आपके पापा आपका और आपके पूरे परिवार का खयाल रखते हैं इसलिए उन्हें एक अवॉर्ड तो मिलना ही चाहिए।

आवश्यक चीजें

  • पसंदीदा रंग की कुछ शीट
  • बॉक्स कार्ड
  • सुनहरा रैपिंग पेपर
  • कला मार्कर
  • कैंची
  • लर
  • पेंसिल
  • ग्लू

बनाने का तरीका

  • एक कलर्ड पेपर से दो लंबी स्ट्रिप्स काटें और उन्हें एक के ऊपर एक पैटर्न के अनुसार फोल्ड कर लें।
  • अब स्ट्रिप के छोर को ग्लू से एक साथ चिपकाकर गोल बना लें।
  • इसे एक टेबल पर रखें और सर्कल को फ्लैट करने के लिए इसके किनारों को दबाएं।
  • सर्कल के बीच वाले भाग को ग्लू से चिपकाएं ताकि उसका आकार न बिगड़े।
  • थोड़ी लंबी स्ट्रिप्स काटकर इसके छोर को काटकर ट्राइएंगुलर शेप में कर लें।
  • इसे डायग्नल शेप में मोड़ें और सर्कल के पीछे चिपका दें।
  • अब आप कार्ड और गोल्डन पेपर से एक छोटा सा सर्कल काटें।
  • इन दोनों सर्कल को गोंद से चिपकाएं। फिर कार्ड में कोई प्यारा सा स्लोगन लिखें या पापा के लिए कुछ शब्द लिखें।
  • अब इस कार्ड को सर्कल में चिपका दें ताकि आपका मेडल तैयार हो सके।
  • आप इसे अपने पापा के शर्ट में लगाएं और उन्हें महसूस करवाएं कि आपको उनपर कितना गर्व है।

7. मेमोरी बोर्ड

मेमोरी बोर्ड

आप उन सभी चीजों का एक गिफ्ट बना सकते हैं जो आपके पापा अपनी पॉकेट या ड्रॉवर में रखते हैं।

आवश्यक चीजें

  • एक छोटा बोर्ड
  • पुराना टिकट और अन्य याद करने योग्य वस्तुएं
  • ग्लू

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए आपको जो भी चीजें मिलें वो सब चीजें आप इक्कट्ठे कर लें। यदि आपके पापा बहुत ज्यादा ट्रैवल करते हैं तो बस या फ्लाइट की टिकट या उनके बचपन की फोटो, फिल्म की टिकट और इत्यादि इक्कट्ठे कर लें।
  • सभी यादगार की चीजों एक साथ रख लें और उन्हें एक बोर्ड पर ग्लू से चिपका लें।
  • इस बोर्ड को आप अपने पापा को बिना बताए उनके बैडरूम में रख दें।
  • शाम को घर आने के बाद जब पापा अपने कमरे में इस बोर्ड को एक स्पेशल गिफ्ट के रूप में देखेंगे तो सरप्राइज और खुश हो जाएंगे।

8. रॉक पेपरवेट

रॉक पेपरवेट

आप चाहें तो अपने पापा के लिए रंग-बिरंगे और क्रिएटिव पेपरवेट बना सकते हैं ताकि उन्हें ऑफिस के बोरिंग ब्लॉक्स का उपयोग न करना पड़े।

आवश्यक चीजें

  • साफ और फ्लैट पत्थर (स्टोन्स)
  • पुराने क्रेयॉन्स
  • ओवन
  • न्यूज पेपर

बनाने का तरीका

  • सभी स्टोन या पत्थरों को एक साथ ओवन में रखें। अब ओवन को 180 डिग्री में सेट करके 20 मिनट तक गर्म करें। इस क्राफ्ट को तभी किया जा सकता है जब सभी स्टोन्स बहुत ज्यादा गर्म हों।
  • तब तक आप जमीन पर कई सारे न्यूज पेपर बिछाएं ताकि उसकी गर्माहट कम रहे और आसानी से साफ हो सके।
  • आप स्टोन्स को ओवन से निकालें और उन्हें न्यूज पेपर पर रखें। आप इस काम में किसी की मदद भी ले सकते हैं।
  • क्रेयॉन्स को गर्म पत्थरों पर घिसें और इससे रंग फैलकर एक में मिल जाएंगे।
  • पत्थरों पर सभी रंगों को घिसने के बाद इन्हें एक तरफ ढककर रख दें और ठंडा होने दें। यह पत्थर सूखने के बाद खूबसूरत से पेपरवेट्स बन जाएंगे जिन्हें आप अपने पापा को गिफ्ट में दे सकते हैं।

9. शर्ट पेंटिंग

शर्ट पेंटिंग

क्या आपके पापा घर में हर समय एक पुरानी शर्ट पहनें रहते हैं? आप उसमें कुछ नयापन ला सकते हैं।

आवश्यक चीजें

  • वॉटर कलर
  • स्केच पेन
  • मार्कर

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आप अपने पापा की कोई पुरानी शर्ट निकालें जो वे अक्सर पहनते हैं।
  • अब सभी भाई और बहनों को कहें कि वे उस शर्ट में प्यारे-प्यारे मैसेज लिखें।
  • इसके अलावा आप उस शर्ट ममें एक कार्टून बना सकते हैं और सबसे कहें कि वे उसे कलर करें।
  • अंत में इसे सुखाने के बाद वापस अलमारी में रख दें। जब पापा रात में उस शर्ट को पहनने के लिए निकालेंगे तो सरप्राइज हो जाएंगे और यह उनके लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट होगा।

10. नया पिलो कवर

नया पिलो कवर

आइए आपके  पापा के लिए कुछ ऐसा बनाएं जिससे सोते-जागते उन्हें पता लगे कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

आवश्यक चीजें

  • पिलो कवर (सफेद रंग का)
  • पेंसिल
  • मार्कर
  • कार्डबोर्ड

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक तकिए के कवर में कार्डबोर्ड लगा दें ताकि पिलो का कपड़ा टाइट हो जाए व खिचे न और आप उसमें सरलता से कुछ लिख सकें।
  • अब पेंसिल से उसमें बड़े अक्षरों में एक मैसेज लिखें। आप पेंसिल का उपयोग इसलिए करें क्योंकि इससे कोई भी गलती होने पर आप उसे सुधार सकते हैं। आप कवर के कोनों में छोटे-छोटे फूल भी बना सकते हैं।
  • आप इन अक्षरों को मार्कर से ट्रेस करें और फिर फूलों को रंगें और लाल कलर से छोटे-छोटे हार्ट बना लें।
  • एक बार पूरा हो जाने पर आप पिलो कवर को प्रेस कर दें ताकि फैब्रिक पर इसका कलर अच्छी तरह से प्रिंट हो जाए।
  • यदि यह कवर गंदा हो गया है या इसमें अलग से दाग लग गए हैं तो आप इसे धो भी सकते हैं। फिर अपने पापा के तकिए के कवर को इससे बदल दें।
  • अंत में पापा को कमरे में आने दें और वो जब इस सुंदर से गिफ्ट को देखेंगे तो खुश हो जाएंगे।

11. क्रेजी टाई

तो आपके पापा ऑफिस जाते हैं और वो फनी भी हैं? आइए फिर उनके लिए एक क्रेजी टाई बनाएं।

आवश्यक चीजें

  • थिक कलर पेपर
  • पेंसिल
  • कैंची
  • कलर पेपर
  • ग्लू

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक थिक कलर्ड पेपर में पेंसिल से टाई का शेप बनाएं।
  • अब टाई की जगह को ग्लू से कवर कर दें।
  • अब अन्य कलर्ड पेपर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • हो जाने के बाद पेपर के सभी टुकड़ों को थिक कलर्ड पेपर पर ग्लू लगाई हुई जगह में फैला दें।
  • फैले हुए पेपर ग्लू में चिपक जाएंगे। इसमें बहुत सारे पेपर के टुकड़े डालें ताकि ग्लू पूरी तरह से छिप जाए।
  • सूख जाने के बाद इसे टाई के शेप में काट लें।
  • आप इसे पापा को दिखाने के लिए उनकी फोटो के नीचे रख सकते हैं।

12. बुकमार्क

बुकमार्क

यदि आपके पापा को किताबें पढ़ना पसंद हैं तो आप उनके खयालों में इस प्रकार से भी रह सकते हैं।

आवश्यक चीजें

  • आइस क्रीम स्टिक
  • क्रेयॉन्स/स्केच पेन
  • वॉटर कलर या क्रेयॉन्स

बनाने का तरीका

  • सभी आइसक्रीम स्टिक्स को एक साथ रखें।
  • अब हर स्टिक को अलग-अलग कलर से रंगे और सूखने दें।
  • अब स्केच पेन व क्रेयॉन का उपयोग करके इसमें कार्टून्स, पैटर्न या डिजाइन बनाएं। आप इसमें कोई मैसेज भी लिख सकते हैं।
  • बनाने के बाद इन स्टिक्स को अच्छी तरह से सूखने दें।
  • अंत में इन सभी स्टिक्स को एक कप में रखकर पापा की किताबोंवाली शेल्फ पर रख दें।
  • पापा जब भी कोई किताब पढ़ेंगे तो कप से एक बुकमार्क भी लेंगे जिसे वे अपने साथ ही रखेंगे।

13. क्राउन

क्राउन

आपके पापा एक राजा हैं और आपको उन्हें एक राजा की तरह ही सम्मान देना चाहिए। आप इसकी शुरूआत एक बेहतरीन क्राउन से भी कर सकते हैं।

आवश्यक चीजें

  • थिक वाइट कार्डबोर्ड पेपर
  • मैगजीन्स, पुरानी किताबें, न्यूज पेपर
  • ग्लू
  • कैंची

बनाने का तरीका

  • आप सबसे पहले वो चुनें जो आपके पापा को सबसे ज्यादा पसंद है। हो सकता है उन्हें कार पसंद हों या नेचुरल फोटो पसंद हों।
  • कुछ पुरानी मैगजीन लें और उससे ढेर सारी तस्वीरें काट लें।
  • फिर सभी तस्वीरों को एक साथ करके वाइट कार्डबोर्ड पेपर पर चिपकाएं। आप जितनी ज्यादा फोटो चिपकाएंगे यह गिफ्ट उतना बेहतर बनेगा।
  • इसे चिपकाकर सुखाने के बाद कार्डबोर्ड को दो हिस्सों में काट लें ताकि आप इसकी एक लंबी स्ट्रिप बना सकें।
  • आप इन स्ट्रिप के अंत में ग्लू लगाएं और सर्कुलर शेप में चिपका दें। फिर इसे कैंची से एक पैटर्न में काटकर क्राउन के शेप का बनाएं।
  • अंत में पापा से कहें कि वे इस क्राउन को पहनें और प्राउड महसूस करें।

14. स्पेशल कूपन ऑफर

आपके पापा भी कभी-कभी कुछ स्पेशल चीजें करते होंगे।इस कूपन की मदद से उन्हें ऐसा कुछ करने दें।

आवश्यक चीजें

  • एक खाली कंटेनर
  • कलर्ड पेपर
  • क्रेयॉन्स
  • पेन
  • ग्लू

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप कलर्ड पेपर लें और उसमें से एक स्ट्रिप काटकर ग्लू से चिपका दें। इसमें ज्यादा पेपर और लगाकर इसे मोटा कर लें।
  • इसी तरह से एक स्ट्रिप और स्ट्रिप जिगजैग में काटकर इसमें ग्लू लगा लें। यह टॉप और बेस को रंग-बिरंगा बनाने के काम आएगा।
  • अब अन्य पेपर को भी अलग-अलग शेप्स में काटें और इसमें कुछ विभिन्न एक्टिविटीज या गिफ्ट्स के बारे में लिखें, जैसे ‘पीजा नाईट’ या कुछ भी मजेदार और कुछ अन्य चिट्स में आप अलग काम भी लिख सकते हैं, जैसे कार साफ करना और इत्यादि।
  • इन सभी कूपन को एक साथ एक कंटेनर में डालें और उसे अपने पापा के कमरे में रख दें।

15. डेस्क ऑर्गेनाइजर

डेस्क ऑर्गेनाइजर

इस बार आप अपने पापा के लिए कुछ ऐसी चीजें बनाएं जिसमें वे अपने डेस्क की सारी चीजें ऑर्गेनाइज करके रख सकें।

आवश्यक चीजें

  • पुराने कंटेनर
  • कलर्ड पेपर
  • क्रेयॉन या स्केच पेन
  • ग्लू

बनाने का तरीका

  • पहले आप कंटेनर के बाहरी तरफ ग्लू लगाएं।
  • अब हर एक में कलर्ड पेपर चिपका दें। फिर आप उन सभी में अपनी कुछ चीजें, जैसे कार्टून बनाकर या कोई लेख लिखकर भी चिपका सकते हैं।
  • इसे आप अपने पापा की टेबल पर एक साइड में रखें और फिर हर कंटेनर में अलग-अलग तरह की चीजें डाल दें, जैसे पेन, कैंची, कार्ड्स। उनके जरूरी डॉक्युमेंट्स या अन्य पेपर को बिलकुल भी न छुएं।

फादर्स डे के लिए हैंडमेड कार्ड्स

क्या आप अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं? आप नीचे दिए हुए बहुत सारे आइडियाज में से किसी एक का उपयोग करके अपने पापा के लिए एक बहुत प्यारा कार्ड बना सकते हैं। इसमें आप उनके लिए एक अच्छा सा मैसेज लिखकर उन्हें सरप्राइज भी दे सकते हैं।

1. टूल्स फादर्स डे कार्स

टूल्स फादर्स डे कार्स

यह सबसे ज्यादा सिंपल कार्ड है  रंग-बिरंगे टूल के कटआउट से बनाया गया है। इसके लिए आपको किन चीजों की जरूरत है, आइए जानें;

आवश्यक चीजें

  • A4 साइज कलर्ड कंस्ट्रक्शन पेपर – 1
  • कलर्ड शीट पेपर
  • स्केच पेन
  • ग्लू
  • पेंसिल
  • कैंची

बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले A4 शीट को आधा फोल्ड करें।
  • अब आप एक रंगीन शीट लें और उसमें वो सभी टूल्स बनाएं जो आप अपने पापा को उपयोग करते हुए देखते हैं, जैसे स्क्रू ड्राइवर, हैमर, स्कूप, नेल्स (कीलें), स्क्रू और इत्यादि।
  • अब अच्छी तरह से हर एक शेप का कटआउट काटें और उसे कार्ड में कहीं भी चिपका दें।
  • अंत में कार्ड के अंदर सच पेन से फादर्स डे पर कोई भी प्यारा सा मैसेज लिखें।

2. टाई एंड पॉकेट फादर्स डे कार्ड

टाई एंड पॉकेट फादर्स डे कार्ड

आवश्यक चीजें

  • A4 साइज कलर्ड कंस्ट्रक्शन पेपर – 1
  • कलर्ड शीट – 2
  • स्केच पेन
  • ग्लू
  • पेंसिल
  • कैंची

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप A4 शीट को बीच से फोल्ड करें।
  • एक कलर्ड शीट लें और उसमें टाई का शेप बनाएं और दूसरी शीट पर पॉकेट का शेप बनाएं। आप इसे सही शेप में देखकर भी बना सकते हैं।
  • इसे आउटलाइन के अनुसार शेप में कैंची से काट लें।
  • A4 कार्ड के राइट साइड में टाई का कटआउट चिपकाएं।
  • आप पॉकेट कटआउट के नीचे के सिर्फ 3 किनारों में ग्लू लगाकर इसे कार्ड में टाई के लेफ्ट साइड पर चिपका दें।
  • फिर कटआउट के टुकड़ों में से पेपर का एक छोटा सा टुकड़ा लें।
  • इसमें “To Dad” लिखें और इसे पॉकेट के अंदर डाल दें। यदि पेपर बड़ा है तो आप इसे फोल्ड भी कर सकते हैं।
  • अंत में कार्ड के अंदर आप स्केच पेन से एक प्यारा सा मैसेज भी लिख सकते हैं।

3. फादर्स डे ट्रॉफी कार्ड

फादर्स डे ट्रॉफी कार्ड

आवश्यक चीजें

  • A4 साइज कलर्ड कंस्ट्रक्शन पेपर – 1
  • स्केच पेन
  • पेंसिल
  • कैंची

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक A4 शीट को फोल्ड करके इसका कार्ड बना लें।
  • पेंसिल से कार्ड में ट्रॉफी का शेप बनाएं और उसका हैंडल कार्ड के फोल्ड पार्ट की तरफ रखें।
  • कार्ड के हैंडल की लेफ्ट साइड को छोड़कर बाकी आउटलाइन के अनुसार ट्रॉफी की शेप में काटें।
  • इस तरह से आप एक ऐसा कार्ड बनाएंगे जो राइट साइड से खुलता है और लेफ्ट से अटैच्ड है।
  • स्केच पेन से कार्ड में कोई प्यारा सा फादर्स डे मैसेज लिखें।
  • कार्ड के ऊपर आप अपने पसंदीदा कलर से ‘No. 1 Dad’ लिख सकते हैं।

4. पाम प्रिंट फादर्स डे कार्ड

पाम प्रिंट फादर्स डे कार्ड

यह सबसे सरल आईडिया है और इसे बच्चे भी बहुत आसानी से बना सकते हैं। आप इसे बनाने के लिए घरवालों की मदद भी ले सकते हैं पर इसे बनाना आसान है।

आवश्यक चीजें

  • A4 साइज कलर्ड कंस्ट्रक्शन पेपर – 1
  • A6 साइज ब्लैक कंस्ट्रक्शन पेपर – 1
  • स्केच पेन
  • ग्लू
  • पेंसिल
  • कैंची

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक A4 शीट लें और उसमें पेंसिल से अपना हाथ ट्रेस कर लें।
  • इसे आउटलाइन के अनुसार काट लें।
  • एक वाइट A6 साइज पेपर लें और उसमें मूंछें बनाएं।
  • इसे भी आउटलाइन के अनुसार काटें और काले रंग से रंग दें।
  • आप हाथ का कटआउट लें और उसमें कुछ बाल व आँखें बनाएं।
  • फिर कटआउट में नीचे की तरफ कागज की मूंछों को चिपका दें।
  • कार्ड के पीछे की तरफ आप अपने पापा के लिए हैप्पी फादर्स डे मैसेज लिख सकते हैं।

फादर्स डे पर सुंदर और इंट्रेस्टिंग क्राफ्ट बनाना बच्चों के लिए कठिन नहीं है। कुछ घर की चीजों और क्रिएटिव ट्रिक्स की मदद से आप अपने पापा के लिए बहुत अच्छी-अच्छी चीजें बना सकते हैं।