बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान (जनरल नॉलेज) के प्रश्न और उत्तर

आजकल बच्चे टीवी और कंप्यूटर के सामने बहुत समय बिताते हैं, लेकिन दुनिया में क्या हो रहा है, इसके बारे में अंजान होते हैं। वे सारा समय टेलीविजन पर कार्टून देखते हैं और मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर गेम खेलते हैं। ये कार्टून और गेम चाहे जितने ही मजेदार लगें, आपके बच्चे का इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ हमेशा चिपके रहना उन्हें समाज से घुलने मिलने से रोकता है जो आगे चलकर उन्हें नुकसान पहुँचाने वाला है। अपने बच्चे को बाहर जाने दें और लोगों से मिलने जुलने दें, यह उनके बेहतर विकास के लिए बहुत जरूरी है। लोगों के साथ संवाद करने से बच्चे नई चीजें सीखने और हर मामले पर अपनी राय रखने में सक्षम हो पाते हैं।

इसलिए आज की दुनिया में यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने बच्चे को उसके परिवेश के बारे में जागरूक करें। आपके बच्चे की काबिलियत उसका भविष्य तय करता है इसलिए आप उन्हें इस दिशा में बड़ा करें, जिसमें उन्हें अपने आसपास के परिवेश का ज्ञान हो । बच्चों को अपने परिवेश के बारे में अधिक जागरूक बनाने के लिए उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाएं । यदि आप खेल-खेल में नियमित रूप से उन्हें सीखने में मदद करने के लिए प्रश्नोत्तरी जैसे खेल खेलें तो यह उनके लिए मजेदार होगा और साथ ही उनका ज्ञान भी बढ़ाएगा ।

ADVERTISEMENTS

याद रखें कि बच्चे से पूछे जाने वाले सवाल उनकी उम्र के हिसाब से होने चाहिए।

किंडरगार्टन और पहली कक्षा (3-6 साल) के बच्चों के लिए

किसी भी बच्चे के लिए, सामान्य ज्ञान में सुधार करना एक मजेदार खेल की तरह होना चाहिए, जो बच्चे की आयु को ध्यान में रखकर किया जाता है।

ADVERTISEMENTS

किंडरगार्टन और पहली कक्षा के बच्चों के लिए यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नों के उत्तर एक शब्द के और आसान हों। यहाँ तीन से छह साल के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान के दस बुनियादी प्रश्न दिए गए हैं।

  1. हिंदी के अक्षर ‘ह’ से या अंग्रेजी के अक्षर ‘G’ से किस रंग का नाम शुरू होता है?

उत्तर: हरा / ग्रीन 

ADVERTISEMENTS

2. गिनती में पाँच के बाद क्या आता है?

उत्तर: 6 

ADVERTISEMENTS

3. सैंटा क्लॉज़ किस त्योहार के दौरान आता है?

उत्तर: क्रिसमस

ADVERTISEMENTS

4. आपके एक हाथ में कितनी अंगुलियां हैं?

उत्तर: पाँच अंगुलियां 

ADVERTISEMENTS

5. गाय से मिलने वाली कौन सी चीज आप पीते हैं?

उत्तर: दूध

ADVERTISEMENTS

6. सोने का समय कब होता है?

उत्तर: रात का समय

ADVERTISEMENTS

7. आपके शरीर का कौन से अंग से आप कुछ देख पाते हैं?

उत्तर: आँखें

ADVERTISEMENTS

8. कौन-सा जानवर भौंकता है?

उत्तर: कुत्ता

ADVERTISEMENTS

9. क्या आप ऐसा एक शब्द बता सकते हैं जो अंग्रेजी के ‘C’ या हिंदी के अक्षर ‘क’ से शुरू होता है?

उत्तर: कार

ADVERTISEMENTS

10. सेब किस रंग का होता है?

उत्तर: लाल

ADVERTISEMENTS

दूसरी और तीसरी कक्षा (4-8 साल) के बच्चों के लिए

दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चे बात करने में ज्यादा सक्षम होते हैं, इसलिए आप उनसे ऐसे प्रश्न पूछ सकती हैं जिनके उत्तर लंबे वाक्य वाले हों।

यहाँ चार से आठ साल के बच्चों के लिए कुछ मजेदार जनरल नॉलेज क्विज के प्रश्न दिए गए हैं। सुनिश्चित करें कि वे उत्तर देते समय वाक्यों को पूरा बोलें क्योंकि इससे उनकी बोलने की क्षमता में सुधार होगा।

ADVERTISEMENTS

  1. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी किस शहर में है?

उत्तर: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क शहर में है।

2. हमारे सौर मंडल के पहले 3 ग्रहों का नाम बताइए। 

ADVERTISEMENTS

उत्तर: हमारे सौर मंडल में पहले 3 ग्रह हैं बुध, शुक्र और पृथ्वी।

3. 5×5 कितना होता है?

ADVERTISEMENTS

उत्तर: 5×5 = 25 होता है।

4. किसी भी रेंगने वाले जीव का नाम बताइए?

ADVERTISEMENTS

उत्तर: छिपकली एक रेंगने वाला जीव है।

5. सियोल किस देश की राजधानी है?

ADVERTISEMENTS

उत्तर: सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है।

6. अफ्रीका महाद्वीप के 3 देशों के नाम बताइए?

ADVERTISEMENTS

उत्तर: सेनेगल, घाना और नाइजीरिया अफ्रीका महाद्वीप में बसे तीन देश हैं।

7. गीजा पिरामिड किस देश में हैं?

ADVERTISEMENTS

उत्तर: गीजा पिरामिड मिस्र में हैं।

8. दुनिया का सबसे घना जंगल कौन सा है?

ADVERTISEMENTS

उत्तर: ऐमेजॉन दुनिया का सबसे घना जंगल है।

9. जापान के लोग कौन सी भाषा बोलते हैं?

उत्तर: जापान के लोग जापानी भाषा बोलते हैं।

10. अल्बर्ट आइंस्टीन कौन थे?

उत्तर: अल्बर्ट आइंस्टीन एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।

चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा (9-12 साल) के बच्चों के लिए

नौ से बारह वर्ष की उम्र के बच्चों को सामान्य ज्ञान के आसान प्रश्न पूछने से उनकी रुचि खत्म हो सकती है। इसलिए उनकी रुचि को बनाए रखने के लिए क्विज को अधिक प्रतिस्पर्धी, मजेदार और चुनौतीपूर्ण बनाएं।

आप जानती हैं कि इस उम्र में आपके बच्चे लेना चाहते हैं। यहाँ ऐसे 15 प्रश्न हैं जो आप उनसे पूछ सकती हैं:

  1. भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर: जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।

2. भारत ने कितने क्रिकेट विश्व कप जीते हैं?

उत्तर: भारत ने दो क्रिकेट विश्व कप जीते हैं।

3. 3 जड़ वाली सब्जियों के नाम बताएं?

उत्तर: चुकंदर, गाजर, और मूली जड़ वाली सब्जियां हैं।

4. कौन सा रंग शांति का प्रतीक है?

उत्तर: सफेद रंग शांति का प्रतीक है।

5. रोमियो और जूलियट किसने लिखा था?

उत्तर: रोमियो और जूलियट विलियम शेक्सपियर ने लिखा था।

6. दार्जिलिंग के क्षेत्र में कौन सी फसल प्रसिद्ध है?

उत्तर: दार्जिलिंग का क्षेत्र चाय की पत्तियों को उगाने के लिए जाना जाता है।

7. कौन से द्वीप भारत का हिस्सा हैं?

उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप भारत का हिस्सा हैं।

8. जॉर्ज वाशिंगटन कौन थे?

उत्तर: जॉर्ज वाशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।

9. संयुक्त राज्य अमेरिका के कौन से राष्ट्रपति ने दास प्रथा का उन्मूलन किया था?

उत्तर : अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा का उन्मूलन किया था। 

10. कौन सा अफ्रीकी राष्ट्र चॉकलेट के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: घाना राष्ट्र चॉकलेट के लिए विश्व में प्रसिद्ध है।

11. किंग आर्थर की तलवार को क्या कहा जाता है?

उत्तर: किंग आर्थर की तलवार को एक्सकैलिबर कहा जाता था।

  1. माइक्रोसॉफ्ट का संस्थापक कौन है?

उत्तर: बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं।

13. सोनी कंपनी किस देश की कंपनी है?

उत्तर: सोनी जापान राष्ट्र की कंपनी है।

14. सूर्य किस दिशा में उगता है?

उत्तर: सूर्य पूर्व दिशा में उगता है।

15. मार्गरेट थैचर कौन थीं?

उत्तर: मार्गरेट थैचर यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमंत्री थीं।

बच्चे के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के टिप्स

1. पढ़ना

बच्चों के लिए ऐसे समाचार पत्र या पत्रिका की सदस्यता लें, जिसमें खेल, शैक्षिक, वर्तमान घटनाएं और क्विज जैसी चीजें शामिल हों। यह बच्चों का मनोरंजन करते हुए उन्हें रोचक तरीके से जानकारी देता है। यहाँ तक कि कथा-कहानी पढ़ने की आदत से बच्चों का दिमाग तेज करता है, जिससे वे नई चीजें सीखने के लिए अधिक दृढ़ हो जाते हैं।

2. टेलीविजन देखना

टेलीविजन देखना हमेशा गलत नहीं होता है, इसके जरिए बच्चा बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है, इसके अलावा यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अपने बच्चे को इस पर क्या देखने की अनुमति देती हैं। टेलीविजन देखने के लिए समय निर्धारित करें जिसमें आप बच्चे को मजेदार कार्टून और ज्ञानवर्धक चैनलों को देखने की इजाजत दें । आप उनके लिए नेशनल जियोग्राफिक या डिस्कवरी चैनल चला सकती हैं। बच्चों के लिए प्रासंगिक चैनल भी होते हैं, जो ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं जो ज्ञान को बढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षित भी करते हैं ।

3. परिवार के साथ किसी विषय पर चर्चा करें

आप बच्चे के लिए एक समय निर्धारित कर दें जिसमें आप उसके साथ सामान्य जानकारी पर चर्चा करें।आप खाने के दौरान इस विषय पर चर्चा कर सकती हैं। यह घर का वातावरण स्वस्थ बनाता है और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है, इसके साथ-साथ बच्चों में सामान्य जागरूकता पैदा करता है।

ये क्विज के कुछ दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण प्रश्न आपके बच्चे के लिए थे। हालांकि, ध्यान रखें कि अपने बच्चों को सवालों के जवाब देने के लिए मजबूर न करें यदि वे जवाब देने के मूड में नहीं हैं, या उनके गलत जवाब देने पर उन्हें दंडित न करें। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अलावा, आप फर्स्टक्राई इंटेलिकिट एक्टिविटी बॉक्स का भी प्रयोग कर सकती हैं, जो मजेदार होते हैं और आपके बच्चे के मानसिक विकास में मदद करेंगे ।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए 15 सर्वश्रेष्ठ लघु नैतिक कहानियाँ
36 अच्छी आदतें – जो माता-पिता को अपने बच्चों को सिखानी चाहिएं

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago