बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए 15 बेहतरीन मेमोरी गेम्स

छोटे बच्चे हमेशा मस्ती और एन्जॉय करना चाहते हैं। 6 से 14 साल की उम्र में बच्चों का मस्तिष्क नई भावनाओं को सीखने, अनुभवों को याद रखने और नए तरीके बनाने के लिए ज्यादा काम करता है। बच्चों के लिए कुछ भी सीखने का यह बिलकुल सही समय है। 

मेमोरी गेम्स की मदद से बच्चों में विभिन्न तरीकों से विकास होता है। इसी के साथ यदि बच्चे को कहीं इधर-उधर घूमना मना है तो वे कार में या कहीं भी देर तक आपका इंतजार करना भी सीखते हैं। ऐसे गेम्स से सिर्फ बच्चों की मेमोरी ही नहीं बढ़ती बल्कि ये बच्चों को स्ट्रेटेजी बनाने, गहराई से सोचने, ध्यान केंद्रित करने और रेफ्लेक्सेस में सुधार करने में मदद करते हैं। 

ADVERTISEMENTS

यहाँ पर कुछ इंटरेस्टिंग ऑडिटरी और विजुअल मेमोरी गेम्स बताए गए हैं जिनकी मदद से बच्चा एन्जॉय करेगा और आप उसके साथ एक अच्छा बॉन्ड भी बना सकेंगी। 

बच्चों की मेमोरी बढ़ाने के लिए 15 बेस्ट मेमोरी गेम्स

1. मेमोरी कार्ड गेम

कार्ड गेम्स एक बेहतरीन टाइम पास है और इस गेम को बच्चे बहुत दिमाग लगाकर खेलते हैं। यह खेल बिना किसी समस्या के आसानी से खेला जा सकता है। 

ADVERTISEMENTS

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • 52 डेक के प्लेइंग कार्ड्स

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

  • आप एक साफ जगह पर सभी 52 कार्ड्स को 4 पाइल्स में रखें यानी हर पाइल में 13 कार्ड्स होने चाहिए। आप 6वें पाइल तक हर नवें कार्ड की जगह जोकर भी रख सकते हैं।
  • गेम को शुरू करने के लिए एक प्लेयर को सेट में कहीं से भी 2 कार्ड्स उठाने हैं और उसे सीधा करके रखना है।
  • यदि उसके कार्ड्स समान रंग और रैंक के हैं (जैसे, हार्ट का 7वां और स्पेड्स का 7वां कार्ड) तो वह प्लेयर उस पेयर को जीत जाएगा और उसे खेलने का दोबारा मौका मिलेगा।
  • यदि दोनों कार्ड्स मैच नहीं करते हैं तब वह प्लेयर गेम हार जाएगा और कार्ड्स को दोबारा से उसी जगह पर उल्टा रखकर अगला प्लेयर खेलेगा। जब प्लेयर अंतिम पेयर उठाएगा तब यह गेम खत्म हो जाएगा। जिसके पास सबसे ज्यादा पेयर्स होंगे वह प्लेयर यह गेम जीत जाएगा या इसमें टाय भी हो सकता है।

इस गेम को कई तरीकों से खेला जा सकता है। जैसे, इसे छोटे बच्चे भी खेल सकते हैं पर आप इसके नियम रंगों के अनुसार रख सकते हैं या प्लेयर्स को समान रैंक का पर अलग रंग का पेयर बनाना होगा। 

2. कॉइन गेम

यह बहुत प्रसिद्ध गेम है जिसे बच्चे एन्जॉय करेंगे। 

ADVERTISEMENTS

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • मुट्ठी भर सिक्के, कपड़ा, टाइमर या घड़ी

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

  • आप पाइल में से 5 सिक्के उठाएं और उसे किसी भी सीक्वेंस में रखें। जैसे, आप उसे 50 पैसे, 1 रूपए या 5 रूपए के सीक्वेंस में रख सकते हैं।
  • अब आप सभी प्लेयर्स से कहें कि वे कॉइन्स देखें और फिर आप उन कॉइन्स को एक कपड़े से ढक दें।
  • आप बच्चे से कहें कि वह फिर से पाइल में से 5 कॉइन्स उठाए और कॉइन्स को उसी ऑर्डर में अरेंज करे जैसा पहले देखा था।
  • आप इसके लिए समय निर्धारित कर सकते हैं और इसके लिए टाइमर का उपयोग करें। जो बच्चा सबसे कम समय में सभी कॉइन्स को सही सीक्वेंस में रखेगा वह गेम जीत जाएगा।

3. मैजिक कप गेम

सभी ने एक बार तो इस गेम को खेला ही होगा। लोग यहाँ तक कि यह गेम अपने पेट एनिमल्स के साथ भी खेलते हैं! ध्यान केंद्रित करने के लिए यह गेम सबसे सही है। 

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

ADVERTISEMENTS

  • 3 पेपर कप्स, एक कॉइन या कोई भी छोटी सी चीज

कैसे खेलें 

  • पहले आप सभी कप्स को उल्टा करके एक लाइन में रख दें।
  • आप एक कप के नीचे एक कॉइन या फिर कोई चीज रखें पर इस बात का ध्यान रखें कि देखने वाले को यह पता होगा कि किस कप के नीचे वह चीज रखी है।
  • कुछ समय के लिए जल्दी-जल्दी उन कप्स को एक जगह से दूसरी जगह मूव करें, फिर रुकें और कप्स को एक लाइन में रख दें। बच्चे से पूछें किस कप के नीचे कॉइन या वह चीज है। यदि बच्चा सही कप चुनता है तो वह गेम जीत जाएगा।
  • आप बारी-बारी से कप्स मूव कर सकते हैं और देख सकते हैं कि सभी बच्चों में से कौन सा प्लेयर कॉइन को खोजने में बेस्ट है।

4. मेमोरी ट्रेन

यह गेम लंबे सफर के लिए सबसे सही है और इसमें सभी को ध्यान से सुनकर बोलना है। 

ADVERTISEMENTS

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • सिर्फ आप और बच्चे

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

  • इस गेम में प्लेयर एक वाक्य कहकर शुरू करेगा, जैसे ‘मैं शॉपिंग करने जा रहा हूँ। मुझे…’(आई एम गोइंग शॉपिंग। आई पिक अप ए…)
  • अगले प्लेयर को यह दोहराना है और आगे कुछ और जोड़ना है। फिर दूसरे और तीसरे प्लेयर को भी यही करना है।
  • सभी प्लेयर बारी-बारी से पहले कही हुई बातों को दोहराते हुए अपनी एक नई बात जोड़कर पूरा वाक्य कहेंगे।
  • यदि किसी ने भी इसे पूरा करने में गलती की तो वह गेम से बाहर हो जाएगा।
  • जो प्लेयर लंबे समय तक इस वाक्य को सही से बोलेगा वह गेम जीत जाएगा। इसके लिए आप कोई भी वाक्य ले सकती हैं, जैसे ‘मैं छुट्टियों पर जा रहा हूँ। मुझे…’(आई एम गोइंग ऑन वैकेशंस। आई एम टेकिंग माय…) या ‘मैं पिकनिक जा रहा हूँ। मुझे…’(आई एम गोइंग ऑन अ पिकनिक। आई एम पैकिंग माय…)।

5. राइमिंग गेम

यह गेम मेमोरी ट्रेन की तरह ही है पर इससे बच्चों की वोकैब्युलरी भी विकसित होती है। 

इसके लिए आपको क्या चाहिए  

ADVERTISEMENTS

  • सिर्फ आप और बच्चे

कैसे खेलें 

  • इस गेम को शुरू करने के लिए एक प्लेयर को एक वाक्य कहना है। यह कोई भी वाक्य हो सकता है, जैसे ‘मैंने कुत्ते को खाना खिलाया था’ (आई फेड द डॉग) या ‘मुझे टॉयज पसंद हैं’ (आई लव टॉयज)।
  • अगले प्लेयर को कोई ऐसा वाक्य कहना है जिसके शब्द पहले वाले वाक्य की राइमिंग बना सके और उसमें एक जैसे वॉवल साउंड का उपयोग किया गया हो। जैसे, ‘आई फेड द डॉग’ के आगे हो सकता है ‘आई फेड द डॉग.. लॉग…’।
  • अन्य प्लेयर्स को भी इसके आगे और भी राइमिंग शब्दों का उपयोग करना है। प्लेयर्स को एक ऑर्डर में सभी शब्द कहने हैं और जो प्लेयर शब्द को दोहाएगा वह गेम से आउट हो जाएगा।
  • अंत में बचा हुआ प्लेयर गेम जीत जाएगा।

6. साउंड चेन गेम

यह सुनकर याद रखने वाला गेम है और इसमें सभी बच्चों को पूरे ध्यान से सुनना है। इसमें थोड़ा शोर होगा पर बच्चे एन्जॉय भी करेंगे। 

ADVERTISEMENTS

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • सिर्फ आप और बच्चे

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

  • इस गेम की शुरूआत सभी प्लेयर्स अपनी उंगली से थपकी मारकर या ताली बजाकर कर सकते हैं (जैसे दो बार थपकी या एक बार ताली बजाएं)।
  • अब अगले प्लेयर को भी उसी पैटर्न में करना है और साथ ही अपना पैटर्न भी जोड़ देना है।
  • सभी प्लेयर्स को बारी-बारी से सब पैटर्न्स दोहराने हैं और उसमें आगे अपना पैटर्न भी जोड़ देना है।
  • इसमें जो प्लेयर भूलेगा या गलती करेगा वह गेम से बाहर हो जाएगा और अंत में बचने वाला प्लेयर जीत जाएगा।

7. मेमोरी एक्सपेरिमेंट

इस गेम को आप परिवार के साथ भी खेल सकते हैं और इसमें कुछ चीजें साइंटिफिक भी हैं इसलिए यह गेम बड़े बच्चों के लिए सही है।

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

ADVERTISEMENTS

  • पेपर और क्रेयॉन्स

कैसे खेलें 

  • पहले आप हर एक प्लेयर को एक पेपर और एक क्रेयॉन दें।
  • आप 10 नाउन्स यानी संज्ञाओं की लिस्ट पढ़ें (नाम, जगह या चीजें)।
  • कुछ देर इंतजार करें और फिर हर बच्चे को जितने भी नाम याद हैं वे सब दोहराने हैं।
  • आप 10 अलग-अलग नाउन्स की लिस्ट पढ़ें।
  • बच्चों से कहें कि उन्हें जो भी याद है उसका चित्र बनाएं।
  • बच्चों से कहें कि वे 10 नाम लिखें।
  • अंत में आप कंपेयर कर सकते हैं कि बच्चों को ड्रॉ करके याद रहता है या नहीं।

8. ट्रे गेम

यह एक पार्टी गेम है जिसमें बच्चों को चीजें याद रखने में मदद मिलती है। 

ADVERTISEMENTS

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • पेन, कागज का टुकड़ा, ट्रे, घर की छोटी-छोटी चीजें (जैसे कॉइन्स, चम्मच, पौधे, टॉयज, जूते इत्यादि)

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

  • सबसे पहले आप एक ट्रे लें और इसमें घर की सभी छोटी-छोटी चीजें भर दें।
  • अब आप प्लेयर को ट्रे में रखी सभी चीजें याद रखने के लिए एक मिनट दें और उसे पेन व पेपर पकड़ाएं।
  • एक मिनट खत्म होने के बाद बच्चे को ट्रे से दूर ले जाएं और उसे जिन भी चीजों के नाम याद हैं वह लिखने के लिए कहें।
  • जो भी प्लेयर सभी चीजों के नाम सही लिखेगा वह जीत जाएगा।

9. स्पॉट द डिफरेंस (अंतर खोजें)

यह बहुत आसान गेम है जिसे आप कहीं भी खेल सकते हैं – अपने घर में, कार में, ऑफिस में या पार्किंग में। 

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

ADVERTISEMENTS

  • सिर्फ आप और बच्चे

कैसे खेलें 

  • यदि आप बाहर हैं तो अपने बच्चे से कहें कि वह आँखें बंद करे।
  • आप खुद की कुछ चीजों को दोबारा से अरेंज करें, जैसे अपना चश्मा निकालें या अपने कान की बाली निकाल लें या अपने बालों को फिर से सेट कर लें।
  • बच्चे को आँखें खोलने के लिए कहें और उससे पूछें कि उसे क्या बदलाव दिख रहे हैं। आप इसके लिए समय भी निर्धारित कर सकते हैं।
  • इसके अलावा यदि आप घर में हैं तो बच्चे से कहें कि वह कमरे से बाहर जाए और फिर आप कमरे की सेटिंग्स बदलकर बच्चे को बुलाएं व उससे अंतर खोजने के लिए कहें।

10. फ्लैश कार्ड मेमोराइजेशन

यह एक पार्टी गेम है जिसे आप कई सारे बच्चों के साथ खेल सकते हैं। यह गेम बच्चों को एक साथ बैठकर गेम खिलाने और एन्जॉय करने का सबसे सही तरीका है। 

ADVERTISEMENTS

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • फ्लैश कार्ड का सेट जिसमें डिटेलिंग हो, पेन और पेपर

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

  • एक फ्लैश कार्ड चुनें और उसे पकड़े रहें।
  • आप अपने बच्चे या सभी बच्चों को कार्ड में बनी हुई सभी चीजों को याद रखने के लिए थोड़ा सा समय दें।
  • आप कार्ड छिपा दें।
  • बच्चों से कहें कि उन्हें कार्ड पर बनी जो भी चीजें याद हैं उसका नाम लिखें।
  • इसी प्रकार से सभी कार्ड्स से यह गेम खेलें। अंत में जिस प्लेयर ने हर राउंड में सबसे ज्यादा डिटेल्स याद करके लिखी होगी वह जीत जाएगा।

11. राउंड रॉबिन

यह गेम बच्चों को सिर्फ याददाश्त बेहतर करने में ही मदद नहीं करता है बल्कि इससे बच्चों की क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

ADVERTISEMENTS

  • आप और कुछ बच्चे

कैसे खेलें 

  • पहले आप सभी प्लेयर्स को एक सर्कल में बैठने के लिए कहें।
  • एक प्लेयर को चुनें और कोई एक वाक्य कहकर कोई भी कहानी शुरू करने के लिए कहें।
  • अब अगले प्लेयर को पहला वाक्य दोहराते हुए उसी में दूसरा वाक्य जोड़कर कहानी आगे बढ़ानी है।
  • यह गेम तब तक चलता रहेगा जब तक कोई एक प्लेयर बीच में सभी वाक्य भूल न जाए।
  • चूंकि इस गेम में बच्चों को अपनी क्रिएटिविटी से कोई भी एक वाक्य बनाकर जोड़ना है और कहानी बनानी है इसलिए इसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स भी जुड़ सकते हैं जिसमें सभी को बहुत मजा आएगा।

12. सायमन सेस (साइमन कहता है)

बच्चों को यह गेम बहुत अच्छा लगता है और इसे 3 साल से बड़े बच्चे खेल सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आवश्यक चीजें 

  • आप, बच्चे और एक बड़ी जगह जहाँ पर आप घूम सकें

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

  • सबसे पहले आप सभी बच्चों को एकत्रित करें और उन्हें साइमन सेस गेम के इंस्ट्रक्शन्स समझा दें, जैसे ‘साइमन सेस ऊपर कूदें और नीचे बैठें’ या ‘साइमन सेस अपने घुटनों पर झुककर कमरे के चारों ओर उछल-उछल कर चलें’।
  • इस गेम का नियम यह है कि प्लेयर को इंस्ट्रक्शन फॉलो करते समय शुरू में साइमन सेस कहना है। यदि इंस्ट्रक्शन है कि आपको सिर्फ कमरे में डांस करना है और यदि आपने कर दिया तो आप गेम से आउट हो जाएंगे।
  • यह गेम जो प्लेयर इंस्ट्रक्शंस का सही ढंग से फॉलो करते हुए अंत खेलेगा वह जीत जाएगा।

13. आई वेंट ऑन हॉलिडे

यह गेम बड़े बच्चों के साथ आराम से खेला जा सकता है क्योंकि इसमें बच्चे को थोड़ा बहुत भौगोलिक ज्ञान (ज्योग्राफिकल ज्ञान) होना चाहिए। 

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • सिर्फ आप और आपका बच्चा

कैसे खेलें 

  • इसे शुरू करने के लिए पहले प्लेयर को अ से शुरू होने वाले किसी एक शहर, महाद्वीप या किसी देश का नाम सोच कर जोर से बोलना है। जैसे, ‘मैं अमेरिका गया था'(आई वेंट ऑन हॉलिडे टू अमेरिका)।
  • दूसरे प्लेयर को भी यह वाक्य दोहराना है और इस वाक्य में ब अक्षर से देश, शहर या कॉन्टिनेंट का एक नाम जोड़ना है, जैसे ‘मैं अमेरिका और बीजिंग गया था’ (आई वेंट टू अमेरिका एंड बीजिंग)।
  • अब अगले प्लेयर को भी समान रूप से करना है और वाक्य के आगे सी अक्षर से एक शहर, देश व कॉन्टिनेंट का नाम जोड़ना है।
  • यह गेम तब तक लगातार चलेगा जब तक एक प्लेयर कोई गलती न कर दे या बीच में शब्द भूल जाए। अंत में जिस प्लेयर ने इस ऑर्डर को याद रखा और सही बोला वह जीत जाएगा।

14. मैप इट

इस गेम में आपके बच्चे को वह सब याद रखने में मदद मिलती है जो वह अपने आसपास देखता या सुनता है। 

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • पेपर, क्रेयॉन्स

कैसे खेलें 

  • आप बच्चे को रोजाना ड्राइव पर या टहलाने के लिए एक ही जगह पर ले जाएं।
  • बच्चे से कहें कि वह आसपास की सभी चीजों को ध्यान से देखे।
  • जब आप घर में वापस आ जाएं तो बच्चे को पेपर व क्रेयॉन्स दें और उससे कहें कि बाहर उसने जो भी कुछ देखा उसे ड्रॉ करे, जैसे बिल्डिंग्स, लैंडमार्क्स या लोग।

15. स्टोरीटेलिंग वर्ड बाय वर्ड

यह खेल राउंड रॉबिन की तरह ही है, कह सकते हैं यह उसका छोटा वर्जन है पर इसे बहुत तेजी और सरलता से खेला जा सकता है। 

इसके लिए आपको क्या चाहिए 

  • बस कुछ बच्चे

कैसे खेलें 

  • पहले आप सभी बच्चों को एक सर्कल में बैठा दें।
  • अब एक बच्चे को चुनें और उससे कहें कि वह एक शब्द से कोई कहानी शुरू करे, जैसे ‘एक बार’ या ‘एक समय की बात है’।
  • अब दूसरे प्लेयर को पहला शब्द दोहराकर कहानी आगे बढ़ाने के लिए कोई भी एक शब्द जोड़ना है, जैसे यदि पहला शब्द है एक बार, तो दूसरा होगा एक चिड़िया इसी प्रकार से यह वाक्य बन जाएगा एक बार एक चिड़िया।
  • अब तीसरे प्लेयर को भी वह वाक्य दोहराते हुए उसके आगे एक शब्द जोड़ना है। इसमें आप वाक्य को छोटा रखें ताकि सभी प्लेयर उस वाक्य को पूरा करते हुए नया शब्द जोड़ सकें।
  • ऐसे ही सभी प्लेयर शब्दों को जोड़ते हुए एक कहानी बना लेंगे। यह गेम तब तक चलेगा जब तक कोई प्लेयर इसके सीक्वेंस को भूल न जाए या कहीं बीच में अटक न जाए।
  • इसमें जिस प्लेयर ने अंत में सही से पूरे वाक्य को बोला होगा वह जीत जाएगा।

मेमोरी गेम्स से बच्चों की कॉग्निशन स्किल में सुधार होता है और उनकी जागरुकता बढ़ती है और इसमें एक अच्छी बात यह है कि वे एक लर्निंग एक्टिविटी से खेल-खेल में ही बहुत कुछ सीख जाते हैं। ऊपर कुछ बेहतरीन गेम्स बताए गए हैं जिन्हें आप अपने परिवार, बच्चों और हर किसी के साथ खेल सकते हैं। इससे बच्चे की मेमोरी और ऑब्जर्वेशन स्किल्स में सुधार होता है और वे हर दिन बेहतर बनते हैं।  

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए 10 आसान और इंट्रेस्टिंग कार्ड गेम्स

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago