बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

महात्मा गांधी से जुड़े सवाल-जवाब – बच्चों और बड़ों दोनों के लिए

ADVERTISEMENTS

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक अहम भूमिका रही है। स्वतंत्र भारत के नागरिक के रूप में, आपके बच्चों को उनके जीवन, समय और संघर्ष के बारे में पता होना चाहिए कि कैसे ब्रिटिश शासन से आजादी पाने के लिए उन्होंने हमारी मदद की। आप गांधी जी के जन्मदिन पर यानि 2 अक्टूबर को, अपने बच्चों के लिए घर पर महात्मा गांधी से संबंधित क्विज का आयोजन करें। सवालजवाब के खेल में बच्चों को भी मजा आएगा। इस आर्टिकल में महात्मा गांधी से जुड़ी सभी अहम बातों को प्रश्नउत्तर के रूप में दिया गया है ताकि आपका काम आसान हो जाए।

महात्मा गांधी से जुड़े 27 सवालजवाब

1. गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी?

उत्तर: रबीन्द्रनाथ टैगोर

2. गांधीजी का आध्यात्मिक गुरु किसे माना जाता है?

उत्तर: लियो टॉल्स्टॉय श्रीमद राजचन्द्र

ADVERTISEMENTS

3. महात्मा गांधी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर: पोरबंदर, भारत यह गुजरात में एक तटीय शहर है, जिसे सुदामा के जन्मस्थान के लिए भी जाना जाता है।

4. महात्मा गांधी का पहला नाम क्या था?

उत्तर: मोहनदास

ADVERTISEMENTS

5. महात्मा गांधी के मातापिता का नाम क्या था?

उत्तर: करमचंद गांधी और पुतलीबाई

6. गांधी जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में क्या कहा था?

उत्तर: प्रिंस अमंग द पैट्रिओट्स (देशभक्तों के बीच राजकुमार)

ADVERTISEMENTS

7. कन्याकुमारी में गांधी स्मारक का क्या महत्व है?

उत्तर: 12 फरवरी, 1948 को गांधी जी की अस्थियों को समुद्र में विसर्जन करने से पहले यहाँ रखा गया था।

8. भारतीय रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाले नोट पहली बार कब जारी किए?

उत्तर: 1996

ADVERTISEMENTS

9. गांधी जी के पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ के लेखक कौन हैं?

उत्तर: नरसी मेहता। यह भजन वैष्णव धर्म के आदर्शों या भगवान विष्णु के अनुयायियों के बारे में है।

10. वह कौन सा सविनय अवज्ञा आंदोलन था जिसमें अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया था?

उत्तर: 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन

ADVERTISEMENTS

11. गांधी जी के साथ नमक सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर: सरोजिनी नायडू

12. जनवरी 1915 में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की घटना को अब किस नाम से याद किया जाता है?

उत्तर: प्रवासी भारतीय दिवस

ADVERTISEMENTS

13. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 2 अक्टूबर

14. साबरमती आश्रम कहाँ है?

उत्तर: साबरमती आश्रम अहमदाबाद में है, इसे पहले सत्याग्रह आश्रमके रूप में जाना जाता था।

ADVERTISEMENTS

15. गांधी जी को हम प्यार से किस नाम से बुलाते हैं?

उत्तर: बापू यह शब्द गुजराती में ‘पिता’ के लिए प्रयोग किया जाता है।

16. महात्मा गांधी की पत्नी का नाम क्या था?

उत्तर: कस्तूरबा गांधी

ADVERTISEMENTS

17. गांधीजी जब बैरिस्टर बनने के लिए लंदन गए तो उनकी उम्र क्या थी?

उत्तर: 19 साल

18. महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा को क्या शीर्षक दिया था?

उत्तर:द स्टोरी ऑफ माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ” (सत्य के साथ मेरे प्रयोगों की कहानी)

ADVERTISEMENTS

19. अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के दौरान गांधीजी को ज्यादातर किस जेल में कैद किया गया था?

उत्तर: पुणे की यरवदा (येरवडा) जेल

20. 1930 में गांधीजी द्वारा कौन सा प्रमुख अहिंसक आंदोलन शुरू किया गया था?

उत्तर: दांडी यात्रा या नमक सत्याग्रह

ADVERTISEMENTS

21. कौन से राजनेता अक्सर गांधीजी से असहमत होते थे लेकिन उन्होंने उन्हें साबरमती का संतकहा था?

उत्तर: जवाहरलाल नेहरू

22. महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कितनी बार नामित किया गया था?

उत्तर: पांच बार

ADVERTISEMENTS

23. गांधी जी को दक्षिण अफ्रीका में किस रेलवे स्टेशन पर गाड़ी से उतार दिया गया था और क्यों?

उत्तर: गांधी जी को 1893 में रंगभेद के चलते दक्षिण अफ्रीका के पीटरमेरिट्जबर्ग स्टेशन पर ट्रेन से अपमानित करके उतार दिया गया था।

24.1982 में प्रदर्शित रिचर्ड एटनबरो की हॉलीवुड फिल्म गांधीमें महात्मा गांधी की भूमिका किसने निभाई?

उत्तर: बेन किंग्सले

ADVERTISEMENTS

25. गांधी जी द्वारा शुरू किया गया पहला सत्याग्रह आंदोलन कौन सा था?

उत्तर: बिहार में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन, 1917

26. गांधीजी ने किस वर्ष असहयोग आंदोलन (नॉनकोऑपरेशन मूवमेंट) शुरू किया था?

उत्तर: 1920

ADVERTISEMENTS

27. गांधीजी के सिद्धांत और दर्शन की आधारशिला क्या थी?

उत्तर: अहिंसा

महात्मा गांधी के बारे में जनरल नॉलेज के इन सवालों से आप अपने बच्चे को भारतीय इतिहास से परिचित करा सकते हैं। गांधी जयंती से जुड़ी इस क्विज को न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी आपस में पूछ सकते हैं। क्यों न इस बार 2 अक्टूबर को आप अपने बच्चे के दोस्तों को घर पर बुलाकर इस क्विज का आयोजन करें और जो बच्चा सबसे ज्यादा सही जवाब दे उसे आखिर में इनाम दें। इस तरह बच्चों को अपने देश के इतिहास के बारे में और पढ़ने व जानने की इच्छा होगी। इस दिन गांधी जी को याद करने के लिए इससे बेहतर और क्या होगा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए महात्मा गाँधी से जुड़े तथ्य और जानकारी
महात्मा गांधी से प्रेरित 4 फिल्में जिनसे बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago