बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

मेंढक ड्रॉ करने का आसान तरीका बच्चों के लिए

बच्चों में ड्रॉइंग और अन्य क्राफ्ट एक्टिविटी करने का इंट्रेस्ट बढ़ाने के लिए एनिमल की ड्रॉइंग सबसे ज्यादा क्यूट और आकर्षक होती है। इस बार गर्मियों की छुट्टी में यदि आप अपने बच्चे को ड्रॉइंग करना सिखाना चाहती हैं तो एनिमल की आसान ड्रॉइंग से शुरूआत करें। बच्चे की शुरूआत के लिए यहाँ पर मेंढक की ड्रॉइंग पिक्चर के साथ बताई गई है, जानने के लिए आगे पढ़ें। 

(बाद के लिए – जब बच्चा मेंढक बनाना सीख जाए तो आप उसे उसके बॉडी पार्ट्स के बारे में भी सिखा सकते हैं।)

ADVERTISEMENTS

मेंढक ड्रॉ करने के लिए आवश्यक चीजें

  • पेंसिल
  • इरेजर
  • ए4 साइज प्लेन पेपर / प्लेन वाइट शीट
  • कलर्स

बच्चों के लिए मेंढक की ड्रॉइंग बनाने के 12 आसान स्टेप्स

बच्चे को मेंढक ड्रॉ करना सिखाने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें, आइए जानें;

1. शीट पर हॉरिजॉन्टल ओवल ड्रॉ करने से शुरुआत करें

सबसे पहले आप पेंसिल से शीट पर हॉरिजॉन्टल ओवल ड्रॉ करें। ओवल का शेप थोड़ा सा लंबा होना चाहिए। 

ADVERTISEMENTS

2. पहले ओवल के नीचे एक छोटा ओवल ड्रॉ करें

बड़े ओवल के नीचे छोटा हॉरिजॉन्टल ओवल का शेप बनाएं – इससे मेंढक का शरीर बनेगा। बड़ा ओवल छोटे ओवल के आधे ऊपर होना चाहिए, जैसा पिक्चर में दिया गया है। 

3. मेंढक के पैर ड्रॉ करें

मेंढक के आगे या पीछे के पैरों को बनाने के लिए साइड में अंगूठे के साइज का ओवल ड्रॉ करें। 

ADVERTISEMENTS

4. मेंढक के झिल्लीदार पंजे ड्रॉ करें

इसे बनाने के लिए आप तीसरे स्टेप पर बनाए हुए दो छोटे ओवल में 3 वी शेप बनाएं। झिल्लीदार पंजे मेंढक के पिछले पैरों में ड्रॉ करें।

5. मेंढक को डिटेल में बनाने के लिए कर्व लाइन्स करें

आप मेंढक के शरीर को बनाने के लिए ड्रॉ किए हुए ओवल के अंदर एक दूसरी के विपरीत दो आर्क ड्रॉ करें। कर्व्ज से इसके पिछले पैरों को बनाएं। 

ADVERTISEMENTS

6. आगे के पैरों को पूरा करें

आप आगे की तरफ झिल्लीदार पंजे ड्रॉ करके मेंढक के अगले पैरों को पूरा करें। 

7. मेंढक की आंखें बनाएं

मेंढक की आंखें बनाने के लिए आप सिर के ओवल शेप के ऊपर डोम जैसा स्ट्रक्चर ड्रॉ करें। इसे बिलकुल वैसा ही ड्रॉ करें जैसा आपने मिक्की माउस के कान बनाए थे। यह मेंढक की आंख का बेस तैयार करेगा। हर डोम के अंदर बिलकुल वैसे ही आधा गोला ड्रॉ करें जैसे पिक्चर में दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS

8. आंखों को पूरा करने के लिए दो छोटे गोले बनाएं

हर एक आधे गोले में एक छोटा सर्कल ड्रॉ करें। यह सर्कल मेंढक की आंख का काला भाग होगा। आंखों का सफेद भाग बनाने के लिए आप दोनों आंखों के दाएं और बाएं पार्ट में दो छोटे-छोटे गोले बनाएं। इसे आप पिक्चर में देख कर बनाएं। 

9. मेंढक का मुंह ड्रॉ करें

मेंढक का मुंह ड्रॉ करना आसान है इसके लिए आप सबसे पहले ड्रॉ किए हुए ओवल के अंदर एक कर्व बनाएं।

ADVERTISEMENTS

10. नाक ड्रॉ करें

मेंढक की नाक बनाने के लिए आप 9वें स्टेप में बनाए हुए कर्व के लगभग 1 सेंटीमीटर ऊपर दो छोटे-छोटे डॉट्स बनाएं।

11. पंजे के नाखुन ड्रॉ करें

ऊपर वाले स्टेप में डॉट्स जैसे ही मेंढक के झिल्लीदार पंजों में डॉट्स बनाएं। 

ADVERTISEMENTS

12. मेंढक को कलर करें

मेंढक के शरीर को हरे और आंखें व पंजों को काले रंग से कलर करें। 

आप अपने बच्चे को 12 आसान स्टेप्स में मेंढक ड्रॉ करना सिखा सकती हैं। बच्चे को क्यूट फ्रॉग ड्रॉ करने का अभ्यास रोजाना करने दें – वह इसे अच्छा बनाने लगेगा। जब वह इसे अच्छी तरह से ड्रॉ करने लगे तो आप उसे डिटेलिंग में मेंढक बनाना सिखाएं। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

कार का चित्र ड्रॉ करने का तरीका बच्चों के लिए
तितली का चित्र ड्रॉ करने का तरीका बच्चों के लिए
शेर का चित्र ड्रॉ करने का आसान तरीका बच्चों के लिए

ADVERTISEMENTS

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago