शिशु

बच्चों के लिए नेचुरल स्वीटनर – खजूर का सिरप

बच्चों को आमतौर पर खाने में कोई भी मीठी चीज जल्दी पसंद आती है। लेकिन उनके खाने में रोज चीनी या गुड़ का उपयोग करना सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं हो सकता। यदि आप पहली बार माँ बनी हैं तो आपको कई लोगों ने बच्चे को उसके एक साल का होने तक ज्यादा चीनी न देने की सलाह दी होगी। फिर भी, अगर आप अपने बच्चे को उसका फेवरेट मीठा पदार्थ खिलाना ही चाहती हैं इसके लिए डेट सिरप यानि खजूर का सिरप एक अच्छा ऑप्शन है। यह एक नेचुरल स्वीटनर है जो आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।

बच्चों के लिए डेट सिरप के उपयोग के लाभ

डेट सिरप एक प्राकृतिक स्वीटनर है जिसका उपयोग बच्चे के भोजन में किया जा सकता है लेकिन इसके अलावा भी इसमें बहुत कुछ है। सेहत के लिए खजूर के कई फायदे होते हैं, जो बच्चे के आहार में खजूर का सिरप शामिल करके देखे जा सकते हैं। जानिए डेट सिरप बच्चे को कैसे फायदा पहुँचाता है:

  • खजूर में पाया जाने वाला फाइबर बच्चे को कब्ज होने से बचाता है, और साथ ही स्वाभाविक रूप से पॉटी होने में मदद करता है।
  • खजूर में ढेर सारे पौष्टिक गुण होते हैं। इसमें भरपूर विटामिन ए होने के साथ-साथ मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो बच्चे को एनीमिया से दूर रखते हैं।

डेट सिरप कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है?

जरा सा डेट सिरप चखकर देखने से आपको इसके लाजवाब स्वाद के बारे में पता चलेगा। अपने बच्चे के आहार में समझदारी से इसका उपयोग करने से आपको कई तरीकों से इसके फायदे मिल सकते हैं। चूंकि यह बच्चे के लिए किसी भी खाद्य पदार्थ को मीठा करने का एक सुरक्षित और नेचुरल तरीका है, आप इसे कई चीजों में डालकर उसे खिला सकती हैं।  

  • दूध में खजूर का सिरप मिलाने से इसका स्वाद बढ़ सकता है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि दूध में खजूर मिलाने से आयरन के साथ कैल्शियम का संयोजन होता है और इसलिए इससे आयरन के अवशोषण की संभावना कम हो सकती है। अतः बच्चे के दूध में डेट सिरप मिलाने से पहले आप अपने डॉक्टर से बात कर सकती हैं।
  • यदि बच्चा थोड़ी-बहुत रोटी, डोसा, पैनकेक या ब्रेड खाने लगा है तो आप उसे इन पर डेट सिरप लगाकर खिला सकती हैं।
  • अपने बच्चे और यहाँ तक कि परिवार के लिए भी कुछ मीठा पकवान बनाने पर उसमें मिठास के लिए शक्कर या कुछ और इस्तेमाल करने के बजाय डेट सिरप मिलाएं।
  • आप बच्चे के लिए सब्जियों की प्यूरी या पॉरिज बनाते समय भी उसमें मिठास लाने के लिए खजूर का सिरप डाल सकती हैं।

बच्चों के लिए घर पर डेट सिरप बनाने की रेसिपी

बाजार में कहीं से डेट सिरप खरीदने के बजाय, इसे बेहद आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यहाँ आपके बच्चे के लिए खजूर का सिरप बनाने की एक सरल और क्विक रेसिपी दी गई है।

सामग्री

  • 1 कप पानी
  • 1 कप खजूर

विधि

  • खजूर को धोकर उसके बीज निकाल लें।
  • बीज निकालने के बाद उन्हें काट लें।
  • एक बाउल में इन्हें लेकर इसमें गर्म पानी डालें।
  • बाउल को ढंककर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें, इससे खजूर नर्म और मुलायल हो जाएंगे।
  • अच्छी तरह भीगे इन खजूर को मैश कर लें।
  • एक अन्य बाउल लेकर उसपर मलमल का कपड़ा एकदम टाइट बांधें और मैश किए हुए खजूर उस पर डालें।
  • आवश्यकतानुसार पानी डालकर खजूर का रस अच्छी तरह निचोड़ लें।
  • इसे एक पैन में डालें और उबालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक उबलने दें जब तक कि घोल गाढ़ा न होने लगे। इसे लगातार हिलाते रहें ताकि वह बर्तन के तले पर चिपके नहीं।
  • एक बार जब यह गाढ़ा और शहद जैसे गहरे रंग का दिखने लगे तो आप आंच बंद कर सकती हैं। घोल को ठंडा होने दें। एक कांच के जार में इसे भरकर ढक्कन को अच्छी तरह बंद कर दें ।

तैयारी में समय: तैयारी में 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता। 

बनाने में समय: इसे बनाने में 30 से 40 मिनट का समय लग सकता है। 

मात्रा: इस रेसिपी से आप लगभग 50 मिली डेट सिरप आसानी से बना सकती हैं। 

याद रखने योग्य बातें

  • डेट सिरप 1 सप्ताह तक अच्छा रह सकता है, इसलिए इसके अनुसार ही इसे बनाने की मात्रा तय करें।
  • ठंडा होने के बाद भी सिरप गाढ़ा होता रहता है। इसलिए सही समय पर आंच बंद कर दें।
  • बच्चे को बहुत ज्यादा डेट सिरप देने से बचें, अन्यथा उसे मीठा खाने की लत लग सकती है।

शिशुओं को दूध में खजूर का सिरप डालकर देना उसका स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ बेहतरीन पोषण प्रदान करने का एक बहुत बढ़िया तरीका है। लेकिन यह सुझाव दिया जाता है कि आप इसे उपयुक्त मात्रा में और अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए अंजीर
बच्चों के लिए बादाम दूध

श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

4 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

4 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

4 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

2 weeks ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

2 weeks ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago