बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए पतंग बनाने के 7 आसान आइडियाज

अगर आप अपने बच्चे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं और कुछ मजेदार एक्टिविटी की तलाश कर रही हैं, तो ऐसे में पतंग बनाने जैसी दिलचस्प एक्टिविटी कैसी रहेगी? इस बेहतरीन क्राफ्ट एक्टिविटी में अपने बच्चे को शामिल करने से उसे अपनी क्रिएटिविटी स्किल्स को जानने का अवसर मिलेगा और कुछ नया सीखने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे आप अपने बच्चे के साथ रिश्ते को मजबूत कर सकेंगी। अगर आप अपने बच्चे को पतंग बनाना सिखाना चाहती हैं, तो इस लेख के जरिए हमारी मदद लें सकती हैं! हम यहाँ कुछ खूबसूरत पतंग डिजाइन के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप बच्चे के साथ मिलकर बना सकती हैं और फिर आप दोनों बाहर जाकर पतंग उड़ा सकते हैं। 

बच्चों के लिए पतंग बनाने के 7 आसान और मजेदार आइडियाज

बच्चों के लिए घर पर पतंग बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहाँ बच्चों के लिए कुछ आसान और मजेदार पतंग बनाने के आइडियाज बताए गए है :

ADVERTISEMENTS

1. न्यूज पेपर से पतंग बनाना

क्या आप न्यूज पेपर से पतंग कैसे बनाई जाती है जानना चाहती हैं? आइए जानते हैं! आप इन उपलब्ध वस्तुओं और निर्देशों का पालन करके आसानी से अखबार की पतंग बना सकती है, जो जरा भी मुश्किल नहीं होगी।

 आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS

  • अखबार की एक शीट
  • पुराने कपड़े की पट्टियां
  • पतंग की डोर या धागा
  • दो बांस की डंडी या सींक
  • ग्लू और टेप

कैसे बनाना है

  1. बांस की डंडी को अखबार की शीट की लंबाई के अनुसार काट लें। एक डंडी सख्त होनी चाहिए और दूसरी मोड़ने के लिए थोड़ी लचीली होनी चाहिए।
  2. अब डोरी की मदद से दोनों डंडियों को आपस में बांध लें। यह एक क्रॉस की तरह दिखनी चाहिए।
  3. बांस की डंडियों के सिरे के चारों ओर डोरी या धागा बांधें, और डोरी को एक जगह पर रखने के लिए डंडी को छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें।
  4. अब अखबार की शीट को बांस की डंडियों से बने फ्रेम के ऊपर फैलाएं। किनारों को डोरी पर मोड़ें और टेप की मदद से उस जगह पर पेपर को चिपका दें।
  5. अब पतंग के क्रॉस पर एक लंबी डोरी बांधें और लीजिए आपकी अखबार की पतंग तैयार है।

2. प्रीस्कूलर के लिए धागे की पतंग

यह पतंग प्रीस्कूलर और बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • स्टेपलर
  • पेपर
  • धागा (यार्न)

कैसे बनाना है

ADVERTISEMENTS

  1. कागज की एक शीट को दो बराबर हिस्सों में आधा कर लें।
  2. कागज पर दो बिंदुओं को मापें और निशान लगा (मार्क) लें। बिंदु ‘ए’ को ढाई इंच और बिंदु ‘बी’ को साढ़े तीन इंच पर रखें।
  3. कागज के दो कोने लें और इसे बिंदु ‘ए’ पर स्टेपल कर लें।
  4. अब बिंदु बी पर एक पेंसिल या पेन की मदद से छेद करें और छेद में धागे का एक टुकड़ा बांधें और आपकी पतंग तैयार हो जाएगी।

3. पेपर बैग की पतंग

एक पेपर बैग की पतंग बेहद सुंदर दिखती है और इसे बनाना बहुत ही आसान है। यहां हम बता रहे हैं कि आप पेपर बैग की पतंग कैसे बना सकती हैं।

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS

  • एक पेपर बैग
  • दो 12-इंच के डंडी
  • छह इंच की डंडी
  • डोरी
  • फैब्रिक स्ट्रिप्स या क्रेप पेपर
  • पेंट्स/क्रेयॉन/मार्कर
  • टेप

कैसे बनाना है

  1. पेपर बैग पतंग बनाने के लिए सबसे पहले एक पेपर बैग को 12×16 इंच के आकार में काट लें फिर, कागज के टुकड़े को आधी तिरछी रूप से मोड़ें।
  2. अब छोटे सिरे से, मापें और चार इंच पर मार्क करें।
  3. इसके बाद खुली और लंबी तरफ से चार इंच मापें। ऊपर की तरफ से खुले चार इंच के साइड पर मार्क करने के लिए एक लाइन खींचें और अब उस लाइन के साथ इसे काटें जो आपने मार्क की है।
  4. फिर आप पतंग को खोल सकती हैं और इसे मनचाहे रंगों और पैटर्न से सजा सकती हैं।
  5. फिर बारह इंच की डंडियों को चार इंच के निशान पर चिपका दें जिसे आपने मोड़ा था।
  6. इसके बाद धागे को पतंग के अंत तक टेप के साथ चिपकाएं और प्रत्येक छेद के माध्यम से सोलह इंच की डोरी बांधें।
  7. बाईं तरफ के तार को छह इंच की डंडी के चारों ओर लपेटें और अंत तक एक लंबी स्ट्रिंग के रूप में बांधें।

4. डायमंड पतंग

डायमंड पतंग को बनाने के लिए हमारी सलाह है कि आप बुलेटिन पेपर का इस्तेमाल करें। यहां बताया गया है कि आप इस खूबसूरत पतंग को कैसे बना सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • बुलेटिन पेपर
  • डंडी
  • कैंची
  • कपड़े की एक पट्टी (स्ट्रिप)
  • डंक, ग्लू या टेप

कैसे बनाना है

ADVERTISEMENTS

  1. सबसे पहले कागज के एक बड़े टुकड़े से एक पूरा चौकोर (स्कॉयर) आकार काट लें।
  2. इसके बाद त्रिकोण (ट्राईएंगल) का आकार पाने के लिए कागज को मोड़ें और दूसरी तरफ भी इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  3. अब कागज को खोलें और पतली डंडी को मुड़ी हुई रेखा की क्रीज पर लंबाई में रखें।
  4. इसके बाद मस्तूल की तरह बनाने के लिए कागज के सेंटर के ऊपर डंडी का एक और टुकड़ा रखें। स्पाइन को इसके केंद्र से होकर गुजरना चाहिए और दोनों तरफ समान चौड़ाई भी होनी चाहिए।
  5. डंडी को अब एक तार या टेप की मदद से सेट कर दें। फ्रेम को अच्छी तरह फिक्स करने के लिए आप एक हॉट ग्लू गन का उपयोग भी कर सकती हैं।
  6. अब डंडी को किनारों पर रखें और उन्हें कागज से के साथ चिपका दें। ज्यादा निकले हुए हिस्से को काटने के लिए तार को मोड़े हुए किनारे पर ग्लू या टेप लगाकर सेट करें। आप बीच और किनारों को टैप करके भी डिजाइन को सपोर्ट कर सकती हैं।
  7. डंडी को स्ट्रिंग बनाने के लिए केंद्र के बिंदु से एक इंच ऊपर और नीचे दो छेद बनाएं।
  8. छेद के बीच से जाने वाली लाइन के जरिए एक धागा कसकर बांधें।
  9. अब एक कपड़े की पट्टी लें और इसे पतंग के नीचे की तरफ जोड़ दें। यह पतंग की पूंछ बन जाएगी।
  10. इसके बाद उल्टी तरफ एक धागा बांधें। आपकी डायमंड पतंग तैयार है।

5. डेल्टा पतंग

डेल्टा पतंग देखने में बहुत मुश्किल लगती है लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है। अगर आप अपने बच्चे को पतंग उड़ाना सिखाना चाहती हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप उसे डेल्टा पतंग से सिखाना शुरू करें (यह पतंग उड़ाने की शुरुआती स्टेज के लिए अच्छा है)।

आपको चाहिए 

ADVERTISEMENTS

  • रूलर (स्केल)
  • कैंची
  • ब्लैक मार्कर
  • ब्लैकवुड डंडी
  • कटर
  • दो-प्लाई प्लास्टिक बैग (दो फीट चौड़ा और एक मीटर लंबा)
  • इलेक्ट्रिक टेप
  • फ्लाइंग लाइन

कैसे बनाना है

  1. सबसे पहले प्लास्टिक बैग को सपाट फर्श पर रखें और प्लास्टिक के बंद सिरे को उसके ऊपर रखें। प्लास्टिक बैग के ऊपरी बाएं कोने पर तीन बिंदुओं को नापें और मार्क करें।
  2. ब्लैक मार्कर की मदद से पॉइंट्स को आपस में मिलाकर जोड़ लें। अब प्लास्टिक को उल्टा कर दें और सभी काली लाइन्स पर ट्रेस करें।
  3. अब बैग के ऊपर और दाईं ओर काटें। पूरे डिजाइन को देखने के लिए इसे खोलें।
  4. आपके जरिए सभी काली रेखाओं को काटने के बाद पाल तैयार हो जाएगा।
  5. अब 27 इंच और 5 मिमी लंबी डंडी लें। डंडी को पाल के सेंटर लाइन पर रखें।
  6. 32 इंच लंबी डंडी के दो और टुकड़े काटकर पाल के किनारों पर रखें।
  7. टेप के 2 इंच लंबे टुकड़े लें और उन्हें नीचे की ओर चिपका दें। टेप के टुकड़ों को प्लास्टिक के नीचे की तरफ मोड़ें।
  8. अब एक 28 इंच लंबी डंडी लें और इसे नाक से लगभग 31 सेंटीमीटर की दूरी पर पाल पर बिछा दें।
  9. 2 से 8 इंच लंबी टेप लें और उसे नीचे की तरफ चिपका दें। टेप को प्लास्टिक के नीचे की तरफ मोड़ें।
  10. अब डंडी को पाल पर चिपकाए बिना, डंडी को टेप से लपेट दें।
  11. पाल में एक छेद बनाएं और तिरछी डंडी को एक दूसरे को (क्रॉस करते हुए) पार करती हैं। फ्लाइंग लाइन के छेद में डोरी डालें और इसे लंबाई में मस्तूल के चारों ओर बांधें।
  12. यदि आपके पास प्लास्टिक की कुछ स्ट्रिप्स (पट्टियां) बची हुई हैं, तो दो इंच चौड़ी पट्टी लें और पतंग की एक साइड पर चिपका दें।

6. मिनी पेपर पतंग

कागज की छोटे आकार की पतंगें बहुत ही प्यारी लगती हैं और आपके बच्चों को उन्हें बनाने में मजा भी आएगा। मिनी पेपर पतंग बनाने के लिए, आपको रंगीन क्राफ्ट पेपर की जरूरत होगी। यहां बताया गया है कि आप मिनी पेपर पतंग कैसे बना सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको क्या चाहिए

  • ए फोर साइज का कलर क्राफ्ट पेपर
  • कागज के स्ट्रॉ
  • ग्लू
  • कैंची
  • पेंसिल
  • रूलर (स्केल, फुट्टा)
  • रबड़
  • डोरी

कैसे बनाना है

ADVERTISEMENTS

  1. सबसे पहले एक कलर क्राफ्ट पेपर लें और एक तरफ पतंग की आकृति (एक हीरे की आकृति) बनाएं।
  2. इसी तरह दूसरे रंगीन कागज पर पतंग की आकृति बना लें।
  3. दोनों पतंगों को काटकर एक साथ ग्लू की मदद से चिपका दें।
  4. इसके बाद, स्ट्रिंग की लंबाई काट लें और इसके एक छोर को पेपर स्ट्रॉ (नीचे की ओर लगभग 2/3) से बांध दें।
  5. अब एक और स्ट्रॉ लें और इसे 1/3 और 2/3 में काट लें। एक तिहाई पतंग को हैंडल करेगी।
  6. अब बड़े स्ट्रॉ को पतंग के बीच में लंबाई के साथ चिपका दें और छोटे वाले स्ट्रॉ को तिरछे आकार में चिपका दें। दोनों स्ट्रॉ को क्रॉस बनाते हुए एक दूसरे को काटना चाहिए।
  7. पतंग की पूंछ बनाने के लिए एक डोरी काट लें और उसे लंबे मजबूत धागे में पिरोएं।
  8. आपकी सुंदर मिनी पतंग तैयार हो जाएगी।

7. पेपर प्लेट पतंग

पेपर प्लेट पतंग बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। हमें मालूम है कि आपके घर में बहुत सारी बेकार पड़ी पेपर प्लेट्स होंगी। अब इनका सदुपयोग करने का सही समय आ गया है।

आपको चाहिए

ADVERTISEMENTS

  • पेपर की प्लेट्स
  • अनेक रंगों, लंबाई और चौड़ाई वाले रिबन्स
  • डक्ट टेप
  • 16 इंच की डंडी
  • कैंची

कैसे बनाना है

  1. एक पेपर प्लेट लें और उसे बीच में से काट लें।
  2. अब पेपर प्लेट के एक सिरे पर कलरफुल रिबन और डक्ट टेप को (स्टिक) का उपयोग करके चिपका दें।
  3. पेपर प्लेट के विपरीत छोर पर डंडी का उपयोग करके एक छेद बनाएं जहां से आपने रिबन जोड़े हैं।
  4. अब डंडी को छेद में डालें ताकि वह बाहर आ जाए (लेकिन यह चिपकना नहीं चाहिए)।
  5. प्लेट में डंडी को सेट करने के लिए डक्ट टेप का उपयोग करें।
  6. पेपर प्लेट के दोनों किनारों पर डक्ट टेप का उपयोग करें ताकि यह एक सजावट की तरह दिखे।
  7. अब अपने बच्चे को डंडी पकड़ने के लिए कहें और पतंग उड़ाने के लिए घर के चारों ओर घूमें।

ये कुछ बेहतरीन रंगीन और क्रिएटिव पतंग की डिजाइन हैं जिन्हें आप और आपका बच्चा मिलकर बना सकते हैं। तो आप किसका इंतजार कर रही हैं? जल्दी से पतंग बनाने का सामान लाएं और अपने बच्चे के साथ पतंग बनाएं। यह सिर्फ एक फन एक्टिविटी नहीं है बल्कि इससे आप बच्चे के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए पेपर कप क्राफ्ट आइडिया
बच्चों को पेपर फ्लावर बनाना कैसे सिखाएं
फैमिली ट्री बनाने के बेहतरीन क्राफ्ट आइडियाज

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago