बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए सेब – फायदे और मजेदार तथ्य

सेब एक लोकप्रिय फल है और लगभग हर व्यक्ति को यह रसीला लाल फल बहुत पसंद आता है, खासकर बच्चों को। सेब विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जिसके कारण ये एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी बन जाते हैं। इनमें कैलोरी बहुत कम होती है और ये अपनी हीलिंग प्रॉपर्टीज के लिए भी जाने जाते हैं। 

बच्चों के लिए सेब के फायदे

अंग्रेजी में एक कहावत है, ‘एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे’ यानी ‘रोज एक सेब खाइए बीमारियों को दूर भगाइए’। ऐसा कहना गलत भी नहीं है, क्योंकि इस फल में कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक फायदे होते हैं, खासकर बच्चों के लिए। यहां पर, बच्चों के आहार में सेब को शामिल करने के कुछ फायदे दिए गए हैं:

ADVERTISEMENTS

  • सेब कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जिससे कि बच्चों को दिनभर एक्टिव रहने के लिए जरूरी एनर्जी मिलती है।
  • सेब विटामिन ‘सी’, फाइबर और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं।
  • सेब में डाइटरी फाइबर होते हैं, जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  • इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स आंखों के लिए अच्छे होते हैं और ये अस्थमा के लक्षणों से लड़ने में मदद करते हैं।
  • सेब में पेक्टिन नामक एक घुलने वाला फाइबर पाया जाता है, जो कि डायरिया को नियंत्रित करने में मदद करता है, पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और कब्ज से बचाता है।
  • सेब शरीर में शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है और डायबिटीज को दूर रखने में फायदेमंद होता है।
  • सेब में मौजूद विटामिन ‘सी’ टिशू को ठीक करने और कोलेजन बनाने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत करने के अलावा, विटामिन ‘सी’ घाव भरने और गाल ब्लैडर से संबंधित बीमारियों से बचने में मदद करता है।
  • सेब के छिलकों में मौजूद क्वेरसेटिन में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं, जो ब्रेन सेल्स को सुरक्षित रखते हैं।

सेब के बारे में कुछ रोचक तथ्य

सेहत को सेब से मिलने वाले फायदों के अलावा सेब के पेड़ और फल के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स यहां पर दिए गए हैं, जो कि बच्चों को बहुत पसंद आएंगे: 

  • पूरे विश्व में 7500 से भी अधिक प्रकार के सेब पाए जाते हैं।
  • हर सेब में 5 कार्पेल या बीज पॉकेट होते हैं।
  • सेब के पेड़ 100 वर्षों तक जीवित रह सकते हैं और इनकी लंबाई 40 फीट या इससे अधिक भी हो सकती है।
  • चीन, अमेरिका, तुर्की, पोलैंड और इटली विश्व के सबसे बड़े सेब उत्पादक देश हैं।
  • जब सेब की फसल तोड़ने की बात आती है, तो इन्हें हाथ से तोड़ना पड़ता है।
  • सेब की खेती के विज्ञान को पोमोलॉजी कहा जाता है।
  • द लेडी या एपी एप्पल, सेब के सबसे पुराने प्रकारों में से एक है।
  • सेब गुलाब फैमिली का एक हिस्सा है।
  • ऐसा कहा जाता है, कि दुनिया में सेब के पेड़ मूल रूप से कैस्पियन सी और ब्लैक सी के बीच के क्षेत्र में उपजे थे।
  • एक सेब का लगभग एक चौथाई हिस्सा हवा का बना होता है। यही कारण है, कि ये पानी में तैर सकते हैं।
  • इंसान 6500 ईसा पूर्व से सेब का आनंद उठाते आ रहे हैं और इसे साबित करने के लिए आर्केलॉजिकल सबूत भी उपलब्ध हैं।
  • अब तक के सबसे बड़े सेब का वजन 1.4 किलो दर्ज किया गया है।

सेब की न्यूट्रीशनल वैल्यू

एक मध्यम आकार के सेब में 100 से भी कम कैलोरी होती है। इसमें कोई फैट, सोडियम या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। सेब के बारे में विस्तृत जानकारी और न्यूट्रीशनल वैल्यू के लिए नीचे दी गई चार्ट पर नजर डालें: 

ADVERTISEMENTS

प्रत्येक सर्विंग में मात्रा 2000 कैलोरी डाइट के आधार पर रोज का प्रतिशत वैल्यू
कुल कार्बोहाइड्रेट – 25 ग्राम 8%
डाइटरी फाइबर – 4 ग्राम 17%
शक्कर – 19 ग्राम
विटामिन ए 2%
विटामिन सी 14%
कैल्शियम 13.68 मिलीग्राम
आयरन 1%
प्रोटीन – 0 ग्राम 0%
कोलेस्ट्रोल – 0 मिलीग्राम 0%
सोडियम – 0 मिलीग्राम 0%
होटल फैट – 0 ग्राम 0%

बच्चों के लिए सेब की कुछ आसान रेसिपीज

सेब को कच्चा खाने के अलावा कई अन्य तरीकों से बच्चों को खिलाया जा सकता है और सेब में उनका इंटरेस्ट भी बना रहता है। इस प्रकार हर दिन दो सर्विंग सेब बच्चों को खिलाएं जा सकते हैं। बच्चों के लिए केवल एप्पल जूस के अलावा, यहां पर कुछ अन्य रेसिपीज भी दी गई हैं, जिन्हें आप आजमा सकती हैं: 

1. एप्पल क्रम्बल विद वैनिला आइसक्रीम

इनग्रेडिएंट:

ADVERTISEMENTS

  • 6 टूटी हुई ओटमील कुकीज
  • ½  कप व्हिप क्रीम
  • ½  कप वनीला आइसक्रीम
  • ¼  छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • ¼ कप भाप पर पके हुए सेब

विधि: 

एक ब्लेंडर में दो कुकीज के अलावा सभी सामग्री लेकर स्मूदी बना लें। इन्हें सर्विंग बाउल में डालें और बाकी की दो कुकीज को ऊपर से डाल दें। अपने बच्चे की पसंद के अनुसार इसमें अधिक कुकीज या सेब और अपनी पसंदीदा फ्लेवर की आइसक्रीम डालने के लिए आप रेसिपी को बदल भी सकती हैं। 

ADVERTISEMENTS

2. इंडिविजुअल बेक्ड एप्पल्स

इनग्रेडिएंट: 

  • 4 सख्त सेब
  • 8 छोटे चम्मच जैम
  • 4 बड़े चम्मच सेब का जूस या पानी
  • माइक्रोवेव सेफ बेकिंग डिश

विधि: 

ADVERTISEMENTS

सभी सेबों के बीज निकाल लें और लगभग एक तिहाई हिस्से का छिलका उतार लें। बेकिंग डिश में पानी या एप्पल जूस डालें और हर सेब को उसमें इस प्रकार रखें, कि उसका खुला हुआ हिस्सा ऊपर की ओर हो। हर सेब के बीच के हिस्से में दो बड़े चम्मच जैम डालें। इसे प्लास्टिक से ढक दें, जिस पर हवा निकलने के लिए छेद बने हों या फिर वैक्स्ड पेपर रखें। माइक्रोवेव में हाई पर लगभग 5 मिनट के लिए बेक करें या फिर सेब के मुलायम होने तक बेक करें। 

3. यमी एप्पल क्रिस्प

इनग्रेडिएंट्स: 

ADVERTISEMENTS

  • 4 हरे सेब छिलका उतारकर पतले टुकड़ों में कटे हुए
  • ½  कप ब्राउन शुगर
  • ½ कप ओट्स
  • ½  कप आटा
  • ¾  छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • ¾  छोटा चम्मच जायफल का पाउडर
  • 6 बड़े चम्मच बटर
  • बेकिंग डिश
  • मिक्सिंग बाउल

विधि: 

अवन को 375 डिग्री पर प्री हीट करें और बेकिंग डिश को ग्रीस करें। अब बेकिंग डिश पर सेब के टुकड़ों को रखें। बाकी के बचे हुए इनग्रेडिएंट को एक बाउल में अच्छी तरह से मिलाएं और इस मिश्रण को सेब के टुकड़ों पर छिड़कें। इसे 40 मिनट के लिए या फिर टॉपिंग के सुनहरा भूरा होने तक बेक करें। 

ADVERTISEMENTS

4. सेब और स्क्वैश का सूप

इनग्रेडिएंट: 

  • 1 ½ किलो बटरनट स्क्वाश
  • 2 ग्रैनी स्मिथ एप्पल
  • 3 कप चिकन स्टॉक या वेजिटेबल स्टॉक
  • 2 कप बारीक कटे प्याज
  • 3 छोटे चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बटर
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • स्वादानुसार काली मिर्च

विधि: 

ADVERTISEMENTS

स्क्वाश को छीलकर बीज निकाल लें और फिर चौकोर टुकड़ों में काट लें। सेब के बीज निकाल लें और इन्हें चौकोर टुकड़ों में काट लें। एक बड़े बर्तन को गैस पर रखें और बटर पिघलाएं। इसमें कटे हुए प्याज डालकर पारदर्शी होने तक भूनें। इसमें करी पाउडर डालकर मिलाएं। इसमें एप्पल, स्टॉक, नमक डालकर तब तक चलाती रहें, जब तक इसमें उबाल न आ जाए। आंच कम कर दें और 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। चेक करें कि स्क्वाश पके या नहीं। अगर नहीं, तो थोड़ी और देर के लिए इन्हें उबालें। इन्हें पीस लें और फिर धीमी आंच पर पकाएं। इसमें काली मिर्च डालें और गरमा गरम सर्व करें। 

आमतौर पर सेब लगभग पूरे साल होते हैं और बाजार में ये कई प्रकार के उपलब्ध होते हैं। हर प्रकार के सेब का अपना एक अलग स्वाद होता है। इसलिए ऐसा सेब चुनें, जिसका स्वाद आपके बच्चों को पसंद आए और उन्हें नियमित रूप से एक सेब खाने के लिए प्रोत्साहित करें। जब सेब को छिलके सहित कच्चा खाया जाता है, तब इसके सबसे ज्यादा फायदे मिलते हैं। पर छोटे बच्चों के लिए इसके छिलके निकाल कर देना अच्छा होता है, क्योंकि इसमें पेस्टिसाइड का इस्तेमाल हो सकता है और इन्हें केवल धोने से ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते हैं। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: 

बच्चों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड
बच्चों के लिए कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ
बच्चों के लिए आम – फायदे और टेस्टी रेसिपीज

ADVERTISEMENTS

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago