बच्चों के लिए सेब का सिरका – फायदे, सुझाव व रेसिपी

शिशुओं और बच्चों के लिए एप्पल साइडर सिरका
ADVERTISEMENTS

माँ के रूप में एक महिला का पूरा जीवन बदल जाता है और उसका ध्यान सिर्फ अपने बच्चे के आस-पास ही रहता है, बच्चे के जन्म के बाद से कुछ साल तक एक माँ उसकी हर एक हरकत पर ध्यान देती है। वह बच्चे की आवश्यकताओं को और ज्यादा जानने व समझने के लिए उससे जुड़ी अनेक बातें पढ़ती है, जैसे बच्चे को क्या खिलाना है, उसे चलना या बोलना कैसे सिखाएं इत्यादि।

आज हर माता-पिता के लिए यह एक बेहद आम बात है कि वे अपने बच्चे के आस-पास हर चीज के बारे में पूछना व जानना चाहते हैं जैसे क्या  यह चीज उनके बच्चे के लिए अच्छा है या नहीं। वैसे आलकल सेब के सिरके यानि ‘एप्पल साइडर विनेगर’ का उपयोग व्यापक रूप से किया जा रहा है और यदि आपको भी यह पसंद है तो आप भी इसे अपने बच्चे के लिए भी उपयोग करना चाहेंगी। सेब के सिरके में अनेक गुण मौजूद हैं किंतु क्या यह बच्चों के लिए सुरक्षित है? इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। तो इस लेख को पढ़ें और अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त करें। बच्चे की सेहत पर सेब के सिरके का क्या प्रभाव पड़ता है, आइए जानते हैं।

सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) क्या है

सेब के सिरके को कभी-कभी चमत्कारी दवा भी कहा जाता है क्योंकि यह विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करता है। यह तरल पदार्थ सेब को फरमेंट करके उत्पन्न किया जाता है और यह बच्चे व टॉडलर संबंधित अनेक समस्याओं के प्राकृतिक उपचार के लिए जाना जाता है। आपके बच्चे को सेब का सिरका देने के अनेक फायदे हैं और उनमें से कुछ फायदों के बारे में यहाँ चर्चा की गई है।

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए सेब के सिरके के फायदे

यहाँ बताया गया है कि सेब का सिरका बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है:

1. इससे एसिड रिफ्लक्स में राहत मिलती है

यदि सेब के सिरके में पानी मिलाकर लिया जाए, तो यह बच्चे की छाती में जलन को कम करने में मदद कर सकता है। बढ़ते बच्चे को एसिड रिफ्लक्स होना आम बात है और सेब का सिरका इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

ADVERTISEMENTS

2. खमीर संक्रमण (यीस्ट इन्फेक्शन) को ठीक करता है

बढ़ता बच्चा संक्रमण से जल्दी प्रभावित हो सकता है क्योंकि अभी भी उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह से विकसित नहीं हुई है। यह एक आम समस्या है और इसके इलाज के लिए सेब के सिरके पानी में मिलाकर लिया जा सकता है।

3. कीड़े के काटने पर और सनबर्न में राहत देता है

यदि आपके बच्चे को किसी कीड़े ने काट लिया है या वह सनबर्न से ग्रसित है, तो प्रभावित जगह पर सेब के सिरके को पानी में मिलाकर लगाएं।

ADVERTISEMENTS

आतपदाह में राहत देता है

4. रूसी की समस्या को खत्म करता है

बच्चे को रूसी से सुरक्षित रखने के लिए समान मात्रा में सेब का सिरका व पानी मिलाएं और स्प्रे की मदद से बच्चे के सिर की त्वचा में छिड़क दें।

5. पोषण देता है

सेब का सिरका, विटामिन ए, सी, बी6 और अनेक आवश्यक खनिज पदार्थों जैसे पोषक तत्वों से परिपूर्ण है। इन खनिजों की कमी के परिणामस्वरूप आपके बच्चे के विकास को रोक सकती है। अपने बच्चे को अतिसंवेदनशील संक्रमण से बचाने और इन सभी पोषक तत्वों का लाभ देने के लिए एक कप पानी में सेब का सिरका मिलाकर दें।

ADVERTISEMENTS

6. सर्दी और खांसी का इलाज करता है

बच्चे में सर्दी और खांसी एक बहुत बड़ी समस्या है और अक्सर ही आपका बच्चा इस समस्या से प्रभावित हो सकता है। हालांकि, यदि आपके बच्चे को कभी भी सर्दी या खांसी होती है तो आप उसे एक चम्मच सेब का सिरका पिला सकती हैं, यह स्थिति को अधिक गंभीर होने से रोकता है।

7. मुँह के छाले कम करता है

छाले शिशुओं में एक आम समस्या है और इसका इलाज करने के लिए, सिरके और पानी को 1:2 अनुपात में एक साथ मिला लें। एक कप में आधा पानी और आधा सिरका मिलाएं और उससे बच्चे को गरारा करने में मदद करें। सिरके का कोई भी दुष्प्रभाव न हो इसलिए आप चाहें तो सिरके की मात्रा थोड़ी कम भी कर सकते हैं । मिश्रण में सेब के सिरके की मात्रा बिलकुल न बढ़ाएं।

ADVERTISEMENTS

छाले कम करने के लिए अच्छा होता है

8. दाद को ठीक करता है

दाद भी बच्चों में एक सामान्य स्थिति है क्योंकि कम उम्र में उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली अविकसित होती है। पानी में सेब का सिरका डालकर घोल बना लें और मिश्रण को बच्चे के दाद में लगाएं, इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होने के कारण यह बच्चे के दाद को पूरी तरह से ठीक करता है।

9. इम्युनिटी बढ़ाता है

शिशुओं और बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह से विकसित नहीं होती है, जिसकी वजह से वे कम उम्र में संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं। सिरके में कैरोटिनॉइड नामक एंटी-ऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीनॉयड मौजूद हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करते हैं, जिससे बच्चों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया मजबूत होती है।

ADVERTISEMENTS

10. मनोदशा ठीक करने में मदद करता है

यदि आपका बच्चा पूरा दिन चिड़चिड़ा रहता है तो उसे सेब का सिरका मिश्रित पानी से नहलाएं। रोजाना उसके नहाने के पानी में आधा कप सिरका डालें, जिससे उसे नहाते समय काफी आराम मिलेगा। साथ ही, सेब का सिरका शिशु के शरीर को शुद्ध और डिटॉक्स भी करता है।

11. खुजली से राहत देता है

शिशु के शरीर में खुजली से प्रभावित जगह पर सेब के सिरके का उपयोग करना एक बेहतरीन उपाय साबित हुआ है और नियमित रूप से इसका सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली प्रबल होती है ताकि ऐसी स्थितियां दूर ही रहें।

ADVERTISEMENTS

खुजली

क्या सेब के सिरके से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती है?

अपाश्चुरीकृत सेब का सिरका बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए अपने बच्चे के लिए केवल पाश्चुरीकृत सिरके का ही उपयोग करें। इसके अलावा, सप्लीमेंट के रूप में सेब के सिरके का अत्यधिक उपयोग करने से दाँत खराब हो सकते हैं। आप अपने बच्चे के लिए सिरके का उपयोग खाने के साथ करें ताकि उसके दाँत स्वस्थ रहें।

क्या सेब का सिरका शिशुओं के लिए सुरक्षित है?

सेब का सिरका निम्नलिखित मामलों में शिशुओं के लिए सुरक्षित है:

ADVERTISEMENTS
  • सेब का सिरका शिशु को संक्रमण से बचाने में मदद करता है, शिशु को आराम देता है और जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता है इसकी मदद से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार आता है।आमतौर पर यह शिशुओं के लिए सुरक्षित है।
  • सेब का सिरका अस्थमा और बच्चों की घरघराहट को कम करने में भी मदद करता है।
  • हालांकि बच्चों के लिए सेब का सिरका उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

बच्चों के लिए सेब के सिरके का उपयोग करने के टिप्स

आपके बच्चे के लिए सेब के सिरके का उपयोग करने के कुछ सुझाव इस प्रकार हैं।

  • सिरके का उपयोग आप ऐसे किसी भी सलाद में कर सकते हैं जिसे आप मूल रुप से घर पर या अपने बच्चे के भोजन में स्वाद के रूप में बना रहे हों।
  • बच्चों के लिए खट्टे-मीठे फलों के सलाद में सेब के सिरके का उपयोग भी एक बेहतर विकल्प है।
  • बच्चों के लिए सेब के सिरके का उपयोग मांस या सब्जियों के कबाब बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

बच्चों के लिए सेब के सिरके से बने व्यंजन

जबकि सामयिक अनुप्रयोग ठीक है, एप्प्ल साइडर सिरके को शिशुओं को खिलाये जाने की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन बड़े बच्चे अपने दैनिक आहार के हिस्से के रूप में पानी मिला सिरका में ले सकते हैं। अपने शिशुओं और बड़े बच्चों के भोजन में एप्प्ल साइडर सिरके को शामिल करने के लिए कुछ व्यंजन यहाँ दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

1. सलाद के साथ सेब का सिरका

सब्जियों व सेब के सिरके के फायदे को एक साथ अनुभव करने का इससे अच्छा विकल्प और क्या हो सकता है।

आवश्यक चीजें:

ADVERTISEMENTS
  • कटे हुए छोटे प्याज: 4 भाग
  • जैतून का तेल: 1/3 कप
  • सेब का सिरका: 1/4 कप
  • डाइजोन सरसों: 2 चम्मच
  • शहद: 2 चम्मच
  • नमक: 1/2 चम्मच
  • पिसी मिर्च: 1/4 चम्मच
  • सब्जियों का विकल्प (एवाकाडो, टमाटर, मिर्च, आदि)

विधि:

सलाद में डालने के लिए अपनी मनपसंद सब्जियां काट लें और एक कटोरे में अलग रख दें। लगभग 30 सेकंड के लिए अन्य सामग्रियों को ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें और सलाद पर डालें।

ADVERTISEMENTS

कच्चे सलाद के साथ एप्प्ल साइडर सिरका

2. सेब के सिरके के साथ अंगूर का रस

सुबह के भोजन से पहले यह पेय पीना अच्छा है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए भी जाना जाता है।

आवश्यक चीजें:

ADVERTISEMENTS
  • कप अंगूर का रस: 1/2
  • सेब का सिरके: 1 या 2 बड़े चम्मच, 2 बड़े चम्मच
  • कच्चा शहद: 2 बड़े चम्मच

विधि:

एक गिलास में इन सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं।

ADVERTISEMENTS

एप्पल साइडर सिरके के साथ अंगूर का रस

तो क्या बच्चे सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं? इसका जवाब है, हाँ। हालांकि, अगर आपको अपने बच्चे के लिए इसे उपयोग करने में कोई संदेह है, तो पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।