बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों के लिए सुधा मूर्ति की 7 सर्वश्रेष्ठ स्टोरी बुक्स

बच्चों की शैतानियां, स्वतंत्रता, खुशियां, हँसीठिठोली, उनके खेल और कहानियां समय कोई भी हो, ये कुछ ऐसी चींजें हैं जो बच्चों को उनकी कल्पनाओं के सफर में न जाने कहाँकहाँ ले जाती हैं। जब एक माँ अपने बच्चे को पूरे भावों के साथ कोई भी कहानी पढ़कर सुनाती है तो बच्चा उसे सिर्फ पूरे ध्यान से सुनता ही नहीं है बल्कि समझने का प्रयास भी करता है और उसकी नैतिक शिक्षा को अमल में लाता है। यदि आप अपने बच्चे में पढ़ने की आदत डालती हैं तो यह आदत उसके ग्रामर को अच्छा करने और वोकैब्लरी को बढ़ाने के साथसाथ उसे असीमित कल्पनाशील बनाती है और उसके मस्तिष्क को हर तरफ से विकसित करती है।

भारत की एक बेहतरीन कहानीकार सुधा मूर्ति

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन में अनेक कार्य सफलतापूर्वक किए हैं। ‘श्रीमती सुधा मूर्ति’ इनके व्यक्तित्व से हम सभी अवगत हैं। इंफोसिस के संस्थापक श्री नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति जी एक इंजीनियर होने के साथसाथ एक अध्यापिका भी रह चुकी हैं। इन्हें कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य (इंग्लिश लिटरेचर) में एक रचनाकार के रूप में पुरस्कृत किया गया है। वर्तमान में श्रीमती सुधा मूर्ति जी इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथसाथ गेट्स फाउंडेशन में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा संगठन की सदस्य भी हैं। सुधा मूर्ति अपने समाज सेवा के भाव और साहित्य ज्ञान के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्हें साहित्य में योगदान के लिए पद्म श्री और आर के नारायण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और उनकी बेहतरीन लेखन शैली के कारण ही आज वे इतनी लोकप्रिय हैं।

ADVERTISEMENTS

बच्चों के लिए सुधा मूर्ति द्वारा लिखी हुई 7 स्टोरी बुक्स

बीते सालों में सुधा मूर्ति जी ने कई किताबें लिखी हैं जिनमें से कुछ किताबें 6 साल से ज्यादा आयु के बच्चों के लिए बहुत अच्छी हैं। उनकी रचनाओं में कल्पनाएंपरिकल्पनाएं (फिक्शन व फैंटसी) और नॉनफिक्शन कहानियां भी हैं जो बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथसाथ उनकी कल्पनाओं को प्रोत्साहित भी करती हैं। सुधा मूर्ति की अनेक रचनाओं में से यहाँ कुछ ऐसी किताबों के नाम दिए हुए हैं जो आपके बच्चों के लिए बेहतरीन हैं, आइए जानते हैं;

1. द मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेम्पल

प्यारी नूनी छुट्टियों में अपने दादादादी के पास उनके गांव जाती है और वहाँ उसने बहुत सारे काम किए, जैसे पिकनिक पर जाना, साइकिल सीखना इत्यादि। नूनी की छुट्टियां तब और भी रोमांचक हो जाती हैं जब जंगल की ओर जाते समय उसे एक पुराना कुआं दिखता है जिसके बारे में वह व उसके दोस्त मिलकर खोजते हैं और उस कुएं के अन्य रहस्यों का पता लगाते हैं। ‘द मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेम्पल’ एक ऐसी मजेदार किताब है जिसे आपका बच्चा शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ना पसंद करेगा। हिंदी में यह किताब ‘प्यारी नूनी की मीठीमीठी कहानियां’ नाम से उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS

आपके बच्चे को ये कहानियां क्यों पढ़नी चाहिए

  • यह कहानी आपके बच्चे को साहसिक और जिज्ञासू बनने की प्रेरणा देती है।
  • इस कहानी से आपके बच्चे को स्वतंत्रता की समझ होती है, विशेषकर तब जब वह घर से दूर अपने दादादादी के यहाँ जाता है।
  • सुधा जी के अविश्वसनीय ज्ञान के कारण उनकी कहानियों से आपका बच्चा प्राचीन इतिहास के बारे में एक कुछ चीजें सीख सकता है।

2. द मैन फ्रॉम द एग अनयूजुअल टेल्स अबाउट द ट्रिनिटी

अपने बच्चे को पौराणिक कहानियों से परिचित कराने के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है? इस किताब में सुधा मूर्ति जी ने हिंदुओं के आराध्य त्रिदेवों के बारे में इस प्रकार से बताया है कि वह मनोरंजक, मजेदार और समझने में सरल भी है। इस किताब में भगवान से जुड़ी कुछ ऐसी कहानियां भी हैं जिनके बारे में हममें से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। आप या आपका बच्चा इस किताब को जानकारी व मनोरंजन के लिए पढ़ सकते हैं। ‘अंडे से निकला आदमी: पौराणिक भारत की कथाएं’ हिंदी में इस किताब का नाम है।

आपके बच्चे को ये कहानियां क्यों पढ़नी चाहिए

  • ये कहानियां आपके बच्चे को पुराणों से परिचित कराती है।
  • इससे आपके बच्चे में कल्पनाओं की समझ उत्पन्न हो सकती है।
  • इन कहानियों से आपके बच्चे में रचनात्मकता उत्पन्न होती है।

3. हाउ आई टॉट माय ग्रैंड मदर टू रीड

क्या हो यदि आपके जीवन के कुछ पल यादगार कहानियों में बदल जाएं? सुधा मूर्ति द्वारा लिखी हुई यह किताब सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसमें उन्होंने अपने जीवन के कुछ पलों को शब्दों में पिरोया है। इस किताब के माध्यम से उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्होंने एक अध्यक्ष के साथ ट्रेन में सफर किया, सुधा जी को कैसे टीचर की गलती से ज्यादा मार्क्स मिले या उन्होंने अपनी दादी माँ को कैसे पढ़ना सिखाया।

ADVERTISEMENTS

आपके बच्चे को ये कहानियां क्यों पढ़नी चाहिए

  • इससे आपके बच्चे की सोच और कल्पनाएं स्पष्ट होंगी।
  • आपका बच्चा अपने नियमित कार्यों में सुंदरता और मनोरंजन ढूंढ़ने लगेगा।
  • इस कहानी से आपके बच्चे की सोच आशावादी होगी।

4. ए बर्ड विद गोल्डन विंग्स स्टोरीज ऑफ विट एंड मैजिक

इन कहानियों में बहुत जादू है इस किताब की हर एक कहानी आपके बच्चे का ध्यान आकर्षित करती है। इसकी हर एक कहानी में नैतिक शिक्षा है जिससे आपका बच्चा निश्चित ही सीख सकता है।

आपके बच्चे को ये कहानियां क्यों पढ़नी चाहिए

  • यह आपके बच्चे को दूसरों की मदद करने की शिक्षा देती है।
  • यह कहानी बताती है कि जरूरतमंद लोगों की मदद कैसे की जा सकती है और दूसरों को नीचे दिखाने वालों से कैसे बचें।
  • इन कहानियों से आपका बच्चा यह भी सीखता है कि अच्छे कार्यों की कोई कीमत नहीं होती है।

5. द मैजिक ड्रम एंड अदर फेवरेट स्टोरीज

ये उन लोगों की कहानियां हैं जिनके बारे में सुधा जी के दादादादी ने उन्हें बताया था, आपका बच्चा इस लुभावनी किताब को बिना पूरी पढ़े छोड़ेगा नहीं। चाहे वह कहानी एक चालाक राजकुमारी की हो जिसने सिर्फ एक सवाल से अपने लिए सुंदर सा राजकुमार ढूंढ़ लिया हो या एक दंपति की जिन्हें ड्रम ने बचाया। ये सभी कहानियां आपके बच्चे को कल्पनाओं की एक ऊँची उड़ान देती है।

ADVERTISEMENTS

आपके बच्चे को ये कहानियां क्यों पढ़नी चाहिए

  • इन कहानियों से आपका बच्चा सीखेगा कि वह अपनी बुद्धि का उपयोग करके समस्याओं से बाहर कैसे निकल सकता है।
  • ये कहानियां बच्चे को अपने दादादादी का कहना मानना और बुजुर्गों को सम्मान देना भी सिखाती हैं।
  • इन कहानियों से आपका बच्चा सीख सकता है कि वह अपनी जिज्ञासा को कम करने के लिए सवाल कैसे पूछ सकता है।

6. द अपसाइड डाउन किंग द टेल्स अबाउट राम एंड कृष्ण

यह सुधा जी की नई किताबों में से एक है जिसमें उन्होंने श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़ी कहानियों को लिया है। यदि आप अपने बच्चे को हिन्दू धर्म के विस्तृत रूप से परिचित कराना चाहती हैं तो यह किताब आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। हिंदी में आप इसे ‘उलटा लटका राजा: राम और कृष्ण की रोचक कथाएं’ नाम से पढ़ सकते हैं

आपके बच्चे को ये कहानियां क्यों पढ़नी चाहिए

  • इससे आपके बच्चे की रुचि पौराणिक कथाओं और उनके पात्रों में होगी।
  • वह अच्छे गुणों पर चिंतन कर सकता है और इनका अभ्यास कर सकता है।
  • ये कहानियां आपके बच्चे को साहसी और बहादुर बनने की प्रेरणा देती हैं।

7. द सर्पेंट्स रिवेंज: अनयूजुअल टेल्स ऑफ महाभारत

बहुत कम लोग होंगे जिन्हें महाभारत के बारे में नहीं पता होगा! आपने बचपन से इसकी पौराणिक कथाएं सुनी ही होंगी और अब आप अपने बच्चे को भी उपहार में पढ़ने के लिए महाभारत की अद्भुत कहानियों की यह किताब दे सकती हैं। इन कहानियों को बहुत सरल और स्पष्ट भाषा में लिखा गया है जिसे आपका छोटा बच्चा भी समझ सकता है।

ADVERTISEMENTS

आपके बच्चे को ये कहानियां क्यों पढ़नी चाहिए

  • इस कहानी से आपके बच्चे को भारत के इस महान महाकाव्य के बारे में पता चलता है।
  • यह किताब आपके व आपके बच्चे के रिश्ते को मजबूत करने में मदद करेगी क्योंकि आपने भी बचपन से यही कहानियां सुनी हैं।
  • किताब के अलगअलग चरित्र उसे महाभारत की शिक्षाओं को वास्तविक जीवन में ढालने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

सुधा मूर्ति जी द्वारा लिखी हुई ये 7 किताबें बेहद लोकप्रिय हैं। सुधा मूर्ति जी की सभी कहानियां समझने में बहुत सरल और पढ़ने योग्य होती हैं। साथ ही ये किताबें आपके बच्चे की क्रिएटिविटी, इमेजिनेशन, ग्रामर और वोकैब्लरी में वृद्धि करती हैं। अपने बच्चे को पढ़ने के लिए येकिताबें दें और देखें कि उनमें कितनी जल्दी सकारात्मक बदलाव आते हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

बच्चों को नैतिक शिक्षा देने वाली प्राणियों की शीर्ष 25 कहानियां
बच्चों के लिए 11 सर्वश्रेष्ठ अकबर और बीरबल की लघु कथाएं

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago