कुछ माँओं को इस बात की चिंता होती है कि उनके बच्चे के शरीर पर अधिक बाल हों तो वह कैसा लगेगा। हालांकि शिशु के शरीर पर बाल होना प्राकृतिक और स्वाभाविक है और ज्यादातर इसका कारण आनुवंशिक होता है, फिर भी हो सकता है कि देखने में कम अच्छा लगने की वजहों से आप इन्हें हटाना चाहें। शरीर के बालों को हटाने के लिए प्राकृतिक उपचारों का उपयोग करना आम बात है, और पीढ़ियों से इसके लिए कई तरीके उपयोग किए जाते रहे हैं, जो अधिकतर सुरक्षित होते हैं।
इससे पहले कि आप अपने बच्चे के शरीर के बालों को हटाएं, यह समझना महत्वपूर्ण है कि ऐसा क्यों है और बाद में इन बालों का क्या होता है।
आपका शिशु जिन बालों के साथ पैदा हुआ है, वह कुछ महीनों में साफ हो जाएंगे। घर के बड़े लोग इन बालों पर धीरे-धीरे मालिश करने का सुझाव देते हैं ताकि वे झड़ जाएं, या आप इन्हें प्राकृतिक रूप से हटने के लिए भी छोड़ सकती हैं। हालांकि, यदि आपके पास समय कम है, तो आप अपने नन्हे शिशु के शरीर के बालों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इन उपायों में दूध, हल्दी, आटा और घर में मिलने वाली अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है, जिसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होते हैं। यद्यपि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि ये उपाय शरीर के बालों को हटाने में प्रभावी रूप से काम करते हैं, लेकिन हमारे यहाँ लंबे समय से इनका इस्तेमाल घर की बुजुर्ग औरतों द्वारा किया जाता रहा है।
यह नवजात शिशु के बालों को हटाने के आयुर्वेदिक तरीकों में सबसे अच्छा तरीका है और इसे बनाने के लिए साधारण सामग्री की जरूरत होती है। इसे आटा, हल्दी और बादाम के तेल से बनाया जाता है। साबुत गेहूँ का आटा बेहतर होता है क्योंकि यह विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। बादाम का तेल एक अच्छा मॉइस्चराइजर है और चिकनाई के रूप में काम करके शरीर पर आटा रगड़ने की प्रक्रिया में त्वचा को राहत प्रदान करता है। गेहूँ का आटा त्वचा के लिए कोमल होता है और आपके बच्चे के रंग को बेहतर बनाता है। सभी सामग्री को थोड़े पानी का उपयोग करके नरम गूंथ लें। इस गुंथे हुए आटे को बच्चे की त्वचा पर रगड़ने से पहले इसे गुनगुने बादाम के तेल में डुबोएं। इसे शरीर के जिन भागों पर बाल हों जैसे कि माथे, कंधे और पीठ पर धीरे-धीरे रगड़ें।
बच्चे के मालिश सत्र के बाद उनके पूरे शरीर पर हल्दी और दूध के मिश्रण को लगाया जा सकता है। मिश्रण को सूखने दें और फिर दूध में डूबे हुए एक मुलायम कपड़े का उपयोग करके इसे हटा दें। किसी साबुन या बॉडी वॉश का उपयोग किए बिना प्रक्रिया के बाद बच्चे को स्नान कराए। दूध क्लींज़िंग एजेंट के रूप में काम करता है, और इसीलिए क्लीन्ज़र का कोई उपयोग नहीं होता है। यह स्वाभाविक रूप से शिशु के शरीर के बालों को हटाने और उन्हें जल्दी झड़ने में मदद के लिए एक अच्छा तरीका है।
उबटन को बेसन, दूध और एक चुटकी हल्दी पाउडर के उपयोग से बनाया जाता है। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और मालिश करने से पहले बच्चे को लगाएं। उबटन शिशुओं के चेहरे के बालों को हटाने का एक सुरक्षित तरीका है। दूध के स्थान पर दही या क्रीम का भी उपयोग किया जा सकता है। अतिरिक्त बालों को हटाने के अलावा, उबटन एक मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है और त्वचा का रंग भी निखारता है।
आपके बच्चे के बड़े होने तक उनके शरीर के बालों को हटाने के लिए नियमित रूप से घरेलू उपायों का इस्तेमाल एक अच्छा और सुरक्षित तरीका है।
भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…
भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…
शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…
शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…
ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…