शिशु

बच्चों के जन्मदिन की पार्टी के लिए 40 बेहतरीन उपाय

हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे का जन्मदिन एक विशेष मौका होता है। वे इस विशेष दिन एक बेहद मजेदार और उत्साहपूर्ण पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं ताकि उनके बच्चे के चेहरे पर खुशियां आएं और वह इस दिन की यादें बनाए। यदि आप भी अपने बच्चे के जन्मदिन पर कोई स्पेशल पार्टी आयोजित करने की सोच रहे हैं पर आपके पास कोई बेहतरीन उपाय नहीं हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। अपने बच्चे के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए निम्नलिखित उपायों पर ध्यान दें, वे इस प्रकार हैं;

बच्चों के लिए बर्थडे पार्टी के उपाय

यदि आप अपने बच्चे के लिए एक ऐसी बर्थडे पार्टी रखना चाहते हैं जिसे वह कई सालों तक याद रखे तो आपको कोई भी बड़ा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर में ही मनोरंजन व उत्साह के साथ एक स्पेशल व बेहतरीन पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बच्चे के लिए पार्टी करने के कुछ उपाय निम्नलिखित हैं, आइए जानते हैं;

1 साल के बच्चे के लिए पार्टी

यदि आपको अपने बच्चे का पहला जन्म दिन मनाना है तो जाहिर है वह विशेष ही होना चाहिए। इस पार्टी में आप क्या स्पेशल कर सकते हैं, आइए जानते हैं;

  1. पार्टी की स्पेशल हैट का उपयोग करें

आप अपने 1 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी में हैट की थीम रख सकते हैं। इसमें सभी बच्चे अपनी पसंद की अलग-अलग हैट पहन कर आ सकते हैं।

  1. म्यूजिकल पार्टी का आयोजन करें

आप अपने एक साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी में कोई प्रसिद्ध नर्सरी राइम्स या गाना लगाएं ताकि बच्चे इसकी ट्यून पर नाचें और गाएं।

  1. स्पेशल केक लाएं

पार्टी में सबसे मुख्य भूमिका केक कटिंग की होती है। आप अपने बच्चे की पसंद के एनिमल या कलर के अनुसार ही उसका बर्थडे केक डिजाइन कर सकते हैं। आप चाहें तो म्यूजिकल केक का आयोजन भी कर सकते हैं।

  1. गुब्बारे फुलाएं

बर्थडे पार्टी में आप गुब्बारे भी लगा सकते हैं। बच्चों को गुब्बारों से खेलने, उसके पीछे-पीछे दौड़ने या उसे कैच करने में बहुत ज्यादा मजा आता है। अब पार्टी में गुब्बारे लगाने के लिए इसे फुलाने का आप काम खुद ही करें या बच्चों की मदद से इसे फुलाएं पर बर्थडे पार्टी के मनोरंजन का एक भाग तो गुब्बारे में ही होता है।

  1. पसंदीदा सॉफ्ट टॉयज लाएं

आप अपने 1 साल के बेटे की पहली बर्थडे पार्टी में अन्य बच्चों को उनके पसंदीदा टेडी बियर या स्टफ्ड एनिमल लाने के लिए कह सकते हैं। इस प्रकार से सभी बच्चे अपने स्टफ्ड टॉयज के साथ मिलजुल कर खेल सकते हैं।  इस पार्टी में आप कुछ एक्टिविटीज भी रख सकते हैं, जैसे ‘पिन द टेल ऑन द एनिमल’, एनिमल की पिक्चर में रंग भरना या बच्चे अपने पसंदीदा खेल भी खेल सकते हैं।

2 साल के बच्चों के लिए

यदि आप अपने 2 साल के बच्चे का जन्मदिन मनाना चाहती हैं तो कुछ उपाय निम्नलिखित हैं, आइए जानें;

  1. ग्लो-इन-द-डार्क पार्टी करें

आप अपने लिविंग रूम को कुछ ग्लो स्टिक्स या स्टिकर्स, स्ट्रोब लाइट और कुछ ट्यून्स से डेकोरेट कर सकते हैं। इसमें बच्चे खुद को पेंट या एक-दूसरे के चेहरे को ग्लो इन द डार्क कलर से पेंट करके एन्जॉय कर सकते हैं। ग्लो-इन-द-डार्क डो इस पार्टी का एक बेहतरीन रिटर्न गिफ्ट भी हो सकता है।

  1. मड रन पार्टी करें

आप अपने बच्चे की पार्टी में मड के खेलों का आयोजन कर सकते हैं जिसमें बच्चे और उसके दोस्त खेलना बहुत पसंद करेंगे। इसके लिए आप एक खुली व मडी जगह में कई सारे हर्डल लगा सकते हैं जिसमें बच्चे रेस लगा सकते हैं, खेल सकते हैं और जितना मर्जी हो उतना खुद को गंदा भी कर सकते हैं।

  1. बग्स क्रेजी पार्टी करें

इस उम्र में बच्चों को बग्स यानि कीड़े बहुत पसंद होते हैं। आप रंग बिरंगे इन्वाइट्स को ओवेल में काटने के बाद उसमें कुछ डेकोरेटिव पेपर चिपकाकर डिजाइन कर सकते हैं। उसमें एक हेड, एंटीना और पैर बनाएं और पेन से कलर करके उसे एक बग या कीड़े की तरह बना दें। इस पार्टी की एक एक्टिविटी के रूप में आप बच्चों को खुद से एक बग बनाने के लिए भी कह सकते हैं। जिसे वे पॉमपॉम्स या रंग बिरंगे कटआउट्स को क्राफ्ट स्टिक्स में चिपकाकर एक बग बना सकते हैं। वे इसमें गूगली आईज भी लगा सकते हैं।

  1. रॉक एंड रोल म्यूजिकल पार्टी करें

आप अपने बच्चे की पार्टी के लिए उसकी फोटो लगाकर होममेड इन्वाइट्स भी बना सकते हैं जिसमें पार्टी की सभी डिटेल्स लिखी होनी चाहिए। आप पार्टी में कुछ सरल गेम्स, जैसे पासिंग द पार्सल, म्यूजिकल चेयर इत्यादि भी रख सकते हैं। आपके बच्चे का बर्थडे केक उसके पसंदीदा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का भी हो सकता है। इसमें आप अन्य बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में बच्चों वाला रबर या प्लास्टिक का गिटार या कोई अन्य इंस्ट्रूमेंट भी दे सकते हैं।

  1. शेप्स पर आधारित पार्टी करें

इस उम्र के बच्चों को सरल शेप्स जैसे सर्कल समझ आते हैं। आप शेप्स के अनुसार बच्चे की पार्टी का थीम रख सकते हैं, जैसे पोल्का डॉट्स, खूब सारे गुब्बारे, बबल्स और चीरियर। आप बच्चों के लिए रबर का पूल भी रख सकते हैं जिसमें सभी बच्चे प्लास्टिक की बॉल के साथ खेल सकते हैं या वे बबल रैप से शोर करके अपना मनोरंजन भी कर सकते हैं।

3 साल के बच्चों के लिए

अपने 3 साल के बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए आप निम्नलिखित उपायों का उपयोग भी कर सकते हैं;

  1. पार्टी की जंगल थीम रखें

बच्चों को जंगल थीम की पार्टी बहुत ज्यादा पसंद आती है। आप बच्चे की बर्थडे पार्टी में उसके दोस्तों को एनिमल के कॉस्ट्यूम में आने को कह सकते हैं और आप इस पार्टी की डेकोरेशन के लिए एक छोटा सा चिड़िया घर बना सकते हैं व एनिमल के आकार का भोजन भी रख सकते हैं। आप बच्चों को एनिमल का पेपर मास्क पहनने के लिए भी दे सकते हैं।

  1. पार्टी में पपेट शो और मैजिक शो का आयोजन करें

अपने बच्चे की पार्टी के लिए आप किसी क्लाउन या मैजिशियन को हायर कर सकते हैं। बच्चों के लिए पपेट शो भी बहुत मजेदार होता है।

  1. फैंसी  ड्रेस पार्टी करें

आप अपने 3 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए अन्य बच्चों को फैंसी ड्रेस में आने को कह सकते हैं, जैसे आप बच्चों को किसी कार्टून, सुपर हीरो या अपनी पसंदीदा स्टोरी बुक के किसी भी करैक्टर के कॉस्ट्यूम पहन कर पार्टी में आने को कह सकते हैं। ध्यान रहे मेहमानों को कॉस्ट्यूम में आने के लिए नोटिस जरूर दें। पार्टी में आप ऐसा गेम भी रख सकते हैं जिसमें सभी बच्चों को 10 सवालों में एक बच्चे की पहचान बतानी है।

  1. फ्रीज और स्टेचू डांसिंग

आप अपने बच्चे के बर्थडे पार्टी में फ्रीज और स्टेचू डांसिंग भी रख सकते हैं। इस गेम में सभी बच्चों को एक गाने में नाचना है और जैसे ही म्यूजिक बंद होगा सभी को फ्रीज या स्टेचू हो जाना है। इसके लिए आप गानों का कलेक्शन भी रख सकते हैं जिसमें बच्चे विभिन्न गानों में अलग-अलग स्टेप्स करके डांस कर सकते हैं।

  1. बलून बर्स्टिंग

बच्चे की पार्टी को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए आप गुब्बारों में बहुत सारी कैंडीज भरें। इन गुब्बारों को वेन्यू में ऐसी जगह टांगें जहाँ बच्चे सरलता से पहुँच सकते हैं। इसमें बच्चे गुब्बारों को फोड़कर कैंडीज कलेक्ट करने का आनंद ले सकते हैं।

4 साल के बच्चों के लिए

यदि आपका बच्चा 4 साल का है तो उसके बर्थडे में करें कुछ विशेष, आइए जानें आप क्या कर सकते हैं;

  1. मेस्सी थीम की पार्टी रखें

बच्चों में मेसी थीम की पार्टी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं। आप कुछ सिली सर्टिंग्स, प्ले डो, पेंट, कपकेक डेकोरेशन की चीजों को एक साथ रख सकते हैं। पार्टी में सभी बच्चे मेसी और क्रिएटिव चीजों का आनंद लेंगे।

  1. ट्रेजर हंट गेम रखें

बच्चों में ट्रेजर हंट बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। आप अपनी पार्टी में यह गेम भी रख सकते हैं।  इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि बच्चों की उम्र के अनुसार क्लू रखें और इसे सॉल्व करने में ज्यादा कठिनाई न हो।

  1. क्राफ्ट पार्टी करें

आप पार्टी में आए बच्चों के लिए क्राफ्ट पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सभी बच्चों को कुछ चीजें, जैसे पॉट्स, प्लास्टिक की प्लेट्स, टी-शर्ट, बैग्स, पिक्चर फ्रेम्स, छाते और क्राफ्ट की कुछ चीजें जैसे, पोस्टर कलर, स्टीकर, ग्लिटर्स, ग्लू, पेंट ब्रश देना देना। सभी बच्चों से कहें की वह चीजों को पेंट करना शुरू करें।

  1. पार्टी में चॉकलेट बनाएं

कई बच्चों को ट्रीट देना पसंद होता है इसलिए आप पार्टी में चॉकलेट के कुछ मोल्ड और फ्लेवर का रख सकते हैं। पार्टी में सभी को यह चीजें देकर आप माइक्रोवेव में चॉकलेट पिघलाने में बच्चों की मदद कर सकते हैं और फिर बच्चों से कहें कि वे मोल्ड में चॉकलेट को भरें। अंत में बच्चे चॉकलेट को क्रिएटिव तरीके से रैप व डेकोरेट कर सकते हैं।

  1. बच्चों के लिए सर्कस पार्टी का आयोजन करें

बच्चे सर्कस पार्टी में बहुत एन्जॉय करते हैं। आप चाहें तो अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में सर्कस थीम रख सकते हैं। इसके लिए आप घर में ही कुछ एंट्री टिकट बनाएं, लेमोनेड बूथ, पॉपकॉर्न के टिन डिजाइन करें और साथ ही कॉटन कैंडी, पोल्का डॉट्स कप व प्लेट्स, ऊपर से मूछों की डिजाइन वाली स्ट्रॉ, व्हिरली पोप्स रख सकते हैं। आप बच्चे की पार्टी में अन्य बच्चों का मनोरंजन करने के लिए एक क्लाउन भी हायर कर सकते हैं।

5 साल के बच्चों के लिए

आप अपने बच्चे का 5वां जन्मदिन मनाएं कुछ इस प्रकार से;

  1. पार्टी के लिए बैकयार्ड में कार्निवाल का आयोजन करें

आप पार्टी के लिए अपने घर के बैकयार्ड में अलग-अलग तरह के स्टॉल लगा सकते हैं, जैसे टैटू का स्टॉल, पॉपकॉर्न, कॉटन कैंडी स्टैंड, फेस पेंटिंग स्टॉल, हॉट डॉग व बर्गर स्टैंड भी लगा सकते हैं। इसमें आप विभिन्न प्रकार के गेम्स के स्टॉल्स भी लगा सकते हैं, जैसे रिंग टॉस बॉटल्स, मिनी गोल्फ कोर्स, बीन बैग टॉस, स्टैक एंड टम्ब्ल।

  1. कैंपिंग करें

आप अपने 5 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी में कैंपिंग भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी खुली जगह पर टेंट लगाएं और आउटडोर एक्टिविटीज करें जिसका हिस्सा बनने के लिए आप अन्य बच्चों को भी बुला सकते हैं। आप सभी बच्चों को एक एडवेंचर वॉक पर भी लेकर जा सकते हैं जिसमें बच्चे कुछ इंट्रेस्टिंग पत्थर, पत्ते कलेक्ट कर सकते हैं और प्रकृति को नजदीक से जान सकते हैं। अंत में आप बच्चों के एक्स्ट्रा मनोरंजन के लिए स्नैक्स व अन्य चीजों का आयोजन भी कर सकते हैं।

  1. रेनबो पार्टी करें

आप अपने बच्चे के लिए रंगबिरंगी रेनबो पार्टी भी रख सकते हैं। आप मल्टी-कलर्ड एक्सट्रावैगेंजा के साथ-साथ रंग बिरंगे पार्टी स्ट्रीमर्स, गुब्बारे, रेनबो केक, रेनबो पेंट स्टेशन और रेनबो लॉलीपॉप्स का आयोजन कर सकते हैं। आप अलग-अलग रंगों की मोतियों से फ्रेंडशिप बैंड या हैडबैंड्स बना सकते हैं।

  1. लेगो बर्थडे पार्टी का आयोजन करें

आजकल बच्चों में लेगो बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। आप अपने बच्चे की पार्टी में लेगो ब्रिक्स से टॉवर कर निर्माण कर सकते हैं और बच्चों से कहें कि वे अपनी-अपनी टॉय कार व बॉल लेकर आएं। आप एक जार में लेगो ब्रिक्स रखकर बच्चों से उसका सही नंबर गेस करने को कह सकते हैं। लेगो ब्रिक्स डेकोरेशन के लिए भी काम आते हैं, जैसे कप केक स्टैंड या नैपकिन होल्डर बनाने में।

  1. फायरफाइटिंग पार्टी का आयोजन करें

आप पार्टी में आए सभी बच्चों को कुछ मनोरंजक एक्टिविटीज में व्यस्त रख सकते हैं, जैसे वाटर प्ले, कार्डबोर्ड बॉक्स से फायरमैन ट्रक बनाने में, फायर हाईड्रेन्ट रिंग टॉस गेम्स में। आप चाहें तो पार्टी के लिए फायरफाइटर की हैट बनाने के लिए ट्यूटोरियल भी देख सकते हैं।

6 साल के बच्चों के लिए

यदि आप अपने 6 साल के बच्चे के लिए कुछ विशेष करना चाहती हैं तो उसके जन्मदिन की पार्टी से ज्यादा बेहतरीन क्या हो सकता है। बच्चे की पार्टी को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप यह कर सकते हैं, आइए जानते हैं;

  1. पार्टी में स्पोर्ट्स की थीम रखें

आप अपने बच्चे की पार्टी में उसके पसंदीदा स्पोर्ट का थीम भी रख सकते हैं। इसमें सभी बच्चे अपने फेवरेट स्पोर्ट्स गियर पहन सकते हैं या फेवरेट स्पोर्ट्स स्टार की तरह तैयार जो सकते हैं। आप सभी बच्चों के लिए स्पोर्ट्स का आयोजन भी कर सकते हैं। अक्सर बच्चों को स्पोर्ट्स एक्टिविटी में बहुत मजा आता है, जैसे रेसिंग, मिनी गोल्फ, मार्शमेल्लो सॉकर, क्रॉकेट या यहाँ तक कि आप रेस में ऑब्स्टैकल के लिए कार्डबोर्ड का उपयोग भी कर सकते हैं।

  1. डिस्को पार्टी रखें

बच्चे की पार्टी को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए आप कुछ गाने प्ले कर सकते हैं जिसमें बच्चे अपने फ्रीस्टाइल डांस का आनंद ले सकते हैं।

  1. ड्रैगन पार्टी रखें

बच्चे पार्टी में ड्रैगन का कॉस्ट्यूम, डमसेल्स का गाउन पहनकर और लकड़ी से बनी तलवारें लेकर नाइट्स के रूप में भी आ सकते हैं।

  1. पार्टी में बच्चों को फिल्म दिखाएं

पार्टी में आप बच्चों को कोई अच्छी सी फिल्म दिखा कर मूवी थिएटर का अनुभव भी दे सकते हैं। साथ ही आप सभी बच्चों के लिए कुछ स्नैक्स का आयोजन भी कर सकते हैं जिसे खाते हुए बच्चे फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

  1. स्कैवेंजर हंट गेम रखें

बच्चों को स्कैवेंजर हंट बहुत ही रोमांचक गेम लगता है। आप अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में स्कैवेंजर गेम भी रख सकते हैं। इसमें उन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है जो छिपाई जाएंगी। गेम को ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए आप एक बोतल में छिपाई हुई चीज का कोई क्लू या फिर पोयम भी लिख सकते हैं। बच्चों को दो ग्रुप में बांट दें और उनसे कहें कि वे छिपी हुई चीजों को ढूंढ़े जो ग्रुप निर्धारित समय पर सबसे ज्यादा चीजें ढूंढ़ेगा वह खेल को जीत जाएगा।

7 साल के बच्चों के लिए

7 साल के बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ विशेष उपाय हो सकते हैं। इस दौरान बच्चों की पार्टी विशेष रूप से लड़कों व लड़कियों के लिए होना एक आम बात है। जैसे आप अपने बेटे के लिए ऑल बॉयज बैश या अपनी बेटी के लिए ऑल गर्ल्स बैश पार्टी भी रख सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे;

  1. पार्टी क्लासिक गेम रखें

आप अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में म्यूजिकल चेयर, डंबशराज, ट्विस्टर, रिग टॉस, फ्रीज डांसिंग या टेलीफोन जैसे गेम्स भी रख सकते हैं। 7 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी कुछ सीरीज पर बेस्ड भी हो सकती है, जैसे हैरी पॉटर या सुपरमैन, बैटमैन, आयरनमैन इत्यादि।

  1. पार्टी में फिशिंग द प्राइज गेम रखें

आप अपने बच्चे की पार्टी में एक ऐसा गेम रख सकते हैं जिसमें कुछ छोटे-छोटे प्राईजेज भी होने चाहिए, जैसे कलर्ड मार्कर, फैंसी इरेजर, छोटे-छोटे नोटपैड और इन्हें एक बड़ी पेपर क्लिप से अटैच करें। अब आप सभी प्राईजेज को फिश पौंड में डाल दें जो एक डिब्बे या रंग का भी हो सकता है। अब हर बच्चे को एक फिशिंग रॉड दें जिसके अंत में मैगनेट लगा होना चाहिए। अंत में बारी-बारी से बच्चे भी उस रॉड की मदद से फिशिंग करके गिफ्ट ले सकते हैं।

  1. काऊबॉय पार्टी करें

आप बच्चे की पार्टी के लिए घर में कुछ रचनात्मक पोस्टर्स बना सकते हैं। इस पार्टी में आप बच्चों के मनोरंजन के लिए घोड़े की रेस, बलून स्टैंपीड, लासो टॉस, रोडियो राइड्स का आयोजन भी कर सकते हैं। इस पार्टी में सभी बच्चे काऊबॉय की हैट, बंडाना और बूट्स पहन कर भी आ सकते हैं।

  1. हूला हूपला पार्टी करें

बच्चों को हूला हूप्स को घुमाने में बहुत मजा आता है। आप अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में अन्य बच्चों को हूला हूप्स दे सकते हैं और उनके बीच एक कांटेस्ट रख सकते हैं। इस कांटेस्ट में जो बच्चा सबसे ज्यादा बार हूला हूप्स घुमाएगा, वह इस गेम को जीत जाएगा।

  1. पार्टी में ममी रैप गेम रखें

ममी रैप खेल में भी बहुत मजा आता है। इस खेल में आपको बच्चों की दो टीम बनानी है। फिर दोनों टीम अपने एक-एक साथी को टॉयलेट पेपर से रैप करेगी और अंत में जो भी टीम पहले इस काम को पूरा करेगी, वह जीत जाएगी।

8 साल के बच्चों के लिए

इस आयु के बच्चों को एंटरटेन्ड रखना थोड़ा कठिन हो सकता है। उनके लिए आपको कई नए गेम्स और थीम्स सोचने की आवश्यकता पड़ सकते है। 8 साल के बच्चा थोड़े कठिन नियमों और निर्देशों को समझ सकते हैं। 8 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी का डेकोरेशन थीम के अनुसार किया जाना चाहिए और इसमें आपको बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। आप अपने 8 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए कुछ उपाय यहाँ से ले सकते हैं, आइए जानते हैं;

  1. टीम में खेले जाने वाले खेल खेलें

आप अपने 8 साल के बच्चे की बर्थडे पार्टी में कुछ ऐसे खेलों का आयोजन कर सकते हैं जिन्हें टीम में खेला जाता है, जैसे थ्री-लेग्ड रेस, रिले रेस, आँख बंद करके ढूंढ़ने का खेल (ब्लाइंड  ब्लफ), नींबू और चम्मच रेस (लेमन एंड स्पून रेस)।

  1. मैड साइंस पार्टी रखें

बच्चे की पार्टी में आप किसी प्रोफेशनल व्यक्ति को हायर कर सकते हैं जो सभी बच्चों को साइंस का एक सरल एक्सपेरिमेंट करके दिखाएगा और बच्चों को कुछ डीआईवाय बनाना भी सिखाएगा।

  1. कैरॉड्स/डंबशराज खेल खेलें

इस खेल के लिए आप कोई थीम चुन सकते हैं, जैसे फिल्म, कोई एक्शन या एक शब्द। इसे खेलने के लिए पहले बच्चों को दो टीम बनाने के लिए कहें। अब एक ग्रुप को किसी शब्द की एक्टिंग करनी है और दूसरे ग्रुप को दिए हुए समय में बताना है कि वह शब्द कौन सा है।

  1. स्लीप ओवर पार्टी का आयोजन करें

आप अपने बच्चे के लिए स्लीप-ओवर पार्टी या पैजामा पार्टी का आयोजन कर सकते हैं जिसमें सभी बच्चे रात को एक साथ रहते हैं। इसमें बच्चे पूरी रात जाग सकते हैं, गेम्स खेल सकते हैं, फिल्म देख सकते हैं या सिर्फ बातें भी कर सकते हैं।

  1. मेमोरी गेम खेलें

इस आयु में बच्चे लंबे समय तक चीजों को याद रखते हैं। आप अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में कुछ मनोरंजक मेमोरी गेम्स रख सकते हैं जिसमें पार्टी की शुरूआत में बच्चों को कुछ चीजें दिखाई जाती हैं। बाद में आप बच्चों से कह सकते हैं कि वे याद करके उन चीजों का नाम बताएं जो शुरू में दिखाई गई थी।

अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी करने से पहले इसका बजट बनाना बहुत जरूरी है। पार्टी की थीम चुनने से इसकी जगह, इन्विटेशन, भोजन, और मनोरंजक गेम्स निर्धारित करना सरल हो जाता है। आप अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी को बिना अधिक खर्च किए रचनात्मक रूप से बहुत खूबसूरत बना सकते हैं जिसमें मनोरंजक गेम्स के साथ-साथ खूबसूरत डेकोरेशन व इन्वाइट्स भी होंगे।

यह भी पढ़ें : बच्चों की जन्मदिन पार्टी के लिए 16 अद्भुत खेल

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

3 days ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

3 days ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

1 week ago

रामायण की कहानी: क्या सीता मंदोदरी की बेटी थी? Ramayan Story: Was Sita Mandodari’s Daughter In Hindi

रामायण की अनेक कथाओं में से एक सीता जी के जन्म से जुड़ी हुई भी…

1 week ago

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई…

1 week ago

रामायण की कहानी: रावण के दस सिर का रहस्य | Story of Ramayana: The Mystery of Ravana’s Ten Heads

यह प्रसिद्द कहानी लंका के राजा रावण की है, जो राक्षस वंश का था लेकिन…

1 week ago