बड़े बच्चे (5-8 वर्ष)

बच्चों की जन्मदिन पार्टी के लिए 16 अद्भुत खेल

आपके बच्चे का जन्मदिवस वर्ष का वह समय है जब आप यह चाहती हैं कि हर चीज सही हो। पार्टी को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए इसमें व्यंजन, उपहार, सजावट और खेल, सब कुछ शामिल होता है । पार्टी में किसी एक चीज की भी गड़बड़ आपकी सारी मेहनत खराब कर सकती है। बच्चों के जन्मदिन की पार्टी में खासकर खेल सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए खेलों का एक खराब क्रम जहाँ सारी व्यवस्था तितर-बितर कर सकता है बिलकुल वैसे ही खेलों का एक सही क्रम आपकी पार्टी को शानदार बना सकता है।

यदि आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आपके बच्चे की बर्थडे पार्टी में इतने सारे बच्चों का घंटों तक मनोरंजन कैसे किया जाए आप तो आप कुछ ऐसे छोटे-छोटे खेलों की योजना बनाएं जो आपका लाडला अपने साथियों के साथ मजे से खेल सके। यहाँ बच्चों के लिए कुछ मजेदार खेल बताए गए हैं जो जन्मदिन की पार्टी के लिए एकदम उपयुक्त हैं और जिन्हें आपका बच्चा अपनी नन्ही फौज के साथ पूरी मस्ती से खेल सकता है।

पार्टी के खेलों का चयन करते समय विचार करने योग्य बातें

बच्चों के लिए पार्टी खेलों का चुनाव करना बहुत सरल लगता है किंतु इसे करने से पहले कुछ चीजों को समझना आवश्यक है। इस बात को सुनिश्चित करते हुए कि पार्टी में कोई अकेला न छूट जाए आप खेलों को चुनाव करते समय निम्नलिखित बातों का खयाल रखें, जैसे;

  • पार्टी में आने वाले सभी बच्चों की आयु को ध्यान में रखते हुए ऐसे खेलों की सूची बनाएं जिन्हें सिर्फ कुछ चुनिंदा बच्चों के बजाय सभी बच्चे खेल सकें।
  • यदि आपने किसी विषय (थीम) पर आधारित पार्टी रखी है तो खेल चुनते समय थीम से थोड़ा भटकने से डरें, विशेषकर तब जब वह खेल स्पष्ट रूप से अत्यधिक मजेदार हो सकता है।
  • बौद्धिक खेल रखने के बजाय पार्टी के मनोरंजन को बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे खेल रखें जो सरल व हल्के हों। बच्चे अपने स्कूल व घर में बहुत बौद्धिक खेल खेलते हैं।
  • अपने बच्चे की पार्टी के लिए छोटे-छोटे खेल रखें। खेलों को ऐसा रखें जो जल्द ही खत्म हो जाएं और ज्यादा समय तक न चलें क्योंकि अधिक समय तक चलने वाले खेलों से बच्चे जल्द ही ऊब जाते हैं। लंबे खेलों में ध्यान आकर्षित करने की संभावना कम रहती है जो आपकी पार्टी के मनोरंजन को कम कर सकते हैं।
  • खेल को लड़कियों के लिए अलग व लड़कों के लिए अलग करने से बचें। उन खेलों को चुनने की कोशिश करें जो बच्चों में अलगाव की अवधारणा को उत्पन्न न होने दें । ऐसे खेल न रखें जिसमें पार्टी में मौजूद हर व्यक्ति भाग न ले सके।
  • अच्छी तरह से योजना बनाएं और पहले से तैयारी करें। ढेर सारे बच्चों को संभालना एक चुनौती हो सकती है। किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए प्रत्येक खेल कैसा होना चाहिए, इसके बारे में पहले से योजना बनाएं।

बच्चों के जन्मदिन की पार्टी के लिए अद्भुत खेल

एक बार जब आप अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के लिए आदर्श खेलों के प्रकार का निर्धारण कर लेते हैं, तो आप एक शानदार दिन की योजना अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं। यहाँ बच्चों के जन्मदिन के खेल के लिए कुछ मजेदार विचार दिए गए हैं।

1. प्राइज वॉक

यह खेल केकवॉक के समान है और दो से चार साल की उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त है।

खेल की प्रक्रिया 

चार्ट पर 1 से 30 तक संख्याएं लिखें और जमीन पर एक गोल आकार बनाकर उसमें यह चार्ट चिपका दें। अब उन्हीं संख्याओं की छोटी छोटी पर्चियां बनाएं और उन्हें एक टोकरी में डालकर मिला दें। कुछ संगीत बजाएं और बच्चों को गोले के आस-पास चलने दें, संगीत बंद होते ही बच्चों को किसी एक संख्या पर खड़े होने का निर्देश दें। अब टोकरी में डाली हुई पर्चियों में से कोई संख्या उठाएं, और अब जो बच्चा उस संख्या पर खड़ा होगा वह पुरस्कार जीतेगा। इस खेल में आप चक्कर लगाने की एक निर्धारित संख्या रख सकती हैं।

2. बबल रॅप रेस

यह सरल खेल 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए निश्चित रूप से मनोरंजक और उपयुक्त है। इसके लिए केवल थोड़ी सी जगह और बहुत सारे बबल रॅप की आवश्यकता होती है।

खेल की प्रक्रिया 

एक खुली जगह में जमीन पर एक बड़ी सी बबल शीट बिछा दें। अब बच्चों को बिना किसी बबल को फोड़े उस शीट पर चलने का निर्देश दें।जो बच्चा बिना किसी बबल को फोड़े इस शीट से पास हो जाएगा वह ये खेल जीत जाएगा।

3. सुराग ढूंढ़ो

यह एक ऐसा खेल है जिसे सभी उम्र के बच्चे खेल सकते हैं और इसे कहीं भी खेला जा सकता है। बस बच्चों की उम्र के आधार पर कठिनाई के स्तर को बदलने की आवश्यकता होती है। छोटे बच्चों के पास खेल का एक सरल संस्करण हो सकता है जबकि बड़े बच्चों के लिए खेल का थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण संस्करण होगा।

खेल की प्रक्रिया 

बच्चों के लिए एक नक्शा बनाएं जो यह दर्शाए कि उन्हें कहाँ जाने की आवश्यकता पड़ सकती है और उन्हें जिसे खोजने की आवश्यकता है सुराग के रूप में उसका चित्र दिखाएं। इनमें से प्रत्येक सुराग के साथ पुरस्कार या चॉकलेट रखें। यदि आप एक सार्वजनिक स्थान पर इस खेल का संचालन कर रहे हैं, तो बच्चों की देखभाल के लिए एक वयस्क को भेजें।

4. बलून बर्स्ट

यह खेल 4 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए बहुत अच्छा है और यह खेल आपके घर में ढेर सारी खिलखिलाहट लाएगा ।

खेल की प्रक्रिया 

कुछ पर्चियों पर एक-एक करके चुनौतियां लिखें और गुब्बारे फुलाने से पहले उन पर्चियों को प्रत्येक गुब्बारे में डाल दें। जब तक संगीत चल रहा है बच्चों को गुब्बारे हवा में उछालने को कहें। जब संगीत बंद हो जाता है, तो जिस बच्चे ने गुब्बारे को  आखिरी में छुआ था, उसे गुब्बारा फोड़ना होगा और उसके भीतर की चुनौती को पूर्ण करना होगा। यह चुनौती कोई भी हो सकती है, जैसे नाचना, एक्टिंग करना इत्यादि। बच्चों के लिए रचनात्मक चुनौतियां ही रखें।

5. पेपर बोट रेस

यह दिलचस्प खेल 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए है। यह एक बेहतरीन खेल है और इसमें केवल कुछ कागज की नावों व पानी की आवश्यकता पड़ सकती है।

खेल की प्रक्रिया 

कागज से कई नाव बनाएं और प्रत्येक बच्चे को एक स्ट्रॉ के साथ एक नाव दें। अब बच्चों को नाव पानी में रखकर स्ट्रॉ की मदद से उन्हें आगे बढ़ाना होगा। जो बच्चा नाव को सबसे पहले दूसरी तरफ सफलतापूर्वक ले जाता है वह खेल को जीत जाएगा।

6. गधे की पूंछ

इस खेल को किसी भी उम्र का बच्चा खेल सकता है।

खेल की प्रक्रिया 

सबसे पहले दीवार पर बिना पूंछ के गधे की एक तस्वीर लगाएं। बच्चों को चित्र से कुछ दूर एक कतार में खड़े होने के लिए कहें और उनमें से प्रत्येक को एक कागज में बनी पूंछ दें जिस पर उनका नाम लिखा हो। प्रत्येक बच्चे की आँखों पर पट्टी बांध दें और उन्हें चित्र में सही जगह पर वह पूंछ लगाने को कहें। सभी बच्चों की बारी हो जाने के बाद जिसने भी गधे के सबसे नजदीक या सही जगह पर पूंछ लगाई होगी, वह बच्चा इस खेल को जीत जाएगा।

7. म्यूजिकल चेयर

यह एक ऐसा खेल है जो कभी भी पुराना नहीं होता और इसका आनंद सभी उम्र के बच्चे उठा सकते हैं। आप भी बच्चों के साथ इस खेल को आनंद उठा सकती हैं।

खेल की प्रक्रिया 

सभी कुर्सियों को गोलाई में बाहर की ओर मुँह करके रखें। खेलने वाले बच्चों की कुल संख्या से एक कुर्सी कम होनी चाहिए। अब कोई गाना बजाएं और बच्चों को गोलाई में कुर्सी के चारों ओर घूमने दें। गाना बंद हो जाने पर हर बच्चे को बैठने के लिए एक कुर्सी ढूंढ़नी है। अंत में जिसे कुर्सी नहीं मिलती वह खेल से बाहर हो जाता है। इस खेल को तब तक जारी रखें जब तक केवल एक बच्चा शेष रह जाए। खेल को रोमांचक बनाने के लिए बच्चों को कुर्सियों के इर्द-गिर्द  तब तक मस्ती करने दें जब तक गाना बंद न हो जाए और इस खेल के चलते आखिरी में जो बच्चा रह जाता है वह खेल को जीत जाता है।

8. बलून पॉप

अपने बच्चे की पार्टी में सभी बच्चों का मनोरंजन बढ़ाने के लिए बच्चों के साथ यह खेल आप भी खेल सकती हैं।

खेल की प्रक्रिया 

पार्टी में मौजूद हर बच्चे की दोनों एड़ियों में फूले हुए गुब्बारों को धागे से बांध दें और कोई गाना बजाएं। खेल के दौरान सभी को इस मनोरंजन का आनंद लेने दें और जब गाना बंद हो जाए तो बच्चों को अपना गुब्बारा बचाते हुए अपने पड़ोसी का गुब्बारा फोड़ने को कहें। इस दौरान जिस भी बच्चे के सारे गुब्बारे फोड़ दिए जाते हैं वह इस खेल से बाहर हो जाएगा और अंत में जिसके गुब्बारे बच जाते हैं वह इस खेल को जीत जाएगा।

9. पासिंग द पिलो

पीढ़ियों से चले आ रहे इस पुराने खेल से बेहतर कुछ नहीं है। यह एक ऐसा खेल है जिसे आपने बचपन में अवश्य खेल कर आनंद उठाया होगा। बारिश के दिनों में यदि आप अपने बच्चे की जन्मदिन पार्टी के लिए कमरे के अंदर खेले जाने वाले खेल की खोज कर रही हैं तो यह खेल आपके लिए बिलकुल सही है।

खेल की प्रक्रिया 

सभी बच्चों को गोलाई में बैठने के लिए कहें और फिर उनमें से किसी एक बच्चे को एक छोटा तकिया/कुशन या मुलायम गेंद दें। अब बच्चों को निर्देश दें कि वे उस तकिया को जल्दी-जल्दी आगे बढ़ाएं और वह तकिया हर बच्चे के पास जाना चाहिए। इस दौरान एक गाना चलाया जाएगा और जब तक वह गाना बज रहा है वह तकिया बच्चों में आगे बढ़ता रहना चाहिए। गाना बंद होते ही जिसके पास भी वह तकिया होगा वो बच्चा खेल से बाहर हो जाएगा। बारी-बारी से जो भी बाहर होता जा रहा है उसे नृत्य या गायन करके सभी का मनोरंजन करना होगा।

10. नींबू-चम्मच रेस

यह खेलने आपने अपने बचपन में नींबू और चम्मच से खेला होगा और आप इसे कंचे व चम्मच से भी खिला सकती हैं। इस खेल में बच्चे अधिक उत्साहित व प्रतिस्पर्धात्मक भी हो सकते हैं।

खेल की प्रक्रिया 

दो मेजों को कुछ दूरी पर अलग-अलग दिशा में रखें और एक मेज पर कंचों से भरे कटोरे रख दें। दूसरी मेज पर खाली कटोरे रख दें जिसमें सभी बच्चे अपने कटोरे में एक-एक करके कंचों को रखेंगे। इसे खेलने के लिए सभी बच्चे मुँह में चम्मच पकड़ेंगे और उन्हें चम्मच पर कंचों को रखकर बिना छुए संतुलित करते हुए एक मेज से दूसरी मेज तक जाना होगा। इस खेल में जिस भी बच्चे की चम्मच से कंचा गिर जाता है वह खेल से बाहर हो जाएगा और जो बच्चा अपने खाली कटोरे में सबसे अधिक कंचे इक्कट्ठे करता है वह यह खेल जीत जाएगा।

11. बोलिंग एली

चीजें गिराने वाले खेलों को कौन पसंद नहीं करता है? यह खेल बच्चों के लिए बोलिंग का एक सरल संस्करण है, इसके लिए  घर के भीतर पाई जाने वाली वस्तुओं का उपयोग किया जा सकता है। वैकल्पिक रूप से, आप एक बोलिंग प्लेसेट खरीद सकती हैं।

खेल की प्रक्रिया 

बोलिंग रास्ता बनाने के लिए उस टेप का उपयोग करें जो दो फीट चौड़ा और लगभग पांच फीट लंबा हो। पार्टी में शामिल होने वाले बच्चों की उम्र के आधार पर, आप माप बदल भी सकती हैं। पथ के एक छोर पर समान आकार की बोतलें या केन रखें और दूसरे छोर पर गेंद रख दें। अब सभी बच्चों को निर्देश दें कि उन्हें गेंद को लुढ़काते हुए पथ पर इतनी तेजी से फेंकना है कि सामने रखी बोतलें या केन गिर जाएं। जो बच्चा सबसे अधिक संख्या में बोतलों को गिराता है वह इस खेल को जीत लेगा।

12. तीन टांग रेस

इस खेल के लिए पर्याप्त जगह की आवश्यकता है, आप अपने बच्चे की पार्टी के लिए इस खेल को किसी पार्क में आयोजित कर सकती हैं। यह खेल बच्चों के लिए अत्यधिक मनोरंजक व दिलचस्प हो सकता है।

खेल की प्रक्रिया 

इस खेल को बच्चों की जोड़ियां बना कर खेला जाता है। इसमें दोनों बच्चों के एक-एक पैर को एक साथ बांध दिया जाएगा ताकि दोनों बच्चों के तालमेल के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है। इस प्रकार से सभी बच्चों को जोड़ियों में एक-एक पैर बांधकर रेस लगानी होगी। इस रेस में जो भी जोड़ी सबसे पहले दूसरे छोर की समाप्त रेखा तक पहुँचती है वह जोड़ी इस खेल को जीत जाएगी।

13. डूबो या पार करो

यह खेल विभिन्न उम्र के बच्चों के लिए बहुत अच्छा है और इस खेल को घरेलू वस्तुओं के साथ सरलता से खेला जा सकता है। इस खेल को अधिक रोमांचक बनाने के लिए पर्याप्त जगह की आवश्यकता होगी।

खेल की प्रक्रिया 

इस खेल में सबसे पहले जमीन को नदी की भांति बनाएं और उसके आस पास तकिए, चटाई और कुर्सियों जैसी चीजें लगा दें ताकि एक ऐसा पथ तैयार किया जा सके जिस पर बच्चे चल कर अंत तक पहुँच सकें। अब पथ को पार करते समय बच्चों को इस बात का खयाल रखने की आवश्यकता है कि वे नदी पर पैर न रखें। जो बच्चा इस बाधित पथ को नदी में पैर रखे बिना पूरा करता है, वह खेल जीत जाता है। यदि बच्चे बड़े हैं तो आप चुनौती बढ़ाने के लिए और अधिक जटिल बाधा पथ तैयार कर सकती हैं।

14. दानव चेन

यह खेल तीन साल तक के बच्चों के लिए अत्यधिक मनोरंजक हो सकता है और इसमें हर बच्चा खेल के अंत तक रहता है।

खेल की प्रक्रिया 

इस खेल का आयोजन आप किसी पार्क में कर सकती हैं। बच्चों को चारों ओर फैलने के लिए कहें और राक्षस की भूमिका के लिए एक बच्चे का चयन करें। अब चुने हुए उस एक बच्चे को पार्क में सभी बच्चों को पकड़ना होगा। पकड़े जाने पर हर बच्चा उस राक्षस का साथ देगा और उसका हाथ पकड़ कर बाकी बच्चों को पकड़ने के लिए दौड़ेगा। इसी प्रकार से एक-एक करके सभी बच्चों को पकड़ना होगा। यह खेल तब तक चलता रहेगा जब तक अंत में एक बच्चा न रह जाए, यह आपके बच्चे के लिए अत्यधिक मनोरंजक खेल साबित हो सकता है।

15. साइमन कहता है

यह एक ऐसा खेल है जो आपकी पार्टी में किलकारियां और खूब सारी मस्ती भर देगा। यह सभी उम्र के बच्चों और यहाँ तक कि वयस्कों द्वारा भी खेला जा सकता है।

खेल की प्रक्रिया 

एक वयस्क या एक बच्चे को लीडर ‘साइमन’ चुनें। बच्चों को निर्देश दें कि यदि साइमन सभी बच्चों से जो भी कुछ करने के लिए कहता है वह कार्य उन बच्चों को साइमन कहता है कहकर शुरू करना होगा। अब साइमन इस खेल में कितनी भी मस्ती व मजे कर सकता है और अन्य बच्चों से मजाकिया कार्य करवा कर पूरी पार्टी को ठहाकों से भर सकता है। यदि कोई बच्चा दिए हुए कार्य को साइमन कहता है बिना कहे करना शुरू कर देता है तो वह बच्चा खेल से बाहर हो जाएगा। आप हर एक बच्चे को साइमन बनने का मौका देकर इस खेल को और भी मजेदार बना सकती हैं।

16. एक मिनट की चुनौती

यह खेल समान नाम के एक हिट शो पर आधारित है जिसमें सभी खिलाड़ियों को एक मिनट में कोई भी चुनौती पूर्ण करनी होती है। आप बच्चों की उम्र के आधार पर छोटी-छोटी व मजेदार चुनौतियां निर्धारित कर सकती हैं और इस खेल को जीतने के लिए प्रत्येक बच्चा कठिन प्रयास कर सकता है।

खेल की प्रक्रिया 

कई मेजों को एक साथ रखें और हर एक मेज पर चुनौतियों से संबंधित चीजें रखें। आप बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए चुनौतियों को रचनात्मक भी बना सकती हैं। इस खेल में बच्चों को 1 मिनट में विभिन्न चुनौतियां पूर्ण करनी होंगी, जैसे उन्हें बिना हाथ लगाए अपने माथे पर रखे बिस्कुट को खाना होगा या एक मिनट के अंदर-अंदर ट्रांसपेरेंट स्ट्रॉ में अधिक से अधिक चॉकलेट की गोलियां फूंक मारकर एक प्लेट पर डालनी होंगी और इत्यादि। इसमें बच्चों को 2 टीम में विभाजित करें और एक समय पर एक टीम ही इस खेल का प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रत्येक बच्चे को एक चुनौती दी जाएगी जो उसे लगभग 1 मिनट में पूरी करनी होगी । इसमें हर बच्चा बारी-बारी से अपनी चुनौती को पूर्ण करेगा और टाइमर की मदद से सबका समय लिखा जाएगा। खेल के अंत में जिस टीम ने भी अपनी चुनौतियों को सबसे कम समय पर पूर्ण किया होगा वह टीम जीत जाएगी।

अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी को और भी मनोरंजक बनाने के लिए आप अपने बच्चे के दोस्तों के साथ मस्ती, ठिठोली व बातचीत भी कर सकती हैं। आपके बच्चे की यह बर्थडे पार्टी अभिभावकों के आपस में मिलने और बातचीत करने के लिए एक सामाजिक समारोह के रूप में भी कार्य करती है। हालांकि अपने बच्चे के लिए एक अच्छी पार्टी की योजना बनाना एक लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया हो सकती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है बच्चे की पार्टी के लिए पहले से ही तैयारी करना और इन छोटे-छोटे व मजेदार खेलों को इस तरह से व्यवस्थित करना कि वह सबके लिए मजेदार रहे और सबको पार्टी में व्यस्त व उत्साहित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें:

बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं
बच्चों को न दें ये 10 खाद्य पदार्थ

समर नक़वी

Recent Posts

भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi)

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जिसमें धरती अचानक से हिलने लगती है। यह तब होता…

1 week ago

Raising Left-Handed Child in Right-Handed World – दाएं हाथ वाली दुनिया में बाएं हाथ वाला बच्चा बड़ा करना

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलू उभरने लगते हैं। या…

1 week ago

माता पिता पर कविता l Poems For Parents In Hindi

भगवान के अलावा हमारे जीवन में किसी दूसरे वयक्ति को अगर सबसे ऊंचा दर्जा मिला…

1 week ago

पत्नी के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Wife In Hindi

शादी के बाद प्यार बनाए रखना किसी भी रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात होती है।…

1 week ago

पति के लिए प्यार से बुलाने वाले नाम l Nicknames For Husband In Hindi

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। पति-पत्नी…

1 week ago

करण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Karan Name Meaning In Hindi

ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…

2 weeks ago