बच्चों को पेपर फ्लावर बनाना कैसे सिखाएं

बच्चों को पेपर फ्लावर बनाना कैसे सिखाएं

क्राफ्ट एक्टिविटी बच्चों को लंबे समय तक खुशी से व्यस्त रहने में मदद करती है। पेपर क्राफ्ट एक्टिविटी के जरिए बच्चे अपनी क्रिएटिविटी दिखा पाते हैं और नई चीजें भी सीखते हैं। क्राफ्ट में खूबसूरत चीजें बनाने के साथ वे अपने मोटर स्किल, कॉग्निटिव स्किल और इमोशनल स्किल भी बढ़ाते है। क्योंकि ऐसा करने में पेपर को काटना, मोड़ना और जोड़ना शामिल होता है, इससे बच्चे की कल्पना शक्ति भी बढ़ती है। अगर आपका बच्चा पेपर क्राफ्ट में अपनी रुचि दिखा रहा है तो यहाँ उसके लिए कुछ बेहतरीन आइडिया दिए गए हैं।

बच्चों के लिए पेपर फ्लावर क्राफ्ट आइडिया

यहाँ पर पेपर फ्लावर क्राफ्ट डिजाइन की एक लिस्ट दी गई है जिसका आपका बच्चा प्रैक्टिस कर सकता है:

1. रेनबो पेपर फ्लावर

यह आसान फ्लावर डिजाइन आपके बच्चे की क्राफ्ट नोटबुक के लिए एक बेहतरीन 3डी आर्टवर्क बनाता है।

रेनबो पेपर फ्लावर

आपको चाहिए

  • 6 अलग-अलग रंगों के क्राफ्ट पेपर
  • क्राफ्ट ग्लू
  • कैंची
  • स्केच पेन
  • प्लेन सफेद शीट

कैसे बनाएं

  • हर क्राफ्ट पेपर पर चार सेंटीमीटर के डायमीटर का सर्कल बना लें।
  • कैंची से इसे काट लें।
  • एक सर्कल को आधे में मोडे – यह पंखुड़ी बनेगा।
  • फिर बाकी के सर्कल को भी आधे में मोड़ लें।
  • सफेद शीट के बीच में स्केच पेन से एक छोटा सा सर्कल बनाएं – यह फूल का सेंटर बनेगा।
  • अलग-अलग रंगों की छह पंखुड़ियां लें और उन्हें एक सर्कल में अरेंज करें, जिसमें हर पंखुड़ी का एक सिरा फूल के बीच में मिल जाए।
  • उन्हें अच्छे से चिपका दें और फूल को पूरा करने के लिए शाखा और पत्तियों को बनाने के लिए स्केच पेन का इस्तेमाल करें।

2. स्क्रिबल आर्ट फ्लावर

यहाँ बताया गया है कि आपका बच्चा कैसे स्क्रिबल आर्ट फ्लावर बना सकता है।

आपको चाहिए

  • 2 ड्राइंग शीट
  • कलर पेंसिल, क्रेयॉन, वॉटरकलर, आदि
  • पेंट ब्रश और पानी
  • कैंची और बीड्स या मोती

कैसे बनाएं

  • बच्चों को कलर पेंसिल या वाटर कलर की मदद से ड्राइंग शीट पर स्क्रिबलिंग यानी कुछ भी ड्रा करने के लिए कहें।
  • इसे सूखने दें और फिर पंखुड़ी के आकार में कई टुकड़े काट लें।
  • एक सफेद ड्राइंग शीट लें और उसमें से एक छोटा गोला काट लें और इसके चारों ओर एक फूल बनाने के लिए पंखुड़ियों को अरेंज करें।
  • इन्हें चिपका दें और आपका स्क्रिबल आर्ट फ्लावर तैयार हो जाएगा।

3. पेपर प्लेट फ्लावर

जन्मदिन या दूसरी पार्टियों में बचे हुए पेपर प्लेट्स अच्छा क्राफ्ट मैटेरियल बनते हैं।

आपको चाहिए

  • कार्डबोर्ड से बनी पेपर प्लेट
  • वॉटरकलर
  • कैंची
  • ग्लू
  • क्राफ्ट स्टिक

कैसे बनाएं

  • एक पेपर प्लेट पर अपने पसंदीदा फूल का आउटलाइन बनाए।
  • फिर उसे काट लें और बाकी के पेपर को हटा दें।
  • डंठल बनाने के लिए फूल के बीच में उसके पीछे एक क्राफ्ट स्टिक को ग्लू से चिपका दें।
  • बचे हुए कागज से पत्तियों को काट लें और उन्हें फूल के नीचे क्राफ्ट स्टिक पर चिपका दें।
  • पंखुड़ियों को अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। ग्लू स्टिक को भूरे रंग में और पत्तियों को हरे रंग में रंग दें।

4. पेपर का गुलाब

इस क्राफ्ट का आइडिया स्पाइरल पेंसिल शेविंग्स से मिला है, आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं।

आपको चाहिए

  • एक लाल शीट
  • हरे स्ट्रॉ या पाइप क्लीनर
  • कैंची
  • पेंसिल

कैसे बनाएं

  • पेंसिल का उपयोग करके रेड क्राफ्ट पेपर पर समान रूप से फैला हुआ स्पाइरल बनाएं जो आकार में लगभग तीन से चार इंच का हो।
  • उसे एक कैंची से काटें जिससे कि यह एक स्प्रिंग जैसा स्पाइरल बन जाए।
  • बाहरी किनारे से बीच तक इसे अच्छे से रोल करें।
  • पाइप क्लीनर या स्ट्रॉ को फिट करने के लिए बीच में एक छेद करें।
  • पाइप क्लीनर को पुश करें और स्पाइरल को गुलाब के आकार में थोड़ा खुलने दें।

5. रिबन सन फ्लावर

यह खूबसूरत सन फ्लावर बनाना बहुत आसान है।

आपको चाहिए

  • अलग अलग रंगों के क्राफ्ट पेपर
  • कलम
  • एक रूलर
  • कैंची
  • क्राफ्ट ग्लू
  • हरा ड्रिंकिंग स्ट्रॉ

कैसे बनाएं

  • फूल का सिरा बनाने के लिए 3-5 सेंटीमीटर के डायमीटर वाला एक सर्कल काटें।
  • सूरजमुखी की पंखुड़ियां बनाने के लिए अलग-अलग लंबाई की 1 सेंटीमीटर चौड़ी स्ट्रिप्स काट लें। पंखुड़ी बनाने के लिए पीले रंग की शीट का इस्तेमाल करें।
  • एक लूप बनाने के लिए हर पट्टी के सिरे को एक साथ चिपकाएं।
  • पंखुड़ी के बाहरी तरफ को अरेंज कर के सिमिट्रिकली चिपकाएं।
  • फूल के सिरे को भूरे रंग में रंगें।
  • डंठल बनाने के लिए ड्रिंकिंग स्ट्रॉ को सिरे के बीच में चिपका दें।

6. पेपर रोसेट्स

यह बनाने में बहुत आसान होते हैं और डेकोरेशन के लिए बहुत काम आते हैं।

पेपर रोसेट्स

आपको चाहिए

  • कलर पेपर
  • ग्लू
  • धागा

कैसे बनाएं

  • इसकी लंबाई के आधार पर एक रोसेट बनाने के लिए आपको कागज की 3 शीट की जरूरत होगी।
  • 3 शीट्स को चौकोर आकार में काटें और उनमें एक सिरे से दूसरे सिरे तक फोल्ड बनाना शुरू करें।
  • एक किनारे पर 1 सेमी मोड़ें और पूरी लंबाई के साथ अकॉर्डियन फोल्ड बनाएं।
  • फोल्ड के साथ एक लंबी शीट बनाने के लिए शीट्स को एक साथ अंत तक चिपकाएं।
  • सिलवटों को एक साथ कसकर इकट्ठा करें और उन्हें बीच में पिंच करें। इसे एक साथ पकड़ने के लिए एक धागे से बांधें।
  • किनारों को फैलाएं और एक गोलाकार रोसेट बनाने के लिए उन्हें हर तरफ एक साथ चिपका दें।

7. पॉप आउट पेपर कप फ्लावर

पॉप आउट फ्लावर पेपर कप से बनता है और इसे कोई भी बना सकता है।

आपको चाहिए

  • कागज का कप
  • क्रेयॉन, वॉटरकलर, आदि
  • कैंची
  • क्राफ्ट ग्लू

कैसे बनाएं

  • ड्रिंकिंग एज को हटाने के लिए पेपर कप के रिम को काट दें।
  • कैंची के मदद से कप की आधी गहराई तक कई कट बनाएं।
  • पंखुड़ियों को बनाने के लिए कटे हुए हिस्सों को फैलाएं।
  • पंखुड़ियों को अंदर की तरफ अलग-अलग रंगों से पेंट करें।

8. क्राफ्ट पेपर डेजी

अगर आप अपने बच्चे के लिए आसान पेपर फ्लावर क्राफ्ट ढूंढ रही हैं तो क्राफ्ट पेपर डेजी बनाइए। यह बहुत जल्द बन जाते हैं।

आपको चाहिए

  • क्राफ्ट पेपर (सफेद या कोई अन्य रंग)
  • ग्रीन पाइप क्लीनर (ऑप्शनल)
  • क्राफ्ट ग्लू
  • कैंची

कैसे बनाएं

  • अलग अलग रंगों के क्राफ्ट पेपर पर डेजी के फूल बनाएं।
  • सही आकार और एक समान दिखने के लिए एक स्टैंसिल का इस्तेमाल करें।
  • कैंची से लाइन काटें।
  • बटन के आकार में छोटे छोटे सर्कल काटें।
  • सर्कल को डेजी के बीच में रखें और चिपका दें।

9. फेल्ट पॉपीज

फेल्ट से सुंदर लाल पॉपीज बनाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और आपके घर में सजाने के लिए भी अच्छे दिखेंगे।

आपको चाहिए

  • लाल और काले रंग की शीट
  • मोड़ वाली ड्रिंकिंग स्ट्रॉ
  • कैंची
  • बटन
  • स्केच पेन
  • हॉट मेल्ट ग्लू
  • 8 फूल के पंखुड़ी का टेम्पलेट
  • पैटर्न वाले क्राफ्ट पेपर

कैसे बनाएं

  • टेम्पलेट का इस्तेमाल करके लाल रंग से कुछ फूलों को बनाएं और काट लें।
  • उन्हें और अधिक असली जैसा बनाने के लिए, एक पंखुड़ी को सिरे से फूल के बीच तक पूरी तरह से काट लें।
  • लाल पॉपी का केंद्र बनाने के लिए काले फेल्ट में से छोटे सर्कल काटें। असली दिखने के लिए कैंची से इसके चारों ओर ज़िगज़ैग करते हुए काट-छांट करें।
  • काले रंग के केंद्र में एक बटन को चिपकाएं और अंत में इसे पॉपी के बीच में चिपका दें।
  • पॉपी के पीछे ड्रिंकिंग स्ट्रॉ के मुड़ने वाले सिरे को चिपका दें।

10. कपकेक रैप फ्लावर

इसे बनाने के लिए आपके बच्चे को सिर्फ कपकेक रैपर, कैंची और निश्चित ही थोड़े स्किल चाहिए होंगे।

आपको चाहिए

  • मल्टीकलर कपकेक रैपर
  • क्राफ्ट ग्लू
  • ग्रीन क्राफ्ट पेपर
  • कोट बटन
  • कैंची
  • एक काला स्केच पेन

कैसे बनाएं

  • कपकेक के रैपरों को चपटा कर लें और अपनी पसंद के किसी भी पंखुड़ी वाले डिजाइन को उस पर बनाएं।
  • कुछ कोट बटन लें और उन्हें रैपर के बीच में चिपका दें।
  • फूलों की डंठल बनाने के लिए एक हरी पट्टी (हरे रंग के क्राफ्ट पेपर से कटी हुई) चिपका दें।

11. पिनव्हील फ्लावर

यह रंगबिरंगे और बनाने में बहुत मजेदार होते हैं।

पिनव्हील फ्लावर

आपको चाहिए

  • अलग अलग रंगों के क्राफ्ट पेपर
  • पेंसिल और रूलर
  • कैंची
  • स्ट्रॉ
  • पुश पिन
  • पेपर फास्टनर

कैसे बनाएं

  • दो स्क्वायर शीट ले और उस पर एक जैसे दिखने वाले दो स्क्वायर बनाएं। उन दोनों स्क्वायर को काट लें और पेंसिल और रूलर की मदद से दोनों पर दो तिरछी रेखाएं बनाएं।
  • किनारों से बीच तक तिरछी लाइंस के साथ आधा काटें।
  • कटे हुए स्क्वायर के कोने के चारों कोनों या टिप्स को बीच में इकट्ठा करें और उन्हें चिपका दें।
  • बीच में एक पुश पिन लगाएं।
  • पेंसिल के इरेजर पर पिन को पुश करें, लेकिन इसे बहुत ज्यादा जोर से न दबाएं क्योंकि यह इसे घूमने से रोक सकता है।
  • पिनव्हील को घुमाने के लिए उसके किनारों पे फूंक मारें।

12. फुल ब्लूम रोज

इसे नेचुरल लुक देने के लिए याद रखें कि इस फूल की पंखुड़ियां एक जैसी नहीं होती।

आपको चाहिए

  • रंगीन क्राफ्ट पेपर
  • पेंसिल
  • कैंची
  • क्राफ्ट ग्लू
  • बीडेड पिन

कैसे बनाएं

  • क्राफ्ट शीट पर स्पाइरल बनाना शुरू करें, जरूरी नहीं है कि स्पाइरल के बीच एक जैसी दूरी हो।
  • सर्पिल ट्रेस को कैंची से काटें जब तक कि आपको एक क्राफ्ट पेपर कॉइल न मिल जाए।
  • कॉइल को बाहर से अंदर की ओर रोल करें और बीडेड पिन से कॉइल के बीच लगाएं।

13. बलून फ्लावर

यह बनाने में आसान और दिखने में सुंदर होता है।

आपको चाहिए

  • हरे, पीले और गुलाबी क्राफ्ट पेपर
  • क्राफ्ट ग्लू
  • कैंची/पंच
  • पेंसिल

कैसे बनाएं

  • गुलाबी क्राफ्ट पेपर पर गुब्बारे बनाएं और उन्हें कैंची से काट लें। इसके अलावा आप एक बराबर गुब्बारे बनाने के लिए एक पंच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • उसके किनारों को कैंची के ब्लंट किनारे से सिकोड़ें ताकि वे पंखुड़ियों की तरह दिखें।
  • एक पीला क्राफ्ट पेपर लें और फूल का सिरा बनाने के लिए एक सर्कल काट लें।
  • गुब्बारे की पंखुड़ियों के पतले सिरे को सर्कल के चारों ओर सिमिट्रिकली चिपकाए।
  • इसे पूरा करने के लिए हरे क्राफ्ट पेपर से पत्तियां और डंठल बनाएं।

14. डिस्क फ्लावर

मामूली पेपर डिस्क के इस्तेमाल से खूबसूरत फूल बनाए जा सकते हैं।

आपको चाहिए

  • अलग अलग रंगों के क्राफ्ट पेपर
  • सर्कल पंच
  • क्राफ्ट  ग्लू
  • बीड्स

कैसे बनाएं

  • अलग अलग रंगों के क्राफ्ट पेपर पे सर्कल बनाएं।
  • एक डिस्क को ध्यान से बेस की तरह इस्तेमाल करते हुए चारों ओर 5 डिस्क को ध्यान से रखें ताकि वे एक दूसरे को एक सिमेट्रिकल फ्लावर पैटर्न देते हुए ओवरलैप करें।
  • इन डिस्क को एक साथ चिपकाएं और इसके अलावा फूल को और सुंदर बनाने के लिए बीच में एक बीड चिपका दें।

15. हैंडप्रिंट लिली

इसे बनाते वक्त आपके बच्चे को बहुत मजा आएगा।

आपको चाहिए

  • अलग अलग रंगों के क्राफ्ट पेपर शीट
  • ड्रिंकिंग स्ट्रॉ
  • टिशू पेपर कोर
  • कैंची
  • पेंसिल
  • क्राफ्ट  ग्लू

कैसे बनाएं

  • अलग-अलग रंग के क्राफ्ट पेपर पर अपने बच्चे का हाथ ट्रेस करें।
  • कैंची से हाथ के निशान को काटें और वर्टिकली रोल करें।
  • हर रोल की अंगुलियों को नीचे की ओर मोड़ें।
  • कट आउट के एक हिस्से को ड्रिंकिंग स्ट्रॉ पर चिपकाएं।
  • आपका हैंडप्रिंट लिली तैयार है।

16. टिशू पेपर फ्लावर

इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है, मगर बनने के बाद यह बहुत सुंदर दिखता है।

टिशू पेपर फ्लावर

आपको चाहिए

  • सफेद कार्डबोर्ड
  • हरे और गुलाबी टिशू पेपर या क्रेप पेपर
  • क्राफ्ट  ग्लू
  • कैंची

कैसे बनाएं

  • कार्डबोर्ड शीट पर एक शाखा और पत्तियों के साथ फूल का पैटर्न बनाएं और उसे काट लें।
  • गुलाबी और हरे रंग के क्रेप टिश्यू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें सिकोड़ लें।
  • कार्डबोर्ड फूल के चारों ओर क्राफ्ट ग्लू लगाएं।
  • उस पर पूरी तरह से क्रिंकल्ड टिशू लगाएं और उसे ढक दें।

17. हार्ट पेटल फ्लावर

यह बहुत सुंदर दिखता है और बहुत ही कम समय में बन जाता है। इसे कैसे बनाना है नीचे बताया हुआ है।

आपको चाहिए:

  • एक रंगीन क्राफ्ट शीट
  • दिल के आकार का एक क्राफ्ट पंच
  • ग्लू
  • कैंची

कैसे बनाएं:

  • हार्ट क्राफ्ट पंच की मदद से रंगीन पेपर में से पंखुड़ी पंच करके निकाल लें।
  • आराम से सभी पंखुड़ियों को लम्बाई में मोड़ लें।
  • फूल बनाने के लिए उनके आधार पर 5 या 6 पंखुड़ियों को एक साथ ग्लू से चिपका दें।
  • सेंटर में एक बीड या मोती चिपका दें। 

18. टिशू पेपर पॉम पॉम

टिशू पेपर के मदद से फ्लफी पॉम पॉम फ्लावर बनाए जा सकते हैं।

आपको चाहिए:

  • टिशू पेपर
  • पाइप क्लीनर, फ्लोरल तार
  • कैंची
  • ड्रिंकिंग स्ट्रॉ
  • क्राफ्ट ग्लू

कैसे बनाएं:

  • एक तरह के 6 से 7 टिशू पेपर लें और उन्हें एक के ऊपर एक रख दें।
  • उसमें 2 सेमी चौड़ा फोल्ड बनाएं और उन्हें अकॉर्डियन स्टाइल में मोड़ें, एक्स्ट्रा कागज और किनारों को कैंची से काट लें।
  • बीच में मोड़ें और फ्लोरल तार से उसे लपेटें।
  • पंखुड़ी बनाने के लिए प्रत्येक परत को धीरे धीरे फैलाएं।
  • फूल को पूरा करने के लिए नीचे के एक स्ट्रॉ चिपका दें।

19. पेपर फ्लावर वास

इतने सारे पेपर फ्लावर के साथ ही यह आसान सा वास बनाना भी बेहद मजेदार होता है।

आपको चाहिए:

  • रंगीन क्राफ्ट पेपर
  • ड्रिंकिंग स्ट्रॉ 
  • कैंची 
  • ग्लू 

कैसे बनाएं:

  • रंगीन क्राफ्ट पेपर पे स्टेंसिल या पंच के मदद से फूल बनाएं।
  • ड्रिंकिंग स्ट्रॉ को स्टॉक की तरह इस्तेमाल करें और उस पर फूल चिपकाएं।
  • फूलों को उनके आकार के आधार पर अरेंज करें और एक सुंदर फूलदान में रखें।

20. कपकेक लाइनर फ्लावर

ये आसान फूल दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं और इन्हें बनाने में आपके बच्चे को बहुत मजा आएगा।

आपको चाहिए:

  • अलग अलग रंगों के कपकेक लाइनर
  • पेंसिल
  • कैंची

कैसे बनाएं:

  • सर्कुलर कपकेक लाइनर को सेमी सर्किल बनाने के लिए मोड़ें, फिर उसे एक सेक्टर बनाने के लिए वापिस मोड़ें, जितना इसे मोड़ा जाएगा उतनी ही पंखुड़ियां मिलेंगी। 
  • पेंसिल की मदद से सेक्टर के बेस पर एक आर्क बनाए।
  • आर्क को काट लें और फूल देखने के लिए पेपर को खोलें।

इस प्रकार आप पेपर से बने खूबसूरत फूल आसानी से बच्चों को सिखा सकती हैं। क्रिएटिविटी और स्किल के साथ, आप इस तरह की आर्ट एक्टिविटीज को बच्चों के लिए मजेदार बना सकती हैं जिससे उनकी कल्पना शक्ति और क्राफ्ट स्किल बेहतर भी होगी।  

यह भी पढ़ें:

फैमिली ट्री बनाने के 5 बेहतरीन क्राफ्ट आइडियाज
बच्चों के लिए 26 बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटीरियल क्राफ्ट आइडियाज
बच्चों के लिए आसान और क्रिएटिव ग्रीटिंग कार्ड बनाने के तरीके