शिशु

बच्चे में भूख लगने के संकेत

ADVERTISEMENTS

बच्चों का अपनी माँ से कम्यूनिकेट करने का एक अलग तरीका होता है। भूख लगने पर बच्चे अक्सर एक ही तरीके से कम्यूनिकेट करते हैं। हालांकि उनके रोने के तरीके में भिन्नता जरूर होती है जिससे सोने, भूख लगने या तबियत खराब होने का संकेत मिलते हैं। भूख लगने पर बच्चे कैसे संकेत देते हैं इसके बारे में यहाँ बताया गया है जानने के लिए आगे पढ़ें। 

बच्चों में भूख लगने के संकेत

बच्चे खुद ही यह पता करने में सक्षम होते हैं कि उन्हें भूख लगी है या नहीं। वे अपने शरीर के आंतरिक संकेतों को समझने में सक्षम हैं और उनमें प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। बच्चे में भूख लगने के संकेतों को समझने में सक्षम होने के बाद उसकी भूख को जल्दी से जल्दी खत्म करने में मदद मिलती हैं। भूख लगने पर बच्चे निम्नलिखित संकेत देते हैं, आइए जानें;

1. शुरुआती भूख के संकेत

  • बच्चा अपने होंठ चाटता है – बच्चे की भूख समझने का यह सबसे अधिक स्पष्ट तरीका है जिसमें बच्चा जीभ बाहर निकालकर समझने की कोशिश करता है कि आस-पास दूध है या नहीं।
  • मुंह चलाना – मुंह चलाकर बच्चा समझने की कोशिश करता है कि क्या उसके मुंह में पहले से दूध है या नहीं।
  • उंगली या खिलौने चूसना – यद्यपि यह एक एक्टिविटी है पर यदि बच्चा इसे बार-बार करता है तो इसका अर्थ है कि उसे भूख लगी है।

2. सक्रिय भूख के संकेत

  • बच्चा उस व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास करता है जिसने उसे गोदी में लिया है – यह तब होता है जब बच्चा उस व्यक्ति में ब्रेस्ट खोजने की कोशिश करता है जिसने उसे गोद में लिया है।
  • सिर छूने पर बच्चा प्रतिक्रिया देता है – यदि बच्चे को भूख लगी है तो बच्चा उस तरफ सिर करेगा जिधर से आपने उसे पकड़ा हुआ है।
  • बच्चा बाजू पर हाथ फेरेगा या मारेगा – बच्चे अक्सर असुविधाओं के संकेत देकर अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं या व्यक्ति को मारकर उनसे कम्युनिकेट करते हैं।

3. जोर से भूख लगने के संकेत

  • तेजी से सिर हिलाना – यह तब होता है जब बच्चा धैर्य खो देता है और आसपास में भोजन खोने की कोशिश करता है।
  • जोर से रोना – यह असुविधाएं बताने का एक आम संकेत है जिसमें बच्चा किसी का अटेंशन प्राप्त करने और उन्हें भूख लगने का संकेत देने की कोशिश करता है।

आयु के अनुसार भूख लगने के संकेत

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है वह भूख लगने के अलग-अलग संकेत देता है। इसके बारे में पहले से ही जानकारी लेने से आप खुद को तैयार कर सकती हैं और बच्चे के हर एक संकेत को बेहतरीन तरीके से समझ सकती हैं। आयु के अनुसार बच्चा भूख लगने के कौन से संकेत देता है, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS
आयु भूख लगने के संकेत
0 से 5 महीने · बच्चा उंगलियां चूसता है

· बच्चा जागकर इधर-उधर देखता है

· वह बहुत ज्यादा रोता और शोर करता है

· बच्चा बार-बार मुंह खोलता और बंद करता है

5 से 8 महीने · बच्चा उस व्यक्ति को देखता है जिसने उसे गोदी में लिया है

· बच्चा भोजन को देखकर आवाज करता है

· बच्चा खाने की तरफ इशारा करता है या चम्मच की तरफ झुकता है

· वह हाथ से खाने की ओर इशारा करता है

8 से 12 महीने · बच्चा भोजन को देखकर उस तक पहुँचने की कोशिश करता है

· भोजन मिलने पर बच्चा एक्साइटेड और खुश हो जाता है 

· बच्चा भूख लगने का संकेत देने के लिए कुछ विशेष शब्द बोलता है या आवाज करता है

आप बच्चे को कितनी बार दूध पिलाती हैं?

दूध पिलाने के बाद भी आपको बार-बार ऐसा लगेगा कि बच्चा और दूध पीना चाहता है व वह थोड़ी देर बाद ही भूखा हो जाता है। उनका पेट बहुत छोटा होता है मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिसकी वजह से वो थोड़ा ही दूध पीता है जो बहुत जल्दी पच जाता है। इसकी वजह से बच्चे को बार-बार दूध पिलाना पड़ता है और यह आम है। 

शुरूआती दिनों में बच्चे को दिन भर में 12 बार दूध पिलाने की जरूरत होती है। बच्चा अभी भी अनजानी चीजों से एडजस्ट करने की कोशिश करता है और इस दौरान उसकी माँ का पास में होना बहुत जरूरी है। इससे बच्चा सुरक्षित महसूस करता है और यह जानकर सुविधाजनक रहता है कि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार दूध पी सकता है। 

ADVERTISEMENTS

हर बच्चा अलग तरीके से कम्यूनिकेट करता है इसलिए कोई एक पैटर्न सेट करना आसान नहीं है। हालांकि यदि बच्चा लगातार रोता है और ज्यादा देर तक दूध पीता है तो इसका अर्थ यही है कि बच्चे को भूख लगी है और उसे बार-बार दूध पिलाने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ यदि बच्चे का नैपी नियमित रूप से गीला होता है, उसका वजन बढ़ता है वह खुश रहता है तो इसका अर्थ है कि बच्चे ने ठीक से दूध पिया है और चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है। 

बच्चे की कुछ आयु, जैसे 10 दिन, 3-6 सप्ताह, 4-6 महीने में उसका विकास होता है। इन चरणों में वह कुछ दिनों तक सामान्य से अधिक दूध पीता है। इसके अलावा शरीर अपने आप ही आवश्यकता के अनुसार दूध की आपूर्ति करता है ताकि बच्चा भूखा न रहे। 

ADVERTISEMENTS

भूख लगने के संकेत के फायदे

  • आप बच्चे को समझना शुरू कर देती हैं और समय पर प्रतिक्रिया देती हैं।
  • दूध पीने का समय बढ़ाए बिना या जबरदस्ती किए बिना बच्चा ब्रेस्टफीड करता है।
  • बच्चा आप पर विश्वास करना शुरू कर देता है और करीब रहता है क्योंकि अब आप उसे बेहतर तरीके से समझ पा रही हैं।
  • इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और बच्चे व आपके बीच बेहतर संबंध बनता है।
  • शरीर को पर्याप्त समय और एनर्जी प्राप्त होती है ताकि दूध उत्पन्न हो सके और बेहतर आपूर्ति बनी रहे।

बच्चे का पेट भर गया है यह कैसे जानें

यदि आपको नहीं पता है कि बच्चे का पेट भरा है या नहीं तो आप सावधानी जरूर बरतें। यह चेक करने के लिए आप बच्चे को बोतल या ब्रेस्ट से दूध पिलाने का प्रयास करें। ब्रेस्टफीडिंग कराने की सलाह दी जाती है क्योंकि यदि बच्चा भूखा है तो सिर्फ वह दूध ही नहीं पीता है और उसे सुविधा होती है बल्कि इससे ब्रेस्ट में दूध उत्पन्न होता है और बेहतरीन आपूर्ति होती है। 

हमारे लिए बच्चे की भूख के संकेत जानना उतना ही जरूरी है जितना कि उनके लिए है। नियमित रूटीन न बनाने से बच्चा कन्फ्यूज हो सकता है और इस वजह से वह ज्यादा दूध भी पी सकता है या वह पर्याप्त दूध नहीं पी पाता है। बच्चा आप पर विश्वास करता है कि आपको उसकी भूख से संबंधित सभी चीजें पता है और आप यह भी जानती हैं कि उसे कब भूख लगी है और कब नहीं।  

ADVERTISEMENTS

यदि आपको लगता है कि बच्चा अब भी भूखा है तो क्या करें

पेट भरने पर बच्चों को तुरंत पता लग जाता है और वे इसका संकेत भी देते हैं। यदि बच्चे का पेट भर चुका है तो वह अपने होंठ बंद कर लेगा और ब्रेस्ट या दूध की बोतल से  अलग हो जाएगा। यदि बच्चे का पेट भर जाता है तो आमतौर पर वह दूध पीते-पीते सो जाएगा और उसके मुंह से निप्पल बाहर आ जाएगा। बड़े बच्चे या टोडलर खाने को अपने से अलग कर देते हैं और क्योंकि उनका पेट भर चुका है इसलिए वे इधर-उधर देखने लगते हैं।

बच्चे में भूख लगने के संकेत जानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह उनके लिए ही है। अनियमित रूटीन से बच्चा कफ्यूज हो सकता है और वह पेट भर के दूध नहीं पीता है या भोजन नहीं करता है। विश्वास बनाने से बच्चा समझने लगता है कि उसे कब भूख लगेगी यह आप अच्छी तरह से जानती हैं। 

ADVERTISEMENTS

अक्सर पूछे जाने वाले संकेत

बच्चे में भूख लगने के संकेतों से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब यहाँ दिए गए हैं, आइए जानें;

1. क्या अगर बच्चा हाथ चूसता है तो यह भूख का संकेत है?

यदि नवजात शिशु को दूध चाहिए तो वह अंगूठा या उंगलियां चूसेगा क्योंकि उसे लगातार भूख लगती है। 6 से 8 सप्ताह तक बच्चा अपने हाथ व मुंह से शरीर को समझना शुरू कर देता है। बच्चा अक्सर उंगली या अंगूठा चूसता है और हर बार इसका यही मतलब नहीं है कि उसे भूख लगी है। 

ADVERTISEMENTS

यदि बच्चे के दांत निकल रहे हैं तो यह चीजें बहुत आम हैं क्योंकि इस दौरान वह किसी न किसी चीज को चबाने या चूसने की कोशिश करेगा। 

2. क्या दूध पिलाने के लिए बच्चे को नींद से उठाना सही है?

नवजात शिशु जन्म के बाद शुरूआती दिनों में बहुत सोते हैं। बच्चा सोते समय भी मुंह हिला सकता है। जन्म के बाद से शुरूआती 4 सप्ताह तक आप बच्चे को रात के दौरान दूध पिलाने के लिए हर 4 घंटे में जगाएं और यही  दिन के दौरान हर 2 घंटे में करें। यदि बच्चे का वजन बढ़ता है और उसे पॉटी व पेशाब नॉर्मल तरीके से आती है तो यानि यह शेड्यूल ठीक काम कर रहा है। 

ADVERTISEMENTS

3. यदि बच्चा दूध पीने के बाद भूख लगने के संकेत देता है तो क्या होगा?

यदि बच्चे ने ठीक से दूध नहीं पिया है तो कुछ बच्चे सोते समय भी भूख लगने के संकेत देते हैं। यदि बच्चे चिड़चिड़ाता है या बेचैन होता है तो आप चेक करें और उसकी भूख मिटाने के लिए दूध पिलाएं। यदि बच्चा अपना मुंह ब्रेस्ट से दूर ले जाता है या उसे असुविधा होती है तो उसे गैस या पेट में दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए आप इसकी भी जांच करें। 

आप बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर में दूध पिलाती रहें। यह लगातार दोपहर से शाम तक होना चाहिए। इसके अलावा यदि बच्चे का विकास हो रहा है तो वह भूख लगने के संकेत सामान्य से ज्यादा देगा। 

ADVERTISEMENTS

बच्चे को जानने से आप उसके संकेतों को भी आसानी से समझ पाएंगी। कई बार बच्चे के संकेत नजरअंदाज भी हो सकते हैं और वह रोने लगता है। आपको इसमें परफेक्ट होने की जरूरत नहीं है। बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने और उसे करीब रहने के लिए प्रेरित करने से आपके और बच्चे के संबंध में नजदीदकी बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

शिशु का आहार – क्या और कितना खिलाएं
शिशुओं को पानी कब और कैसे पिलाएं
फॉर्मूला फीडिंग के संबंध में आवश्यक जानकारी

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

6 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

6 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

6 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

6 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

6 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

6 months ago