बच्चे के खाने को दिलचस्प बनाने के लिए खेलें ये 8 मजेदार खेल | Bacchon Ke Liye 8 Majedar Food Games

बच्चे के खाने को दिलचस्प बनाने के लिए खेलें ये 8 मजेदार खेल - Bacchon Ke Liye 8 Majedar Food Games
ADVERTISEMENTS

बच्चों में स्वस्थ खाने की आदतें विकसित करना कभी-कभी मुश्किल काम हो सकता है। लेकिन अगर हम इसे मजेदार तरीके से करें, तो बच्चे खुद-ब-खुद पौष्टिक भोजन की ओर आकर्षित हो सकते हैं! इस लेख में, हम आपके लिए लाए हैं 8 दिलचस्प खाने से संबंधित खेल जो न केवल बच्चों के लिए मनोरंजक हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ खाना खाने के फायदे भी समझाते हैं। ये खेल न केवल बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें नए खाद्य पदार्थों को आजमाने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। चाहे वो फल और सब्जियों की पहचान हो, या खाने की रेस, ये खेल बच्चों को सिखाते हैं कि स्वस्थ खाना कितना मजेदार हो सकता है। तो आइए, मिलकर पढ़ते हैं ये शानदार लेख, जो न सिर्फ बच्चों को शिक्षित करेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगा!

बच्चे और खाने के बीच खेल की क्या आवश्यकता है?

इस बात को ध्यान में रखते हुआ कि हमारा भारतीय खाना ज्यादातर अनाज और सब्जियों का एक कॉम्बिनेशन है, जो जरूरी पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए होना भी चाहिए, लेकिन फिर समस्या आती है कि बच्चों की दिलचस्पी खाने से हटने लगती है। लेकिन अगर इसी एक्टिविटी को अगर खेल में बदल दें, तो इसका एक अलग पहलू आपको देखने को मिल सकता है, इससे न केवल बच्चा खाना खाएगा बल्कि उसकी खाने में रुचि भी बढ़ सकती है। आइए देखते हैं खेल खेल में बच्चे क्या सीख सकते हैं।

1. स्वस्थ खाना खाने के लिए प्रेरित करेगा

पोपाय जैसे कार्टून का होना भी किसी कारण से ही है। एक बार जब बच्चे ऐसे करैक्टर को पसंद करने लगते हैं, तो वे इसे कॉपी करते हैं, उस कार्टून की आदतों को ध्यान से देखते हैं कि कैसे पालक खाने से मांसपेशियों मजबूत होती हैं। एक बार जब वे सब्जियां खाना शुरू कर देंगे, तो उन्हें यह कार्टून दिखाकर उन्हें इससे होने वाले लाभ को याद दिलाती रहे, उन्हें लगने लगेगा कि पालक या हरी सब्जियां खाने से हमें ताकत मिलती है और फिर हम कुछ भी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

2. अलग-अलग खाने की पहचान में मदद करेगा

खेल खेल में बच्चों को अलग-अलग खाने से पहचान कराएं, इससे हो सकता है बच्चा उत्साहित हो जाए कि उनके लिए क्या चीज नयी है खाने के लिए या फिर हो सकता है वो जो पहले खाते आ रहे हैं वही खाना पसंद करें। खाने के खेल के जरिए, बच्चे नई चीजों को आसानी से ट्राई कर लेते हैं और आपका काम कुछ हद तक आसान हो जाता है।

अलग-अलग खाने की पहचान में मदद करेगा

3. नए स्वाद, टेक्सचर और फ्लेवर से परिचय

हमारी स्वाद कलियां समय के साथ विकसित होती हैं। लेकिन इसकी शुरुआत मीठे, नमकीन, तीखे, खट्टे और मसालेदार जैसे स्वादों से होती है। हालांकि ये स्वाद बहुत आसानी से पहचान लिए जाने वाले होते है। जब आप उनको ये स्वाद एक खाने के रूप में देंगी तो हो सकता है वो मना कर दें या पसंद ना करें, लेकिन अगर यही चीज हम उन्हें एक खेल की तरह बताएं कि उनको अलग-अलग स्वाद पहचानना है तो हो सकता है वे उत्साहित होकर नन्हे शेफ साइंटिस्ट बन कर इसका पता लगाने लगे।

ADVERTISEMENTS

4. खेल के जरिए बच्चे ज्यादा समय खाने से साथ बिताएंगे

बच्चों को स्वस्थ खाने के अनुभवों में व्यस्त रखना एक चुनौती हो सकता है, लेकिन सही तरीके से हम इसे मजेदार बना सकते हैं। खेलों के माध्यम से, बच्चे न केवल खाने के विभिन्न विकल्पों को समझते हैं, बल्कि वे स्वस्थ खाद्य पदार्थों के प्रति अपनी रुचि भी बढ़ाते हैं। जैसे-जैसे वे खेल में भाग लेते हैं, उनका ध्यान खाना बनाने, पहचानने और खाने की प्रक्रिया में लगा रहता है।

खेल जैसे “सब्जियों से पेंटिंग” उन्हें न केवल व्यस्त रखते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी बढ़ावा देते हैं। इससे बच्चों को यह एहसास होता है कि स्वस्थ खाना न केवल फायदेमंद है, बल्कि मजेदार भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

खेल के जरिए बच्चे ज्यादा समय खाने से साथ बिताएंगे

बच्चों के लिए मजेदार फलों और सब्जियों वाला खेल

हमने यहां पर खाने से जुड़े दिलचस्प गेम्स  की एक लिस्ट तैयार की है जो आप और आपके बच्चे को हेल्दी खाना खिलाने की दिशा में बहुत उपयोगी साबित होगी।

1. खजाने की खोज

खजाने की खोज

खाने में छुपा सस्पेंस बच्चे का रुझान खाने की तरफ और भी बढ़ाएगा इसलिए आप उनके साथ यह खेल – खजाने की खोज खेलें। यह खेल कैसे खेलना है और आपको किन चीजों की जरूरत होगी आइए जानते हैं।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए

  • एक बाउल
  • सीरियल जैसे दलिया, ओट्स या सूजी का हलवा
  • किसमिस, मार्समेलो या कैंडी

कैसे खेलें

ADVERTISEMENTS

एक बाउल लें और उसमें कुछ मार्समेलो, कैंडी या किसमिस डालें। फिर बाउल में बच्चे की भूख के हिसाब से सीरियल डालें। उसे बताएं कि सीरियल के नीचे मजेदार चीजें छिपी हुई हैं, लेकिन उसे  खानेके लिए पहले उन्हें सीरियल खतम  करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा करते वक्त आप बच्चे को हेल्दी खाना ही दें और फिर वो अपनी पसंदीदा कैंडी ढूढ़ कर खा सकता है।

2. अपना खुद का खेल बनाएं और बच्चे को खाना खिलाएं

अपना खुद का खेल बनाएं और बच्चे को खाना खिलाएं

यदि आपका बच्चा बोर हो जाता है और अपने खाने के साथ खेलना शुरू कर देता है, तो उसे खाने-पीने की चीजों के साथ एक खेल बनाकर एन्जॉय करने दें।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • कोई भी बोर्ड गेम
  • कुछ टोकन
  • कई तरह के खाने की चीजें

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

गेम बोर्ड के अलग-अलग पॉइंट पर टोकन का उपयोग करें, जैसे कि सांप और सीढ़ी बोर्ड में सीढ़ी के टॉप पर, या टिक-टैक-टो खेलने के लिए कुछ फलों और सब्जियों का उपयोग आइटम के रूप में करें। हर बार जब आपका बच्चा खेल में आगे बढ़ता है, तो उसे आगे बढ़ने के लिए पॉइन्ट पर रखे खाने को खाना चाहिए। जीतने की ललक उसे उत्साह के साथ सभी हेल्दी फूड खाने के लिए प्रेरित करेगी, बस आपको कितनी मात्रा में यह खाना रखना है जिससे बच्चे का पेट भी भर जाए इसका ख्याल रखना होगा।

3. खाने के साथ ब्लॉक्स बनाएं

खाने के साथ ब्लॉक्स बनाएं

आप हेल्दी खाने की चीजों को ब्लॉक गेम बदल सकते हैं। आप इस गेम के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं जो बच्चे को पसंद आएगा।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • अलग-अलग रंग और शेप की सब्जियां
  • साफ लकड़ी के सींक या बारबेक्यू स्टिक्स

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चे को कहें कि सब्जियों से वो टॉवर बनाए या अलग शेप बनाए जैसे पिरामिड। उसे बताएं कि जो भी टुकड़े इसे बनाते समय गिरे हैं उन्हें खा लेना है। वे स्टिक्स का प्रयोग कर के अपने कंस्ट्रक्शन को सपोर्ट दे सकते हैं। यह न केवल उन चीजों को खाने के लिए प्रेरित करेगा जो नीचे गिर गए हैं, बल्कि यह उन्हें फिजिक्स और ज्योमेट्री की बारीकियां भी सिखाएगा, जो बाद में फायदेमंद साबित होंगी।

4. दही या योगर्ट वाली पेंटिंग

दही या योगर्ट वाली पेंटिंग

अपने बच्चों को आधुनिक कलाकार बनाते हुए उन्हें दही या योगर्ट खाने को कहें।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • एक साफ थाली
  • कई प्रकार के स्वाद वाले योगर्ट्स या फ़ूड कलर मिक्स किया हुआ दही

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

एक बड़ी प्लेट के चारों ओर कुछ छोटे कटोरे रखें और उनमें से हर में एक अलग तरह का दही डालें। अपने बच्चे को अलग-अलग रंग देने के लिए सादे दही में अलग-अलग फूड कलर मिलाएं। फिर वह प्लेट को अपनी इच्छानुसार रंगने के लिए फूड ब्रश या चम्मच का उपयोग करें। एक बार जब वह हो जाए, तो उसे निडर होकर उसकी पेंटिंग को प्लेट पर बनाने दें।

5. पीनट बटर प्ले डो या क्ले

. पीनट बटर प्ले डो या क्ले

आपको बाहर से प्ले डो या क्ले के साथ खेलने की क्या जरूरत है, जब आपका बनाया हुआ क्ले खाया जा सकता है और स्वादिष्ट भी हो।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • गाढ़ा पीनट बटर
  • चीनी
  • शहद

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

पीनट बटर के साथ एक अच्छा क्रीमी डो बनाने के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहने दें, ताकि ये मुलायम हो जाए। अब, आपके बच्चे खाने की मेज पर बैठ सकते हैं और डो का उपयोग अलग-अलग तरह के शेप बनाने के लिए कर सकते हैं। उन्हें कुछ कुकीज के शेप बनाने के लिए कहें जिन्हें आप बाद में बेक कर सकती हैं और इसे नाश्ते के रूप में खा सकती हैं।

6. आंखों पर पट्टी बांधकर अनुमान लगाना

आंखों पर पट्टी बांधकर अनुमान लगाना

इसका एक और रूप है जिसमे नाक बंद कर के सूंघ कर अनुमान लगाया जाता है, जो और भी रोमांचक होता है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • एक काला कपड़ा
  • एक क्लिप

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

उन सभी खाने की चीजों को एक साथ रखें जिनका आप अपने बच्चे से अनुमान लगाना चाहती हैं। उन्हें एक फल या सब्जी दें और अनुमान लगाने दें कि यह क्या है। एक बार ऐसा करने के बाद, उन्हें इसे खाने के लिए कहें और चेक करें कि क्या वे सही थे। यह एक्टिविटी सच में बहुत मजेदार होने वाली है साथ-साथ इससे बच्चे का पेट भी काफी भर जाएगा।

7. फूड नेकलेस

फूड नेकलेस

आप इसमें खाने की चीजों को ज्वेलरी में बदल सकती हैं, जिसे आसानी से पहना और खाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • कुछ छोटे फल
  • एक धागा
  • मोटी सुई

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

ब्लंट सुई के जरिए से धागे को पिरोएं और इसे अपने बच्चे को सौंप दें। उसे एक अच्छा नेकलेस बनाने के लिए हर एक फल को एक साथ जोड़ना शुरू करें। वह इसे तब पहन सकता है जब वह इधर-उधर खेलता है और बीच-बीच में कुछ हेल्दी खाना चाहता है।

8. घर में खुद की सब्जियां उगाना

घर में खुद की सब्जियां उगाना

इसका परिणाम आने में समय लगता है, लेकिन आपके बच्चे की यह आदत जिंदगी भर रहेगी जो अपने आप में अद्भुत है।

ADVERTISEMENTS

आपको चाहिए 

  • कुछ सब्जियों के  बीज
  • एक गार्डन या गमला

कैसे खेलें 

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चे को यह सिखाना शुरू करें कि बीज कैसे रोपा जाता है फिर पानी कैसे डाला जाता है। ये मेथी, धनिया या कोई अन्य सिंपल पौधे हो सकते हैं जो हेल्दी हों। अपने बच्चे को बगीचे की देखभाल करने दें। एक बार जब पौधे पूरी तरह से विकसित हो जाएं, तो उसे इन्हे बाहर निकालने के लिए कहें और कहें कि इन चीजों का इस्तेमाल करते हुए वो आपकी खाना बनाने में मदद करें। आपका बच्चा अपने लिए इसका टेस्ट लेना चाहेगा और खुद पर गर्व महसूस करेंगा और साथ ही चीजों को प्राप्त करने के लिए धैर्य भी सीखेगा।

2-3 साल के बच्चों के लिए फूड गेम्स और अन्य खेल एक अहम भूमिका निभाते हैं, जो आगे चलकर बच्चों में अच्छी खाने की आदतों को व अन्य व्यवहार संबंधी प्रवृत्तियों को बेहतर करने में मदद करते हैं। समय के साथ, आपके बच्चे हेल्दी खाना खाने की आदत डाल लेते हैं और यहां तक ​​कि घर के लिए खाना पकाने में भी आपकी मदद करते हैं।

बच्चों के लिए ये दिलचस्प खेल उनको अलग-अलग तरह के खाने के स्वाद को पहचानने में मदद करते हैं और यहां तक ​​कि वे इस प्रकार से नए टेक्सचर और फ्लेवर्स को भी आजमाते हैं। बच्चों में सम्पूर्ण विकास को बढ़ावा देने के कई अन्य तरीके हैं, जिनमें से एक है फर्स्टक्राई एक्टिविटी बॉक्स की सदस्यता लेना, जो बच्चों में 8 प्रकार के खूबियों को विकसित करता है। यह बॉक्स मजेदार एक्टिविटीज के साथ आता है, जिनको आपका बच्चा महीने भर एन्जॉय कर सकता है और साथ ही कई तरह के खेल के जरिए नई चीजें भी सीखता है।