2025 में बच्चों के सबसे बेहतरीन नाम

जब आप मम्मी-पापा बनते हैं तो उस सुंदर अहसास के साथ आता है जिंदगी को एक नए मोड़ पर लाने वाला पल। जहां कल तक सिर्फ आप दोनों थे और वहीं अब सब कुछ उस नन्ही जान के इर्द-गिर्द घूमने लगता है। यह अनुभव जितना उत्साहजनक लगता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी होता है। इस नए सफर में सबसे पहला बड़ा काम होता है अपने बच्चे के लिए एक प्यारा, अर्थपूर्ण और अनोखा नाम चुनना। ऐसा नाम जो न सिर्फ सुनने में मधुर लगे, बल्कि आपके परिवार की पहचान से मेल खाए और जीवन भर उस बच्चे की खासियत को बयां करे। अगर आप जल्द ही घर में नया मेहमान लाने वाले हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 2025 में लड़कों और लड़कियों के सबसे सुंदर और लोकप्रिय नामों की एक खास सूची। तो चलिए, इस खूबसूरत सफर की शुरुआत करें एक शानदार नाम के साथ।

2025 में बच्चों के सबसे लोकप्रिय नाम

जब आप अपने नन्हे राजकुमार या राजकुमारी के लिए नाम सोचते हैं, तो ज्यादातर संभावना यही होती है कि आप ऐसे नामों पर विचार कर सकते हैं या जो ज्यादा ट्रेंडिंग और यूनिक हों। लेकिन ध्यान रखें, आपका बच्चा जिंदगी भर उसी नाम के साथ रहने वाला है जो आप उसे देंगे, इसलिए उसका नाम खास भी होना चाहिए! एक ऐसा नाम चुनें जो न केवल लोकप्रिय हो, बल्कि समय के हिसाब से एक सुरक्षित और खूबसूरत विकल्प भी हो। यहां 2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए लड़कों और लड़कियों के नामों की सूची दी गई है। इनमें से आपको अपने लाडले बेटे या परी सी बेटी के लिए एक अच्छा नाम चुनने में जरूर मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

लड़का लड़की
अव्युक्त प्रिशा
अयांश त्रिशिका
कियांश सानवी
अथर्व अन्विका
निर्वेद आश्वी
श्रियंश अनया
अद्विक रुत्वी
श्रीयन कायरा
अव्यान आद्विका
आश्विक आर्वी
कृशव दित्या
इवान मिशिका
आरव श्रीनिका
विवान निहिरा
रिहान सिआरा
शर्विल दिविशा
कृशिव प्रांशी
अद्वैत ईशानवी
युवान अमायरा
अगस्त्य अकीरा
रिषान सान्विका
शिवांश अरिका
अयान माहिरा
अन्वित आद्विका
रुद्रांश नितारा
सात्विक मायरा
कियांश दृति
अधिरथ अनिका
विहान सायशा
किआन आर्ना
मानविक अव्युक्ता
आरुष श्रेयान्वी
वियान अनायशा
विभव आर्निका
हृिदान आहना
ओजस श्रीजा
नीव आद्या
दर्श हृत्वि
सृजन कियारा
रेयांश काश्वी
अविराज समायरा
आरिव आव्या
श्रेयांश अविका
श्लोक द्विजा
तनुष धन्वी
प्रणीत शनाया
अथर्व किआना
निहित आरोही
कृत्विक इशिका
विश्रुत तिश्या
ध्रुविश प्राणवी
ध्रुव दितया
दक्ष मिशिता
दक्षित अविरा
निवान वेदिका
निवांश आधिरा
विराज विहाना
ऋषित निर्वी
रिदित वामिका
दैविक नैनिका
ध्रुवित नायरा
श्रीहान मिशा
अगस्त्य मिशिका
श्रीतिक कृशा
आनय निवांशी
समर्थ मनस्वी
मिवान शानविका
प्रांश मिराया
ईशान आदित्री
ऋत्विक द्विती
स्तव्य अंशी
वीरांश ध्रुवी
आर्यश मायशा
अक्षज आराध्या
कैरव तनिष्का
शौर्या जिशा
प्रयाण कायरा
मेधांश श्रेष्ठा
विवान शार्वी
अन्मय प्रणिका
चार्विक वृतिका
रिशांक रित्वी
नक्श रियांशी
अर्णव सुदीक्षा
सात्विक तक्ष्वी
वर्धन वर्णिका
वेदांश तन्वी
कविश समृद्धि
तक्ष हृत्वी
युवांश प्रव्या
आहान शिविका
दिव्यांश नायशा
अधृत श्रेयांशी
दिवित पाविका
देवांश शैवी
नविश रीवा
निर्वाण चार्वी
वेदांत वेदांशी

2025 के लिए बच्चों के अनोखे और नए नाम

एक माता-पिता के रूप में आप जरूर चाहेंगे कि आपका बच्चा भीड़ से अलग दिखे। ठीक उसी तरह, आप उसके लिए ऐसा नाम भी रखना चाहेंगे जो जितना अनोखा हो, उतना ही आपके छोटे से नन्हे सितारे जैसा खास हो। इसलिए यहां बच्चों के ऐसे यूनिक नामों की सूची है जिसमें आपके पास चुनने के लिए कई सुंदर और अलग नाम हैं। ये नाम न सिर्फ आधुनिकता दर्शाते हैं बल्कि भारतीय संस्कृति की गहराई को भी छूते हैं। ये नाम अभी नए हैं ट्रेंड में आ रहे हैं और आपने कम सुने होंगे। इनमें से एक चुनने का अर्थ है आपके बच्चे का नाम सबसे अलग और खास होगा।

लड़का लड़की
श्रृतिक इवांशी
मेधांश तियारा
विविक इवाना
युगन विहाना
ऋशांक लरिशा
काव्रिक नवीरा
आर्विश आर्विका
रिवान रुहीशा
ईशविक कृव्या
लाविथ दैविका
त्रिवान सियारा
वैरिक आयरा
सुव्यन व्यानिका
विहंत जीविका
रेवंथ मैशा
वार्विक ताश्वीका
आर्वेन शानविका
ओमार्थ वेनिरा

2025 में बच्चों के छोटे और प्यारे नाम

छोटे नाम आज के समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि ये न केवल उच्चारण में आसान होते हैं, बल्कि बच्चों के लिए अपने आसपास के लोगों से सहज रूप से बातचीत करना भी आसान बना देते हैं। इतना ही नहीं, छोटा नाम होने के कारण वे जहां भी जाएं, लोग उन्हें जल्दी याद रखते हैं। छोटे नाम आमतौर पर दो या तीन अक्षरों के होते हैं फिर भी उनमें एक गहराई, आकर्षक लय और सादगी होती है जो उन्हें बेहद प्रभावशाली बनाती है। एक प्यारा लेकिन छोटा नाम चुनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन आपकी किस्मत अच्छी है क्योंकि हमारे पास है एक शानदार सूची, जिससे आप ये अहम फैसला आसानी से ले सकते हैं। 2025 में ट्रेंड में रहे लड़कियों व लड़कों के कुछ प्यारे और छोटे नाम। उम्मीद है कि आपको इनमें से कोई एक ऐसा नाम जरूर मिलेगा जो आपके नन्हे जादूगर या नन्ही परी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा!

ADVERTISEMENTS

लड़का लड़की
अविर आर्वी
रिआन अंतरा
वेद अन्वि
क्रिश अद्रिजा
सोम सिया
श्लोक इरा
रूप निया
अमय विहा
इवान रूही
व्योम रिद्धि
स्वर ईवा
अयान त्विशा
ओम निवा
अंश सहस्रा
मीर न्यासा
वीर टिया
विकी कुहू
आरव रिया
रूद्र जिवा
विआन उर्वी
यश पीहू
अवि वाणी
युग सारा
इहान दिति
शुभ कायना
अनव जिया
अविन आर्या
जीवा दिया
ज़ायन अवनि
आरिक हिया
कुश रेया
रायन आइज़ा
नील ऐरा
जुआन वेदा
द्विज किया
पर्व दिवि
व्यान ज़ारा
अव्य ईशा
अर्हा दिवा
आदि किवा
जय दिरा
लव इशी
जिआन रुआ
इयान नेहा
एहान विया

2025 में बच्चों के लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय नाम

भारतीय नामों के अलावा, अंतरराष्ट्रीय नाम भी 2025 के लिए बेहद लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। आखिरकार, इस लगातार जुड़ते जा रहे वैश्विक दौर में परंपराओं और विश्वासों की सीमाएं भी तो तेजी से बदल रही हैं। जहां पहले किसी व्यक्ति का नाम उसकी संस्कृति या परंपरा के अनुसार तय होता था, वहीं आज के आधुनिक युग में अपने बच्चे को एक अंतरराष्ट्रीय नाम देना एक बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है। जब आप अंतरराष्ट्रीय नामों की तलाश करते हैं, तो आपको खुद को किसी एक देश के नामों तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है। 2025 के टॉप वैश्विक नामों की इस सूची से यह साफ हो जाता है कि लोग अब हिब्रू नाम जैसे एलाइजा और एबीगेल, यूनानी नाम जैसे सेबेस्टियन और सोफिया और यहाँ तक कि लैटिन नाम जैसे लुकस और ओलिविया की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। तो देर किस बात की? एक नजर डालिए दुनिया भर से चुने गए इन लोकप्रिय नामों पर। क्या पता इनमें से कोई नाम आपकी पसंद बन जाए और आपके लाडले या लाडली के लिए एकदम सही साबित हो!

लड़का लड़की
एलेक्जेंडर एवा
नोआ ओलिविया
गेब्रियल एमिली
आइजैक ऑरोरा
माइकल हार्पर
ल्यूक जोइ
मैथ्यू इसाबेल
ईथन एमा
एज्रा इस्ला
सैमुएल मिला
जैक एबीगेल
जैकब एवेलिन
कार्टर मिया
हेनरी एमीलिया
विलियम हैना
कैलेब क्लोई
कीथ एला
लियो सोफिया
एलाइजा स्कारलेट
लोगन लूना
लियाम शार्लेट
जेम्स पेनेलोप
बेंजामिन माया
ओलिवर लायला

तो ये रहे कुछ ऐसे नाम जो नए जमाने के बच्चों के लिए हैं! इन नामों में कुछ पुराने और सुने हुए भले हों लेकिन वे आज पहले से ज्यादा ट्रेंडिंग हैं और कुछ तो ऐसे हैं जो कभी फैशन से बाहर होते ही नहीं हैं। इसलिए इनमें से अपने बच्चे के लिए एक परफेक्ट नाम चुनिए और उसके व्यक्तित्व में उस नाम का असर देखिए। साथ ही लेख पसंद आया हो तो लाइक ार शेयर करना भी मत भूलिए।

ADVERTISEMENTS

स्रोत / संदर्भ:

  1. FirstCry Parenting’s Baby Names
  2. https://www.names.org/
  3. https://www.ssa.gov/oact/babynames/
श्रेयसी चाफेकर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago