बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

Ugly Duckling Story In Hindi

यह कहानी एक ऐसे बत्तख के बारे में हैं, जिसकी बदसूरती की वजह से कोई भी उससे प्यार नहीं करता था। यहाँ तक की उसकी माँ और सगे भाई-बहन भी उसका मजाक बनाते थे। वह लोग उसके साथ खेलना भी पसंद नहीं करते थे। कोई भी अनजान व्यक्ति उससे दोस्ती नहीं करना चाहता था। इस कहानी बताया गया है कि कैसे आगे उसने संघर्षों के साथ अपना जीवन जीया और अंत में उसके साथ अच्छा होता है या नहीं, ये आगे की कहानी पढ़कर आप जरूर जान पाएंगे।

कहानी के पात्र (Characters Of The Story)

  • बत्तख
  • बत्तख के पांच बच्चे
  • बदसूरत बत्तख

बदसूरत बत्तख की कहानी | Ugly Duckling Story In Hindi

Badsoorat batakh ki kahani

गर्मियों की एक शाम में एक बत्तख ने झील के पेड़ के पास अपने अंडे देने के लिए बेहतर जगह ढूंढ ली थी। बत्तख ने वहां पांच अंडे दिए, लेकिन उन पांचों अंडों में से एक अंडा बहुत अलग था। उस अंडे को देखकर बत्तख परेशान हो गई और अंडों से बच्चों के बाहर निकलने का इंतजार करने लगी।

फिर एक दिन उसके चार अंडों से छोटे-छोटे चार बच्चे बाहर निकले। बत्तख के वो चारों बच्चे बहुत ही प्यारे और सुंदर थे।  उसका पांचवा अंडा अभी तक फूटा नहीं था और बच्चा बाहर नहीं निकला था। ऐसे में बत्तख ने बोला कि उसका पांचवा बच्चा बाकी सबसे प्यारा और सुंदर होगा, इसलिए बाहर आने के लिए इतना वक्त लगा रहा है।

एक सुबह फिर वह पांचवा अंडा फूटा और उसमें से एक बहुत ही बदसूरत बच्चा बाहर आया। ये बच्चा अपने बाकी चार भाई-बहनों से बड़ा और खराब दिखता था।

अपने बदसूरत बच्चे को देखकर बत्तख बहुत निराश हो गई। उसे ये उम्मीद हुई कि आने वाले समय में ये बच्चा भी अपने भाई-बहनों की तरह सुंदर हो जाएगा।

जब काफी दिन निकल गए और वो बत्तख का बच्चा अभी भी बदसूरत ही दिख रहा था। उसकी बदसूरती की वजह से उसके अपने सगे भाई-बहन खूब मजाक उड़ाते थे और उसके साथ खेलते भी नहीं थे। ऐसे में वह बदसूरत बच्चा बहुत दुखी रहने लगा था।

एक दिन वो बदसूरत बच्चा झील के पास घूम रहा था, तभी उसने अपनी परछाई झील में देखी और सोचने लगा कि अगर वो घर छोड़कर कहीं दूर जंगल में चला जाए तो उसके घरवाले बहुत खुश होंगे। ऐसा सोचते-सोचते वह घने जंगल की ओर बढ़ गया। सर्दी का मौसम आ गया और चारों तरफ बर्फ ही बर्फ बिछ गई थी। अब बदसूरत बत्तख के बच्चे को ठंड लगने लगी और उसके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं था।

बदसूरत बत्तख की कहानीवो बदसूरत बत्तख का बच्चा वहां से निकलकर एक बत्तख के परिवार के पास पहुंचा, उन्होंने उसे भगा दिया। फिर वो आगे मुर्गी के घर गया लेकिन मुर्गी ने भी उसे चोंच मार-मार कर भगा दिया। रास्ते से वो जाने लगा तभी उसे एक कुत्ते ने देखा लेकिन वो भी उससे दूर चला गया। ये सब देखकर बदसूरत बत्तख के मन में विचार आया कि क्या वो इतना बुरा है कि कुत्ता भी उससे दूर भाग रहा है और खाना नहीं चाहता है। अपने दुखी मन से वह वापस जंगल की ओर लौटने लगा। रास्ते में उसे एक किसान मिला और वह उसे अपने घर ले गया। लेकिन जब वह किसान के घर पहुंचा तो वहां बिल्ली उसे तंग करने लगी तो वह बदसूरत बत्तख भाग निकला और किसी जंगल में जाकर रहने लगा।

कुछ ही समय में बसंत का मौसम आ गया और वह बदसूरत बत्तख का बच्चा ही काफी बड़ा हो गया था। जब एक दिन वह नदी के किनारे घूम रहा था, तो वहां उसे एक खूबसूरत राजहंसिनी दिखी और उसे उससे प्यार हो गया। लेकिन उसके मन में ख्याल आया कि वह इतना बदसूरत है, ये राजहंसिनी उससे कभी बात नहीं करेगी। शर्म की वजह से उसने अपना सिर झुका लिया और वहां से जाने लगा।

वहां से जाते समय उसने नदी के पानी में अपनी परछाई देखी और आश्चर्यचकित हो गया। उसने देखा कि वह काफी बड़ा हो गया है और एक सुंदर राजहंस में बदल गया है। अब उसे अहसास हुआ कि वह हंस था इसलिए वह अपने भाई-बहनों से बिलकुल अलग था। वह अब बदसूरत बत्तख से राजहंस बन गया था, फिर क्या उसने हंसिनी से शादी कर ली और दोनों साथ में खुशहाल जीवन बिताने लगे।

बदसूरत बत्तख की कहानी से सीख (Moral of Ugly Duckling Hindi Story)

बदसूरत बत्तख की इस कहानी से हमें ये सीख मिलती है कि सही वक्त आने पर हर कोई अपनी पहचान बना सकता है और अपने आप को जान सकता है। तभी वह अपनी काबिलियत को परख कर अपने दुखों को कम कर सकता है।

बदसूरत बत्तख की कहानी का कहानी प्रकार (Story Type of Ugly Duckling Hindi Story)

बदसूरत बत्तख की यह कहानी नैतिक कहानियों के अंतर्गत आती है। जिसमें यह जानने को मिलता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका रंग रूप कैसा है आप जहां के लिए बने हैं वहां आपको भाग्य पहुंचा देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. बदसूरत बत्तख की नैतिक कहानी क्या है?

इस कहानी की नैतिकता ये है कि एक बदसूरत बत्तख के जीवन में कितना संघर्ष रहता है, क्योंकि न तो उसके घरवाले उसे पसंद करते हैं और न ही बाहर के लोग उससे बात करते थे। लेकिन इसके बावजूद भी उसने अपना जीवन जिया और आगे चलकर उसे बेहतर जिंदगी बिताने को भी मिला।

2. बत्तख और हंस में क्या अंतर है?

बत्तख और हंस दोनों ही सफेद होते हैं, देखने में लगभग एक जैसे होते हैं पर फर्क यह है कि हंस की गर्दन और पंख थोड़े बड़े होते हैं और उनका शरीर की बत्तख से थोड़ा बड़ा दिखता है।

3. हमें कभी किसी को बाहरी खूबसूरती से नहीं आंकना चाहिए?

हमें कभी भी किसी व्यक्ति को उसकी बाहरी खूबसूरती से आंकना नहीं चाहिए क्योंकि हम नहीं जानते बाहर से सुंदर दिखने वाला व्यक्ति का दिल अंदर से कितना काला हो और कभी-कभी बदसूरत दिखने वाला व्यक्ति दिल के साफ हो और आपकी मदद के लिए हमेशा आगे आए।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस कहानी का निष्कर्ष ये है कि कभी भी किसी को उसकी शक्ल और सूरत या फिर बाहरी सुंदरता से नहीं आंकना चाहिए। हमें हर किसी से एक जैसा ही व्यवहार करना चाहिए, चाहे वो खूबसूरत हो या बदसूरत। किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि वह व्यक्ति कैसा है, इसलिए व्यक्ति की सूरत नहीं बल्कि सीरत से उसकी पहचान करें।

यह भी पढ़ें:

आलसी गधा की कहानी ( Story Of A Lazy Donkey Story In Hindi)
सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी (The Golden Egg Story In Hindi)
कछुआ और खरगोश की कहानी (The Story Of Rabbit And Tortoise In Hindi)